Home > Biography > मायावती का जीवन परिचय

मायावती का जीवन परिचय

Mayawati Biography in Hindi: नमस्कार दोस्तों, हम इस लेख के माध्यम से उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है। मायावती ने बहुजन, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए राजनीति को चुना था। आज हम विस्तार पूर्वक से मायावती के जीवन परिचय के विषय में चर्चा करेंगे।

Image : Mayawati Biography in Hindi

आप सभी लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि मायावती ने खुद के लिए नहीं बल्कि अल्पसंख्याक, बहुजन और अनुसूचित जनजाति के लोगों के विकास के लिए राजनीति में आई थी, इन्होंने अनुसूचित जनजाति के लोगों को विकास देने का तो अच्छा प्रयास किया परंतु उनके जीवन में कोई भी विशेष प्रभाव नहीं पड़ा।

आज हम इस लेख में मायावती कौन है? मायावती को कितनी शिक्षा प्राप्त है? उनका राजनीतिक करियर में अब तक के सफर क्या रहा है आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे। यदि आप मायावती की बायोग्राफी जानने के लिए इच्छुक हैं, तो कृपया हमारे द्वारा लिखे गए इस महत्वपूर्ण लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

मायावती का जीवन परिचय | Mayawati Biography in Hindi

मायावती के बारे में संक्षिप्त परिचय

नाममायावती कुमारी
उपनामबहन जी
जन्म15 जनवरी 1956
जन्म स्थाननई दिल्ली
उम्र65 साल
पिता का नामप्रभु दास
माता का नामरामरति
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
शिक्षाBA, B.ED, LLB
पेशावकील और राजनीतिज्ञ
पार्टीबहुजन समाज पार्टी

मायावती कौन है?

मायावती उत्तर प्रदेश राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी है। वह भारतीय राजनीति में एक अहम भूमिका निभाती हैं। इस बार हुई आम जनता चुनाव में मायावती ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव से हाथ मिला लिया था, अर्थात इन्होंने साथ मिलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी को हराने का विचार बनाया था, परंतु यह असफल रहे।

मायावती और अखिलेश यादव की इस जोड़ी को लोगों ने बुआ-भतीजा की जोड़ी का नाम दिया। बुआ-भतीजे की जोड़ी का यह नाम काफी प्रसिद्ध भी हुआ था। मायावती ने बहुत से ऐसे काम किए हैं, जिसके कारण मायावती के फॉलोअर्स इन्हें आयरन लेडी के नाम से भी बुलाते हैं।

मायावती का जन्म कब और कहां हुआ था?

मायावती का जन्म भारत की राजधानी दिल्ली में ही हुआ था। इनका जन्म वर्ष 1956 ईस्वी में 1 जनवरी को एक निम्न वर्गीय परिवार में हुआ था। मायावती का जन्म दिल्ली में होने कारण इन्होंने दिल्ली के माहौल से काफी कुछ सीखा और इस मुकाम तक पहुंची।

मायावती का पारिवारिक संबंध

मायावती एक वरिष्ठ महिला राजनीतिज्ञ हैं। मायावती हिंदू और दलित परिवार से संबंध रखती है। मायावती का पारिवारिक संबंध उनके परिवार के सभी लोगों से काफी अच्छा है और वर्तमान समय में उनके घर में उनके माता-पिता और एक भाई रहते हैं।

मायावती के पिता का नाम प्रभु दास है जोकि उत्तर प्रदेश के गौतम बुध नगर में एक पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी हैं। वही मायावती के माता का नाम रामरति है, जो एक गृहणी है और अपने पति के साथ उत्तर प्रदेश में ही निवास करती हैं। इनके माता-पिता के अलावा एक भाई का नाम आनंद कुमार है। आनंद कुमार जी पेशे से एक राजनेता है।

मायावती की शिक्षा

मायावती ने अपने शुरुआती शिक्षा अपने जन्मस्थली दिल्ली से प्राप्त की है और इसके बाद उन्होंने इंटर की पढ़ाई भी उसी विद्यालय से पूरी की। ग्रेजुएशन की पढ़ाई मायावती ने दिल्ली के कालिंदी कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की। इन्होंने वर्ष 1975 ईस्वी में बीए की परीक्षा को उत्तीर्ण किया।

इसके बाद उन्होंने वर्ष 1976 ईस्वी में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित B.M.L.G. कॉलेज से b.Ed किया। मायावती ने b.ed को पूरा करने के बाद एलएलबी की पढ़ाई के लिए अग्रसर हो गई और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया।

मायावती का व्यक्तिगत जीवन

मायावती ने अब तक विवाह नहीं किया है, वह अविवाहित हैं। मायावती वर्तमान समय में भी सिंगल ही है।

Reed Also

मायावती का शारीरिक बनावट

मायावती की ऊंचाई मात्र 5 फिट 2 इंच है और इनका वजन 80 किलोग्राम है। मायावती आम महिलाओं की तरह फिट नहीं है, ये आम महिलाओं की अपेक्षा थोड़ी मोटी है। मायावती के बालों और आंखों का कलर काला ही है।

मायावती का राजनीतिक करियर

मायावती के सबसे पसंदीदा राजनेता काशीराम है। वर्ष 1984 में कांशीराम ने बहुजन समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। जब इन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी का गठन किया था, तब उन्होंने मायावती को इस पार्टी के एक प्रमुख सदस्य के रूप में नियुक्ति दी थी। मायावती के राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 1984 से ही हो गई थी क्योंकि इन्हें बहुजन समाजवादी पार्टी में नियुक्त कर लिया गया था।

इसके बाद वर्ष 1989 में मायावती को सबसे पहली बार संसद के सदस्य के लिए टिकट मिला था और इन्हें इसी वर्ष सबसे पहली बार सांसद के रूप में चुना गया। इसके बाद मायावती वर्ष 1989 में ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में निर्वाचन क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने के लिए चली गई। मायावती ने स्वयं को यहीं से और सक्षम बनाने के लिए अथाह प्रयास करती चली गई।

इसके बाद वर्ष 1994 ईस्वी में मायावती को सबसे पहली बार राज्यसभा के उच्च सदन की सदस्यता मिली। मायावती को यहां से यह आभास होने लगा कि वह और भी अच्छा कर सकती है, जिसके लिए उन्होंने और भी अधिक परिश्रम की।

अपने परिश्रम के कारण वर्ष 1995 ईस्वी में मायावती ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया और अपने अनुभव को कायम करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने लगी। इस पद पर कार्यरत होने के बाद मायावती भारत की सबसे पहली दलित महिला बन गई, जो कि उत्तर प्रदेश राज्य की मुख्यमंत्री बनी थी, परंतु मायावती बहुत ही कम समय के लिए मुख्यमंत्री के गद्दी पर विराजमान थी।

इसके बाद वर्ष 1996 से 1998 ईस्वी के मध्य मायावती को उत्तर प्रदेश राज्य के विधानसभा में विधायक के रुप में नियुक्त कर लिया गया और वर्ष 1977 में मायावती को दूसरी बार उत्तर प्रदेश राज्य का मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस बार मायावती को केवल कुछ ही महीनों के लिए मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।

मायावती ने बीजेपी के साथ गठबंधन करने के बाद एक बार फिर से और तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी, परंतु वर्ष 2003 में बीजेपी ने भारतीय समाजवादी पार्टी से अपने समर्थन को वापस ले लिया, जिसके कारण मायावती को मुख्यमंत्री पद फिर से त्यागना पड़ा।

इसके बाद वर्ष 2003 में बहुजन समाजवादी पार्टी के संस्थापक काशीराम की अकस्मात मृत्यु हो गई और इसके बाद मायावती को इस पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। भारतीय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष होने के बाद मायावती ने वर्ष 2007 में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की और चौथी बार मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण किया। मायावती के संपूर्ण मुख्यमंत्री करियर में इन्होंने पूरे 5 वर्षों तक मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला था।

मायावती को प्राप्त सम्मान एवं पुरस्कार

पुरस्कारवर्ष
पाल हैरिस फेलो पुरस्कार2003
राजर्शी शाहू पुरस्कार2003
भारत की 15 सबसे प्रभाव वाली सूची में शामिल2007
100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 59वें स्थान पर2008

मायावती सोशल मीडिया अकाउंट

Mayawati Instagramclick here
Mayawati Facebookclick here
Mayawati Twitterclick here
मायावती कौन है?

राजनेता।

बहन कुमारी मायावती का जन्म कब हुआ?

15 जनवरी 1956

मायावती के कितने बच्चे हैं?

मायावती अविवाहित हैं, इनके कोई भी बच्चे नहीं है।

मायावती की कुल संपत्ति कितनी है?

वर्ष 2012 के अनुसार 112 करोड। वर्तमान समय की संपत्ति अब तक ज्ञात नहीं।

मायावती कितनी बार मुख्यमंत्री बनी है?

कुल 4 बार।

मायावती की उम्र क्या है?

65 वर्ष।

मायावती के पिता कौन है?

प्रभु दास।

मायावती के कितने भाई हैं?

आनंद कुमार

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते है कि आपको यह “मायावती का जीवन परिचय (Mayawati Biography in Hindi)” पसंद आई होगी, आपको यह कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इसे आगे शेयर जरूर करें।

Reed Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment