Home > Essay > मेरा भारत महान पर निबन्ध

मेरा भारत महान पर निबन्ध

Mera Bharat Mahan Essay in Hindi: नमस्कार दोस्तों, हमारे देश भारत सभी देशों से महान देश है। यहां पर सभी धर्म के लोग एकता और शांति के साथ निवास करते हैं। यहां की संस्कृति सभी देशों में से भारत को महान और अलग बनाती है।

Mera Bharat Mahan Essay

यहां पर हमने मेरा भारत महान पर निबंध उपलब्ध किया है। यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित होगा।

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

मेरा भारत महान पर निबन्ध – Mera Bharat Mahan Essay in Hindi

प्रस्तावना

भारत देश विश्व में सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश कहा जाता है। इसमें आपको सभी धर्म के लोग मिलते हैं, यहां पर कई तरह की भाषाएँ बोली जाती है। देश में बड़े-बड़े महाज्ञानी ऋषियों, महापुरुषों और वैज्ञानिको का जन्म हुआ है, जिन्होंने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। इसलिए हम यह कह सकते है कि मेरा भारत महान है और हमेशा रहेगा।

यहां पर कई शूरवीरो का जन्म हुआ है, देश में किसी भी तरह की आपदा आती है तो सभी लोग मिलकर उसका सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। भारत में सभी धर्म के लोग होने के बाद भी देश की एकता और अखंडता बनी हुई है। आज पूरे विश्व में भारत की एकता के लिए मिसाल दी जाती है। हमारा भारत देश सुंदर होने के साथ-साथ समृद्ध है, यहां पर आज लोग कृषि से लेकर अंतरिक्ष तक नाम कमा चुके है और पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करते आ रहे हैं।

मेरा भारत महान क्यों है?

यदि आप सवाल करते है कि मेरा भारत महान क्यों है? तो इसके पीछे कई कारण है जो हम आपको बतायेंगे। देश के महान होने के पीछे इसका गौरवान्वित इतिहास और वर्तमान में इसकी तरक्की इसमें सबसे बड़ा योगदान है। भारत देश एकता, वीरता, सम्पन्नता और यहां की संस्कृति में सबसे आगे है। भारत देश के महान होने के पीछे कुछ बिंदु है:

भारत की सभ्यता: यदि हम भारत की सभ्यता की बात करे तो यह हजारों वर्ष पुरानी है। यहां पर अनेक बड़े ऋषि-मुनियों, योगियों और महापुरुषों के जन्म का इतिहास जुड़ा है। भारत को वीरो और शहीदों की पावन भूमि कहा जाता है, यहाँ कई वीर योद्धाओं ने अपना नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। यहां पर श्री राम, महावीर, श्री कृष्ण और अन्य भगवान की जन्मस्थली भी है जो देश को महान बनाती है।

कृषि प्रधान देश: भारत देश एक कृषि प्रधान देश कहलाता है, इसके पीछे यहां पर होने वाली कृषि है। भारत में 55 से 60% लोग कृषि पर निर्भर है, यहां की जमीन बहुत उपजाऊ है। यहां पर पैदा होने वाले अनाज को कई देशों में भेजा जाता है। यहां पर हर साल कई तरह की फसलें उगाई जाती है। इसके साथ ही यहां पर 6 ऋतुओं को देखने का मौका मिलता है। यहां पर सभी मौसम के होने के कारण कई तरह की खेती होना संभव है। भारत में खेती करने की परम्परा सिंधु घाटी सभ्यता के समय से चली आ रही है।

हमारे देश का कानून: हमने देखा है सभी देशों के कानून अलग अलग है, कुछ देश में सरल और कुछ देशों में बहुत कठिन है। परंतु भारत देश का कानून बहुत शालीनता और समझदारी के साथ बनाया गया है। यहां का कानून न्याय संगीत है, जिसे सभी लोग स्वीकार करते हैं। यहाँ बनाये गए नियम देश का हर एक नागरिक स्वीकार करता है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास: भारत देश के महान होने के पीछे विज्ञान और प्रौद्योगिकी में तरक्की है। आज भारत सभी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है और सभी क्षेत्रों में अपना योगदान पूरे विश्व को दिया है। सभी देशों ने विज्ञान में बहुत विकास किया है, परंतु भारत भी किसी देश से पीछे नहीं रहा है। भारत में कई वैज्ञानिको द्वारा ऐसी खोज की गयी है, जिससे हमारे देश का नाम गर्व से लिया जाता है।

मेरे भारत देश की जलवायु: भारत में हमने देखा है कि यहां पर आपको सभी ऋतुएँ देखने को मिलती है, जिससे देश की जलवायु हमेसा शुद्ध बानी रहती है। भारत देश की जलवायु को सभी लोगों के साथ पक्षियों द्वारा भी पसंद किया जाता है। देश में हर साल कई प्रवासी पक्षी दूसरे देशों से आते है और समय बिताते है। इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारा देश महान है।

भारत का बलिदान: हम सभी जानते है कि भारत को गुलाम बनाया गया था। इसके लिए भारत ने कई बलिदान दिए है, इसमें सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद जैसे कई नाम शामिल है, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणो का बलिदान दिया है। यहां पर महात्मा गांधी जैसे राष्ट्रपिता ने जन्म लिया है। जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता में अहम किरदार निभाया है और देश को आजाद कराया है।

सारांश

देश की प्राकृतिक सुंदरता किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर कश्मीर, नैनीताल और शिमला जैसे कई जगह है, जहां हर साल लाखों लोग विश्वभर से आते हैं। हमारे देश की संस्कृति अन्य देशों से भिन्न है और यह सभी लोगों का आदर और सम्मान सिखाती है। हमारे देश के लिए जितना कहा जाए कम है, भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। यह एक सम्प्पन देश है, इसलिए हम गर्व के साथ कह सकते है कि “मेरा भारत महान” है।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर किया गया यह “मेरा भारत महान पर निबन्ध (Mera Bharat Mahan Essay in Hindi)” आपको पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह निबंध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment