Home > Biography > CDS अनिल चौहान का जीवन परिचय

CDS अनिल चौहान का जीवन परिचय

CDS Anil Chauhan Biography in Hindi : 28 सितम्बर 2022 के दिन लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को भारत का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नामित किया गया, जो शीर्ष सैन्य पद है। जिसका उद्देश्य सेना, नौसेना और वायु सेना के कामकाज में अभिसरण लाना और देश की समग्र सैन्य शक्ति को बढ़ाना है। पिछले साल विमान दुर्घटना में बिपिन रावत की मृत्यु हो जाने के बाद यह पद खाली पड़ा था।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान एक पूर्व पूर्वी सेना कमांडर और सैन्य अभियानों के महानिदेशक हैं। भारतीय सेना 40 साल सेवा देने के बाद अनिल चौहान पिछले साल ही रिटायर हुए थे। अनिल चौहान को जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के इलाकों में आतंकवाद का सफाया करने के लिए जाना जाता है। अनिल चौहान भारत के द्वितीय CDS अधिकारी है।

CDS Anil Chauhan Biography In Hindi
Image: CDS Anil Chauhan Biography In HIndi

तो चलिए जानते है भारत का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान आखिर कौन है? इस आर्टिकल में हम अनिल चौहान के सम्बंधित सभी जानकारियां आपके साथ शेयर करेंगे तो आर्टिकल के अंत तक बने रहे।

CDS अनिल चौहान का जीवन परिचय | CDS Anil Chauhan Biography In Hindi

CDS अनिल चौहान की जीवनी एक नज़र में 

नामअनिल चौहान 
जन्म 18 मई 1961
जन्म स्थानउत्तराखंड
जातीराजपूत
सेवाभारतीय सेना में
पददेश के द्वितीय CDS अधिकारी
पिता का नामसुरेन्द्रसिंह चौहान
पत्नी का नामअनुपमा
बेटी का नामप्रज्ञा चौहान

अनिल चौहान का जन्म और परिवार

भारत का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान का जन्म 18 मई 1961 को उत्तराखंड के पौड़ी में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरेन्द्रसिंह चौहान था। उनकी माता के बारे में अभी तक हमारे पास कोई इनफार्मेशन नहीं है।

अनिल चौहान की शिक्षा

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता में केन्द्रीय विद्यालय फोर्ट विलियम से ग्रहण की है। उसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

अनिल चौहान का करियर और उनके द्वारा किए गए कार्य

  • लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में शामिल किया गया था।
  • गोरखा राइफल्स में कमीशन मिलने के बाद अनिल चौहान को मेजर जनरल के रूप में जम्मू-कश्मीर के बारामूला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभालने का मौका मिला।
  • लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में, उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली।
  • सितंबर 2019 में पूर्वी सेना कमांडर बने और 31 मई, 2021 को सेवा से अपनी सेवानिवृत्ति तक लेफ्टिनेंट जनरल पद पर रहे।
  • लगभग 40 वर्षों के करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव के साथ कई कमांड, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां की हैं।
  • इससे पहले अनिल चौहान जी ने अंगोला में संयुक्त राष्ट्र मिशन पर भी काम किया था।

अनिल चौहान की सैलरी

अनिल चौहान भारत के प्रति समर्पण के लिए प्रतिमा भारत सरकार के द्वारा उन्हें सैलरी 2,50,000 रूपये प्रतिमाह दी जाती है। सेलरी के आंकड़े न्यूज़ और रिपोर्ट के आधार पर बताएं गए है।

अनिल चौहान के पुरस्कार

अनिल चौहान एक बहादुर भारतीय सैनिक रहे है। उन्होंने अपनी युद्धनिती और अपने कौशल के द्वारा भारतीय सेना में अनेक कार्य किये है, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार से नवाजा भी गया है।

  • परम विशिष्ट सेवा मेडल
  • उत्तम युद्ध सेवा मेडल
  • अति विशिष्ट सेवा मेडल
  • सेना मेडल
  • विशिष्ट सेवा मेडल
  • सामान्य सेवा मेडल
  • स्पेशल सर्विस मेडल
  • ऑपरेशन पराक्रम मेडल
  • सैन्‍य सेवा मेडल
  • हाई एल्‍टीट्यूड सर्विस मेडल
  • विदेश सेवा मेडल
  • स्‍वतंत्रता पदक की 50वीं वर्षगांठ
  • 30 साल लंबी सेवा पदक
  • 20 साल लंबी सेवा पदक
  • 9 साल लंबी सेवा पदक

अनिल चौहान की शादी

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने अनुपमा से शादी की है,जो पैशे से एक कलाकार है और उनकी एक बेटी है जिसका नाम प्रज्ञा चौहान है।

अनिल चौहान के शौक

अनिल चौहान को कला व संस्कृति से भी खास लगाव रखते है। उन्हें मुखौटे इक्ट्ठा करने का शौक है। आज उनके पास दुनिया के अलग अलग देश के 160 से अधिक मुखौटे हैं। उनका कहना है कि प्रत्येक मुखौटा एक अलग संस्कृति और इतिहास की झलक बयां करता है।

चौहान एक अच्छे लेखक भी है उन्होंने ने एक किताब लिखी है, जिसका नाम आफ्टरमाथ ऑफ ए न्यूक्लियर अटैक है। इस किताब को उन्होंने 2010 में प्रकाशित किया था। इस किताब में उन्होंने रेजिमेंटल सेंटर की कमान संभालते हुए 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर का इतिहास और और अपने अनुभव लिखा है।

FAQ

अनिल चौहान का जन्म कब और कहां हुआ था?

अनिल चौहान का जन्म 18 मई 1961 को उत्तराखंड के पौड़ी में हुआ था। 

अनिल चौहान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार कब संभाला था?

28 सितम्बर 2022 के दिन अनिल चौहान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार संभाला था। 

अनिल चौहान की पत्नी का क्या नाम है?

अनिल चौहान की पत्नी का नाम अनुपमा है, जो एक कलाकार है। 

अनिल चौहान की जाति क्या है?

अनिल चौहान जाति से राजपूत हैं।

अनिल चौहान की सैलरी कितनी है?

अनिल चौहान की सैलरी 2,50,000 रूपये प्रतिमाह है।

अनिल चौहान की बेटी का नाम क्या है?

अनिल चौहान की बेटी का नाम प्रज्ञा चौहान है।

निष्कर्ष

आज के आर्टिकल में हमने CDS अनिल चौहान का जीवन परिचय ( CDS Anil Chauhan Biography) के बारे में संपूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाई है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल है तो वह हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते है।

यह भी पढ़े:

भारत के प्रथम CDS बिपिन रावत का जीवन परिचय

मनोज मुकुंद नरवणे का जीवन परिचय

एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय

द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय

Ripal
Ripal

Related Posts