Home > Essay > करियर पर निबंध

करियर पर निबंध

इस लेख में करियर पर निबंध (Essay on Career in Hindi) लेकर आए हैं, जिसके जरिए आप अपने जीवन में करियर के महत्व और सही करियर के चयन करने के तरीको के बारे में जान सकते हैं।

हर व्यक्ति जीवन में अपना करियर बनाना चाहता है और वह एक करियर का चयन करता है। करियर का चयन करना बड़ी बात नहीं है, लेकिन एक सही करियर का चयन करना बहुत बड़ी बात है।

Essay on Career in Hindi
Essay on Career in Hindi

क्योंकि आपका आने वाला भविष्य आपके आज के सही निर्णय पर निर्भर करता है। एक अच्छे भविष्य के लिए एक सही करियर का चुनाव करना बहुत ही जरूरी है। इसीलिए आज का यह लेख हर एक विद्यार्थी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है।

यह भी पढ़े: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

करियर पर निबंध (Essay on Career in Hindi)

यहां पर हम विद्यार्थियों की सहायता के लिए अलग-अलग शब्द सीमा में कैरियर पर निबंध लिख रहे हैं। यहां 250, 500 और 800 शब्दों में मेरा भविष्य मेरा करियर पर निबंध शेयर किया है।

करियर पर निबंध (250 शब्द)

करियर का नाम सुनते ही हम उन सभी चीजों के बारे में सोचने लग जाते हैं, जो हमारे लिए जरुरी है। करियर को हम इस प्रकार से देखते हैं कि जैसे वो हमारे लिए सबसे ज्यादा जरुरी हो।

हमारे और किसी का भी करियर सब में एक ही चीज़ जरुरी हैं, वो है कि हम आगामी भविष्य में क्या करेंगे और क्या नहीं करेंगे। इन सब के बारे में भी सोचना ही करियर के बारे में सोचने जैसा ही हैं।

हमारा करियर हम ही निर्धारित करते हैं और हम ही यह देखते हैं हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। किसी के भी जीवन में करियर सबसे महत्वपूर्ण चीज हैं, जो हमारे लिए जरुरी हैं।

मेरे करियर का निर्धारण भी मैंने अपने स्तर पर ही किया हैं कि मुझे भविष्य में शिक्षक बनना हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए विकसित और कुशल शिक्षा में सहयोग देना है। इसके लिए मैंने तैयारी भी कर रहा हूँ।

मेरा सपना है कि आने वाले समय में मैं एक अच्छा शिक्षा बनूँगा और अपने देश के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का कम करूंगा।

Essay on Career in Hindi

करियर पर निबंध (500 शब्द)

जब हम छोटे होते हैं तब से ही हम अपने करियर के बारे में सोच लेते हैं। बचपन में कोई डॉक्टर बनना चाहता है, कोई इंजीनियर बनना चाहता है तो कोई वकील या कोई गायक बनना चाहता है।

हालांकि बचपन में हमें इतनी सद्बुद्धि नहीं होती है कि हम सही करियर का चुनाव कर सके। लेकिन जब हम बड़े होते हैं और हमारी शिक्षा का लेवल बढ़ता है तब हमें एहसास होता है कि करियर का क्या महत्व है।

क्योंकि हम अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और शिक्षा को अच्छे भविष्य के निर्माण करने में उपयोग करने के लिए अच्छे करियर का चयन करना बहुत जरूरी है।

हम बचपन में जितना आसानी से बोल देते थे कि हम यह बनेंगे, वह बनेंगे लेकिन उतना ही कठिन हो जाता है बड़े होकर करियर का चयन करना। क्योंकि हमारे अच्छे करियर से ही हमारा अच्छा भविष्य है।

आज के समय में कई ऐसी चीजें हैं, जो युवा के ध्यान को भटकाती है, जिससे वे एक सही करियर का चुनाव नहीं कर पाते हैं। एक गलत करियर के चुनाव के कारण हमारा पूरा भविष्य बर्बाद हो जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि करियर का चुनाव बहुत सोच समझ कर करें।

करियर का चुनाव हमें स्कूली शिक्षा के दौरान ही कर लेना चाहिए। क्योंकि आगे हम अपने करियर के अनुसार ही विषयों का चयन करते हैं और उसमें शिक्षा प्राप्त करते हैं।

उदाहरण के लिए यदि कोई डॉक्टर बनना चाहता है तो उसे आगे विज्ञान विषय से आगे की शिक्षा पूरी करनी होगी। वहीं यदि कोई लिटरेचर बनना चाहता है तो वह आर्ट्स स्ट्रीम से अपनी शिक्षा पूरी कर सकता है।

इसीलिए हर एक बालक को जरूरी है कि वह कम से कम दसवीं कक्षा पास करने के बाद करियर का चयन कर ही लें।

हालांकि करियर का चयन करने की जिम्मेदारी केवल एक बालक की ही नहीं होनी चाहिए, उनके माता-पिता को भी उनका सहयोग देना चाहिए। क्योंकि माता-पिता के पास ज्यादा अनुभव होता हैं। वे अपने बच्चे को एक सही करियर का चयन करने में मदद कर सकते हैं।

बच्चे बाहरी दुनिया को देखकर भटक सकते हैं। लेकिन माता-पिता अपने अनुभव से बच्चों को एक सही करियर का महत्व बता सकते हैं। आज के समय में बच्चों को करियर का चयन करने में इतनी दिक्कत नहीं होती है क्योंकि आज करियर बनाने में हम इंटरनेट की भी मदद ले सकते हैं।

हालांकि करियर का चयन करने में माता-पिता का सहयोग लेना चाहिए। लेकिन करियर का चयन दबाव में आकर नहीं करना चाहिए। करियर का चयन अपने काबिलियत के मुताबिक करना चाहिए।

जरूरी नहीं कि जो दूसरे लोग कर रहे हैं, हम भी उसी करियर का चुनाव करें। करियर का चयन कर लेने के बाद उस करियर को बनाने के लिए हमें लगातार मेहनत करने की भी जरूरत है, अपने कौशल का विकास करने की जरूरत है।

हमारे द्वारा चुने गए करियर को लक्ष्य बनाकर हमें हर दिन मेहनत करने की जरूरत है तभी भविष्य में आप उस करियर को प्राप्त कर पाएंगे। इस तरह जीवन में जिसने सही करियर का चुनाव कर लिया है, उसका भविष्य पूरी तरह से स्पष्ट है।

करियर पर निबंध (800 शब्द)

प्रस्तावना

किसी ही काम को शुरू करना या किसी भी काम को करने के बारे में पहले सोचना ही एक प्रकार का करियर हैं। अगर जिस काम को करते हैं या जिस काम को करने के बाद हमें पहचान मिलती हैं।

साथ में हमें उस काम से निधि का भी लाभ होता हैं, वो सभी करियर में आता हैं। हम आने वाले कल में क्या कार्य करेंगे, जिससे हमें सीधा लाभ होगा वो करियर ही होता हैं।

करियर का सीधा अर्थ होता हैं, हमारे जीवन की आजीविका को चलाने का साधन, जिससे हमें आर्थिक लाभ होता हैं। परिवार के भरण पोषण को चलाने के लिए जो गतिविधिया हम करते हैं, वो भी करियर के ही अंतर्गत आती हैं।

ऐसा भी कहा जाता हैं कि जिसका करियर नहीं, उसका भविष्य अंधकार में होता हैं। एक अच्छा करियर एक अच्छे भविष्य की और हमे आकर्षित करती हैं।

करियर जरुरी क्यों है?

करियर की जरुरत के बारे में जानने के लिए आपको पहली इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि करियर का मतलब क्या होता हैं। करियर की जरुरत के साथ ही हमें इसकी मांग की पूर्ति करने के तरीकों के बारे में आना चाहिए।

करियर हमें अंधकार से उजाले की और ले जाते हैं। जीवन की अहम डगर को आगे और मजबूत बनाने के लिए करियर का होना जरुरी है। अगर किसी का करियर नहीं हैं तो अनाड़ी की तरह ही ट्रीट किया जाता हैं।

जीवन में सफल होने के लिए करियर का होना बेहद जरुरी होता हैं। अगर करियर नहीं हैं तो आप जीवन में कुछ भी हासिल नहीं कर सकते हैं। करियर को बनाने के लिए शिक्षा का होना भी जरुरी हैं। बिना शिक्षा के किसी भी करियर को बनाना बड़ा मुश्किल होता हैं।

सफलता की और आगे बढ़ने के लिए हमारे पास दो चीजों का होना आवश्यक हैं, एक शिक्षा ओर दूसरा करियर, अगर यह दोनों आपके पास नहीं हैं तो कोई भी नहीं हैं दोनों में से एक भी नहीं हैं तो यह आपके लिए बेहद ही खतरनाक होता हैं।

शिक्षा के अलावा और भी कुछ काम करते हैं तो आप इस प्रकार की जानकारी प्राप्त जरुर करें और अपने लिए एक अच्छा करियर जरुर बनाये।

अच्छा करियर कैसे बनाये?

एक अच्छा करियर बनाने के लिए हर व्यक्ति अपने स्टार पर पूरजोर मेहनत करता हैं। इस अगर कोई करियर बनाना चाहता हैं तो वो व्यक्ति उस स्तिथि में उसको एक काम तो करना ही पड़ता हैं कि वो अच्छी शिक्षा ग्रहण करें।

शिक्षा के माध्यम से ही कोई भी मनुष्य एक अच्छा करियर बना सकता हैं। देश और विदेश में भी अगर आप अच्छी नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहद जरुर हैं कि आप अपना एक अच्छा करियर बनाये।

अच्छा करियर बनाने के लिए आपको एक अच्छे ज्ञान की महती आवश्यकता होती हैं। अगर आप जीवन में कुछ भी करना चाहते हैं। एक अच्छा करियर व्यक्ति को जीवन में हर राह पर आगे बढ़ने में मदद करता हैं। वहीं एक अगर किसी के पास करियर नहीं हैं तो उसको जीवन में काफी कुछ बुरा देखना पद सकता हैं।

करियर का महत्त्व

करियर का हर किसी के जीवन में काफी महत्त्व होता हैं। अगर किसी के पास अच्छा करियर हैं तो वो अपने आने वाले कल के लिए कुछ बेहतर कर सकता हैं। आपका करियर आपको ऐसी बुलंदियों पर पंहुचा सकता हैं, जहां आप एक बेहतर जीवन जी सकते हैं।

करियर के कुछ महत्त्व निम्न है:

  • करियर हर किसी के जीवन की एक महत्वपूर्ण चीज़ हैं, जो हमें आर्थिक और सामजिक रूप से एक मजबूती प्रदान करते हैं और हमें एक नया जीवन जीने में मदद करते हैं। करियर से हम हमारे वित्तीय आश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।
  • करियर की एक नई उड़ान को पाने के लिए और जीवन में कुछ काम करने के लिए हमारे पास एक अच्छे करियर का होना जरुरी हैं। करियर चाहे छोटा हो या बड़ा, एक करियर काफी महत्वपूर्ण होता हैं।
  • कोई भी व्यक्ति अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अपने करियर के बारे में एक बाद तो जरुर सोचता हैं कि उसे क्या करना है और क्या नहीं।

निष्कर्ष

जीवन में करियर का चयन करना सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक होता है। क्योंकि एक सही करियर का चयन आपके भविष्य को बना सकता है और एक गलत करियर का चयन आपके आने वाले भविष्य को खराब कर सकता है।

हालांकि आगे क्या होने वाला है यह कोई नहीं जानता। लेकिन वर्तमान की स्थिति को देखते हुए आपको एक सही करियर का चुनाव करना जरूरी है, जो आपके कौशल के आधार पर होने चाहिए।

जिसमें व्यक्ति कुशल है, उसको उसी से संबंधित करियर का चयन करना चाहिए। करियर का चयन करने में अपने माता-पिता और अपने बड़ों का भी सहयोग लेना चाहिए। क्योंकि उनके पास अनुभव होते हैं और एक अनुभवी व्यक्ति करियर का चुनाव करने में अच्छे से सहायता कर सकता है।

अंतिम शब्द

हमने यहां पर करियर पर निबंध (Essay on career in Hindi) शेयर किया है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह निबंध पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

शिक्षा पर निबंध

व्यवसायिक शिक्षा पर निबंध

शिक्षा का महत्त्व पर निबंध

मेरा सपना पर निबंध

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment