Home > Featured > डुमस बीच सूरत की डरावनी कहानी और इतिहास

डुमस बीच सूरत की डरावनी कहानी और इतिहास

डुमस बीच गुजरात के सूरत में स्थित यह एक ऐसा बीच है, जो रोमांटिक के साथ-साथ भयानक भी हैं। बता दें कि इस बीच से संबंधित अनेक प्रकार की भ्रांतियां और बातें की जाती है, जिसमें यह कहा जाता है कि यहां पर भूत-प्रेतों का बसेरा है। रात के समय यहां पर भूत प्रेत दिखाई देते हैं और अनेक तरह तरह की आवाजे आती है।

इस आर्टिकल में हम आपको सूरत के डुमस बीच के बारे में जानकारी विस्तार से बताएंगे। भारत में अनेक सारी ऐसी जगहें मौजूद है, जो पर्यटकों की दृष्टि से दार्शनिक स्थल है, लेकिन वे काफी डरावनी और भयानक भी है। क्योंकि उन जगहों के बारे में कहा जाता है कि भूत-प्रेतों का बसेरा है।

Dumas Beach Story In Hindi

रात के समय चुड़ैल एवं भूत दिखाई देते हैं तथा तरह-तरह की आवाजें निकालते हैं। ऐसी लोगों की धारणा तथा किस्से व किताबों में पढ़ने को भी मिलता है।‌ ऐसी ही एक जगह सूरत में है, जिसके बारे में लोगों की भूत प्रेत से संबंधित धारणाएं हैं।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

डुमस बीच सूरत की डरावनी कहानी और इतिहास

बीच की लोकप्रियता

गुजरात के सूरत में स्थित यह बीच काफी पॉपुलर है, क्योंकि यहां पर ज्यादातर कपल्स आते हैं। इस बीच को “लव स्टार्ट” भी कहा जाता है। लेकिन इसका दूसरा नाम डरावना और भयानक बीच भी है। लोगों ने कहा है कि रात को वे यहां से गुजरते हुए आत्माओं को देखा है तथा कुछ अजीब सी आवाजें सुनने का भी लोग जिक्र करते हैं।‌ ऐसी बातें यहां के स्थानीय लोगों द्वारा सुनी जाती है।

यहां पर अनेक सारे कपल्स तथा लवर्स रोमांस करने के लिए आते हैं। सूरत का यह बीच अत्यंत खूबसूरत और रोमांटिक है, लेकिन इसके बारे में अनेक सारी डरावनी और भयानक बातें भी प्रचलित है, जहां स्थानीय लोग इस बीच को भूत-प्रेतों का बसेरा कहता है।

वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि उसने कभी भी यहां पर कुछ भी नहीं देता और कुछ भी नहीं सुना। तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस बीच से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे तब आप ही समझ जाएंगे कि इस बीच की असली कहानी क्या है?

डुमस बीच का आकर्षण

सूरत में स्थित डुमस बीच तीन कारणों से जाना चाहता है। पहला इस बीच पर काली मिट्टी है। दूसरा यह एक लव सपार्ट है। तीसरा इसके बारे में अनेक सारी डरावनी और भयानक बातें प्रचलित हैं। इन तीनों ही बातों से यह बीच हमेशा चर्चा का विषय बना रहा है। अत्यंत खूबसूरत होने के साथ ही डरावना यह बीच पर्यटकों को भी अपनी और आकर्षित करता है।‌ लोग इस बीच के बारे में जानना चाहते हैं और यहां पर विजिट करना भी चाहते हैं।

डुमास बीच पर लोग रोमांस करने के लिए तथा सिंगल लोग कुछ समय शांति से रहने के लिए जाते हैं, क्योंकि यह बीच अत्यंत शांत है। विशालकाय समुद्र तट पर उपस्थित यह बीच काली मिट्टी के किनारों से गिरा हुआ है।‌ यहां पर प्रकृति का सौंदर्य और खूबसूरती निहारने के लिए भी सुबह शाम लोग आते हैं।‌ परंतु इस बीच के बारे में प्रेत तथा आत्माओं से जुड़ी की बातें प्रचलित है।

डुमस बीच को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा होती है, जो लोग यहां पर जाकर आते हैं। वे अपना किस्सा सोशल मीडिया पर सुनाता है और जो यहां के स्थानीय निवासी हैं, वह भी सोशल मीडिया पर इस जगह के बारे में डरावनी तथा प्रेत आत्मा से संबंधित कहानियां बताते हैं। लेकिन सूर्यास्त होने के बाद यहां पर अजीबोगरीब आवाज को आना तथा भूत प्रेत का दिखाई देना, इस तरह की बातें यहां के स्थानीय लोगों द्वारा काफी लंबे समय से कहीं जा रही है।

डुमस बीच का इतिहास

गुजरात के सूरत में अरब सागर के तट पर स्थित इस बीच की दूरी सूरत शहर से मात्र 20 किलोमीटर दूर है।‌ यहां पर काली रेत है, जो कि चर्चा का विषय बनी हुई है।‌ बता दें कि आमतौर पर सभी बीच पर सफेद रेत होती हैं, लेकिन यह एकमात्र ऐसा बीच है, यहां पर काली रेत है। अगर हम बात करें इस बीच के इतिहास की तो लोग कहते हैं कि यह बीच कई सदियों से भूत-प्रेतों का गढ़ रहा है, इसलिए इस बीच की मिट्टी भी काली है।

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बीच के पास में ही श्मशान घाट हैं, यहां पर मुर्दों को जलाया जाता है। लोगों का कहना है कि जो भी जवानी में मर जाता है, उनकी आत्मा यहां पर इस बीच पर ही भटकती है तथा रात को भी अजीबोगरीब हरकतें करते हैं और रात के समय दिखाई देते हैं। यहां से रात के समय निकलने वाले अनेक सारे लोगों ने इस बात को सही ठहराया है तो कुछ लोगों ने इस बात का खंडन भी किया है।

यह एक अत्यंत प्राचीन बीच हैं, यहां पर शादीशुदा लोग तथा लड़के-लड़कियां रोमांस करने के लिए आते हैं। परंतु शाम ढलते ही यहां के लोग इस बीच को लेकर अत्यंत गंभीर हो जाते हैं। रात के समय यहां पर भूतों को देखने का दावा कहीं लोग कर चुके हैं। परंतु इस बात को कोई भी साबित नहीं कर सका है, लेकिन इस तरह की बातों से लोगों में डर का माहौल जरूर बना हुआ है।

डुमस बीच एवं सूरत की प्रसिद्धि

डुमास बीच गुजरात के सूरत में स्थित है, सूरत भारत का एक बहुचर्चित और औद्योगिक शहर है, जिसने गुजरात की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बता दें कि गुजरात भारत में अपने कपड़ा उद्योग तथा हीरे की चमक के लिए जाना चाहता है। सूरत में भारत का सबसे बड़ा कपड़ा उद्योग है। सूरत की साड़ी देश भर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा सूरत में अनेक सारे हीरे के कारखाने हैं। यहां पर भारत का लगभग 70% हीरे पॉलिश करने का काम होता है।

सूरत में अनेक सारे छोटे बड़े व्यवसाय, उद्योग, फैक्ट्रियां, कल-कारखाने तथा नए-नए स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं। देश के कोने-कोने से लोग यहां पर रोजगार और व्यापार करने के लिए आते हैं। लेकिन इसी सूरत में एक ऐसी जगह भी है, जहां पर लोग जाने से घबराते हैं, जिसका नाम लोग सुनते ही डरने लग जाते हैं। सूरत से 20 किलोमीटर दूर अरब सागर के तट पर स्थित डुमस बीच जहां एक तरफ लव स्टांप है, वहीं दूसरी तरफ भूत-प्रेतों का बसेरा भी कहा जा रहा है।

डुमस बीच सूरत का पर्यटन दृष्टिकोण

आमतौर पर डुमस बीच पर कपल्स तथा लवर्स ही आते हैं, शादीशुदा लोग तथा लड़के-लड़कियां इस बीच पर अकेले कुछ समय व्यतीत करने के लिए आते हैं। इस दौरान वे यहां पर रोमांस करते हैं तथा कुछ समय मौज मस्ती करते हैं। दिन भर शादीशुदा लोग तथा खासतौर से युवाओं की भीड़ यहां लगी रहती हैं। लेकिन शाम ढलते ही यहां पर कुछ अजीबोगरीब आवाज आना और भूतों का दिखना ऐसी बातें भी सामने आ रही है।

इसी डुमस बीच पर घूमने आने वाले लोग इसके आसपास अनेक सारे स्थलों पर घूमते हैं, जो कि पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षक का मुख्य केंद्र है। डुमास बीच भी काफी रोमांटिक जगह है, लेकिन इसका भूत-प्रेतों से संबंधित लोगों की धारणाएं हैं। डुमास बीच का अपना एक इतिहास है।‌

बीच पर दरिया गणेश मंदिर प्रमुख दार्शनिक स्थल है।‌ यहां पर आने वाले लोग दरिया गणेश मंदिर जरूर जाते हैं। यह एक अत्यंत प्राचीन और आकर्षक मंदिर है। यहां की नक्काशी हिंदू वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है।

डुमस बीच के पास अनेक सारी होटल एंड रेस्टोरेंट तथा रेस्तरां व बाजार मौजूद है। जहां पर लोग शॉपिंग कर सकते हैं, घूम सकते हैं, मौज मस्ती कर सकते हैं, होटल एंड रेस्टोरेंट में रह सकते हैं, तरह-तरह के व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं। यहां पर रेस्टोरेंट में हर तरह के व्यंजन तथा भोजन उपलब्ध है। यहां पर आने वाले पर्यटक अत्यंत खुशी के साथ यहां पर रहते हैं।

डुमस बीच पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षक का प्रमुख केंद्र है, यह बीच गुजरात के सूरत में स्थित है। इसलिए यहां पर पहले से ही पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है और इस बीच पर ऊंटों की सफारी करना, आसपास के क्षेत्र का भ्रमण करना तथा बड़े-बड़े होटल और रेस्टोरेंट में स्थानीय गुजराती तथा हर तरह का स्वादिष्ट भोजन करना इत्यादि प्रमुख रहा है।

बता दें कि इस बीच पर किसी भी तरह की कोई भी फीस नहीं ली जाती है, लेकिन यहां पर अत्यंत महंगे-महंगे होटल और रेस्टोरेंट उपलब्ध है, जो आपकी जेब को जरूर ढिला करेंगे।

प्रशासन की नजर में डुमास बीच

डुमस बीच को लेकर जहां हर तरफ स्थानीय लोगों और किस्सा व किताबों में अनेक प्रकार की भ्रांतियां और भयानक बातें फैलाई जा रही है, वहीँ यहां के स्थानीय प्रशासन का कुछ और ही कहना है। ‌लोगों का कहना है इस बीच पर रात होते ही भूतों का दिखाई देना शुरू हो जाता है। रात के समय प्रेत-आत्मा अजीबोगरीब हरकतें तथा आवाजें निकालते हैं।

कुछ लोगों ने इस बात को सही ठहराया है, तो कुछ लोगों ने इस बात का खंडन किया है। परंतु डुमस बीच की देखरेख कर रहे स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह सभी बातें स्थानीय लोगों द्वारा फैलाई गई है, ऐसा कुछ भी नहीं है। यहां पर कोई भी नकारात्मक शक्ति नहीं है। बता दें कि इस डुमस बीच का नियंत्रण स्थानीय प्रशासन के हाथ में है।

डुमस बीच का पर्यटक समय

डुमस बीच पर घूमने जाने वाले लोगों को पहले ही इस बीच की टाइमिंग के बारे में जान लेना चाहिए और यदि आप इस बीच पर जाना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि यहां के स्थानीय प्रशासन द्वारा सूर्यास्त होने के बाद से ही पर्यटकों को यहां आने से रोक देते हैं।

सूर्यास्त होने के बाद यहां पर आने के लिए पाबंदी है। जैसा कि लोगों की धारणा है कि सूर्यास्त होने के बाद यहां पर आत्माओं का बसेरा हो जाता है, भूत प्रेत दिखाई देते हैं, इसलिए प्रशासन द्वारा किसी को भी यहां प्रवेश नहीं करने दिया जाता है।

डुमस बीच (सूरत) का स्थानीय भोजन

गुजराती खाना भारत में अपना एक प्रमुख स्थान रखता है। गुजराती गाने के स्वाद को लोग कभी नहीं भूल पाते हैं। यदि आप सूरत के डुमस बीच घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको यहां के स्थानीय और प्रसिद्ध भोजन के बारे में जान लेना चाहिए। आपको बता दें कि यहां पर अनेक प्रकार के भोजन और व्यंजन उपलब्ध हैं, जिनका आप स्वादिष्टता से मजा ले सकते हैं।

यहां पर मिलने वाले मुख्य भोजन मसालेदार सुरती, खमन, ढोकला, थेपला, दाल बाटी, फाफड़ा, बेसन दाल से बना हुआ लोचा, इसके अलावा अनेक सारे स्थानीय और प्रसिद्ध भोजन मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां पर अनेक सारे चाइनीस फूड भी मिल जाते हैं, जो अपनी इच्छा अनुसार और स्वाद अनुसार खा सकते हैं।

सड़क मार्ग से डुमस बीच कैसे पहुंचे?

यदि आपने अब तक डुमस बीच (सूरत) जाने का मन बना लिया है, आप वहां पर घूमना चाहते हैं तो हम आपको डुमस बीच पहुंचने के लिए सड़क मार्ग के बारे में बता देते हैं। वर्तमान समय में पूरे भारत में सड़कों का जाल बिछाया हुआ है।

इसलिए आप भारत के किसी भी राज्य और कोने से डुमस बीच (सूरत) के लिए बस द्वारा जा सकते हैं। सूरत पहुंचने के बाद आपको लगभग 20 किलोमीटर की दूरी डुमस बीच जाने के लिए तय करनी होगी।

फ्लाइट से डुमस बीच कैसे पहुंचें?

यदि आप डुमास बीच घूमने के लिए फ्लाइट से जाना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। क्योंकि इससे आप कुछ ही समय में पहुंच जाएंगे।‌ फ्लाइट से जाने के लिए आपको सबसे पहले अपने शहर के हवाई अड्डे पर जाना होगा।

यहां से आप सूरत को जाने वाली फ्लाइट में बैठकर यात्रा कर सकते हैं।‌ भारत के सभी शहरों से सूरत के लिए फ्लाइट उपलब्ध है, लेकिन उसके लिए आपको पहले से ही समय और तारीख देखनी होगी, उसके बाद ही आप समय अनुसार यात्रा कर सकते हैं।

रेलवे मार्ग से डुमस बीच कैसे पहुंचें?

किसी भी लंबे सफर के लिए ट्रेन की यात्रा काफी रोमांचक भरी होती है, क्योंकि उस बीच अनेक सारे शहर, पहाड़, चट्टानें, नदियां, ब्रिज, समुंदर, तालाब, खेत खलियान इत्यादि आते हैं, जिन का नजारा कुछ अलग ही होता है। लेकिन रेल मार्ग से सूरत पहुंचते में 2 दिन तक का समय लग सकता है।

सूरत रेलवे स्टेशन पर देश के सभी शहरों से रेल आती हैं।‌ आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन जाकर सूरत रेलवे स्टेशन तब की ट्रेन के बारे में जानकारी ले सकते हैं और ट्रेन के जरिए अपनी यात्रा कर सकते हैं।

डुमस बीच सूरत घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

डुमास बीच घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको पहले वातानुकूलित समय के बारे में जान लेना चाहिए कि वहां पर घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय कौनसा है?, किस समय वहां घूमना बेहतर रहेगा? तो हम आपको बता दें कि यहां पर आप अक्टूबर से फरवरी के महीने में जा सकते हैं। क्योंकि इस समय वहां का मौसम अनुकूलित रहता है।

इस समय समुद्र की लहरें भी कम रहती हैं, जिससे आपको कोई जोखिम भी नहीं रहेगा। आप वातावरण के अनुसार अच्छी तरह से अपनी भ्रमण यात्रा पूरी कर सकेंगे। यहां पर आप सुबह और शाम के समय भ्रमण कर सकते हैं। इस समय आपको प्रकृति का बेहतरीन नमूना देखने को मिलेगा।

यहां पर शांत तथा सुकून जैसे जीवन का अनुभव होगा। आप चाहे तो पूरे दिन भर यहा रह सकते हैं, मौज मस्ती कर सकते हैं, घूम फिर सकते हैं, लेकिन सुबह व शाम का नजारा कुछ अलग ही देखने लायक होता है।

FAQ

डुमस बीच किस शहर और किस राज्य में है?

डुमास बीच गुजरात के सूरत शहर में स्थित है।

डुमास बीच कब तक खुला रहता है?

डुमास बीच सूर्यास्त तक खुला रहता है। स्थानीय प्रशासन द्वारा सूर्यास्त के बाद यहां आने पर पाबंदी है।

डुमास बीच इतना प्रचलित क्यो है?

डुमास बीच यहां की भूतिया कहानियां तथा अपनी खूबसूरती के लिए प्रचलित हैं।

डुमास बीच सूरत शहर से कितना दूर है?

सूरत शहर से डुमस बीच की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है।

डुमास बीच पर सबसे ज्यादा कौनसे लोग आते हैं?

ज्यादातर डुमस बीच पर शादीशुदा लोग तथा लड़के-लड़कियां रोमांस करने के लिए आते हैं।

डुमस बीच के बारे में क्या कहानियां प्रचलित हैं?

यहां पर भूत-प्रेतों से संबंधित कहानियां प्रचलित हैं। स्थानीय लोगों द्वारा कहा जाता है, कि सूर्यास्त के बाद यहां अजीबो-गरीब आवाज तथा भूत-प्रेतों द्वारा हरकतें की जाती है। कुछ लोगों ने यहां भूत देखने का दावा भी किया है, लेकिन कुछ लोग इस बात का खंडन भी करते हैं।

डुमस बीच घूमने के लिए कैसे जाएं?

डुमस बीच घूमने के लिए यदि आप जाना चाहते हैं तो आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग से जा सकते हैं। वर्तमान समय में भारत के सभी जगह और शहरों से भारत के किसी भी कोने में जाया जा सकता है। इसलिए आप अपनी सुविधा और इच्छा अनुसार किसी भी तरीके से सूरत घूमने के लिए जा सकते हैं।

निष्कर्ष

डुमस बीच अपनी खूबसूरती के साथ-साथ यहां पर प्रचलित भूतिया कहानियों के लिए भी जाना जाता है। कुछ लोगों ने यहां पर भुत देखने की बातें कहीं हैं तो कुछ लोगों ने इन सभी बातों को गलत साबित किया है।‌

इस आर्टिकल में हमने आपको डुमस बीच सूरत के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से बताई है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी आपको काफी पसंद आई होगी। यदि आपका उमस बीच के संबंधित कोई प्रश्न या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।‌

यह भी पढ़े

मुकेश मिल्स का इतिहास और कहानी

जमाली-कमाली मस्जिद का इतिहास और कहानी

भानगढ़ किले का इतिहास और कहानी

कुलधरा गाँव का इतिहास और कहानी

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now
Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment