Home > General > लेनोवो किस देश की कंपनी हैं और इसका मालिक कौन है?

लेनोवो किस देश की कंपनी हैं और इसका मालिक कौन है?

Lenovo Kaha ki Company Hai: आज के समय में ज्यादातर लोगों के पास लैपटॉप होता है। क्योंकि ज्यादातर लोग ऑनलाइन घर बैठे काम करते है ऐसे में लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। हालांकि बाजार में कई ब्रांड के लैपटॉप है लेकिन उनमें से कुछ ही ब्रांड ज्यादा प्रख्यात है और उन्हीं में से एक लेनोवो (Lenovo) भी है।

कुछ ब्रांड अपने लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों बेचती हैं। हालांकि लेनोवो का मोबाइल फोन भी बाजार में बिकता है लेकिन लेनैवो फोन की तुलना में लैपटॉप के लिए ज्यादा प्रख्यात है और ज्यादातर लोग लेनोवो ब्रांड के लैपटॉप को ही लेना पसंद करते हैं।

Lenovo-Kaha-ki-Company-Hai
Image: Lenovo Kaha ki Company Hai

इस कंपनी के लैपटॉप कम कीमत में अच्छे फीचर्स के साथ आते हैं। वैसे आज के लेख में हम लेनोवो कंपनी के बारे में जानने वाले हैं कि लेनोवो कंपनी का मालिक कौन है?, Lenovo किस देश की कंपनी है? (Lenovo kis Desh ki Company Hai) यदि आप लेनोवो कंपनी के लैपटॉप खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो एक बार आपको जरूर इस कंपनी के बारे में जानना चाहिए। तो चलिए लेख में आगे बढ़ते हैं।

लेनोवो किस देश की कंपनी हैं? (Lenovo Kaha ki Company Hai)

लेनोवो एक चाइनीज कंपनी है। इसका मुख्यालय चीन में स्थापित है। बता दें कि लेनोवो के तीन मुख्यालय हैं, जिसमें से दो मुख्यालय चीन में क्रमशः बीजिंग और हांगकांग में स्थापित हैं। वहीं अमेरिका में उत्तरी कैरोलिना के मॉरिसविले में स्थापित हैं।

लेनोवो क्या है? (Lenovo Kya Hai)

लेनोवो कंपनी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी है, जो मोबाइल, लैपटॉप के अतिरिक्त अन्य प्रकार की भी कंप्यूटर हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट बनाती है।

यह कंपनी अपने प्रोडक्ट को भारत सहित 180 देशों में बेचती है और 60 से अधिक देशों में इसके परिचालन है। हालांकि कंपनी शुरुआत में तो अकेली थी लेकिन अब इसकी सहायक कंपनियां भी हो चुकी है। Motorola Mobility और Medion इसकी सहायक कंपनियां है।

लेनोवो का मालिक कौन हैं?

लेनोवो कंपनी के मालिक Liu Chuanzhi Lenovo हैं, जो एक चाइनीस व्यक्ति हैं। इनका जन्म 29 अप्रैल 1944 को चाइना में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम Gong Guoxing हैं। इनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम Liu Qing Liu Chuanzhi है।

लेनोवो कंपनी का इतिहास

लेनोवो कंपनी आज इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के मामले में काफी आगे निकल चुकी है। लेकिन शुरुआती दौर में इसे भी हर कंपनियों की तरह काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। कहा जाता है कि इस कंपनी के मालिक Liu Chuanzhi शुरुआती समय में खुद कंपनी का प्रचार करते थे। यहां तक कि साइकिल पर अपने बनाए कंप्यूटर को बेचते थे।

इन्होंने 1 नवंबर 1984 को 10 लोगों के साथ मिलकर इस कंपनी का निर्माण किया था। उस समय उन्होंने कंपनी का नाम लीजेंड रखा था। शुरुआती दौर में उन्हें फंडिंग का काफी दिक्कत हुआ, क्योंकि उस समय वहां की सरकार ज्यादा फंडिंग नहीं देती थी, जिसके कारण कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

सबसे पहले टेलीविजन पर काम किया। लेकिन इनके कंपनी द्वारा बनाई गई टेलीविजन ज्यादा चली नहीं। फिर बाद में इन्होंने डिजिटल घड़ी बनाने का सोचा लेकिन अफसोस उसमें भी कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई।

लेकिन कहते हैं ना कि मेहनत करते रहो तो सफलता अपने आप आने को मजबूर हो जाती है। ठीक इसी तरह Liu Chuanzhi के साथ भी हुआ। यह रुके नहीं जारी रहे और फिर साल 1995 में इन्होंने कंप्यूटर का एक पार्ट बनाया, जिसे आईबीएम को बेचने में सफल हो गए। इस तरह इन्हें पहली बार सफलता मिली, जिसके बाद ये पीछे मुड़कर नहीं देखे बस आगे बढ़ते रहे।

उसके बाद उन्होंने साल 1998 में कंप्यूटर सेलिंग का नया बिजनेस स्टार्ट किया, इस दौरान वे फंडिंग की बचत के लिए कंपनी में काम कर रहे लोगों के द्वारा ही सामानों को साइकिल पर बेचना शुरू किए। इस बिजनेस ने मानो इस कंपनी की किस्मत बदल दी। धीरे धीरे साल 2000 तक यह कंपनी इतना आगे निकल गई, इसने आईबीएम को भी पीछे छोड़ दिया और इस कंपनी का एक नया ब्रांड बाजार में विख्यात होने लगा।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि उस समय तक चाइना में इस कंपनी की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदी गई थी। उसके बाद साल 2003 में कंपनी ने 200 मिलियन युवान खर्च करके अपने कंपनी का नाम लीजे़ड से हटा कर Lenovo रख दिया। साल 2006 में कंपनी ने 1 बिलियन डॉलर खर्च करके माइक्रोसॉफ्ट सिस्टम खरीदा।

आज कंपनी 160 देशों में अपना व्यापार कर रही है। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कंपनी ने साल 2014 से मोटोरोला खरीदा और मोटरोला अब इसकी सहायक कंपनी बन चुकी है और दोनों साथ मिलकर स्मार्टफोन, लैपटॉप लांच करते हैं। इस तरीके से Lenovo कंपनी ने असफलता से सफलता तक का सफर तय किया और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के प्रसिद्ध कंपनियों में अपना नाम दर्ज कराया।

लेनोवो कंपनी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  • लेनोवो कंपनी के संस्थापक Liu Chuanzhi के दादाजी चाइना के किसी बैंक के प्रमुख थे।
  • लेनोवो कंपनी स्मार्टफोन भी बनाती है लेकिन कंपनी का लैपटॉप सबसे ज्यादा प्रख्यात है।
  • Liu Chuanzhi ने 1 नवंबर 1984 को लेनोवो कंपनी का स्थापना किया था।
  • साल 2005 में लेनोवो कंपनी ने आईबीएम के पर्सनल कंप्यूटर बिजनेस को खरीद लिया था।
  • शुरुआती समय में यह कंपनी साइकिल पर अपने कंप्यूटर को बेचती थी।
  • लेनोवो कंपनी शुरुआती समय में लीजेंड ब्रांड के नाम से अपने प्रोडक्ट को बेचती थी, लेकिन साल 2003 में इसने अपने कंपनी का नाम लीजेंड से लेनोवो रख दिया।

FAQ

लेनोवो कंपनी कौन से देश की है?

लेनोवो कंपनी चाइना की है।

लेनोवो का सबसे सस्ता फोन कौन सा है?

लेनोवो कंपनी स्मार्टफोन भी बनाती है लेकिन यह स्मार्टफोन के मामले में काफी पीछे है। बात करे इस कंपनी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की तो वह Lenovo B है, जिसकी कीमत लगभग 4 से 5000 के बीच है। कहने के लिए तो यह 4G स्मार्टफोन है लेकिन यह पूरी तरीके से 4G सपोर्ट नहीं करती है।

लेनोवो कंपनी में कितने एंप्लोई काम करते हैं?

साल 2020 के हिसाब से 63000 एंप्लोई इस कंपनी में काम करते थे और साल 2020 में कंपनी का राजस्व 50.71 बिलियन डॉलर था।

क्या लेनोवो कंपनी का दूसरा कोई नाम है?

फिलहाल तो लेनोवो कंपनी का कोई दूसरा नाम नहीं है। लेकिन शुरुआती समय में इस कंपनी का नाम Legend रखा गया था, जिसके कुछ वक्त बाद बदल कर लेनोवो रख दिया गया।

लेनोवो कंपनी कौन-कौन सी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाती है?

लेनोवो कंपनी स्मार्टफोन, लैपटॉप, डेक्सटॉप, स्केनर और अन्य प्रकार की कंप्यूटर हार्डवेयर डिवाइज बनाती है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको लेनोवो कहाँ की कंपनी है? (Lenovo Kahan ki Company Hai), लेनोवो का मालिक कौन है और लेनोवो कंपनी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य भी बताएं।

हमें उम्मीद है कि इस लेख से आपको लेनोवो कंपनी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। यदि लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें और लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़े

Lg किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है?

नोकिया कहाँ की कंपनी है?

इंस्टाग्राम किस देश की कम्पनी है?

सैमसंग कंपनी का मालिक कौन है और किस देश की कंपनी है?

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment