Home > Poems > तोते पर कविता

तोते पर कविता

Poem on Parrot in Hindi: विश्व के सुन्दर और समझदार पक्षियों में एक तोता जो मिठ्ठू या फिर पोपट के नाम से भी जाना जाता है। तोते का रंग हरा होता है और उसमें लाल रंग की चोंच उसकी सुन्दरता को और भी कई गुणा बढ़ा देती है। यहां पर तोते की सुन्दरता को व्यक्त करने वाली कविताएं शेयर की है, उम्मीद करते हैं आपको यह कविताएं पसंद आएगी।

तोते पर कविता – Poem on Parrot in Hindi

तोते पर कविता – 1

हरा रंग उसका बड़ा प्यारा,
मानता वो कहना हमारा,
बाग में वो उड़ता फिरता,
एक डाल से दूसरी डाल घूमता,
मिर्ची वो खाता है,
सबके मन को भाता है,
बोली उसकी प्यारी है,
नकल करता हमारी है,
फिर भी सबकी वो जान है,
मेरे बाग की वो शान है,
बचपन का वो दोस्त प्यारा,
ये है सुंदर तोता हमारा।

-मीनल सांखला

Poem on Parrot in Hindi

तोते पर कविता – 2

मैंने एक सुंदर तोता देखा,
डाल पे वो है सोता,
प्यारा-प्यारा हरा उसका रंग,
लाल उसकी चोच है,
मिर्ची वो खाता है,
मीठे गीत गाता है,
नकल करनी आती है,
मेरा वो साथी है,
नानी की कहानियां सुनता है,
उच्ची उड़ान वो भरता है,
सबके मन को वो भाता है,
मेरे संग दौड़ लगाता है,
पिंजरा उसको रास नहीं आता,
वो पिंजरे में उदास हो जाता,
खुला गगन उसको पसंद है,
वो अपने में ही मगन है,
ऐसा प्यारा मेरा साथी,
जो साथ हमेशा रहता है,
बाते खूब आती उसको,
चुप नहीं वो रहता है,
पर मुझे वो बहुत भाता है,
वो मेरा साथी तोता है।

-मीनल सांखला

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह “तोते पर कविता (Parrot Poem in Hindi)” पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment