Home > Essay > G20 शिखर सम्मेलन पर निबंध

G20 शिखर सम्मेलन पर निबंध

Essay on G20 Summit in Hindi: G20 शिखर सम्मेलन जिसका आयोजन हर वर्ष किया जाता है और इस बार इसका आयोजन भारत में किया जाएगा। क्योंकि 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता भारत के पास है।

इस सम्मेलन में बड़े पैमाने पर व्यापक आर्थिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, भ्रष्टाचार जैसी वैश्विक समस्याओं को भी इसमें जगह दी गई है। G20 शिखर सम्मेलन का दायरा बहुत बढ़ चुका है और इसके प्रति लोगों में जागरूकता होना भी जरूरी है।

इस लेख में G20 शिखर सम्मेलन पर निबंध 200 और 500 शब्दों में लेकर आए हैं। ताकि इस लेख के माध्यम से आपको जी-20 शिखर सम्मेलन के बारे में अत्यधिक जानकारी दे पाएं।

वर्तमान विषयों पर हिंदी में निबंध संग्रह तथा हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

G20 शिखर सम्मेलन पर निबंध (Essay on G20 Summit in Hindi)

G20 शिखर सम्मेलन पर निबंध 200 शब्दों में

G20 शिखर सम्मेलन 19 देश और एक यूरोपियन संघ का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित एक मंच है, जहां पर इन देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षको के द्वारा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करके अपने-अपने देश के हित करने का मौका मिलता है।

इस मंच की स्थापना 1999 में की गई थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य एशियाई वित्तीय संकट के बाद वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक गवर्नर के लिए वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करना है।

हर साल एक बार जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होता है और इस साल भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा।

G20 में शामिल 19 देश के नाम ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, अर्जेंटीना, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, इटली, जापान, रूस, मैक्सिको, यूके तथा यूएसए है।

G20 में शामिल यह देश विश्व के सकल घरेलू उत्पादन का 85% प्रतिशत का स्थान रखते हैं वहीं विश्व की जनसंख्या का दो तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं वैश्विक व्यापार में 75% से अधिक का योगदान रखते हैं।

2023 G20 शिखर सम्मेलन भारत को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के साथ जुड़ने और अपने आर्थिक हितों को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगा।

G20 शिखर सम्मेलन में गरीबी, असमानता, जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों को संबोधित कर भारत को भविष्य के खतरों का समाधान ढूंढने में मदद करेगा। G20 शिखर सम्मेलन में भारत को वित्तीय विनिमय और स्थिरता से जुड़े विषयों पर चर्चा में भाग लेने का मौका मिलेगा।

G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9 से 10 सितंबर तक भारत की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा। इस बार जी20 का लोगो और विषय भारत में साल 2022 में इसकी अध्यक्षता का पद ग्रहण करने के साथ ही निर्धारित किया था।

जी-20 का लोगो भारत के राष्ट्रीय तिरंगे से प्रेरित है, जिसमें भारत के राष्ट्रीय तिरंगे के केसरिया, हरा, सफेद और नीला रंग देखने को मिलता है।

इसके साथ ही इसके लोगो में भारत का राष्ट्रीय फूल कमल को भी स्थान दिया गया है। इस बार जी20 शिखर सम्मेलन का विषय वसुदेव कुटुंबकमवे one earth. One family. One future है।

Essay on G20 Summit in Hindi

G20 शिखर सम्मेलन पर निबंध 500 शब्दों में

प्रस्तावना

G20 का पूरा नाम “Group of Twenty” है। यह 19 देश और एक यूरोपियन यूनियन के समूह के साथ एक अंतर सरकारी मंच है। साल 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन भारत के अध्यक्षता में आयोजित होने वाला है।

यह सम्मेलन 9 सितंबर 2023 से 10 सितंबर 2023 तक भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने वाली है। G20 शिखर सम्मेलन 2023 भारत के लिए कई दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होने वाला है।

प्रधानमंत्री ने जी-20 के लिए लोगो और थीम पिछले ही साल जारी कर दिया था जब इसकी अध्यक्षता का पद ग्रहण किया था। जी-20 का लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के हरा, केसरिया, सफेद और नीले रंग से प्रेरित है।

लोगो में भारत का राष्ट्रीय फूल कमल को भी स्थान दिया गया है, जिसके ऊपर पृथ्वी को दर्शाया गया है। यह लोगो हर एक परिस्थिति में सतत विकास को प्रदर्शित करता है।

भारत का पर्यावरण के प्रति अनुकूल दृष्टि को भी यह लोगो प्रतिनिधित्व करता है। लोगों के नीचे देवनागरीय लिपी में भारत लिखा गया है। इस बार के जी- 20 शिखर सम्मेलन का विषय वसुदेव कुटुंबकम – one earth , one family , one future है।

इस विषय को भारत के प्राचीन संस्कृत पाठ महा उपनिषद से लिया गया है। यह विषय विश्व एक परिवार है की भावना को मजबूत करता है। जी-20 की स्थापना 1999 में की गई थी।

क्या होता है G20 शिखर सम्मेलन में

G20 शिखर सम्मेलन में शामिल 19 देश और एक यूरोपीय संघ का एक सम्मिट साल में एक बार आयोजित होता है। हालांकि साल 2008 से शुरुआत के 2009 और 2010 में साल में यह समिट दो-दो बार आयोजित हुआ था।

इस सम्मेलन में शामिल सभी देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाया जाता है। यहां तक कि कुछ अन्य देशों को भी बुलाया जाता है और फिर सभी देशों के राष्ट्रीयअध्यक्ष बैठकर देश के आर्थिक विकास और देश से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हैं।

इस बार भारत की अध्यक्षता में यह शिखर सम्मेलन आयोजित होने वाला है तो ऐसे में भारत को अंतरराष्ट्रीय आर्थिक नीतियों को आकार देने और अपनी वित्तीय स्थिरता को बढ़ाने में भाग लेने का अवसर मिल रहा है।

G20 शिखर सम्मेलन 2023 में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

इस बार क 20 शिखर सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होंगे।

कॉविड-19 की वैश्विक महामारी के बाद वैश्विक आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई। ऐसे में इस आर्थिक संकट की स्थिति से देश को कैसे निकालना है, स्थाई और समावेशी आर्थिक विकास को किस तरह बढ़ावा देना है। वैश्विक अर्थव्यवस्था को महामारी से उभरने और रोजगार सृजित करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

इस शिखर सम्मेलन में उन नितियों पर चर्चा की जाएगी, जिसे लागू करके निवेश और व्यापार का समर्थन किया जा सके। छोटे और मध्यम आकार के उद्यमियों को जो चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, उन्हें कैसे हल किया जा सकता है। यहां तक कि डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने जैसे कई विषयों पर भी चर्चा होगी।

जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 के प्रमुख विषयों में से एक कोविद-19 टीका भी रहेगा। फिर से देश को ऐसी महामारी का सामना न करना पड़े, ऐसी महामारी से आसानी से निपटा जा सके ऐसे प्रयास किए जाएंगे। मध्यम आय वाले देशों के लिए टिका की खुराक के प्रावधान सहित और भी कई बिंदुओं पर विचार विमर्श होगा।

जलवायु संकट भी वैश्विक स्तर की समस्या है। ऐसे में जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 में सभी देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच जलवायु संकट को लेकर भी कई विषयों पर चर्चा किए जाएंगे।

देश को अधिक टिकाऊ और समावेशी भविष्य की दिशा में काम करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। हरित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने और ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन को कम करने के लिए कई संभावित तरीकों पर चर्चा किया जा सकते हैं।

इस तरह जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के विभिन्न देशों के नेताओं के द्वारा अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले कई मुद्दों पर चर्चा किया जाएगा और भविष्य की दिशा में मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा।

अब तक किन देशों में G20 शिखर सम्मेलन आयोजित हो चुका है?

अब तक G20 के 17 शिखर सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं। जिसमें साल 2023 में 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा।

G20 का पहला शिखर सम्मेलन साल 2008 में आयोजित हुआ था और उस समय अमेरिका ने इसकी मेजबानी वाशिंगटन में की थी।

साल 2009 में लंदन में दूसरा शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। 17वां शिखर सम्मेलन 2022 में इंडोनेशिया में आयोजित हुआ था।

उपसंहार

इस तरह जी-20 शिखर सम्मेलन वैश्विक समुदाय के सामने भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने और उन चुनौतियों के समाधान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

जहां पर विभिन्न देशों के राष्ट्रीयाध्यक्षों के द्वारा विचारों का आदान-प्रदान करके सही निष्कर्ष लिया जाता है, जो सभी देशों के लिए सकारात्मक रहे।

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि आपको यह G20 शिखर सम्मेलन पर निबंध (G20 Essay in Hindi) से संबंधित सभी जानकारी आपको मिल गई होगी।

यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि जी-20 शिखर सम्मेलन से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी हर किसी को पता चले।

यह भी पढ़े

भारतीय अर्थव्यवस्था पर निबंध

मेरा भारत महान पर निबन्ध

मेक इन इंडिया पर निबंध

नकदी रहित भारत पर निबंध

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment