Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay in Hindi: हमारा भारत श्रेष्ठ हैं, भारत को विश्वगुरु भी कहा जाता हैं। हमारा देश विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए है, जिससे हर कोई भारत को जानता हैं। हमारे भारत के अन्य राज्यों की संस्कृति और विरासत को लोकप्रिय बनाने के उदेश्य से एक नई पहल सरकार द्वारा लागू किया गया हैं।

हम यहां पर अलग-अलग शब्द सीमा में एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध शेयर कर रहे हैं। यह निबन्ध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित होंगे।
Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध
विषय सूची
एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध | Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay in Hindi
एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध (250 शब्द)
देश को एकता के सूत्र में बाँधने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जन्म जयंती पर देश के प्रधानमंत्री ने एक नई पहल जारी की हैं। यह पहल हैं एक भारत श्रेष्ठ भारत। हम भी इस बात को मानते हैं कि हमारा भारत देश श्रेष्ठ विचारों वाला देश हैं, भारत को विश्वगुरु भी कहा जाता हैं। यही कारण हैं कि भारत की संस्कृति हमारे देश से बाहर विदेशों में भी जाना जाता हैं।
भारत एक श्रेष्ठ भारत, इस विषय का उद्देश्य मौजूदा संस्कृति के माध्यम से लोगों के बीच में एकता की अलख जगाना हैं और इसके साथ ही देश को एक मजबूत आर्थिक रूप देने के लिए भी लोगों को प्रेरित करना हैं ताकि हमारा देश एक बार फिर सोने की चिड़िया बन सके।
हमारे देश पूरे विश्व में शांति और एकता के लिए जाना जाता हैं। परन्तु कहीं न कहीं हम इस बात को कहने से भी खुद की रोक नहीं सकते कि लोगों को एक होने की जरुरत हैं अभी भी हैं। देश की सामजिक स्थिति सुदृढ़ बनाने के लिए भी यह पहल सदैव काम आने वाली है।
देश में इस योजना को लागू किया गया हैं। इस पहल को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन की प्रेरणा से और देश के लिए दिए गये उनके योगदान के आधार पर ही लागू किया गया है। देश के विभिन्न हिस्सों में जो देश की विरासत हैं, उन्हें भी बढ़ावा देना और उनके संरक्षण के लिए काम करना भी इस योजना का उद्देश्य हैं।
देश की लोकल संस्कृति, विरासत और देश के अन्य हिस्सों में जो भी हेरिटेज हैं, उन सब को लोकप्रिय बनाना हैं। यह पहल एक राज्य को दूसरे राज्यों को सामाजिक रूप से जोड़े रखेगा। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने और अन्य देशों को अपनी संस्कृति की और आकर्षित करना भी इस योजना का उद्देश्य है।
एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध (800 शब्द)
प्रस्तावना
किसी भी राष्ट्र के लिए सबसे जरुरी हैं, उस देश की पहचान और उस देश की समृद्धि। हमारा भारत देश भी अखंड हैं और विश्व में श्रेष्ठ हैं। हमारे देश में विभिन्न धर्म और समुदाय के लोग रहते हैं बावजूद इसके हमारे देश में लोगों के बीच एकता और एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिलती हैं।
देश को एक करने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर इस पहल को लागू किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य हैं देश में लोगों के एकता को जोड़े रखना और देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और विरासत को एक विशेष पहचान देना हैं।
सरकार की एक पहल
भारत देश के प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना को एक पहल के रूप में लागू किया हैं। इस पहल का शुभारम्भ 31 मार्च 2005 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जन्म जयंती पर किया गया था। इस पहल का उद्देश्य देखे तो इसका उद्देश्य देश के सभी नागरिकों को एक समूह में बांधे रखना हैं। लोगों के बीच में शांति और निरपेक्षता बनी रहे।
प्रधानमंत्री द्वारा इस पहल से जुड़े दिए गये भाषण में कहा गया कि यह एक ऐसी पहल हैं, जिससे लोगों को एक दूसरे से जोड़ा रखा जा सकेगा और इसके साथ ही इस पहल के माध्यम से देश के अन्य राज्यों के मध्य सांस्कृतिक संबंधो को बढ़ावा दिया जाएगा। एक दूसरे राज्यों को जोड़ कर रखना और देश की अन्य विरासतों को संरक्षण देना भी इस पहल/योजना के उद्देश्य में सम्मिलित हैं।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के सम्बंधित कुछ तथ्य
देश में इस पहल को लागू किया गया हैं और इस पहल/योजना के कुछ उद्देश्य भी निर्धारित किये गये हैं। भारत देश भौगोलिक स्थिति से काफी बड़ा हैं और फैला हुआ हैं। इसी कारण से इस योजना के कुछ बिंदु पहले से निर्धारित हैं, जो इस प्रकार है:
- इस योजना को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर लागू किया गया हैं, जिसके मुख्य उद्देश्य देश में सामाजिक और धार्मिक रूप से एकता बनाये रखना हैं। इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों की विरासत और विभिन्न राज्यों के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को भी बढ़ावा देना है।
- इस योजना का एक उद्देश्य यह भी है कि लोग एक दूसरे राज्य की संस्कृति और परम्परा का ज्ञान लेंगे ताकि वे देश की विभिन्न संस्कृतियों को समझ सके।
- हमारे देश की विशेषता “अखंडता में एकता” हैं। इसी मुख्य उद्देश्य से इस पहल को लागू किया है। देश की सरकार द्वारा पूरे देश में सद्भाव और एकता को मजबूत करना हैं ताकि लोग एक दूसरे राज्य की संकृति, कला और एकता को समझ सके।
- यह एक ऐसा प्रयास हैं, जिससे पूरे देश को आपस में एक दूसरे से जोड़े रखना हैं।
लोगो में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना
हमारा भारत देश विश्व में सबसे महान माना जाता हैं। विश्व में भारत विश्वगुरु के रूप में भी जाना जाता हैं। भारत देश का इतिहास भी काफी प्राचीन माना जाता हैं। कहते हैं कि मानव की उत्त्पत्ति भी इसी देश से हुई थी। हमारा देश अखंडता में एकता का प्रतिक हैं, यही हमारे देश की विसेषता हैं, इसलिए हमारा देश एक भारत श्रेष्ठ भारत कहलाता हैं।
देश में लागू इस पहल के अंतर्गत देश के अन्य राज्यों को एक दूसरे से पारम्परिक और सामाजिक स्तर पर जोड़ रखना हैं। ऐसे हम यानी देश के नागरिक और देश की सरकार एक दूसरे राज्यों, विरासत और संस्कृति को लोकप्रिय कर सकेंगे। अन्य राज्यों के संगीत, फेस्टिवल और विरासत को एक दूसरे से जोड़ा जा सके।
निष्कर्ष
एक भारत श्रेष्ठ भारत, इस पहल के माध्यम से लोग के मध्य एकता बढ़ावा देना हैं। इसके साथ ही देश में एक-दूसरे राज्यों की संस्कृति और विरासत को लोकप्रिय बनाना हैं। देश के अन्य राज्यों की संस्कृति, लोक गीत, संगीत और त्योहारों को दूसरे राज्यों में लोकप्रिय बनाना भी इस पहल का उदेश्य है।
अंतिम शब्द
हमने यहां पर “एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध (Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay in Hindi)” शेयर किया है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह निबंध पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Read Also