Home > Essay > सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान पर निबंध

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान पर निबंध

Advantages and disadvantages of social media essay in hindi: आज सोशल मीडिया संसार का बहुत बड़ा माध्यम बन गया है और किस तेजी से यह अपनी लोकप्रियता को प्राप्त कर रहा है, वह आप सब लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। क्योंकि आज इंसान का हर काम बहुत जल्दी और आसानी से हो जाता है।

Advantages-and-Disadvantages-of-Social-Media-Essay-in-Hindi
dvantages and disadvantages of social media in hindi

हम यहां पर सोशल मीडिया के नुकसान और फायदे पर निबंध (social media advantages and disadvantages in hindi) शेयर कर रहे है। इस निबंध में सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान के संदर्भित सभी माहिति को आपके साथ शेयर किया गया है। यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान पर निबंध | Advantages and Disadvantages of Social Media Essay in Hindi

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान पर निबंध (250 शब्द)

आज हमारे जीवन की इस बात को हम बिल्कुल भी इग्नोर नहीं कर सकते हैं कि सोशल मीडिया का प्रभाव किस प्रकार से हमारे जीवन पर पड़ रहा है। क्योंकि आज सोशल मीडिया के माध्यम से हम कोई भी जानकारी चंद सेकेंड में प्राप्त कर सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से हम अपने प्रियजनों से बातचीत कर सकते हैं।

यह एक ऐसा आकर्षक तत्व है, जो सभी लोगों को अपनी तरफ खींचता है। आज हमारे देश के युवा हमारे देश के भविष्य हैं, वे देश की अर्थव्यवस्था को बना भी सकते हैं और बिगाड़ भी सकते है। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर आज का युवा वर्ग बहुत ज्यादा सक्रिय रहता है। इससे उन पर बहुत सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

सोशल नेटवर्क वेबसाइट पर लोगों का मानना है कि अगर आप डिजिटल रूप से उपस्थित नहीं है तो आपका इस दुनिया में कोई अस्तित्व ही नहीं है। आज सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर उपस्थित रहना ही आज के युवा वर्ग के लिए सही होता है। आपका प्रभाव, प्रोफाइल, युवाओं के बड़े पैमाने को दर्शाता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार युवा वर्ग 72 घंटे सोशल मीडिया उपयोग प्रति सप्ताह कर सकते हैं। इस इस तरह से यह अन्य कार्यों के लिए बहुत कम समय छोड़ते हैं, जिसके कारण उनके अंदर बहुत से गंभीर समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

इन सब की वजह से हम आज अपने संबंधों को एक दूसरे के प्रति होते जा रहे हैं। सोशल मीडिया के द्वारा अनजान लोगों को अपनी निजी जानकारियां देना कई बार खुद को बहुत खतरे में भी डाल देता है।

advantages and disadvantages of social media
Image: Social Media Advantages and Disadvantages Essay in Hindi

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान पर निबंध (800 शब्द)

प्रस्तावना

सोशल मीडिया हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सोशल मीडिया से एक क्लिक में हमारे सभी मित्र और रिलेटिव के पास जानकारी पहुंच जाती हैं। सोशल मीडिया आज हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

क्योंकि आज एक बटन दबाने से सोशल मीडिया पर बहुत सी जानकारियां हम प्राप्त कर सकते हैं, उसमें सभी सकारात्मक और नकारात्मक दोनों भी प्रकार की जानकारी हम तक पहुंच जाती है।

सोशल मीडिया का प्रभाव आज हमारे देश विदेश में हर व्यक्ति हर बच्चे पर पड़ रहा है। इसके बिना जीवन की कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है। इसके अत्यधिक उपयोग से भी हमेश की बहुत बड़ी कीमतें भी कई बार चुकानी पड़ जाती हैं।

सोशल मीडिया से होने वाले लाभ

इस के माध्यम से हम किसी भी स्थान पर हो, वहां से कनेक्टिविटी के माध्यम से किसी से भी बात कर के हम जुड़ सकते हैं। सोशल मीडिया की यह एक खूबी है कि इसके माध्यम से हम अपने विचारों को सीख सकते हैं और किसी के साथ भी अपने विचारों को बांट सकते हैं।

छात्रों और शिक्षकों के सोशल मीडिया के सोशल मीडिया के द्वारा बहुत सारे लाभ होते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से विशेषज्ञों और पेशेवर जो भी शिक्षक है, उसे आप आसानी से बात कर सकते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना अधिक ज्ञान बढ़ा सकते हैं।

सोशल मीडिया का यह एक बहुत ही मुख्य लाभ में से एक है। क्योंकि सोशल मीडिया के द्वारा हम कहीं पर भी दुनिया भर की घटनाओं को अपने फोन टीवी लैपटॉप के माध्यम से देख सकते हैं और सोशल मीडिया की मदद से ही कुछ महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आप ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यवसाय कर सकते हो। क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत से प्लेटफार्म है, जिन पर आप सोशल मीडिया का प्रचार बहुत आसानी से कर सकते हो। क्योंकि आजकल हर व्यक्ति अपने बिजनेस को अलग-अलग वेबसाइट पर डालकर बढ़ाते हैं और उनका प्रचार करते हैं।

इससे उनके व्यवसाय को बहुत लाभ मिलता है और पैसा भी कम खर्च होता है। क्योंकि जब हम एक व्यवसाय करते हैं तो उसके लिए बहुत खर्चा विज्ञापनों और उनके प्रचार के लिए ही चला जाता है। लेकिन सोशल मीडिया ने इन सब को बहुत आसान बना दिया है।

सोशल मीडिया के द्वारा होने वाले नुकसान

अधिकांश बच्चे अपने अतीत के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के साथ बाटते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि अधिकांश बच्चे साइबर हमले के शिकार होते जा रहे है। इसका मुख्य कारण है कि आजकल लोग अपने खुद के नीचे जाने वाले व्यक्तियों से ज्यादा अनजान लोगों पर ट्रस्ट करते हैं।

बहुत बार अपने पर्सनल डाटा और जो भी गुप्त जानकारी है, उनको आसानी से हैक कर लिया जाता है। इसका नुकसान लोगों को बहुत उठाना पड़ता है, क्योंकि व्यक्ति की पर्सनल इंफॉर्मेशन को हैक करना एक चोरी का काम है। कई बार देखा और सुना गया है कि लोगों के टि्वटर, फेसबुक अकाउंट हैक हो जाते हैं।

सोशल मीडिया की यह आदत बहुत बुरी होती है, इससे व्यक्ति के जीवन में बहुत परेशानियां आती हैं। इस आदत के शिकार ज्यादातर बच्चे और युवा वर्ग होते हैं। क्योंकि वह पूरी तरह सोशल मीडिया में इतने एडिक्ट हो जाते हैं कि उन्हें अपने खाने-पीने सोने का पता ही नहीं होता है। इसीलिए सोशल मीडिया की लत एक बार लगने के बाद में छुड़ा पाना बहुत मुश्किल होता है।

आजकल अक्सर देखा गया है कि लोग सोशल मीडिया पर अपने आप को बिल्कुल सुरक्षित महसूस नहीं कर पाते। क्योंकि खुद के द्वारा जो भी जानकारियां सोशल मीडिया पर डालते हैं, कई बार उनका बहुत नुकसान खुद को उठाना पड़ जाता है।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से कई बार लोग बहुत सी झूठी कहानियां बनाकर इस प्लेटफार्म से लोगों में हिंसक प्रवृत्ति पैदा कर देते हैं। इससे लोगों की प्रतिष्ठा को आसानी से बर्बाद किया जा सकता है। इसी तरह से खराब प्रतिष्ठा के कारण लोगों को अपने व्यवसाय उसे भी बहुत नुकसान उठाना पड़ जाता है।

बन सकता है मृत्यु का कारण

कई बार देखा गया है कि लोग तनावग्रस्त हो जाते हैं, जिसका कारण है कि सोशल मीडिया के माध्यम ऐसे बहुत लोग होते हैं, जो अपनी निजी जानकारियों को अनजान लोगों के साथ बैठकर बहुत गलत तरीके से फंस जाते हैं।

कई बार इन सब की वजह से आदमी खुद को नुकसान पहुंचा देता है और कई बार सोशल मीडिया पर किए गए स्टंट, बाइकर्स गाड़ियों पर से कूदने वाले स्टंट को कर के और भी अन्य कई जानलेवा कार्य जिनके द्वारा बच्चे और युवा वर्ग के लोग उनको घर बैठे करते हैं, वह इन सब में असफल हो जाते है और वह खुद को ही नुकसान पहुंचा देते हैं।

सोशल मीडिया के द्वारा लोग बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को फॉलो करना शुरू कर देते हैं। वह उन्हीं के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करते हैं। इससे वह ड्रक्स और अल्कोहल का शिकार हो जाते हैं। वैसे तो आजकल जो हमारी फिल्म इंडस्ट्रीज में जो बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटी है, वह भी ड्रस्क्स और अल्कोहल से एडिक्ट होते हैं। इन सब का प्रभाव भी एक आम आदमी के जीवन पर बहुत गलत पड़ता है।

निष्कर्ष

सोशल मीडिया जिस तरह से हमारे लिए फायदेमंद साबित हुई है, उसी तरह से उसके बहुत हद तक नुकसान भी हैं। जो लोगों के लिए बहुत ही घातक साबित हो सकते हैं। इसीलिए हमें चाहिए कि हम जिस भी चीज का इस्तेमाल करते हैं, उसे एक लिमिट तक ही इस्तेमाल किया जाए अन्यथा कोई भी अनलिमिटेड चीज नुकसानदायक ही होती है।

अंतिम शब्द

आज के आर्टिकल में हमने सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान पर निबंध (Advantages and Disadvantages of Social Media Essay in Hindi) के बारे में बात की है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment