Morari Bapu Quotes: मुरारी बापू का जन्म तल्गाजर्दा (महुवा), गुजरात में 25 सितम्बर 1946 को हुआ था। ये भारत के प्रसिद्ध हिन्दू कथाकार है। मोरारी बापू का पूरा नाम मोरारीदास प्रभुदास हरियानी है। ये अपनी कथाएं भारत ही नहीं दूसरे देशों दक्षिण अफ्रीका, यूरोपीय देशों और अमेरिका में करते हैं।

इनकी एक कथा पूरे 9 दिन तक चलती है। ये अपनी कथा का पूरा वर्णन हिन्दी और गुजराती भाषा में करते हैं। इनकी कथाएं श्री राम और तुलसीदासजी की रामचरितमानस से सम्बंधित होती है। मोरारी बापूअभी तक 700 से ज्यादा कथाएं कर चुके हैं।
आज हम यहां पर मोरारी बापू के विचार (Morari Bapu Suvichar) शेयर कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको यह पसंद आयेंगे।
Read Also: ओशो के चुनिन्दा अनमोल विचारों का संग्रह
मोरारी बापु के अनमोल वचन – Morari Bapu Quotes In Hindi
भगवान हमको दिखाई नहीं देता इसलिए वह मूल्यवान है।
********
फूल एकांत में खिलता है व्यक्ति के अंतःकरण का फूल भी एकांत में खिलता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपना एकांत संभालना चाहिए।
********
सत्य बौद्धिक नहीं होना चाहिए बल्कि सत्य हार्दिक होना चाहिए।
********
अगर आपका लक्ष्य बड़ा हो और उस पर हंसने वाले कोई न हो। तो समझना की अभी आपका लक्ष्य बहुत छोटा है।

मोरारजी बापू जी के अनमोल विचार – Hindi thought Of Morari Bapu
हरि नाम साधु संग और स्वयं राम चरित मानस। कुछ बिमारियो से मुक्त हो कर मोक्ष पाने का उपाय है।
********
इन्सान मृत्यु से नहीं मरता, भय से मरता हैं।
********
निष्फ़ल होना गुनाह नहीं। निरुत्साहित होना गुनाह है।
********
असफल होना गुनाह नहीं है बल्कि सफलता के लिए उत्साह न होना गुनाह है।
********
भाग जाना बहुत ही आसान है पर जाग जाना बहुत कठिन है। आप भागो मत बल्कि जागो।
********
मोक्ष कोई भूमि नहीं है, एक भूमिका है। इसका तालुक मन से है, एक मन से जुडी स्थिति है।
********
मुरारी बापू सुविचार – Ram Morari Bapu
भक्ति एक तकनीक है, भजन के भव्य महल में प्रवेश करने के लिये एक विधि है।
********
गणित ठीक से सिखा नहीं मगर इतना मालूम हैं कि खुशियां बांटने से बढाती हैं।

मीरा के गायन में कृष्ण की आवाज़ थी।
********
कर्म से छुटकारा पाना मुश्किल है।
********
हम सच बोलकर सच्चे नहीं हो सकते, अच्छा बोलने से अच्छे नहीं हो सकते, ह्रदय की हद बढानी पड़ती है, केवल दाढ़ी बढानें से साधु नहीं बन सकते।
********
मनुष्य जीवन सब से बड़ा चमत्कार है।
********
मकान दीवारों से बनता है और घर दिल से बनता है।
********
आनंद की अंतिम सीमा आंसू है।
********
मोरारी बापू के सर्वश्रेष्ठ सुविचार – Morari Bapu Ke Hindi Vichar
अपने विचारों का दान करना सबसे बड़ा दान है।
********
मोक्ष मन की स्थिति है और मन को बोध होगा भागवत कथा से और जब मन को बोध होगा तब कोई भी घटना विचलित नहीं करेगी।
********
प्रामाणिक प्रेम प्रसन्नता की जननी है।
********
मोक्ष के लिये मरने की जरुरत नहीं, बहुत सावधानी से जीने की जरुरत है।
********
विश्व को आज करुणा की जरूरत है।
********
ज्यादा सुखी होने से ही विपत्ति का जन्म होता है।
********
कृपा और दया पदार्थ के रुप में नहीं आती, किसी के वचन का रुप लेकर आती है।
********
तुम ने पाया है तो तुम अपने सदभाग को बाटो। तुम्हारे सुख में सब का भाग है।
********
पत्नी का अर्थ होता है जो पति को पतन होने से बचाए और नारी का अर्थ है न अरि। अर्थात जो आपका दुश्मन नहीं है।
********
जगत को प्रभावित करना आसान है, जगत को प्रकाशित करना बहुत मुश्किल है।

जिसके साथ साधु है, उसे स्वर्ग की क्या जरूरत है।
********
भगवत भक्ति के बिना मोक्ष सुख टिकता नहीं।
********
हमारे अन्दर के लोह तत्व को मजबूत रखने के लिए तीन चीजे दी गयी हैं: संयम, तप और श्रम।
********
एवरेष्ट को पाने के लिये स्पर्धा चाहिये। कैलाश को पाने के लिये श्रद्धा चाहिये।
********
मोक्ष दो अक्षर का शब्द में मो का अर्थ मोह और क्ष का अर्थ क्षय नाश हो जाना। हमारे जीवन में धीरे धीरे मोह का नाश हो जाये कम हो जाये। उसी को मोक्ष कहते है।
********
झूठ बोलकर जीत जाने से बेहतर सच बोलकर हार जाना।
********
मोक्ष के लिये मरने की जरुरत नहीं, बहुत सावधानी से जीने की जरुरत है।
********
जरूरी नहीं कि हर रिश्ते का अंत लड़ाई ही हो, कुछ रिश्ते किसी के ख़ुशी के लिए भी छोड़ने पड़ते हैं।
********
चिंता करने वाला आदमी धार्मिक नहीं होता। धार्मिक आदमी कभी चिंता नहीं करता। अगर चिंता करे तो समझना धार्मिक कपड़ो मे अधार्मिक छिपा है।
********
जिसे कुछ भी नहीं चाहिए उसे मिलने में कुछ बाकी नहीं रहता यही नियम है।
********
कभी किसी दूसरे की तरह बनने की कोशिश मत करो। हर व्यक्ति क अपनी अपनी पहचान होती हैं।
********
आदमी का भीतरी खालीपन केवल दो चीजो से भरा जा सकता है: प्रेम से और त्याग से।
********
Morari Bapu Status Hindi
- अगर कोई पूछे, सत्य की व्याख्या करो, तो शांत रहो. यह है सत्य की व्याख्या।
- अगर कोई पूछे, प्रेम की व्याख्या करो, तो थोडा मुस्करा दो. यह है प्रेम की व्याख्या।
- अगर कोई कहे, करुना की व्याख्या करो, आंख मे थोड़ी सी भिनाश (नमी). यह है करुना की व्याख्या।
********
अगर कोई खोजना है, आप अपनी चिंता करने वाला खोजिए।
आप का उपयोग करने वाले तो आपको खोज ही लेंगे।।
********
जब शिक्षा का महत्व महत्व, नौकरी हासिल करने जीतना है।
तो समाज मे नौकर ही पैदा होंगे, मालिक नहीं।।
********
पांच वस्तु की मात्रा कम होने लगे तो समझना मोक्ष आ रहा है।
वस्तु – बहुत सी वस्तुओ से आसक्ति कम होने लगे।
वसु – धन संग्रह की वृति कम होने लगे।
विषय – विषयो के प्रति धीरे धीरे उदासीनता आये।
व्यक्ति – एकान्त में सुख मिलने लगे।
विचार – विचार कम होने लगे।
********
आनेवाले कल में आपके पास ज्यादा समय होगा,
यह अपके जीवन का सबसे बडाँ भ्रम है।।
********
सुंदर सुजान कृपा निधान अनाथ पर कर प्रीति जो।
सो एक राम अकाम हित निर्बानप्रद सम आन को।।
जाकी कृपा लवलेस ते मतिमंद तुलसीदासहूँ।
पायो परम बिश्रामु राम समान प्रभु नाही कहूँ।।
भावार्थ :- (परम) सुंदर, सुजान और कृपानिधान तथा जो अनाथों पर प्रेम करते हैं, ऐसे एक श्री रामचंद्र जी ही हैं। इनके समान निष्काम (निः स्वार्थ) हित करने वाला (सुहृद्) और मोक्ष देने वाला दूसरा कौन हैं? जिनकी लेशमात्र कृपा से मंदबुद्धि तुलसीदास ने भी परम शांति प्राप्त कर ली, उन श्रीरामजी के समान प्रभु कहीं भी नही हैं।
********
Read Also: सिस्टर शिवानी के प्रेरणादायी व अनमोल वचन
हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह Morari Bapu Quotes in Hindi पसंद आये होंगे। इसे अपने WhatsApp और Facebook पर शेयर जरूर करें और कमेंट बॉक्स में इसके बारे प्रतिक्रिया जरूर दें। हमारा Facebook Page लाइक जरूर कर दें।
Read Also
- दलाई लामा के अनमोल विचार – Dalai Lama Quotes in Hindi
- जया किशोरी जी का जीवन परिचय और विचार – Jaya Kishori Biography in Hindi
- साईं बाबा के अनमोल वचन – Sai Baba Quotes in Hindi
- विवेक बिंद्रा के प्रेरक और प्रेरणादायी विचार
- ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी की जीवनी
- ओशो की जीवनी – Osho Biography in Hindi