Home > Education > बच्चों के लिए गणित की रोचक पहेलियाँ

बच्चों के लिए गणित की रोचक पहेलियाँ

बच्चो के लिए गणित पहेलियाँ (Ganit ki Paheli): गणित विषय के बारे में विधार्थियों को शुरुआत से पढ़ाया जाता है। बच्चों को शुरुआत में गणित विषय काफी कठिन लगता है। लेकिन इस सब्जेक्ट के समझने की जरुरत होती है। यदि इस विषय को समझा जाता है तो यह विषय काफी आसान रहता है।

Ganit ki Paheli
Image: Ganit ki Paheli

बच्चों को गणित में और अधिक रूचि बढ़ाने के लिए पहेलियाँ का प्रयोग किया जाता है। ताकि बच्चों को गणित में रूचि बढ़ जाए। गणित की पहेलियाँ की जानकारी (Maths Paheli in Hindi For Kids) एस आर्टिकल में दी गयी है। आज का आर्टिकल जिसमें हम गणित की पहेलियाँ के बारे में बात करने वाले है। बच्चों के लिए गणित पहेलियाँ के बारे में जानकारी इस आर्टिकल में दी गयी है।

बच्चो के लिए गणित पहेलियाँ | Ganit ki Paheli

पहेली: किसी बर्तन में 10 आम पड़े है, उसमें से आपने 4 आम ले लिए तो बताओ आपके पास कितने आम बचेंगे?
जवाब: आपके पास 4 बचेंगे क्योकि आपने 4 आम बर्तन से लिए थे।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

पहेली: एक किसान के पास 15 भेड़े है लेकिन 7 के अलावा सभी मर जाते है। तो अब किसान के पास कितने भेड़े बचे हैं?
जवाब: 7 बचे क्योंकि 7 को छोड़ के सभी मर जाते हैं।

पहेली: 2 बाप और 2 बेटे एक होटल मे डिनर करने गये। प्रत्येक ने 70 रू का खाना खाया तो कुल कितने का बिल चुकाना पड़ा होगा?
जवाब: 70×3 = 210 रूपये, क्योंकि वो 3 ही लोग थे – दादा, पिता और पोता।

पहेली: गुप्ता अपने हर बर्थडे पर 100 रूपया जमा करता था। जब अपने 60वें जन्मदिन पर उसने पैसे गिने तो केवल 1500 रुपये ही थे। ऐसा क्यों?
जवाब: क्योंकि उसका जन्मदिन 29 फरवरी को आता था। 60÷4=15 ×100 =1500

पहेली: एक टोकरी मे 10 आम थे, भोलू ने अपने 10 दोस्तो को बुलाया और सभी को एक-एक आम दे दिया फ़िर भी टोकरी मे एक आम बच गया बताओ कैसे?
जवाब: भोलू ने पहले 9 दोस्तो को आम दिया लेकिन आखिर 10वे को टोकरी ही दे दी, इसलिये टोकरी मे 1 आम रह गया।

पहेली: एक आदमी कार से जा रही था, रास्ते मे एक महिला ने लिफ़्ट माँगी, आगे जाकर महिला उतरने लगी तो आदमी ने उसका नाम पूछा? तो महिला बोली ‘जो आपकी कार का नम्बर है मेरा नाम है उसी मे हैं।” महिला का क्या नाम होगा अगर कार का नम्बर WV733N था।
जवाब: महिला का नाम नीलम होगा। अगर आप कार के नम्बर WV733N को उल्टा करेंगे को आपको NEELAM लिखा हुआ मिलेगा।

पहेली: आपने 500 मीटर की एक दौड़ में भाग लिया और आपने तीसरे नंबर वाले रेसर को पीछे छोड़ दिया बताओ आप किस नंबर पर पहुँच गए? सोचो यार
जवाब: तीसरे, आपने तीसरे नम्बर वाले रेसर को पीछे छोड़कर उसके स्थान पर आ गये।

पहेली: पप्पू बाजार जा रहा था तभी वो 6 पत्नियों के साथ एक आदमी से मिला। प्रत्येक पत्नी ने 2 बैग पकड़ रखे थे। प्रत्येक बैग में 1 खरगोश था। प्रत्येक खरगोश के 3 बच्चे थे। तो बताइए बाजार कितने लोग जा रहे हैं?
जवाब: केवल पप्पू बाजार जा रहा था और वो एक आदमी से मिला जिसके साथ 6 पत्नियां थी।

पहेली: किसी काम को 16 आदमी 10 दिन मे पूरा करते है। तो बताईये उसी कार्य को 80 दिन मे कितने आदमी पूरा करेंगे।
जवाब: 16 ×10/80 = 2 आदमी।

पहेली: एक कक्षा के सभी स्टूडेंट एक पँक्ति मे खडे थे, एक लड़की दोनो तरफ से 19वे क्रमांक पर थी। तो उस कक्षा मे कुल कितने स्टूडेंट थे।
जवाब: कक्षा मे कुल 37 स्टूडेंट थे।

पहेली: चीन्टू के पास में कुछ सेब और कुछ सुइया है। अगर वो प्रत्येक सेब में 1 सुई चुबाता है, तो 1 सुई बच जाती है। अगर वो हर सेब में 2 सुई चुबाता है, तो 1 सेब बच जाता है। दिमाग पर जोर डाल कर बताइए जरा की चीन्टू के पास कुल कितने सेब और सुई है?
जवाब: 3 सेब 4 सुई ,अगर प्रत्येक सेब में 1 सुई चुबाता है, तो 1 सुई बच जाती है ,तो 3 सेब है और सुई 4 एक बच जाएगी।

पहेली: वर्तमान में, पिता की आयु उसके बेटे की आयु की 5 गुना है। ठीक 3 साल बाद, पिता की आयु उसके बेटे से 4 गुना होगी। तो बताये पिता और बेटे की वर्तमान आयु क्या है।
जवाब: माना बेेेटे की वर्तमान आयु = x
पिता की वर्तमान आयु = 5x
3 साल बाद….
4(x+3)= 5x+3
4x+12= 5x+3
X=9 तो बेटे की वर्तमान आयु =x = 9 और पिता की 5x = 45′

पहेली: राम मोनू का भाई है। राधा, विकास की बहन हैं। मोनू राधा का बेटा है। बताये की राम और विकास का क्या संबंध है।
जवाब: राम विकास का भतीजा हुआ।

पहेली: अगर 5×4 = 15, 6×5= 24 7×8 =49 तो 8×4 = क्या होगा सोचो?
जवाब: 24, 5×4= 20-5 =15
6×5 = 30-6 = 24
7×8 = 56-7 = 49

पहेली: राकेश श्याम से बड़ा हैं। मोती राकेश से बड़ा हैं। जबकी भोलू मोती से छोटा है लेकिन श्याम से बड़ा हैं। तो बताईये सबसे छोटा कौन है?
जवाब: श्याम सबसे छोटा है।

निष्कर्ष

आज का हमारा यह आर्टिकल जिसमे हमने बच्चो के लिए गणित पहेलियाँ उपलब्ध करवाई है। उमीद करता हु, हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल से सम्बंधित सवाल है तो वह हमे कमेंट के माध्यम से पूछ सकता है।

यह भी पढ़े:

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now
Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment