Home > Biography > शेन वॉर्न का जीवन परिचय

शेन वॉर्न का जीवन परिचय

Shane Warne Biography in Hindi: शेन कीथ वार्न एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थे, जो इतिहास के सबसे प्रभावी गेंदबाजों में से एक थे। एक ज़माने में तेज गेंदबाजी करने में उनकी बोलबाला हुआ करती थी। शेन वॉर्न दुनिया के ऐसे खिलाड़ी थे, जो पिच की तरफ नहीं बल्कि खेल को देखते थे।

पिच जो भी हो, वे उस पर अपनी गेंदबाजी का हुनर ​​दिखाकर विकेट लेते थे। उनकी सफलता ने लेग-स्पिन की भूली-बिसरी कला को बढ़ावा दिया और एक ऐसे खेल में विविधता लाई, जिसमें तेज गेंदबाजी का बोलबाला था। 2006 में वह 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे।

Shane-Warne-Biography-in-Hindi
Image : Shane Warne Biography in Hindi

क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक शेन वार्न का 52 साल की महज उम्र में 4 मार्च 2022 के दिन थाईलैंड में छुट्टी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। आज इस आर्टिकल में हम आपको शेन वॉर्न की जीवनी, उनके क्रिकेट करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

शेन वॉर्न का जीवन परिचय (Shane Warne Biography in Hindi)

नामशेन कीथ वॉर्न
उपनामवारने, हॉलीवुड
जन्मदिन13 सितंबर 1969
जन्मस्थानविक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया
पिताकीथ वॉर्न
माताब्रिजेट वॉर्न
व्यवसायऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर
धर्मक्रिस्चियन
राष्ट्रीयताऑस्ट्रेलियन
निधन 4 मार्च 2022 (दिल का दौरा पड़ने से)

शेन वॉर्न कौन है?

शेन वार्न दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट थे, जिन्होंने 1999 में अपने देश को विश्व कप जीतने में मदद की। शेन वार्न को Wisden’s Five Cricketers of the Century से एक नामित किया गया था। उन्होंने साल 1992 से साल 2007 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 साल के करियर में 708 टेस्ट विकेट लिए।

शेन वॉर्न का जन्म और शुरुआती जीवन

शेन वॉर्न का जन्म 13 सितंबर 1969 में विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। शेन वॉर्न के पिता का नाम कीथ वॉर्न और माता का नाम ब्रिजेट वॉर्न था। उनका एक भाई है, जिसका नाम जैसन वॉर्न है।

शेन वॉर्न की शिक्षा

शेन वॉर्न ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हैम्पटन हाई स्कूल और मेंटोन ग्रामर स्कूल, मेलबर्न से पूरी की। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की।

शेन वॉर्न का करियर

शेन वार्न ने क्रिकेट जगत में अपना डेब्यू 2 जनवरी 1992 में भारत के खिलाफ सिडनी में किया था। उन्होंने अपने पुरे टेस्ट क्रिकट कैरियर के दरमियान 708 विकेट ली और 194 ODI मैच में उन्होंने 293 विकेट लिए और 3000 से ज्यादा रन बनाए।

वो क्रिकेट में बॉलिंग और बैटिंग सभी फॉर्मेट में माहिर थे। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि वह एक मात्र ऐसे खिलाडी है, जो अपने क्रिकेट करियर के दरमियान कभी शतक नहीं बना पाए।

जनवरी 2007 में उन्होंने इंग्लैंड में अपनी टीम की जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की। रिटायरमेंट के बाद वॉर्न ने हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला। उसके बाद आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए साल 2008 में उन्होंने कप्तानी की और साथ साथ कोच भी बने।

विवादों में घिरे रहे शेन वॉर्न

अपने खेल के साथ-साथ वॉर्न हमेशा विवादों से घिरे रहते थे। चाहे वो मैदान के अंदर हो या बाहर। उनके बड़े बड़े कारनामों से उन न केवल टीम को नुकसान पहुंचाया बल्कि उनके करियर पर भी दाग लगाए थे।

हालाँकि उन्होंने अपनी सभी गलतियों का स्वीकार भी किया था। 2003 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद ड्रग्स लेने के आरोप में उन्हें प्रतिबंधित भी कर दिया गया था।

शेन वॉर्न का रिकॉर्ड

अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में उन्होंने टोटल 145 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 708 विकट लिए थे। विकेट लेने के मामले में उनका श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800) के बाद दूसरे स्थान पर है।

शेन वार्न के नाम पर एक दूसरा रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खिताब जीतने वाला पहले कप्तान होने का भी दर्ज है।

शेन वॉर्न की नेटवर्थ

शेन वार्न की गिनती दुनिया के अमीर खिलाड़िओं में की जाती थी। वो एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके पास 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 385 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी। कहा जाता है कि दुनिया के हर एक देश में उनका घर था, उनके पास लगभग 20 जितनी लग्जरी कारें भी थी।

शेन वॉर्न का परिवार

शेन की पत्नी का नाम सिमन कैलेन था। दोनों का साल 2005 में डिवोर्स हो गया था। शेन वार्न के दो बेटे है, जिनका नाम समर और जैक्सन है। उनकी एक बेटी है, जिनका नाम ब्रूक है।

FAQ

शेन वार्न किस देश के लिए क्रिकेट खेलते थे?

शेन वार्न ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलते थे।

शेन वार्न की पत्नी का क्या नाम है?

शेन वार्न की पत्नी का नाम सिमोन कैलाहन है। दोनों का साल 2005 में डाइवोर्स हो गया था।

शेन वार्न की नेटवर्थ कितनी है?

शेन वॉर्न के पास करीब 50 मिलियन डॉलर (करीब 385 करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति है।

शेन वार्न क्रिकेट जगत में किसके लिए मशहूर थे?

शेन वार्न क्रिकेट जगत में अपनी बोलिंग खास करके लेग स्पिन के लिए जाने जाते थे।

निष्कर्ष

शेन वॉर्न ने अपने कठिन समय में हमेशा डटकर सामना किया है। उनके इसी अंदाज़ की वजह से आज दुनिया में उनके करोड़ों फोल्लोवेर्स है। हमें उम्मीद है कि आपको शेन वॉर्न का जीवन परिचय (Shane Warne Biography in Hindi) पसंद आया होगा, इसे अवश्य शेयर करें। यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में अवश्य शेयर करें।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment