Home > Biography > एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय

एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय

इस लेख में एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय (Eknath Shinde Biography In Hindi) बताने जा रहे हैं जिसमें एकनाथ शिंदे की शिक्षा, परिवार, राजनीति सफर आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे।

शिवसेना पार्टी से बगावत करना और शिवसेना पार्टी की सरकार को गिराने में एकनाथ शिंदे ने खूब जोर लगाया। हालांकि आखिरकार ये महाराष्ट्र में अपनी पार्टी की सरकार बनाने में सफल हुए।

29 जून 2022 की देर रात महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दिया और आज 30 जून 2022 को मुंबई स्थित राजभवन में नए मुख्यमंत्री के पद के लिए एकनाथ शिंदे ने शपथ ग्रहण की।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगवत सिंह कोश्यारी ने 7:30 बजे रात को एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। इन्हीं के साथ देवेंद्र फडणवीस ने भी उपमुख्यमंत्री की शपथ ली।

Eknath Shinde Biography In Hindi
Image: Eknath Shinde Biography In Hindi

शपथ ग्रहण के दौरान एकनाथ शिंदे ने दिवंगत शिवसेना नेता जैसे कि बाल ठाकरे और आनंद दिघे को श्रद्धांजलि भी अर्पण की।

एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय (Eknath Shinde Biography In Hindi)

नामएकनाथ शिंदे
जन्म और जन्मस्थान9 फरवरी 1964, मुंबई (महाराष्ट्र)
बचपन का नामराहूल पांचाळ
पिता का नामसंभाजी नवलु शिंदे
माता का नामगंगूबाई संभाजी शिंदे
पत्नी का नामलता एकनाथ शिंदे
बेटे का नामश्रीकांत शिंदे
शिक्षान्यू इंग्लिश हाई स्कूल ठाणे, वाशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय
पेशाराजनेता
राजनीतिक दलशिवसेना
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्म और जातिहिन्दू (धर्म), मराठा (जाति)
निवासठाणे

एकनाथ शिंदे का प्रारंभिक जीवन

एकनाथ शिंदे का जन्म मुंबई महाराष्ट्र में 9 फरवरी 1964 को हुआ था। यह एक विनम्र पृष्ठभूमि वाले परिवार से संबंध रखते हैं।

इनके पिता का नाम संभाजी नवलु शिंदे हैं, जो एक स्थानीय कार्डबोर्ड निर्माण कारखाने में कर्मचारी का कार्य किया करते थे और एक गन्ने की फैक्ट्री में भी काम किया करते थे और इनकी माता का नाम गंगूबाई संभाजी शिंदे हैं। हालांकि इनकी माताजी अब इस दुनिया में नहीं है। 18 अप्रैल 2019 को इनका निधन हो गया।

एकनाथ शिंदे की पत्नी का नाम लता एकनाथ शिंदे हैं। एकनाथ शिंदे ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वे एक कांट्रेक्टर और बिजनेसमैन है लेकिन अब राजनीति में व्यस्त होने के कारण उनकी पत्नी उनके बिजनेस को संभालती है। इस तरह इनकी पत्नी एक बिजनेसविमेन है।

एकनाथ शिंदे के 1 पुत्र भी हैं, जिनका नाम डॉक्टर श्रीकांत शिंदे हैं, जो पेशे से एक ऑर्थोपेडिक सर्जन है और अभी सांसद के सदस्य भी हैं।

हालांकि एकनाथ शिंदे के 11 साल के एक और पुत्र और 7 साल की पुत्री थी। जिनकी मृत्यु साल 2000 में अपने गांव के पास की झील में बोटिंग करने के दौरान हो गई थी।

एकनाथ शिंदे की शिक्षा

एकनाथ शिंदे ने अपनी हाई स्कूल तक की शिक्षा न्यू इंग्लिश हाई स्कूल ठाणे से प्राप्त की। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी ना होने के कारण अपनी स्कूली शिक्षा छोड़ दी और परिवार की आजीविका कमाने के लिए रिक्शा चलाने लगे।

इसी दौरान यह 1980 के दशक में शिवसेना के राजनेता बाल ठाकरे और ठाणे जिला के प्रमुख आनंद दिघे के संपर्क में आए थे, जिनकी मदद से एकनाथ शिंदे शिव सेना में शामिल हो पाए थे।

उसके बाद साल 2014 में यह भाजपा शिवसेना के सरकार में मंत्री बने, जिसके बाद इन्होंने फिर से अपनी पढ़ाई को शुरू की और मराठी और राजनीति विषयों में वाशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

एकनाथ शिंदे का राजनीति सफर

एकनाथ शिंदे जो घर की स्थिति खराब होने के कारण कभी रिक्शा चलाया करते थे। आज वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। एक रिक्शा चालक से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर इनका काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा क्योंकि इन्होंने अपने राजनीतिक सफर में कई निजी समस्याओं का भी सामना किया।

एकनाथ शिंदे ने राजनीति के क्षेत्र में अपना पहला कदम साल 1980 में शिवसेना पार्टी से जोड़कर किया था, जिसमें बाल ठाकरे और आनंद दिघे ने इनकी सहायता की थी।

उसके बाद 1997 में एकनाथ शिंदे पहली बार ठाणे के नगर निगम के पार्षद चुनाव में खड़े हुए और वहां के पार्षद चुने गए।

साल 2001 में एकनाथ शिंदे का नाम ठाणे के नगर निगम पद के लिए चुना गया और इस तरह साल 2002 में एक बार फिर ठाणे नगर निगम के लिए चुने गए और 100 साल 2002 तक यह टीएमसी में सदन के नेता के रूप में कार्यरत रहे।

उसके बाद एकनाथ शिंदे ने टीएमसी सदन के नेता से आगे बढ़ने का सोचा और फिर साल 2004 में इन्होंने ठाणे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और भारी मत से चुनाव में जीत हासिल की।

इसी के 1 साल के बाद साल 2005 में एकनाथ शिंदे को शिवसेना के ठाणे जिले के प्रमुख के प्रतिष्ठित पद के लिए भी नियुक्त किया गया। साल 2009 में महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव हुआ, जिसमें एकनाथ शिंदे कोपारी-पंचपखाड़ी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के लिए खड़े हुए।

इसमें भी काफी अच्छे मत से जीत प्राप्त की। उसके बाद साल 2014 में दोबारा यह तीसरी बार विधायक बने। 2014 में इन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में भी शपथ ली थी।

इस तरह 2014 से लेकर 2019 तक यह महाराष्ट्र विधानसभा में महाराष्ट्र सरकार के विपक्ष नेता रहे। उसके बाद साल 2019 में महाराष्ट्र सरकार के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के पद के लिए चयनित हुए।

साल 2020 में एकनाथ शिंदे को ठाणे जिले के सरंक्षण मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

राजनीति से किनारा बना लेने का फैसला कर लिया था

कहते हैं एक बार एकनाथ शिंदे ने तो राजनीति से बाहर निकलने का फैसला ले लिया था। दरअसल एकनाथ शिंदे की एक 11 साल का बेटा था, जिनका नाम दीपेश था और 7 साल की बेटी थी, जिसका नाम सुभदा था।

साल 2000 में एकनाथ शिंदे के गांव सतारा में गांव के ही एक झील में वे अपने परिवार के साथ बोटिंग कर रहे थे। लेकिन नाव के पलटने की वजह से इनके छोटे पुत्र और बेटी की मृत्यु इनके नजरों के सामने हो गई।

इस घटना ने एकनाथ शिंदे को बहुत ही ज्यादा डिप्रेशन में डाल दिया। ये कई महीनों तक डिप्रेशन में रहे। यही कारण था कि उस दौरान एकनाथ शिंदे ने राजनीति से किनारा कर लेने का फैसला कर लिया था।

लेकिन इनकी राजनीतिक गुरु आनंद दिघे ने इन्हें हिम्मत दी और ऐसी परिस्थिति में इन्हें संभाला और फिर से इन्हें राजनीतिक क्षेत्र में वापस लाये।

नरेन्द्र मोदी का जीवन परिचय विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

एकनाथ शिंदे की कुल संपत्ति

साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे के द्वारा जो हलफनामा दिया गया था, उसके मुताबिक एकनाथ शिंदे के पास कुल 11 करोड़ से भी ज्यादा संपत्ति है और यही नहीं इनके बेटे भी राजनीति के क्षेत्र में है।

चुनावी हलफनामे में एकनाथ शिंदे ने अपने पास कुल 6 कार होने का जिक्र किया है, जिसमें दो स्कॉर्पियो, दो इनोवा, एक बोलेरो और एक महिंद्रा अर्मडा कार है।

3 कार इनकी पत्नी के नाम पर है और 3 कार इनके नाम पर है। इन सबके अतिरिक्त शिंदे एक कांट्रेक्टर और बिजनेसमैन भी हैं।

इस तरह एकनाथ शिंदे विधायक के तौर पर भी इन्हें सैलरी मिलती है। साथ ही घर का किराया, बिजनेस से होने वाली कमाई और ब्याज से होने वाली कमाई इनकी आय का स्त्रोत है।

एकनाथ शिंदे से जुड़े मामले

एकनाथ शिंदे पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हो चुके हैं। माना जाता है इनके ऊपर कुल 18 मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक मामला आग या विस्फोटक पदार्थ से नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज है।

वहीं दूसरा मामला गैरकानूनी तरीके से भीड़ को इकट्ठा करने का मामला दर्ज है और एक तीसरा मामला सरकारी कर्मचारी के आदेशों की अवहेलना करने से है।

एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री कैसे बने?

एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने में कई विधायकों का हाथ है। क्योंकि शिवसेना पार्टी से बगावत करने के बाद भी इनके पास कई शिवसेना के विधायकों का समर्थन रहा।

दरअसल पिछले कुछ समय से शिवसेना पार्टी पर अपने मूल सिद्धांतों से हटने का आरोप लगाया जा रहा था और लोगों का कहना था कि शिवसेना पार्टी अब अपने सिद्धांतों पर नहीं चल रही है।

यह कट्टर हिंदुत्ववादी पार्टी नहीं रही। अब यह इस्लाम को ज्यादा महत्व दे रही है। इस तरह धीरे-धीरे लोगों का शिवसेना पार्टी से मोहभंग होते जा रहा था। यहां तक कि लोगों की शिकायत शिवसेना के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी थी कि वे बस केवल नाम के मुख्यमंत्री है।

कई समय से यह कोई बड़ी मीटिंग का ना आयोजन कर रहे हैं, ना ही किसी विधायक से मिल रहे हैं। सरकार तो एनसीपी के शरद पवार के द्वारा चलाया जा रहा है। उध्दव ठाकरे का कोई योगदान ही नहीं है।

इस तरह उद्धव ठाकरे के प्रति लगाए जाने वाले आरोप के दौरान एकनाथ शिंदे ही थे, जो लगातार विधायक को मिल रहे थे। उनकी समस्याओं को सुनकर उसका सुलझान कर रहे थे।

इस प्रकार एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के कई विधायकों का दिल जीत लिया और फिर अंत में शिवसेना से बगावत कर महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनने में सफल हो गए।

एकनाथ शिंदे के बारे में रोचक तथ्य

  • एकनाथ शिंदे का जन्म महाराष्ट्र के सतारा नाम के गांव में हुआ था।
  • कहते हैं घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण 18 वर्ष की उम्र में ही अपनी स्कूली शिक्षा को छोड़ एकनाथ शिंदे रिक्शा चलाना शुरु कर दिए थे।
  • साल 2000 एकनाथ शिंदे के लिए बहुत ही दुखद पूर्ण था। क्योंकि इसी साल इनके एक 11 साल के पुत्र और 7 साल की एक पुत्री का निधन इनके गांव सातारा के एक झील में बोटिंग करने के दौरान नाव के पलट जाने से हो गई थी।
  • साल 2004 में सबसे पहले एकनाथ शिंदे ने मुंबई के ठाणे विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के लिए खड़े हुए और भारी मत से विजेता हुए।
  • एकनाथ शिंदे एक राजनेता होने के साथ ही एक कंस्ट्रक्टर और बिजनेसमैन भी है। हालांकि राजनीति में ज्यादा व्यस्त होने के कारण इनके कार्यभार को इनकी पत्नी संभालती है।
  • एकनाथ शिंदे के बड़े पुत्र श्रीकांत शिंदे भी राजनीति से जुड़े हुए हैं वे लोकसभा के सदस्य हैं।
  • हाल ही में एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हटाकर नए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं और 30 जून को इन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की।

FAQ

एकनाथ शिंदे कहां तक पढ़े हुए हैं?

एकनाथ शिंदे ने बीच में ही अपनी स्कूली शिक्षा छोड़ घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए रिक्शा चलाना शुरु कर दिए थे। लेकिन साल 2014 में भाजपा शिवसेना के सरकार में मंत्री बनने के बाद इन्होंने दोबारा अपनी पढ़ाई को शुरू किया और मराठी और राजनीति विषयों में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

एकनाथ शिंदे राजनीति क्षेत्र में किन किन पदों पर रह चुके हैं?

एकनाथ शिंदे ठाणे महानगरपालिका में दो कार्यकाल तक नगरसेवक रहे और 3 साल तक शक्तिशाली स्थाई समिति के सदस्य भी रहे। 4 साल तक सदन के नेता भी रह चुके हैं। शिवसेना के सदस्य के रूप में कोपरी-पचपखडी से विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। अब महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

एकनाथ शिंदे के भाई का क्या नाम है?

एकनाथ शिंदे के भाई का नाम प्रकाश संभाजी शिंदे हैं।

एकनाथ शिंदे के बेटे क्या करते हैं?

एकनाथ शिंदे के बेटे का नाम श्रीकांत शिंदे है, जो लोकसभा के सदस्य हैं और शिवसेना राजनीतिक दल के नेता है।

एकनाथ शिंदे की पत्नी का क्या नाम है?

एकनाथ शिंदे की पत्नी का नाम लता एकनाथ शिंदे हैं, जो कंस्ट्रक्टर और बिजनेसविमेन है।

एकनाथ शिंदे के कितने बच्चे हैं?

एकनाथ शिंदे के 1 जिनका नाम डॉक्टर श्रीकांत शिंदे हैं जो पेशे से एक ऑर्थोपेडिक सर्जन है और अभी सांसद के सदस्य भी हैं। हालांकि एकनाथ शिंदे के एक और पुत्र और पुत्री थी, जिनकी मृत्यु साल 2000 में अपने गांव के पास की झील में बोटिंग करने के दौरान डुबने से हो गई थी।

निष्कर्ष

इस लेख में एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय (Eknath Shinde Biography In Hindi) के बारे में बताया है। एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत की लेकिन शिवसेना के बहुत से विधायकों का समर्थन होने के कारण अंत में यह महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने।

हमें उम्मीद है कि इस लेख के जरिए आपको महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जानने को मिली होगी। यदि लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अन्य लोगों के साथ जरुर शेयर करें। लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो कमेंट में लिख कर पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़े

पत्रकार रवीश कुमार का जीवन परिचय

इंदिरा गांधी का जीवन परिचय

मल्लिकार्जुन खड़गे का जीवन परिचय

द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment