Biography of Ravindra Jadeja: रविन्द्र जडेजा भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी है। रविन्द्र जडेजा का यहां तक का सफर बहुत ही संघर्ष भरा रहा है। जडेजा भारत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटर है ये बाएं हाथ के बल्लेबाज और गेंदबाज है।

रवींद्र जडेजा जीवनी – Ravindra Jadeja Biography in Hindi
रविन्द्र जडेजा का पूरा नाम रविन्द्रसिंह अनिरुद्धसिंह जडेजा है और इनका जन्म 6 दिसम्बर 1988 को गुजरात के जामनगर जिले में एक मध्यमवर्गीय घर में हुआ। उनके पिता का नाम अनिरुद्धसिन्ह जडेजा और माता नाम लता जडेजा है।

उनके पिता अनिरुद्धसिंह जडेजा आर्मी में थे। उनको सेना में चोट लग गई थी तो उनको सेना की नौकरी छोड़नी पड़ी। फिर बाद में एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे और उनकी माता ने एक नर्स के रूप में काम किया था। जब जडेजा 17 वर्ष की उम्र के थे तो उनकी माता का निधन हो गया था।

जडेजा के पिता हमेशा से यही चाहते थे कि रविद्र आर्मी में एक अफसर बने। लेकिन रविन्द्र की रूची क्रिकेट में ज्यादा थी और वह क्रिकेट में ही आगे बढ़ना चाहते थे। रविन्द्र अपनी मां के दिल के काफी करीब थे। जब उनकी माता का निधन हुआ तो उनको बहुत बड़ा सदमा लगा और वह हमेशा उदास रहने लगे। उन्होंने क्रिकेट से दूरी बनानी भी शुरू कर दी।

इस पर उनकी बड़ी बहिन नैना ने उनको सहारा दिया और संभाला परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनकी बड़ी बहिन नर्स बन गई। जिस वर्ष में रविन्द्र की मां का निधन हुआ उसी वर्ष 2002 में रविन्द्र को सौराष्ट्र की टीम में स्थान मिल गया था।

सौराष्ट्र अन्डर-14 टीम की तरफ से रविन्द्र ने अपने पहले ही मैच में 72 रन पर 4 विकेट झटके और 87 रन बनाए। रविन्द्र के अच्छे प्रदर्शन के कारण उनको अन्डर-19 टीम इंडिया में स्थान मिल गया। रविन्द्र ने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट झटके और फाइनल में पाक के खिलाफ 16 रन पर 3 विकेट लिए। उस समय पाकिस्तान सिर्फ 125 रन ही बना पाया था। हालांकि यह मैच भारत जीत नहीं पाया था।

रविन्द्र का अन्तरराष्ट्रीय पदार्दण 8 फरवरी 2009 को श्रृखला के अंतिम मैच में हुआ। यह मैच श्रीलंका के एकदिवसीय मैच था जिसमें रविन्द्र ने डेब्यू करके पहले ही मैच में 77 गेंदों में 60 रन नाबाद बना लिए। उसी साल 10 फरवरी को T-20 डेब्यू भी कर लिया था।

वर्ष 2012 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीन तिहरे शतक लगाने वाले रविन्द्र पहले भारतीय क्रिकेटर बन गये। उनका 13 दिसम्बर 2012 को नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू हुआ।
Ravindra Jadeja आईपीएल की टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लॉयंस, राजस्थान रॉयल्स में खेल चुके है। रविन्द्र को IPL में सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 2012 में 14 करोड़ रूपये में खरीदा। फिर बाद में चेन्नई सुपर किंग्स के खेलने पर 2 साल के लिए प्रतिबन्ध लगा दिया गया था। उसके बाद रविन्द्र को गुजरात लॉयंस ने 9.5 करोड़ रूपये में खरीदा।

लम्बे समय से टॉप पर रहे बॉलर रविचंद्रन अश्विन को मार्च 2017 में रविन्द्र ने पछाड़ दिया और विश्व के No.1 गेंदबाज बन गये।

136 वनडे में रविन्द्र ने 5561 रन 10 अर्द्धशतक के साथ बनाएं और 155 विकेट अपने नाम किये। 35 टेस्ट में 3917 रन बनाकर 165 विकेट झटके। रविन्द्र अभी तक सभी IPL में 138 मैच खेल चुके है और 2506 रन अपने नाम कर चुके है।

रविन्द्र जडेजा का परिवार (Ravindra Jadeja Family)
रविन्द्र जडेजा के परिवार में उनके पिता अनिरुद्धसिंह जडेजा उनकी एक बड़ी बहन नैना है। इनके अलावा रविन्द्र की एक छोटी बहिन और भी है। इनके क्रिकेट के कोच महेंद्र सिंह चौहान है।

रवींद्र जडेजा की पत्नी का नाम रीवा सोलंकी है। इनकी 5 फरवरी 2016 को सगाई हुई और 17 अप्रैल 2016 को रवींद्र जडेजा की शादी हुई। रविन्द्र जडेजा की बेटी भी है जिसका जन्म 2017 में हुआ और नाम निध्याना है। रविन्द्र को घुड़सवारी का बहुत शौक है।

रविन्द्र जडेजा की रोचक जानकारी
- रविन्द्र घुड़सवारी के शौकीन हैं इनके पास दो घोड़े भी हैं। जिनमें एक नाम गंगा और दूसरे का नाम केसरी है।
- जडेजा पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट में 3 बार 300 से ज्यादा रन बनाये।
- सौराष्ट्र के लिए रविन्द्र घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।
- वनडे रैंकिंग में नम्बर 1 के पायदान पर आने वाले अनिल कुंबले के बाद रविन्द्र एकलौते गेंदबाज है।
- रविन्द्र गुजरात के राजकोट में एक पॉश रेस्तरां के मालिक है जिसका नाम “जड्डू फूड फील्ड” (Jaddu’s Food Field) है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह “Biography of Ravindra Jadeja” पसंद आई होगी। इसके बारे आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हमारे Facebook Page को लाइक जरूर कर दें।
Read Also
- सचिन तेंदुलकर का जीवन परिचय
- विराट कोहली का जीवन परिचय
- डिएगो माराडोना का जीवन परिचय
- क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल का जीवन परिचय
- डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय