Home > Slogans > सड़क सुरक्षा पर नारे (स्लोगन्स)

सड़क सुरक्षा पर नारे (स्लोगन्स)

Road Safety Slogan in Hindi: हर वर्ष लाखों लोगों की मौत सड़क दुर्घटना कर कारण हो जाती है। इसका मुख्य कारण यही है कि उनको सड़क पर चलने के सही नियम का ध्यान न होना। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हमारे लिए यातायात के नियमों की जानकारी होना बहुत ही जरूरी है।

आज के समय में हर व्यक्ति के पास अपना खुद का साधन है। आप हमेशा सड़कों पर देखते ही है कि साधन कितने बढ़ गये है। इसलिए आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे है। लेकिन यदि हम इनमें थोड़ी सी सावधानी और समझदारी बरतें तो हम इससे बच सकते हैं।

Slogan on Road Safety in Hindi

इस पोस्ट में हमने सड़क सुरक्षा नियमों पर नारे शेयर किये है। आप इन स्लोगन्स (Slogans) आप सड़क सुरक्षा निबंध, सड़क सुरक्षा स्पीच आदि जगह पर प्रयोग कर करके लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकते हैं।

Read Also: भारत में यातायात के नियम व चिन्हों का अर्थ

सड़क सुरक्षा पर सर्वश्रेष्ठ स्लोगन्स (नारे) – Road Safety Slogan in Hindi

नजर हटी, दुर्घटना घटी।

वाहन धीमा चलाये, अपना कीमती जीवन बचाये।

सुरक्षा नियमों का करो सम्मान,
ना होगी दुर्घटना, ना होंगे आप परेशान।

सफर में कितनी कम हो दूरी,
हेलमेट लगाना है जरूरी।

वाहन धीमा चलाये, अपनी जान के साथ दूसरों की जान भी बचाए।

आपकी सुरक्षा, आपके परिवार की सुरक्षा…।

दुर्घटना से देर भली।

आपकी सुरक्षा परिवार की सुरक्षा।

दुर्घटना से रखनी दूरी है तो हेलमेट सबसे जरुरी है।

वाहन चलाने से पहले, ले सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी।

जन-जन का अब सिर्फ एक ही नारा, सड़क सुरक्षा नियमों को है अपनाना।

अगर जान प्यारी है, तो हेलमेट पहनना जरूरी है।

Read Also

यातायात सुरक्षा पर स्लोगन – Best Slogans on Road Safety in Hindi

जो सुरक्षा से दोस्ती तोडेगा, वह एक दिन दुनिया भी छोडेगा…।

सड़क पर न करे कभी नियमो का उल्लघन और पूरे मन से करे यातायात के नियमो का पालन।

जानता है देश का हर एक बच्चा, सबसे जरुरी सड़क सुरक्षा।

जब तक सड़क नियम नहीं अपनाओगे, तब तक यूं ही जान गवाओगे।

खुद की जिंदगी को अगर है बढ़ाना, हमेशा सुरक्षा नियमों को अपनाना।

रास्ते पर मस्ती, जान नहीं है सस्ती।

सतर्क रहे, सुरक्षित रहे…।

वाहन धीमा चलाये, अपना कीमती जीवन बचाये…।

सड़को पर नियमो को भूल करे खुद का नुकसान जो छीन ले आपकी खुशिया और मुस्कान।

वाहन नियंत्रित गति में चलाएं, जिम्मेदार नागरिक का फ़र्ज़ निभाएं।

नशा देता है एक पल का मजा, लेकिन दे जाता है जीवन भर की सजा।

वाहन धीमा चलाये, जीवन को सुरक्षित बनाये।

सेफ रहें, और सुरक्षित रहें।

मत देखो इधर उधर, रस्ते से मत हटाओ अपनी नजर।

जा भाई तुझे देर है, मेरी माँ मेरे घरपर है।

अगर आप सड़क सुरक्षा नियमों का सम्मान, फिर न होगी दुर्घटना और नहीं होगे आप परेशान।

सड़क सुरक्षा पर नारे – Road Safety Slogans in Hindi

Road Safety Slogan in Hindi

अपनी नहीं तो अपनों की फिक्र करें, गाड़ी सावधानी से चलाएं।

जान भली की गाड़ी भली, सड़क कहती की सुरक्षा भली…।

जो यातायात नियमों की करेगा पालना, वही समझदार कहलायेगा।

रॉन्ग साइड गाड़ी चलाओगे, तो यमराज को आगे पाओगे।

लापरवाही से कभी वाहन न चलाये।

एक भूल करे भारी नुकसान, छीने खुशियां और मुस्कान।

यातायात नियमों को ना मानने की ना करो भूल, यह कार्य नही सड़क सुरक्षा के अनुकूल।

सड़क पर झगड़ा, पड़ेगा महंगा।

सज्जन व्यक्ति वही, जो सेफ्टी अपनाए सही।

जन भली की गाड़ी भली, सड़क कहती की सुरक्षा भली।

तेज रफ्तार, दुर्घटना का विस्तार।

आओ मिलकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें सब लोग, सब मिलकर यातायात व्यवस्था में दे अपना सहयोग।

दुर्घटना को कोई नहीं रोकेगा, हेलमेट एक ऐसा दोस्त जो संकट मे आपका साथ देगा।

काम मे और काम के बाद, सदा सुरक्षा रहे आपके साथ…।

एक भूल नजर हटाने की, बड़ी सजा ज़िंदगी घटाने की।

सड़क पर करोगे मनमानी, तो दुर्घटना होगी भारी।

सुरक्षित जीवन का अर्थ है, सुरक्षा के बिना सब व्यर्थ है।

शौक – शोक संदेश में न बदल जाए, उससे पहले हेलमेट लगाएं।

बेस्ट सड़क सुरक्षा पर नारें – Slogans on Road Safety in Hindi

यातायात नियम तोड़ोगे, तो मौत का कफन लेकर दौड़ेगे।

शराब पीकर गाड़ी चलाओगे, तो मौत की गारंटी मुफ्त में पाओगे।

सड़क पर जो करतब दिखाएगा, वो बेवक्त मारा जाएगा।

सड़को पर सावधानी हटी, फिर निश्चित ही दुर्घटना घटी।

एक बाइक दो सवार, हेलमेट है उनकी पहचान।

दुर्घटनाओं से बच पाएंगे, जब नियमित सीट बेल्ट लगाएंगे।

मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं हैं सस्ती…।

जो लोग करे सड़क के सुरक्षा नियमो का सम्मान, फिर न होगी दुर्घटना और न ही होने कभी परेशान।

सुरक्षा के साथ समझौता, दुर्घटनाओं को न्योता।

स्पीड पर लगाम, दुर्घटना पर विराम।

गाड़ी भगाओगे, तो जिंदगी से हाथ धोना पड़ेगा।

सड़क सुरक्षा का रखो ध्यान, ट्रैफिक नियमों का करो सम्मान।

लाल बत्ती का ध्यान रहे, वाहन धीमा चलाए, सुरक्षित रहे।

जेबरा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करो, सुरक्षित सड़क पार करो।

दुपहिया वाहन पर सुरक्षा का एक ही सहारा, सिर पर हेलमेट हमारा।

है सुरक्षा में अपनी भलाई, जो है जीवन की कमाई…।

जो वाहन धीरे चलाएगा, वो दुर्घटना को दूर पाएगा।

घर सुरक्षित जाना है तो यातायात नियम को अपनाना है।

करें सुरक्षा का इंतज़ाम, वरना समझो काम तमाम।

ध्यान रहे सबकी जान सलामत रहे।

कुछ मिनट की तेजी, जीवन को भर देगी दु:ख, दर्द।

यातायात सुरक्षा पर विचार – Sadak suraksha slogans in Hindi

सड़क सुरक्षा नियमों के बिन ट्रैफिक व्यवस्था है व्यस्त, इसके लिए हमें पालन करना चाहिए नियमों का समस्त।

सावधानी अपनाना है, सड़क दुर्घटना को दूर भगाना है।

आपका भविष्य आपके हाथ, हेलमेट सदा रखें साथ।

इंडिकेटर का इस्तेमाल करो, फिर लाइन चेंज करो।

वाहनों में ओवरलोड करें और अपनी जान का जोख जोखिम भरे।

सुरक्षा से काम कीजिये, सुरक्षित जीवन का आनंद उठाइये…।

अगर करोगे मोड़ पर होरन और इंडिकेटर का इस्तेमाल करें।

दूसरे मोड़ पर अपनों का साथ पाएं।

सुरक्षा के नियम जानो, जिंदगी का महत्व मानो।

सड़क सुरक्षा को अपनाएं, जीवन को खुशहाल बनाएं।

फैशन को छोड़ें, सुरक्षा से हाथ मिलाएं, हेलमेट पहनकर चलें।

वाहन को तेज मत चलाओ,
अपने जीवन को दाव पर मत लगाओं।

वाहन को तेज ना चलाओ,
मंजिल को आखरी मत बनाओ।

सड़क सुरक्षा के स्लोगन – Road Safety Naare

पहनो सुरक्षा की माला,
नहीं तो टूटेगा दुर्घटना का ताला।

गलत साइड से जाओगे,
व्यर्थ जान गंवाओगे।

यातायात के नियमों में बरतो सख्ती,
तभी मिलेगी, दुर्घटनाओ से मुक्ति।

गाड़ी चालक दें ध्यान,
बचाएं अपनी व सवारी की जान।

जान भली की जीवन भली,
सड़क कहती की सुरक्षा भली।

अच्छे नागरिक बनकर दिखायें,
सड़क पर वाहन को सुरक्षित चलायें।

Hindi Slogans on Road Safety

फिर से देखो दाएं बाएं,
अगर जो मोटर गाड़ी आए,
हॉर्न घंटी पड़े सुनाई,
तभी जरा रुक जाना भाई।

आप चलायें कोई भी वाहन,
सड़क नियमों का करे पालन।

वाहन चलाते वक्त एक भूल करे नुक्सान,
जिंदगी से छीने ख़ुशियाँ और मुस्कान।

न किसी के दांत तोड़ें, न अपने तुड़वायें,
कृपया गाड़ी को धीरे-धीरे चलायें।

गाड़ी चलाते समय, ना करो इतनी मस्ती,
यह जिंदगी नहीं है इतनी सस्ती।

रोड सुरक्षा की सोच,
हर क्षण हर पल, शुरुआत कर,
वारना ना आएगा कल।

सुन लो ये अनमोल वचन सदा सड़क पर रखो ध्यान,
तेरा एक परिवार है जिसकी बसी है तुझमें जान।

Slogan in Hindi on Road Safety

सुरक्षा जीवन का अर्थ हैं,
सुरक्षा के बिना सब व्यर्थ हैं।

सड़क सुरक्षा का पूर्ण ज्ञान,
देता है हमको जीवनदान।

सुरक्षा के नियम जो कोई माने।
वही जीवन का सही महत्व जाने।

Slogan for Road Safety in Hindi

यातायात के नियमों में बरतो सख्ती,
तभी मिलेगी, दुर्घटनाओं से मुक्ति।

ऐ भाई जरा देख के चलो,
आगे ही नहीं पीछे भी।

सुरक्षा कर्तव्य है हमारा,
सुरक्षित हो हर कार्य हमारा,
सुरक्षा का धर्म है निभाना,
सुरक्षित रोज घर जाना।

सेफ्टी नियम जीवन के लिए हैं गोल्ड,
क्योंकि इससे दुर्घटना होता है क्लीन बोल्ड।

गाड़ी चलाते वक्त फोन पर ना करें बात,
कहीं आपका जीवन ना छोड़ दे आपका साथ।

Read Also

हम उम्मीद करते हैं कि यह “सड़क सुरक्षा पर सर्वश्रेष्ठ स्लोगन्स (नारे) – Road Safety Slogan in Hindi” आपको पसंद आये होंगे, आपको यह कैसे लगे हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हमारा फेसबुक पेज लाइक जरूर कर दें।

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment