Home > Essay > फूलों पर निबंध

फूलों पर निबंध

Essay On Flowers in Hindi: फूलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। फूल दो शब्दों का बहुत प्यारा सा नाम है। फूल दिखने में बहुत सुंदर और आकर्षक होते हैं। हम यहां पर फूलों पर निबंध शेयर कर रहे है। इस निबंध में फूलों के संदर्भित सभी माहिति को आपके साथ शेअर किया गया है। यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

Essay-On-Flowers-in-Hindi-

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

फूलों पर निबंध | Essay On Flowers in Hindi

फूलों पर निबंध ( 250 शब्द )

हम सभी के जीवन में फूलों का बहुत अधिक उपयोगिता और अधिक प्रयोग होता है। हमारे देश में भगवानों की पूजा में भी फूलों को शामिल किया गया है, क्योंकि फूलों के बिना पूजा को अधूरी माना जाता है। फूलों की माला को हम भगवान को भी समर्पित करते हैं तथा किसी भी पूजनीय और बड़े व्यक्ति को उसके स्वागत के लिए भी पहना कर उसका सम्मान किया जाता है।

उनकी खुशबू बहुत ही सुगंधित होती है और सब का जैसे मन सा मोह लेती है। फूल हमारे घर के आंगन के साथ-साथ बड़े बगीचों की भी सुंदरता को बढ़ाते हैं। हमारे भारत में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में फूलों का बहुत महत्व और अधिक प्रयोग भी किया जाता  है। बहुत से फूलों का प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है।

फूलों की सुगन्ध के अलग-अलग प्रकार के इत्र भी बनाए जाते हैं। फूलों के रस को भंवरे पी लेते हैं। तितली, मधुमक्खी आदि भी फूलों को भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं।एक पौधे की प्रजनन की क्षमता को उसको फूलों के द्वारा ही पूर्ण किया जाता है।

फूलों का उपयोग हमारे जीवन में जन्म से लेकर मृत्यु तक होता है। फूलों को सजावट के रूप में भी काम में लिया जाता है। इसके अलावा फूलों को हम किसी के बर्थडे पर, शादी समारोह पर ,यह किसी भी बड़े आयोजन में एक साथ इकट्ठे फूलों का एक गुलदस्ता बनाकर भेंट के रूप में दे सकते हैं।

इस प्रकार हमारे जीवन में बहुत उपयोगी होते हैं लोग तरह-तरह के फूलों के पौधे पेड़ लगाकर अपने आप में बहुत प्रसन्नता का अनुभव करते हैं

फूलों पर निबंध ( 1000 शब्द )

प्रस्तावना

हमारे देश में सभी बाग-बगीचे में, बड़े-बड़े उद्यानों में और किसी के घर आंगन में भी रंग बिरंगे फूलों के पौधों के उगाया जाता है तब फूलों के खिलने पर उनकी सुगंध को सूंघकर मन बहुत ही प्रसन्न हो जाता है क्योंकि हरी – भरी फुलवारी को देखकर बहुत अच्छा भी लगता है। सभी को अपने घरों में अलग-अलग प्रकार के फूलों के पौधे लगाना बहुत पसंद होता है । क्योंकि जब घर के आंगन में सुंदर सुंदर सुगंधित फूल खेलते हैं तो घर का वातावरण बहुत ही सुगंधित और अच्छा हो जाता है । फूलों का जन्म पेड़ पौधों के द्वारा होता है। फूलों का उपयोग, महत्व हम सभी के जीवन में बहुत जरूरी होता है।

मंदिरों और पूजा में फूलों की उपयोगिता

हमारे भारत बहुत ही धार्मिक देश कहा गया है। यहां पर सबसे अधिक संख्या में भगवान के मंदिर देखने को मिलते हैं। सभी मंदिरों में  पूजा के लिए फूलों को शामिल किया जाता है। हमारे देश में बड़े-बड़े मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे के बाहर फूलों की अलग-अलग प्रकार की दुकानें होती हैं जिनमें से लोग फूलों की मालाएं या फूल लेकर भगवान को भेंट के रूप में चढ़ाते हैं क्योंकि भगवान की पूजा में सभी लोग फूलों को चढ़ाते है, इसके बिना उनकी पूजा को अधूरी माना जाता हैं।

भगवान को जब फूल अर्पण किया जाता है तो इससे भगवान बहुत प्रसन्न होते है। इसके साथ हमें भी बहुत ही प्रसन्नता का अनुभव होता है क्योंकि हम अपने हाथों से भगवान के लिए फूलों की माला बनाते हैं उनका फूलों से श्रृंगार करते हैं तो इससे बहुत ही प्रसन्नता का अनुभव होता है।

फूलों  का रोजगार

अक्सर देखा गया है कि जो बहुत गरीब और बेरोजगार आदमी है वो मंदिरों के बाहर फूलों की माला बनाकर बेचने का काम करते हैं क्योंकि फूलों की मालाएं बना-बना कर बेचने से  उनके घर का खर्चा चलता है और उन फूलों की मालाओ को मंदिर में पूजा के लिए या फिर किसी बड़े सज्जन को पहना कर उसका स्वागत सत्कार करने के लिए लोग लेकर जाते हैं। इसके साथ ही लोग फूलों का गुलदस्ता तरह-तरह के फूलो के गुलदस्ते बनाना बनाकर बेचने का काम भी करते हैं।

फूलों से उद्यानों की शोभा

सभी जगह बड़े-बड़े उद्यानों में बहुत सुंदर और रंग-बिरंगे फूलों वाले पेड़ पौधे लगाए जाते हैं क्योंकि इन रंग बिरंगे फूलों को देख कर लोग अधिक संख्या में बगीचों में घूमने के लिए आते हैं। फूलों की सुंदरता बगीचों में बहुत ही प्यारी लगती है। वह सबका मन मोह लेती है। बगीचों में रंग बिरंगे फूलो के कारण बगीचा खूबसूरत दिखने लगता है। जिससे सभी व्यक्तियों का मन बहुत ही प्रसन्न हो जाता है। और लोग अधिक से अधिक संख्या में बगीचों में घूमने के लिए जाते हैं।

फूलों के बहुत प्रकार

फूलों बहुत प्रकार के फूल होते हैं – जैसे गुलाब का, चंपा-चमेली, मोगरा, छुई-मुई, रातरानी,गेंदा आदि फूल होते हैं। सभी फूलों का नाम बताना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन पूरी दुनिया में लगभग साढे चार लाख प्रकार की फूल पाए जाते हैं।

मनुष्य की प्रसन्नता की माला “फूल”

हर इंसान की प्रसन्नता के लिए फूल बहुत जरूरी होते हैं।यदि कोई मनुष्य नाराज हो जाए या किसी प्रकार का आपसी विवाद हो जाए, उसको अगर एक अच्छा सुगंधित फूल दे दिया जाए तो इससे उसके चेहरे की प्रसन्नता देखने को मिलती है,क्योंकि फूल को देखकर और इसकी सुगंध सूंघकर अपने आप में ही सभी लोगो को बहुत खुशी मिलती है। एक फूल वो काम कर देता है जो इंसान बोल कर भी नहीं कर पाता। ऐसा लगता है कि जैसे कुछ चमत्कार सा हो गया है। इसलिए फूलों को मनुष्य की खुशियों की माला भी कहा जा सकता है।

फूलों की सुगंध से अच्छी नींद आना

जब फूल हमारे आसपास होते हैं तो उनकी खुशबू को सुनकर आदमी अपनी पूरी थकान भूल जाता है और उसे अच्छी चैन की नींद आ जाती है।इन फूलों की खूबसूरती और इनकी सुगंधित खुशबू हमारे दिल और दिमाग को इतना प्रसन्नता का अनुभव देती है की जितनी भी दिन भर दिन भर की परेशानी और टेंशन है वो सब दूर हो जाती हैं और हम चैन ओर आराम के साथ सो पाते हैं। फूल की खुशबू की वजह से दिमाग में चल रही सब बातें को आसानी से भुला दिया जाता है।

फूलों का प्रयोग खाने के रूप में

फूलों की पत्तियों के तरह-तरह के खाने के व्यंजन बनाए जाते हैं अर्थात फूलों की पत्तियों को खाने के रूप में भी उपयोग में ले सकते हैं। जिस तरह से गुलाब के फूलों की पत्तियों से गुलकंद बनता हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी और लाभदायक है। गुलाब की पत्तियों का प्रयोग अन्य किसी व्यंजनों को सजाने के रूप में काम में आता है। बहुत से ऐसे भी फूल हैं जिनको औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। प्राचीन काल से भी हमारे ऋषि मुनि फूलों और पेड़ पौधों की पत्तियों का उपयोग औषधि के रूप में भी करते आ रहे हैं।

निष्कर्ष

फूल सभी मनुष्य के जीवन का वह महत्वपूर्ण अंग है जो हर मनुष्य जीवन में खुशियां भर देता है। उसकी खुशबू और उसका रंग देखकर सभी लोग बहुत प्रभावित हो जाते हैं। फूलों के द्वारा हमारा संपूर्ण वातावरण तथा बाग बगीचे बहुत सुंदर और स्वच्छ लगते हैं। हमको अपने सभी के घरों में सुंदर सुंदर फूल के रंग-बिरंगे पौधे लगाने चाहिए। किसी भी बाग बगीचों में बिना किसी काम के फूलों को नहीं तोड़ना चाहिए। बड़े-बड़े उद्यानों में तो बोर्ड भी लगा दिए जाते हैं कि बिना वजह फूलों को ना छुये और ना फूलो को तोड़े। फूल हमारी प्रकृति के द्वारा दिया गया बहुत खूबसूरत और सुंदर सुगंधित देने वाला उपहार है,इसीलिए इसकी उपयोगिता को समझना हम सभी का कर्तव्य है।

अंतिम शब्द

आशा करते है कि आपको फूलों पर निबंध ( Essay On Flowers in Hindi)बहुत पसंद आया होगा। हमने फूलो के बारे में हमने इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दी है। अगर आपको फूलों से जुड़ी हुई किसी भी प्रकार की जानकारी के के लिए आप हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर कॉमेंट करके हमें बता सकते हैं।

Read Also:

Ripal
Ripal

Related Posts

Leave a Comment