Home > Career > सॉफ्टवेर इंजीनियर कैसे बने? (योग्यता, कोर्स, फीस, करियर, सैलरी)

सॉफ्टवेर इंजीनियर कैसे बने? (योग्यता, कोर्स, फीस, करियर, सैलरी)

सॉफ्टवेयर इंजीनियर आज के समय में प्रत्येक युवा बनना चाहते हैं, क्योंकि यही भविष्य है और इसी का प्रचलन है। लोग सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन कर अपना एक अच्छा करियर बिल्ड कर देते हैं। इसीलिए आज के युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन कर अपना भविष्य सवारना चाहते हैं।‌ अच्छी कमाई करना चाहते हैं, जीवन में सफल होना चाहते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी के साथ विस्तार से बताएंगे कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बनें? आज का समय पूरी तरह से बदल चुका है। अगर हम बात करें कुछ समय पहले की तो जो कुछ ही वर्षों पहले था, वह आज कुछ भी नहीं है।‌ हर तरह का बदलाव आ चुका है।

software engineer kaise bane

संपूर्ण पृथ्वी पर अनेक सारे बदलाव आए हैं, जिनमें काम करने का तरीका, लोगों के रहने का तरीका, खानपान का तरीका, पहनावा का तरीका इत्यादि हर तरह के कामकाज और रहन-सहन में बदलाव आ चुका है।

क्योंकि समय काफी अधिक गति से बदल रहा है और आने वाला समय में उससे भी अधिक गति से बदलने वाला है। इसीलिए नई-नई तकनीकी और नए-नए स्टार्टअप का दौर जारी है।

सॉफ्टवेर इंजीनियर कैसे बने? (योग्यता, कोर्स, फीस, करियर, सैलरी)

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की महत्वता

सॉफ्टवेयर ने आज के समय में मनुष्यों के कार्य को अधिक आसान बना दिया है। सॉफ्टवेयर की मदद से ही बड़े-बड़े काम एक ही सेकंड में हो जाते हैं। हमारे मोबाइल फोन में, लैपटॉप, कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर ही होते हैं, जो बड़े-बड़े व्यवसाय कंपनियों और हर तरह के कार्यों को चुटकियों में हल कर देते हैं।‌

जबकि मनुष्य को इस तरह के काम करने में अनेक सारे कागजात, फाइल व पुस्तकें रखनी होती है और उसमें कई दिनों का समय लगता है। सॉफ्टवेयर अनेक तरह के होते हैं सॉफ्टवेयर की इंडस्ट्री बहुत बड़ी है, क्योंकि वर्तमान समय में अनेक सारे बदलाव आए हैं। अनेक सारे तकनीकी, अनेक सारे उद्योग हैं, अनेक सारी कंपनियां हैं।

इसीलिए हर तरह के सॉफ्टवेयर बनाए जा रहे हैं। सॉफ्टवेयर प्रत्येक कार्य को आसान तथा एडवांस बना देते हैं, जिससे किसी भी व्यापार और व्यवसाय को आसानी से मैनेज किया जा सकें, आसानी से चलाया जा सकें, सॉफ्टवेयर की इस समय भारी डिमांड है। इसीलिए लोग सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बनें?

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने वाले युवाओं को विशेष तौर पर कंप्यूटर साइंस में रुचि होनी चाहिए, क्योंकि यह कंप्यूटर से ही जुड़ा एक भाग है। इसीलिए जिन लोगों को कंप्यूटर में रुचि है, जिन लोगों को कंप्यूटर के गहराई में रुचि है, उन्हें सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का सपना जरूर देखना चाहिए। वे आसानी से सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन सकते हैं।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए कंप्यूटर इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस से संबंधित कोर्स करके इस फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन इसके लिए कोर्स की कंप्लीट इंटरशिप करनी होती है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के बाद उनके पास अनेक सारे करियर विकल्प होते हैं। अनेक तरह की कंपनियां उन्हें हायर करती है। इसके अलावा भी अपना खुद का स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।

वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर अपनी एक प्रोफाइल बना दें, उसके बाद आपको लोग कांटेक्ट करेंगे और आप उनका काम करके अपनी फीस ले सकते हैं। इस तरह से भी लोग हर महीने लाखों रुपए कमा रहे हैं।

जबकि कंपनियों में नौकरी करने पर भी लाखों रुपए मिल जाते हैं। वर्तमान समय में कंप्यूटर और आईटी सेक्टर से संबंधित कंपनियां सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हायर करती है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए योग्यता

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए इस विषय में रुचि होनी चाहिए। कंप्यूटर साइंस विषय में रुचि ही उसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बना सकते हैं।
  • 10वीं तथा 12वीं पास करने के बाद कोई भी युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन सकता है। इसके लिए उन्हें कई तरह के कोर्स करने होंगे।
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए कोडिंग और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज आनी चाहिए।
  • सॉफ्टवेयर को डिवेलप करने के लिए C लैंग्वेज, C++, Java, Python, SQL इत्यादि कोडिंग और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का आना जरूरी है।
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना अति आवश्यक है।
  • कंप्यूटर साइंस तथा सॉफ्टवेयर से संबंधित गहराई से जानकारी प्राप्त होनी चाहिए।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए कोर्स

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बनने के लिए कुछ कोर्स करने होते हैं। जैसे BCA, MCA, Diploma, B-Tech इत्यादि। तो आइए इनके बारे में थोड़ा जानकारी विस्तार से प्राप्त कर लेते हैं।

BCA Course

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बनने का यह कोर्स 4 वर्ष का होता है। इस कोर्स को करने के लिए अभ्यार्थी Math सब्जेक्ट से 12वीं पास होना जरूरी है। इस कोर्स को करने के लिए हर वर्ष ₹40 हजार से ₹70‌ हजार की धनराशि फीस के रूप में देनी होगी।

MCA Course

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बनने के लिए इस कोर्स को 3 वर्ष में पूरा करना होता है। इस कोर्स की अवधि 3 साल होती है। इस कोर्स को करने की योग्यता PCM से 12वीं पास और स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

कहीं पर BSC मैथ या BCA से पास होना जरूरी होता है। इस कोर्स को करने के लिए ₹50000 से लेकर ₹100000 तक प्रतिवर्ष फीस के रूप में देना होता है।

B.tech in Computer Science

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बनाने हेतु कंप्यूटर साइंस की डिग्री हासिल करने के लिए B. Tech in Computer Science की पढ़ाई का कोर्स 3 से 4 वर्ष का होता है। इस कोर्स को करने के लिए योग्यता के रूप में विद्यार्थी को PCM से 12वीं पास होना होता है। प्रतिवर्ष इस कोर्स को करने के लिए ₹40,000 से ₹60000 खर्च करने होते हैं।

B.tech in IT

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बनने के लिए बीटेक इन आईटी कोर्स का समय 4 वर्ष का होता है। इस कोर्स को करने के लिए भी अभ्यर्थी PCM से 12 वीं पास होना चाहिए। ‌इस कोर्स की फीस ₹60000 से ₹100000 प्रति वर्ष होती है।

Diploma in Computer Science

दसवीं पास करने के बाद यदि कोई अभ्यर्थी यह कोर्स करता है तो 3 साल में यह कोर्स पूरा होता है। जबकि 12वीं पास करने के बाद 2 वर्ष में ही इस कोर्स को पूरा किया जा सकता है।‌

इस कोर्स को पॉलिटेक्निक के जरिए भी कंप्लीट कर सकते हैं। 12वीं पास विद्यार्थियों को PCM से तथा दसवीं पास विद्यार्थियों को साइंस से पास होना जरूरी है। इस कोर्स को करने की फीस ₹50000 से ₹80000 तक होती है।

यह भी पढ़े: कंप्यूटर एक्सपर्ट कैसे बने?, पूरी जानकारी

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कोर्स की फीस

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बनने हेतु जो कोर्स करने होते हैं, उन सभी कोर्स की फिर अलग-अलग होती हैं। सभी शिक्षण संस्थान थोड़ी-थोड़ी अलग फीस ली जा सकती है। लेकिन आमतौर पर जो फीस ली जाती है, उसे हम आपको प्रतिवर्ष के अनुसार बता रहे हैं।

कोर्स का नामफीस (प्रतिवर्ष)
BCA40 हजार से 70 हजार
MCA50 हजार से 1 लाख
B.Tech in IT60 हजार से 1 लाख
B.Tech in Computer science40 हजार से 60 हजार
Diploma in Computer science50 हजार से 80 हजार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर का करियर

वर्तमान समय में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की बहुत ज्यादा डिमांड है। बता दें कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बनने के बाद आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है, प्राइवेट नौकरी मिल सकती है।

प्राइवेट सेक्टर में बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग को हायर करती हैं। इसके अलावा लोग बिना किसी नौकरी के ही घर बैठे खुद अपना स्टार्टअप शुरू करके भी सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का कार्य करके हर महीने लाखों रुपए कमाते हैं।

वर्तमान समय में तकनीकी का दौर काफी ज्यादा प्रचलित है। इसीलिए हर रोज मार्केट में तरह-तरह के सॉफ्टवेयर की डिमांड बढ़ती जाती है, जो लोग सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बनने हेतु कोडिंग और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखते हैं।

इस लैंग्वेज से वे बिना किसी नौकरी के ही अपने घर से किसी कंपनी या इंडिविजुअल पर्सन को कार्य करके दे सकते हैं और बदले में वे अपनी फीस वसूल कर सकते हैं।

वर्तमान समय में अनेक सारी ऐसी कंपनियां हैं, जो केवल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से संबंधित ही सर्विस प्रदान करती है। उन लोगों को अनेक सारे सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की जरूरत होती है। ऐसे में आपके पास एक अच्छा विकल्प है। इसके अलावा सरकारी कामकाज के लिए सरकार द्वारा सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग को हायर किया जाता है।

आज के समय में स्मार्टफोन के दौर में एंड्राइड तथा आईओएस मोबाइल एप्लीकेशन का भी काफी ज्यादा प्रचलन है। लोग एंड्राइड एप्लीकेशन बनाकर लाखों रुपए कमा रहे हैं। आप भी अपनी खुद की मोबाइल एप्लीकेशन बना सकते हैं या दूसरों को बना कर दे सकते हैं।

इस बीच आपको अच्छी खासी राशि मिलने वाली है। बता दें कि मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कोडिंग और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का ज्ञान होना जरूरी है, जो सभी के पास नहीं होता है। इसीलिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर इस तरह के एप्लीकेशन बना कर भी हर महीने लाखों रुपए कमा सकता है।

किसी कंपनी या कस्टमर को जिस तरह का कोई ऐप, किसी भी तरह का कोई सॉफ्टवेयर या उसी से संबंधित कोई कार्य करवाना होता है तो उसे उनकी इच्छा के अनुसार ही काम करके देना होता है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के लिए यह काम आसान है और इसमें कोई समय भी नहीं लगता है। बहुत ही कम समय में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बनकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

FAQ

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कौन कर सकता है?

कोई भी 12वीं पास युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन सकता है। लेकिन उसे सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने और सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का जुनून होना चाहिए।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए क्या-क्या करना होता है?

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज तथा कोडिंग लैंग्वेज का ज्ञान होना चाहिए‌। इसके अलावा अनेक तरह के कोर्स करने होते हैं।

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की सैलरी कितनी होती है?

सरकारी नौकरी और प्राइवेट नौकरी में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की सैलरी अलग-अलग होती है। आमतौर पर प्राइवेट नौकरी में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग को हर महीने ₹50000 से ₹80000 मिलते हैं।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कहां-कहां पर काम कर सकता है?

सॉफ्टवेयर इंजीनियर सरकारी नौकरी कर सकता है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कर सकता है या खुद का भी सर्विस स्टार्टअप शुरू कर सकता है।

निष्कर्ष

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बनते हैं इस विषय में पूरी जानकारी विस्तार से आज के इस आर्टिकल में बताई हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी।

यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम जल्द ही रिप्लाई करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े

वेब डेवलपर क्या है? (कार्य, प्रकार, योग्यता, सैलरी और कैसे बनें?)

समीक्षा अधिकारी क्या होता है? (कार्य, योग्यता, उम्र, वेतन, कैसे बने)

पीएचडी (PhD) क्या हैं और कैसे करें?

SSC क्या है? SSC की पूरी जानकारी

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment