Home > General > दिमाग चकराने वाले मजेदार टंग ट्विस्टरर्स

दिमाग चकराने वाले मजेदार टंग ट्विस्टरर्स

नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में हम प्रसिद्ध और मजेदार टंग-ट्विस्टर्स (Tongue Twisters in Hindi) लेकर आये हैं। Tongue Twisters कोई पहेली तो नहीं है लेकिन पहेली से मिलती जुलते ही होते हैं। टंग ट्विस्टर्स बहुत ही मजेदार होते हैं। आप इन्हें अपने दोस्तों को बोलने के लिए चैलेंज कर सकते हैं।

टंग ट्विस्टर्स सिर्फ बोलने में ही कठिन नहीं होते, ये हमारे कठिन अक्षरों के उच्चारण को शुद्ध करने में भी बहुत मददगार साबित होते हैं। इनका प्रयोग पीढ़ियों से चलता आ रहा हैं। अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि टंग ट्विस्टर्स क्या होता हैं?

Tongue Twisters in Hindi

इस पोस्ट में हमने टंग ट्विस्टर्स क्या हैं, टंग ट्विस्टर्स के क्या उपयोग है और इसके साथ ही कुछ लोकप्रिय टंग ट्विस्टर्स (Famous Tongue Twisters in Hindi) शेयर किये हैं जो आपको बहुत पसंद आयेंगे।

Read Also: सपनों का मतलब और उनका फल

मज़ेदार हिन्दी टंग ट्विस्टर्स | Tongue Twisters in Hindi

टंग ट्विस्टर्स क्या हैं?

Tongue Twister का हम हिंदी में अलग अलग मतलब निकाले तो ये Tongue का मतलब होता है जीभ और Twister का मतलब होता है मरोड़ने वाला। अर्थात् जीभ को मरोड़ देने वाला।

इनमें एक ही शब्द बार बार दोहराएं जाते हैं जो बच्चों में भाषा के शब्दकोश को बढ़ावा देते हैं। इससे बच्चों के बोलने का उच्चारण सही होता है।

टंग ट्विस्टर्स के लाभ

इनका उच्चारण करते समय हर कोई हकला जाता हैं। इन शब्दों से हमारे दिमाग की अच्छे से कसरत हो जाती है। इन शब्दों को हमेशा बोलने से हमारे बोलने का उच्चारण सही होता है और मष्तिष्क अच्छे से काम करता है। साथ ही हमारे शब्दों के धारा-प्रवाह को भी बेहतर बनाते हैं।

जो पब्लिक स्पीकिंग करते हैं उनके लिए Hindi Tongue Twisters बहुत उपयोगी साबित होते हैं। चलिए जानते हैं कुछ मजेदार टंग ट्विस्टर्स (List of Tongue Twister Words in Hindi)।

Short Tongue Twisters in Hindi

आसान टंग ट्विस्टर्स (Easy Tongue Twisters in Hindi)

कच्चा पापड, पक्का पापड।

मैंने कहा, आपने सही कहा।

टूट टूट कर कूट कूट कर।

आलू भूरा है, भालू काला है।

दुबे दुबई में डूब गए।

राधा की बूनी में नीबू की धारा।

छोटे टंग ट्विस्टर्स (टंग ट्विस्टर्स फनी)

फासले का फासला।

कच्चा कद्दू, पक्का कद्दू।

नदी किनारे किराने की दुकान।

डबल बबल गम बबल डबल।

लाला गोपे गोपाल गोपंग्गम दास।

साडी को साडी से लपेटा बेटा।

शरद चन्द्र मकरन मरकण शंकर नन्द।

अब कूद रस्सी रस्सी कूद कूद मत गिर पड़।

Funny Tongue Twisters in Hindi

Tongue Twisters Funny in Hindi

मैं वही हूं जो मैं हूं, और अगर मैं हूं तो मैं क्या हूं?

Tongue Twisters Funny in Hindi
Image: Tongue Twisters Funny in Hindi

अंकल, आपकी चाय ने आपकी खांसी दूर कर दी?

पांच कुत्ते छह बिल्लियों का शिकार कर रहे हैं।

ले नियम दे नियम दे नियम ले नियम।

नीली रेल लाल रेल नीली रेल लाल रेल।

पीतल के पतीले में पपीता पीला-पीला।

मत हँस हँस मत, मत फंस फंस मत।

जो हँसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हँसेगा।

आज कल है और कल आज है, परसों आ गया और आज है।

चाचा के चौड़े चबूतरे पर चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला।

उंट उ्ंंचा उट की पीठ उची उची पुछ उट की।

Best Tongue Twisters in Hindi

Latest Tongue Twisters in Hindi

एक शिकारी जो अपने कुत्ते के बिना शिकार करना जानता है।

अपने आप को जानें और अपने मन की बात कहें।

ऊंट बांध कर सुंठ खाऊँ, सुंठ खाकर ऊंट बंधू।

ऊँट ऊँचा, ऊँट की पीठ, ऊँची, पूँछ ऊँची ऊँट की।

चांदनी रात में चार चुड़ैल चुर्की पकड़ कर चुटुर चुटुर चना चबाये।

चार नयी नवेली दुल्हन दुल्हन नयी नवेली चार।

कच्ची रोटी खाके रोती, रोटी खाके कच्ची रोती।

लपक बबुलिया लपक, अब ना लपकबे त लपकबे कब।

मदन मोहन मालविया मद्रास में मछली मारते-मारते मरे।

क्या आपने देखा कि हरे रंग का कीड़ा हरे कांच में कांच की तरफ जा रहा है?

काला कबूतर, सफेद तरबूज, काला तरबूज, सफेद कबूतर।

नंदु के नाना ने नंदु की नानी को नंद नगर मे नागिन दिखाई।

जो जो को खोजो, खोजो जोजो को। जो जोजो को ना खोजे, तो खो जाए जोजो।

आचार का कचरा ,कचरे के डिब्बे मेँ. कचरे के डिब्बे मेँ आचार का कचरा।

Two Lines Tongue Twisters in Hindi

तेंदुलकर प्रभाकर गावस्कर वेंगसरकर,
वेंगसरकर गावस्कर प्रभाकर तेंदुलकर।

अगर मेरे चाचा आपके चाचा की हत्या करते हैं,
तो आपके चाचा की हत्या कर दी जाएगी।

काला कबूतर सफेद तरबूज,
काला तरबूज सफेद कबूतर।

शनिवार को सही समय पर शहद सही पहुँचाना,
शाम समय पर शहद न पहुँचा तो साल भर शर्माना।

चंदू के चाचा ने, चंदू की चाची को, चांदनी-चौक
में, चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटनी चटाई।

Two Lines Tongue Twisters in Hindi
Image: Two Lines Tongue Twisters in Hindi

खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियां,
खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह।

चंदा चमके चम चम, चीखे चौकन्ना चोर,
चिति चाटे चीनी, चकोरी चीनी खोर।

चार चोर चार छाते में चार अचार चाटे
चाट-चाट कर चार छाता चोर चुराकर भागे।

पीठ ऊँची ऊँठ की ऊंचाई से नहीं होती
होती ही है होती ही है पीठ ऊँची ऊँठ की।

डाली डाली पे नजर डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली।
जिस डाली पर मैंने नजर डाली, वो डाली किसी ने तोड़ डाली।

Tongue Twister in Hindi

पक्की कचरी कच्चे चाचा,
कच्ची कचरी पक्के।

पांच पापड़ कच्चे पापा, पांच पापड़
पक्के पक्के पापड़ सेको पापा कच्चे रखो पीछे।

भगवान ने भेजे को भेजा पर ऐसे भेजे को
क्यूँ भेजा जिसमे भेजा ही नही भेजा।

एक ऊँचा ऊँट है, पुँछ ऊँची ऊँट की
पुँछ से भी ऊँची कया, पीठ ऊँची ऊँट की।

पिली रेल काली रेल पिली रेल
काली रेल काली काली पिली पिली रेल।

मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम ना मिला
हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम न मिला।

तोला राम ताला तोल के तेल में तुल गया,
तुला हुआ तोला ताले के तले हुए तेल में तला गया।

Long Tongue Twisters in Hindi
tongue twister in hindi

Read Also: German Shepherd Dog की कीमत और खासियत

Long Tongue Twisters in Hindi

कठिन व लंबे टंग ट्विस्टर्स

समझ समझ के समझ को समझो,
समझ समझना भी एक समझ है
समझ समझ के जो ना समझे
मेरी समझ में वो ना समझ है।

Tongue Twisters in Hindi
Tongue Twisters in Hindi

पके पेड़ पर पका पपीता,
पका पेड़ या पका पपीता,
पके पेड़ को पकडे पिंकू,
पिंकू पकडे पका पपीता।

Long Tongue Twisters in Hindi
Long Tongue Twisters in Hindi

लाली बोली लल्लू से,
लल्लन लाया था लालू की शादी पे,
लाल लाल लिफाफे में लड्डू।

चार कचरी कच्चे चाचा,
चार कचरी पक्के.
छठी बीमार शेख छठी भेड़ बीमार।

बेटी ने कुछ मक्खन खरीदा,
लेकिन मक्खन कड़वा था,
इसलिए बेट्टी ने कुछ बेहतर मक्खन खरीदा
कड़वा मक्खन बेहतर बनाने के लिए।

नंदनगढ़ में, नंदू के नाना ने,
नंदू की नानी को, नदिया किनारे,
नीम के नीचे, नीनी, करायी।

Tongue Twisters in Hindi
Tongue Twisters in Hindi

******

यहां पर शेयर किये गए हिंदी भाषा के प्रसिद्ध टंग-ट्विस्टरर्स आपको पसंद आये होंगे। आपको यह हिंदी टंग ट्विस्टरर्स कैसे लगे, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और आपके पास कोई अच्छा है तो हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। इन Hindi Tongue Twisters को आगे शेयर जरूर करें। हमारे फेसबुक पेज को लाइक करना ना भूलें।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment