Home > Featured > भूपेंद्र पटेल का जीवन परिचय

भूपेंद्र पटेल का जीवन परिचय

Bhupendra Patel Biography in Hindi: हमारे देश में राजनीति एक ऐसा विषय है, जोकि हमेशा चर्चित रहता है। भारतीय जनता पार्टी अर्थात बीजेपी ने अभी हाल ही में ऐसे ऐसे फैसले लिए हैं, जिससे लोग आश्चर्यचकित हो जा रहे हैं और लोगों को कुछ समझ में भी नहीं आ रहा है कि आखिर हो क्या रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने अभी हाल ही में एक ऐसे वरिष्ठ मुख्यमंत्री का चयन किया है, जिन के विषय में आज से पहले कोई चर्चा ही नहीं हुआ करती थी। राजनीति में सदैव जो भी घटनाएं घटित होती हैं, उन्हें न्यूज़ चैनल पर सबसे पहले दिखा दिया जाता है तो आप जान ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। यदि नहीं तो हम आपको बता देना चाहते हैं कि हम बात कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के तरफ से गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के विषय में।

आज से पहले ना तो कोई व्यक्ति अच्छे तरीके से भूपेंद्र पटेल को जानता था और ना ही इनकी कोई चुनावी चर्चा हुई, इन्हें बिना किसी प्रदर्शन के मुख्यमंत्री बना दिया गया। हालांकि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इससे पहले अन्य कुछ पदों को भी सुशोभित किया है और उन्होंने अच्छा काम किया है, इन्हीं को देखते हुए बीजेपी ने इन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया हैं।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

आप देश की राजनीति से जुड़े सभी जानकारियों को जैसे कि सत्ता में कौन सी सरकार कैसा काम कर रही है?, कौन सी सरकार आने वाली है?, कौन सी सरकार जाने वाली है? इत्यादि अवश्य रखते हैं। इसी के चलते हम आपके सामने अपना यह महत्वपूर्ण लेख लेकर प्रस्तुत हुए हैं और आपको मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के बारे में जानकारी बताने वाले हैं।

Bhupendra Patel Biography in Hindi
Image: Bhupendra Patel Biography in Hindi

इस लेख में जानने को मिलेगा कि भूपेंद्र पटेल कौन है?, भूपेंद्र पटेल का जन्म, भूपेंद्र पटेल का पारिवारिक संबंध, भूपेंद्र पटेल को प्राप्त शिक्षा, भूपेंद्र पटेल का प्रारंभिक जीवन, भूपेंद्र पटेल का कैरियर, भूपेंद्र पटेल को मिलने वाली सैलरी, भूपेंद्र पटेल के ऑफिस का पता और भूपेंद्र पटेल के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां इत्यादि।

यदि आप इनके विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख के साथ अंत तक बने रहे।

भूपेंद्र पटेल का जीवन परिचय | Bhupendra Patel Biography in Hindi

भूपेंद्र पटेल के विषय में संक्षिप्त जानकारी

वास्तविक नामभूपेंद्र भाई रजनीकांत पटेल
उपनामदादा
जन्म15 जुलाई 1962
उम्र59 वर्ष
जन्म स्थानशिलाज, अहमदाबाद (गुजरात)
भाईकेतन पटेल
शैक्षणिक योग्यताडिप्लोमा इन सिविल इंजीनियर
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नीहेतल पटेल
बेटाअनुज पटेल
बहूदेवांशी पटेल
पेशाराजनीतिज्ञ
राजनैतिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
bhupendra patel ka jivan parichay

भूपेंद्र पटेल कौन है?

भूपेंद्र पटेल गुजरात के जाने-माने व्यक्ति हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली है और मुख्यमंत्री की गद्दी को संभाल रहे हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय भाई रुपाणी के द्वारा इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल को चुना गया।

भूपेंद्र पटेल वर्तमान समय में इतनी ज्यादा चर्चा में इसलिए हैं, क्योंकि बिना किसी विशेष घोषणा और चुनावी माहौल के कारण भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बन गए। इनके मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए मात्र 24 घंटे पहले ही लोगों को यह पता चला कि भूपेंद्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बना दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री पद के अलावा अन्य कई पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं, अतः इसी कारण इन्हें बिना किसी चुनाव के कारण गुजरात का मुख्यमंत्री बना दिया गया। भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय भाई रुपाणी के द्वारा इस्तीफा देने के बाद गुजरात के वास्तविक मुख्यमंत्री बने हैं।

अब गुजरात के मुख्यमंत्री की कमान सागर के पटेल समुदाय से जुड़ गई है और ऐसा भी कहा जा रहा है कि पटेल अर्थात भूपेंद्र पटेल अपने कार्य के प्रति इतने ज्यादा एक्टिव है कि उनके कार्य को किसी भी व्यक्ति के द्वारा नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके द्वारा किए गए काम की वजह से भारतीय जनता पार्टी का नाम और भी ज्यादा ऊंचा होगा और भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में एक विशेष एवं सबसे मजबूत पार्टी का गठन कर सकती है।

इतना ही नहीं लोगों का यह भी कहना है कि भूपेंद्र पटेल को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़कर BJP नेताओं ने अपनी एक नई दाव खेली है और आने वाले चुनाव में फिर से अपनी सरकार लाने के पूरी कोशिश में है। इस बात को लेकर लोग कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी में भूपेंद्र पटेल के जैसे ही अन्य मुख्यमंत्री होने चाहिए।

वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी भारत की सबसे अच्छी राजनीतिक पार्टी मानी जा रही है। क्योंकि देश में कुछ ऐसे भी काम किए गए हैं, जो कि पूरी तरह सराहनीय है, परंतु भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं के द्वारा इस पार्टी का नाम खराब हो रहा है और आने वाले चुनाव में विशेष टक्कर होने वाली है।

भूपेंद्र पटेल का जन्म और परिवार

गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल का जन्म गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में स्थित शीलाज नामक एरिया में 15 जुलाई 1962 को हुआ था।

भूपेंद्र पटेल के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। भूपेंद्र पटेल की पत्नी का नाम हेतल पटेल है। इनके एक पुत्र है, जिसका नाम अनुज पटेल है। इनके बेटे अनुज पटेल का विवाह हो चुका है और उनकी पत्नी का नाम देवांशी पटेल है। भूपेंद्र पटेल के एक भाई भी हैं, जिनका नाम केतन पटेल हैं।

भूपेंद्र पटेल का प्रारंभिक जीवन

भूपेंद्र पटेल का प्रारंभिक जीवन सभी सुख-सुविधाओं के साथ तो नहीं परंतु मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखने के कारण अच्छे से ही व्यतीत हुआ था। भूपेंद्र पटेल ने अपने प्रारंभिक जीवन में बहुत से ऐसे चीजें हैं, जिनका अभाव महसूस किया परंतु कभी भी उस पर अफसोस नहीं किया।

इन्होंने इसी बात को ध्यान में रखकर अपनी तरक्की की ओर अपना कदम बढ़ाया और वर्तमान समय में गुजरात के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित कर रहे हैं।

भूपेंद्र पटेल को प्राप्त शिक्षा

भूपेंद्र पटेल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ही जन्मस्थली से प्राप्त किया और इन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रखते हुए सिविल इंजीनियरिंग के माध्यम से डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त की और इन्होंने अपनी यह पढ़ाई अहमदाबाद के पॉलिटेक्निक कॉलेज से पूरा किया।

भूपेंद्र पटेल पढ़ाई लिखाई में काफी अच्छे थे, अतः इसी कारण इन्होंने सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स चयन किया और सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा की डिग्री हासिल की।

भूपेंद्र पटेल का राजनीतिक करियर

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल वर्ष 1995 से 1996 तक मेमनगर नगर पालिका के अस्थाई सदस्य थे। इसके बाद 1999 से लेकर 2000 तक मेमनगर नगरपालिका के प्रेसिडेंट पद पर रहे।

इन सभी कार्यों के बाद भूपेंद्र भाई पटेल ने वर्ष 2008 से लेकर के वर्ष 2010 तक स्कूल बोर्ड ऑफ अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन के पद पर नियुक्त किए गये और इन्होंने अपने पद पर नियुक्ति के बाद अपने काम को बखूबी निभाया।

इन सभी के बाद लगभग वर्ष 2010 से लेकर के वर्ष 2015 तक भूपेंद्र पटेल के द्वारा थलतेज वार्ड के प्रमुख काउंसलर के पद को भी सुशोभित किया जा चुका है। भूपेंद्र भाई पटेल ने इस पद पर रहकर अपना विशेष योगदान दिया और थलतेज वार्ड के सभी सदस्यों को पूरी तरह से इन्होंने अनुशासन युक्त किया।

यह भी पढ़े

इसके बाद वर्ष 2015 लेकर वर्ष 2017 तक अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के प्रमुख पद अर्थात चेयरमैन के पद पर रहे हैं। इतना ही नहीं इन्होंने एएमसी चेयरमैन के पद को भी सुशोभित किया है। इनके द्वारा संभाले गए सभी पदों में एक बात कॉमन मिली कि इन्होंने अपने सभी जिम्मेदारियों को बड़ी ही लगन और मेहनत के साथ निभाया यही कारण है कि वर्तमान समय में यह गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं।

इन सभी के बाद 2017 में इनके द्वारा घाटलोदिया विधानसभा का एक चुनाव लड़ा गया। घाटलोदिया विधानसभा से लड़े गए इस चुनाव में भूपेंद्र पटेल ने महारत हासिल की और इसके बाद यह गुजरात के लेजिसलेटिव असेंबली के प्रमुख मेंबर बन गए। वर्ष 2017 में हुए इस चुनाव में भूपेंद्र पटेल ने कांग्रेस के शशिकांत पटेल को लगभग 117000 से भी अधिक वोटों से मात दी और विजई हुए।

इन सभी के बाद 2021 के सितंबर महीने में भूपेंद्र पटेल को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय भाई रुपाणी के द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देने के बाद गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में घोषित कर दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कार्यप्रणाली को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा यह निर्णय लिया गया और इस निर्णय के फलस्वरूप इन्हें गुजरात का तत्कालीन मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया।

भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कब हुई

गुजरात राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय भाई रुपाणी के द्वारा इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक लेजिस्लेटर पार्टी मीटिंग का आयोजन किया गया और इस मीटिंग का आयोजन गुजरात के ही गांधीनगर में किया गया।

गांधीनगर में किए गए इस आयोजन में सर्वसम्मति के बाद भूपेंद्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई और इस प्रकार मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा 2021 के सितंबर माह में 11 एवं 12 तारीख के मध्य की गई।

भूपेंद्र पटेल को गुजरात का नया मुख्यमंत्री चुने जाने का कारण

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के इस्तीफा देने के बाद यह तो निश्चित था कि भाजपा एक पटेल राजनेता को ही मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। क्योंकि भाजपा को अगले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पटेल समुदाय के समर्थन की जरूरत थी क्योंकि इस समुदाय ने भाजपा का पिछले ढाई दशकों से समर्थन किया था। लेकिन भाजपा को एक ऐसे पटेल नेता की जरूरत थी, जो पाटीदार आरक्षण के पक्ष में ना हो। क्योंकि यह भाजपा की प्राथमिकता थी।

इसके अतिरिक्त एक और भी कारण बताया जाता है कि भाजपा को मुख्यमंत्री के रूप में एक ऐसे चेहरे की जरूरत थी, जो अजातशत्रु हो यानी कि कोई भी उसका विरोध ना कर सके। भाजपा चाहती तो नितिन पटेल और परसोत्तम रूपाल जैसे बड़े पाटीदार चेहरों का भी चयन कर सकती थी लेकिन उन्होंने इसी कारण उनका चयन नहीं किया।

क्योंकि भाजपा को शक था कि कहीं इन नेता को मुख्यमंत्री के लिए चुना गया तो पाटीदार नेता के नामों की चर्चा में यह संभव हो सकता है कि एक को रखा जाए तो दूसरा नाराज हो सकता है। इसीलिए अंत में भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री के लिए चयन किया गया।

भूपेंद्र पटेल ने कब लिया मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ 13 सितंबर 2021 को ली गई थी।

भूपेंद्र पटेल को मिलने वाली सैलरी

वर्तमान समय में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को लगभग ₹370000 की सैलरी दी जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को यह सैलरी मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण के बाद से दी जा रही है।

भूपेंद्र पटेल की नेटवर्थ

भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री के रूप में इन्हें हर महीने 3.7 लाख से भी ज्यादा रुपए की सैलरी मिलती है। वहीँ इनके पास अभी तक कुल मिलाकर 5 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति है और एक नेता होने के अतिरिक्त एक कंसलटिंग इंजीनियरिंग एवं विहान एसोसिएट्स नाम का एक फर्म भी चलाते हैं।

स्पष्टीकरण: यह नेटवर्थ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताई गई है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

भूपेंद्र पटेल के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां

  • भूपेंद्र पटेल हिंदू धर्म से संबंधित है और इन्होंने सदैव किसी भी धर्म में विभेद नहीं किया, सभी धर्मों को समान रूप से देखा।
  • भूपेंद्र पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 को हुआ था।
  • भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया विधानसभा से चुने गए राजनेता है।
  • भूपेंद्र पटेल गुजरात के लेजिसलेटिव असेंबली के मेंबर भी रह चुके हैं।
  • भूपेंद्र पटेल भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी अर्थात बीजेपी से संबंध रखते हैं।
  • वर्तमान समय में भूपेंद्र पटेल भारत के गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

FAQ

भूपेंद्र पटेल कौन है?

भूपेंद्र पटेल गुजरात के जाने-माने व्यक्ति हैं, जिन्होंने अभी अभी मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली है और मुख्यमंत्री की गद्दी को संभाल रहे हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रुपाणी के द्वारा इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल को चुना गया है।

भूपेंद्र पटेल कौनसी राजनीतिक पार्टी से सम्बन्ध रखते है?

भूपेंद्र पटेल भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी अर्थात बीजेपी से संबंध रखते हैं।

भूपेंद्र पटेल कौन से जाति के हैं?

भूपेंद्र पटेल हिंदू है और इनकी जाती पाटीदार हैं।

भूपेंद्र पटेल के गांव का क्या नाम है?

भूपेंद्र पटेल के गांव का नाम शिलाज है, जो अहमदाबाद जिले में स्थित है इस गांव का तालुका दासकरोई है। भूपेंद्र पटेल का यह गांव अहमदाबाद के मुख्य शहर से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहीँ यह गांव तालुका से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

वर्तमान समय में गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री कौन हैं?

  • वर्तमान समय में भूपेंद्र पटेल भारत के गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
  • निष्कर्ष

    हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख भूपेंद्र पटेल बायोग्राफी (Bhupendra Patel Biography in Hindi) अवश्य ही पसंद आया होगा। यदि हमारा यह लेख वाकई में पसंद आया हो तो कृपया आप इसे शेयर करें। यदि आपके मन में इस लेख को लेकर किसी भी प्रकार का कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में हमें अवश्य बताएं।

    यह भी पढ़े

    Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
    Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now
    Rahul Singh Tanwar
    Rahul Singh Tanwar
    राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

    Related Posts