Home > Career > वेब डेवलपर कैसे बनें? (कार्य, योग्यता व सैलरी)

वेब डेवलपर कैसे बनें? (कार्य, योग्यता व सैलरी)

Web Developer Kaise Bane: हम सब जानते है कि इंसानी सभ्यता बड़ी तीव्रता से आधुनिक युग की तरफ बढ़ रही है, जिसमें इंटरनेट का अहम योगदान है। आज हम इंटरनेट पर बहुत अधिक निर्भर हो चुके है। किसी भी व्यापार को शुरू करने के लिए आज उसका ऑनलाइन होना आवश्यक हो चुका है।

जिस वजह से वेब डेवलपर की मांग आने वाले समय में बढ़ती नजर आ रही है। अगर आप वेब डेवलपर कैसे बने?, वेब डेवलपर का कोर्स, सैलेरी आदि की पूरी जानकारी चाहते हैं तो आज के लेख में इस के संदर्भ में विस्तारपूर्वक सरल शब्दों में लिखा गया है।

Web Developer Kaise Bane
Image: Web Developer Kaise Bane

वेबसाइट और एप्लीकेशन बनाने की कला अगर आप सीख लेते हैं तो ना केवल आप किसी अच्छी कंपनी में नौकरी पा सकेंगे बल्कि अपने खुद के व्यापार को बड़े स्तर पर शुरू कर पाएंगे, जिस वजह से आधुनिक युग में यह एक महत्वपूर्ण कला बन चुकी है।

वेब डेवलपर कैसे बने? हर कोई इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहता है। अगर आप इसे ढूंढ रहे है, तो नीचे बताए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें।

वेब डेवलपर क्या होता है?

वेब डेवलपर एक महत्वपूर्ण पद होता है, जहां एक व्यक्ति ऑनलाइन पेज या पोर्टल बनाने का कार्य करता है ताकि ऑनलाइन जनता को किसी एक स्थान पर रोका जा सके। आज हम इंटरनेट का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की जानकारी पाने के लिए करते हैं।

अलग-अलग प्रकार की जानकारी अलग-अलग एप्लीकेशन और वेबसाइट के जरिए मिलती है। उस वेबसाइट को बनाने के लिए खास किस्म के गुण और कला की आवश्यकता होती है, जिसमें एक वेब डेवलपर पारंगत होता है।

सरल शब्दों में हम यह भी कह सकते हैं कि वेब डेवलपर एक ऐसा व्यक्ति होता है, जिसे अलग-अलग कंप्यूटर भाषाओं का इस प्रकार ज्ञान होता है कि उन भाषाओं की मदद से वह कंप्यूटर पर एक वेबसाइट का निर्माण कर सकता है। ताकि लोग ऑनलाइन उस जगह रुक कर किसी प्रकार की जानकारी एकत्रित कर सके।

आज किसी भी व्यापार को शुरू करने के लिए उसका ऑनलाइन होना आवश्यक हो चुका है। ऑनलाइन होने के लिए जिस माध्यम की आवश्यकता है, वह वेबसाइट है, जिसे वेब डेवलपर के द्वारा बनाया जाता है।

इसके अलावा अलग-अलग कंपनी अपने ऑनलाइन में अस्तित्व को और बेहतर बनाना चाहती है, जिस वजह से वेबसाइट बनाने और उसके बारे में जानकारी एकत्रित करना एक बहुत महत्वपूर्ण कला बन चुकी है, जिस का भविष्य आने वाले समय में काफी भव्य है।

वेब डेवलपर क्या कार्य करता है?

वेब डेवलपर का मुख्य कार्य इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे लोगों को एक स्थान मुहैया करवाना है, जहां वह लोग रुक सके और अपनी आवश्यकता अनुसार जानकारी को एकत्रित कर सके।

हम सब जानते हैं कि इंटरनेट का मुख्य रूप से इस्तेमाल किसी प्रकार की जानकारी को एकत्रित करने के लिए किया जाता है। उस जानकारी को इंटरनेट पर साझा करने के लिए वेबसाइट और एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे एक वेब डेवलपर के द्वारा निर्मित किया जाता है।

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी गूगल पर ढूंढते हैं चाहे वह किसी सामान को खरीदने के संदर्भ में हो या किसी कार्य को समझने के संदर्भ में इन सभी प्रकार की जानकारी को एक पेज पर लिखित रूप से आकर्षक तरीके से आपके समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, जिस पेज या पोर्टल को वेबसाइट कहते है। उसका निर्माण विभिन्न कंप्यूटर भाषाओं के जरिए वेब डेवलपर करता है, जो उसका मुख्य कार्य होता है।

वेब डेवलपर के प्रकार

वेब डेवलपर के कार्य और परिभाषा को समझने के बाद आपको इसके अलग-अलग प्रकार को समझना होगा। आने वाले समय में इस नौकरी की मांग बढ़ी तीव्रता से बढ़ रही है, जिस वजह से इस गुण को अलग-अलग भाग में विभाजित कर दिया गया है।

WordPress Developer

वर्तमान समय में यह एक प्रचलित वेब डेवलपर का प्रकार है क्योंकि अधिकांश लोग ऑनलाइन अपनी वेबसाइट किसी कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS) के जरिए बनाना चाहते है।

इस प्रक्रिया में वर्डप्रेस जैसा एक सिस्टम हमारे समक्ष आता है और वर्डप्रेस डेवलपर उस सिस्टम का जानकार होता है, जो अच्छे तरीके से उस सिस्टम का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति के लिए वेबसाइट का निर्माण करता है।

इस तरह के वेबसाइट का निर्माण करना बहुत ही सरल होता है। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार के कंप्यूटर भाषा का ज्ञान होना आवश्यक नहीं है। इस तरीके की वेबसाइट का मुख्य रूप से इस्तेमाल किसी नए व्यापार को शुरू करने में किया जाता है। यह एक अच्छी कला है मगर वैश्विक स्तर पर इसकी मांग और इसकी कीमत बहुत कम है।

Front end Developer

आप जितनी भी वेबसाइट को देख रहे हैं, वह दिखने में कैसी लग रही है, उसके लिए फ्रंट एंड डेवलपर जिम्मेदार होता है। यह किसी वेबसाइट का निर्माण करने की एक महत्वपूर्ण प्रणाली होती है, जिसमें वेबसाइट के थीम को डिजाइन किया जाता है। वेबसाइट बनाने की इस प्रक्रिया को client-side डेवलपर भी कहा जाता है।

आपको यह भी जानना चाहिए कि किसी वेबसाइट को जितना सुंदर और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाएगा, उसकी कोडिंग उतनी ही जटिल होती चली जाती है। ऐसे वेब डेवलपर को HTML, CSS, JAVA जैसी कंप्यूटर भाषाओं का संपूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है।

Back end Developer

Website developer की श्रेणी में यह एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस तरह के वेब डेवलपर का काम वेबसाइट को सक्रिय करना होता है। वेबसाइट कार्य कर पाएगा, उसके लिए कोडिंग किया जाता है। इस प्रकार के वेब डेवलपर की भूमिका किसी यूज़र को दिखाई नहीं देती। मगर वेबसाइट के चलने और कार्य करने के पीछे बैक ऐंड डेवलपर का बहुत बड़ा हाथ होता है।

एक बैक ऐंड डेवलपर वेबसाइट के सभी डेटाबेस को मैनेज करता है और उसे इस तरह तैयार करता है कि वेबसाइट तेजी से चल सके वेबसाइट बनाने की प्रक्रिया में यह सबसे जटिल हिस्सा होता है। वेबसाइट दिखने में कैसा होगा?, उस पर कार्य करने के बाद लोग वेबसाइट के बैक ऐंड डेवलपमेंट पर काफी दिनों तक कार्य करते है ताकि वेबसाइट सही तरीके से चल पाए।

वेब डेवलपर बनने के लिए योग्यता

अगर आप वेब डेवलपर बनना चाहते हैं तो इस की क्या योग्यता है?, इसके बारे में जानना आवश्यक है। जिसे सरल शब्दों में नीचे सूचीबद्ध किया गया है, उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें:

  • वेब डेवलपर बनने के लिए सबसे पहले आपको अपनी प्रारंभिक शिक्षा अर्थात 12वीं कक्षा पास करनी होगी, जहां तक आप कंप्यूटर के शुरुआती जानकारी को और कार्यप्रणाली को समझेंगे।
  • वेब डेवलपर को कंप्यूटर से जुड़े विषय में स्नातक की डिग्री लेनी होगी। अर्थात वेब डेवलपर बनने के लिए 12वीं कक्षा पास करने के बाद BCA, B. Tech जैसी डिग्री की पढ़ाई करें। जहां आपको अपना विषय कंप्यूटर चुनना है।
  • वेब डेवलपर बनाने के लिए आपके पास कंप्यूटर भाषाओं का ज्ञान होना सबसे आवश्यक है। वेब डेवलपर का मुख्य कार्य कंप्यूटर के भाषाओं पर आधारित होता है अर्थात आप को विभिन्न कंप्यूटर भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए।

यह भी पढ़े: बीसीए (BCA) कोर्स क्या है? (योग्यता, फीस, जॉब, करियर ऑप्शन और सैलरी)

वेब डेवलपर बनाने के लिए कंप्यूटर स्किल

अगर आप वेब डेवलपर बनाना चाहते हैं तो आपको यह जानना होगा कि यह नौकरी एक प्रोफेशनल नौकरी है अर्थात आपके कार्य अनुसार आपको पैसे और तरक्की मिलेगी। जिस वजह से इस कार्य की समझ आप को होनी चाहिए। जिसके लिए कुछ खास कंप्यूटर स्किल की आवश्यकता आपको होगी, जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है।

  • वेब डेवलपर बनने के लिए सबसे पहला कंप्यूटर स्केल यह होना चाहिए कि आप को विभिन्न कंप्यूटर भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए जैसे – HTML, CSS, JAVA, C आदि। 
  • वेब डेवलपर एक ऐसी नौकरी है, जिसमें आपको खूबसूरत वेबसाइट निर्माण करने के बारे में विचार करना होगा अर्थात आपकी सोच क्रिएटिव होनी चाहिए।
  • अलग-अलग प्रकार के वेबसाइट बनाने के लिए आपको अलग-अलग प्रकार के लोगों की जरूरत को समझना होगा। अर्थात इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपका कम्युनिकेशन स्किल भी बहुत अच्छा होना चाहिए, जिस वजह से आपका अच्छे से लोगों से बात करना भी बहुत आवश्यक है।
  • वेबसाइट बनाने के लिए उसमें आपको विभिन्न प्रकार के फोटो का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिस वजह से आपको फोटोशॉप, कैनवास, पिक्सआर्ट जैसे कुछ ग्राफिक ट्यून की जानकारी होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर भाषाओं को समझना आसान हो जाता है अगर आपको अंग्रेजी भाषा की समझ हो अर्थात वेब डेवलपर बनने के लिए अंग्रेजी भाषा की थोड़ी समझ होना आवश्यक है।

वेब डेवलपर कैसे बने? (Web Developer Kaise Bane)

आप किस प्रकार वेब डेवलपर बन सकते हैं और एक अच्छी नौकरी पा सकते हैं इसे समझाने के लिए स्टेप बाय स्टेप नीचे समझाया गया है, उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें:

  • Step 1 – अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करें

दसवीं से बारहवीं कक्षा के बीच आपको कंप्यूटर के कार्य प्रणाली को अलग-अलग तरीकों से समझाने का प्रयास किया जाएगा। वेब डेवलपर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कंप्यूटर की अच्छी समझ होना आवश्यक है। अर्थात अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करते हुए कंप्यूटर की रोचक जानकारी एकत्रित करें।

  • Step 2 – कंप्यूटर विषय से स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करें

BCA और B. Tech को मुख्य रूप से कंप्यूटर क्षेत्र की जानकारी समझने का कोर्स कहा जाता है। अगर आपको वेब डेवलपर के क्षेत्र में नौकरी पाना है तो इन दोनों प्रमुख डिग्री के बारे में कंप्यूटर विषय के जरिए पढ़ें।

कंप्यूटर विषय का चयन करके अगर आप स्नातक की पढ़ाई पूरी करते हैं तो आगे इस क्षेत्र में आपको नौकरी मिलने की संभावना बहुत अधिक होती है। साथ ही वेब डेवलपर में इस्तेमाल होने वाली कंप्यूटर भाषाओं को आप अपनी पढ़ाई के दौरान ही सीख पाएंगे।

  • Step 3 – विभिन्न कंप्यूटर भाषाओं की प्रैक्टिस करें

आप अपनी पढ़ाई में कैसे थे? इसका वेब डेवलपर बनने से कोई लेना-देना नहीं है। मगर आपको कंप्यूटर भाषाओं का ज्ञान किस स्तर पर है और उनका इस्तेमाल आप किस प्रकार कर पाते हैं यह वेब डेवलपर के रूप में आपके करियर के लिए अन्य दरवाजे खुलेगा।

Web developer बनने के लिए मुख्य रूप से HTML, CSS, JAVA जैसी कुछ आवश्यक कंप्यूटर भाषाओं की जानकारी अच्छे स्तर पर हासिल करें।

  • Step 4 – कंपनी में वेब डेवलपर की नौकरी के लिए आवेदन करें

अलग-अलग कंपनी अक्सर वेब डेवलपर के पद के लिए आवेदन नोटिफिकेशन निकालते रहती है। आपको इसकी जानकारी गूगल और यूट्यूब से मिल जाएगी। जानकारी एकत्रित करने के बाद उन सभी कंपनियों में आवेदन करें और परीक्षा इंटरव्यू पास करने के बाद आपको नौकरी मिल जाएगी।

यह प्रक्रिया काफी जटिल हो सकती है, इसे सरल बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपने कॉलेज में आई कंपनी के जरिए नौकरी प्राप्त करें। इसके अलावा विभिन्न फ्रीलांसिंग वेबसाइट का इस्तेमाल करके आप वेब डेवलपर का कार्य कर सकते हैं और अपने कार्य प्रतिभा के अनुसार पैसा कमा सकते हैं।

वेब डेवलपर की सैलरी कितनी होती है?

अगर ऊपर बताए गए निर्देशों का पालन करने के पश्चात आपको वेब डेवलपर की नौकरी मिल जाती है तो आपकी तनख्वाह अलग-अलग कंपनी में अलग-अलग हो सकती है। मगर आम तौर पर यह तनख्वाह किसी नए वेब डेवलपर को ₹25000 महीना से ₹50000 महीना तक मिलता है, जो आपके कार्य प्रतिभा पर निर्भर करता है।

जैसा कि हमने आपको बताया वेब डेवलपर एक प्रोफेशनल नौकरी है अर्थात आप अपना खुद का व्यापार भी इस क्षेत्र में शुरू कर सकते है और फ्रीलांसिंग वेबसाइट के जरिए भी अपना काम शुरू कर सकते है, जहां आपके कार्य प्रतिभा के अनुसार आपको ₹50000 प्रति माह से ₹100000 प्रति माह तक की कमाई हो सकती है।

FAQ

वेब डेवलपर किसे कहा जाता है?

एक ऐसा व्यक्ति जिसे कंप्यूटर के विभिन्न भाषाओं का इस कदर ज्ञान हो कि वह वेबसाइट का निर्माण कर सके तो हम उस व्यक्ति को वेब डेवलपर कहते हैं।

वेब डेवलपर का मुख्य कार्य क्या होता है?

वेब डेवलपर का कार्य विभिन्न प्रकार के वेबसाइट का निर्माण करना होता है ताकि ऑनलाइन जानकारी ढूंढ रहे लोगों को एक स्थान मिल सके, जहां से वह अपनी जानकारी एकत्रित कर सके।

वेब डेवलपर बनने के लिए क्या करना होगा?

वेब डेवलपर बनाने के लिए आपको अलग-अलग कंप्यूटर भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही आपको कंप्यूटर भाषा के संदर्भ में पढ़ाई करनी होगी।

निष्कर्ष

हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख में वेब डेवलपर क्या है? कार्य, प्रकार, योग्यता, सैलरी और कैसे बनें? (Web Developer Kaise Bane) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप लोगों के लिए काफी ज्यादा यूज़फुल साबित हुई होगी और अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूले।

साथ ही साथ हमारे इस लेख को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर करना ना भूले ताकि आप जैसे ही अन्य लोगों को भी इस महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में आप के जरिए पता चल सके। अगर आपके मन में हमारे आज के इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

यह भी पढ़े

बैंक मैनेजर कैसे बने? (योग्यता, उम्र सीमा, प्रक्रिया, सुविधा और सैलरी)

चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) कैसे बने? (योग्यता, एग्जाम, डिग्री, फीस, सैलरी, करियर)

सॉफ्टवेर इंजीनियर कैसे बने? (योग्यता, कोर्स, फीस, करियर, सैलरी)

कंप्यूटर एक्सपर्ट कैसे बने?, पूरी जानकारी

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment