Home > Featured > अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

How To Get Amul Parlour Franchise In Hindi: आज के समय में हर एक व्यक्ति की सबसे पहली जरूरत पैसा कमाने की है, क्योंकि महंगाई ने अपनी चरम सीमा पार कर दी है और ऐसा में एक साधारण व्यक्ति अपना एवं अपने परिवार का खर्चा आसानी से नहीं चला सकता है। आपने अमूल पार्लर के बारे में तो जरूर सुना होगा और देखा जाए तो शहरों में और गांव में आज अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी आसानी से मिल जाती है। 

अमूल पार्लर इंडिया की सबसे बड़ी टॉप ब्रांड कंपनियों में जानी जाती है और इसने अपने प्रोडक्ट को देश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए अब फ्रेंचाइजी देने का काम शुरू कर दिया है। अगर आप केवल टॉप ब्रांड के नाम पर फ्रेंचाइजी ले कर पैसा कमाना चाहते हैं, तो दोस्तों आज ही आप अमूल पार्लर फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।

How To Get Amul Parlour Franchise In Hindi
Image: How To Get Amul Parlour Franchise In Hindi

आज के इस लेख में हम आप सभी लोगों को अमूल फ्रेंचाइजी को कैसे लेते हैं? एवं अमूल पार्लर फ्रेंचाइजी पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं? (How To Get Amul Parlour Franchise In Hindi), इस विषय पर आपको आज विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करने वाले और आज आप इस लेख को पढ़कर अमूल पार्लर की बिलकुल आसानी से फ्रेंचाइजी लेकर पैसा कमाना शुरू करने वाले हैं। आप हमारे आज के इस महत्वपूर्ण लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़ें।

अमूल पार्लर (Amul Parlour) की फ्रेंचाइजी कैसे लें? | How To Get Amul Parlour Franchise In Hindi

विषय सूची

अमूल फ्रेंचाइजी क्या है?

अमूल कंपनी अपने प्रत्येक प्रोडक्ट की बिक्री को इंप्रूव करने के लिए अब लोगों को फ्रेंचाइजी देने लगी है और अमूल ही नहीं अन्य कंपनियां भी फ्रेंचाइजी देकर अपने व्यापार को और भी ज्यादा बढ़ा करती है। अमूल की फ्रेंचाइजी को कोई भी ले सकता है, परंतु हम उसमें कुछ नियम बनाए हैं, जिनके आधार पर आप अमूल के फ्रेंचाइजी को आसानी से लेकर अपना व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं।

अमूल पार्लर की बाजार में मांग

जैसा कि दोस्तों हम सभी लोग जानते हैं, अमूल कंपनी आज टॉप ब्रांड कंपनियों में सबसे ऊपर आ चुकी है और इसके सारे प्रोडक्ट हमारे देश के साथ साथ विदेशों में भी नाम कमा रही है। अमूल के सभी प्रोडक्ट कई विदेशों में सबसे ज्यादा लोक प्रचलित है।

अमूल कंपनी ने अपने प्रोडक्ट की संख्या में भी पहले के मुकाबले काफी ज्यादा वृद्धि कर दी है और आप बाजार में अमूल के सारे प्रोडक्ट देख सकते हैं। हमने देखा है कि आज भी अमूल की शॉप बहुत ही कम शहरों में और छोटे शहरों में देखने को मिलती है। 

अमूल के प्रोडक्ट की मांग काफी ज्यादा है और इस दृष्टिकोण से देखा जाए तो अमूल पार्लर की मांग हर एक जगह पर है। अगर आप अमूल पार्लर को चला सकते हैं, तो दोस्तों आप इस समय के सबसे ज्यादा मांग में रहने वाले व्यापार को शुरू करने वाले हैं।अगर आप अमूल पार्लर फ्रेंचाइजी लेने के लिए सोच रहे हैं, बिल्कुल भी मत सोचिए और आज के समय में अमूल पार्लर के व्यापार की मांग के हिसाब से शुरू कर दीजिए। 

अमूल पार्लर के उत्पादों के बारे में जानकारी

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, अपने कई सारे प्रोडक्टों के लिए जाना जाता है और आप चाहे तो अमूल के अलग-अलग प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप कितने प्रकार के अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी को ले सकते हैं?, जिसकी जानकारी इस प्रकार से है:

  • अमूल आइसक्रीम
  • अमूल दूध
  • अमूल दही
  • अमूल लस्सी
  • अमूल ब्रेड स्प्रेड
  • अमूल चीज
  • अमूल बेवरेजेस
  • अमूल घी
  • अमूल चॉकलेट
  • अमूल मिल्क पाउडर
  • अमूल फ्रेश क्रीम और इत्यादि

अमूल पार्लर के फ्रेंचाइजी कितने प्रकार की होती है?

अमूल के इतने सारे प्रोडक्ट है कि अमूल ने अपने फ्रेंचाइजी को दो भागों में विभाजित किया है और अमूल कंपनी की आप दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी को ले सकते हैं, जिसकी जानकारी इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है:

  1. अमूल प्रिफेरयड आउटलेट या अमूल रेलवे पार्लर या क्योस्क
  2. अमूल आइस क्रीम स्कूपिंग पार्लर

अमूल पार्लर खोलने के लिए जगह का चयन कैसे करें?

आपने देखा होगा कि दूध बेचने वाला व्यक्ति घर घर जाकर दूध डिलीवर करता है और वहीं पर अगर कहीं शराब की दुकान गांव के किसी कोने में भी खुली रहेगी तो लोग उसे लेने के लिए कैसे ले कर के कितने भी दूर से दुकान पर पहुंच जाते हैं। इसका तात्पर्य है कि आपको अमूल पार्लर को ऐसी जगह पर खोलना है, जहां पर सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ वाली जगह हो और लोग वहां पर आते जाते रहते हो।

अमूल पार्लर खोलने के लिए आप यूनिवर्सिटी, कॉलेज, लॉज, रेलवे स्टेशन, गांव या शहर का चौराहा, अस्पताल, कैटरीना एरिया, बस स्टॉप और एयरपोर्ट की के नजदीकी क्षेत्र वाली जैसे भीड़ वाली जगह पर आप आसानी से अमूल पार्लर को खोल सकते हैं। अमूल ऐसे क्षेत्रों में ही जहां पर सबसे ज्यादा भीड़भाड़ रहती हो वहां पर लोगों को फ्रेंचाइजी प्रदान करता है। 

अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने के लिए दुकान का साइज क्या होना चाहिए?

दोस्तों अमूल कंपनी अपनी फ्रेंचाइजी को देने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार की दुकान के साइज इसका पता करती है और अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अमूल की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए हमारी दुकान का एक्जेक्टली साइज क्या होना चाहिए?, तो आपके दुकान का साइज तकरीबन 300 स्क्वायर फिट होना ही चाहिए और अगर आप चाहे तो इसे ओपन एरिया में भी शुरू कर सकते हैं। दुकान चाहे किराए पर हो या फिर आपकी खुद दुकान हो आप फ्रेंचाइजी को ले सकते हैं।

यह भी पढ़े: केएफसी (KFC) फ्रेंचाइजी कैसे लें?

अमूल पार्लर फ्रेंचाइजी से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातें

अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी को खोलने के लिए इच्छुक व्यक्ति को कुछ महत्वपूर्ण बातों पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए, जो इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है:

  • अमूल फ्रेंचाइजी को खोलने के लिए आपकी दुकान का चयन करते हैं, उस दुकान का रिनोवेशन अमूल कंपनी के द्वारा बताए गए डिजाइन और तरीके के जरिए किया जाएगा।
  • आपके द्वारा दिए गए अमूल कंपनी को ब्रांड डिपॉजिट के रूप में पैसे को कंपनी अपने पास सिक्योरिटी के रूप में सुरक्षित रखेगी। अगर आप इस बीच में अमूल की फ्रेंचाइजी को किन्ही कारणों की वजह से बंद कर देते हैं, जो भी इस परिस्थिति में आपको ब्रांड डिपाजिट के पैसे 1 साल बाद ही मिलने वाले हैं।
  • अमूल फ्रेंचाइजी को लेने के बाद आपको इसके कुछ बातों को लेने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी, अमूल कंपनी के थोक डीलर आपके पास आकर आपके शॉप पर खुद आपको जो प्रोडक्ट चाहिए होगा, उसकी डिलीवरी करके जाएंगे और इससे आपका काफी समय बचाया करेगा।
  • अमूल फ्रेंचाइजी लेकर शॉप खोलने के दौरान आपको कुछ कर्मचारियों को काम पर रखने की आवश्यकता होगी और याद रहे कि आप जो कर्मचारी काम पर रखेंगे, उनकी तनख्वाह को आप अपने मुनाफे में से ही प्रदान करेंगे अर्थात आपको उतना ही कर्मचारी का चयन करना है कितने कर्मचारी के तनख्वाह को आप आसानी से दे पाए।

अमूल पार्लर फ्रेंचाइजी को लेने के लिए कुल कितना निवेश करना होगा?

अगर आप अमूल पार्लर के किसी भी प्रकार के फ्रेंचाइजी को लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए कम से कम 2  लाख रुपए से लेकर 6 लाख रुपए के बीच में निवेश करना ही होगा। अगर आप अपने दुकान को जरा डेकोरेट करना चाहते हैं, तो ऐसी परिस्थिति में आप थोड़ा और निवेश करना पड़ सकता है।

इस निवेश की राशि में आप केवल अपने दुकान का रिनोवेशन, डेकोरेशन और उसमें लगने वाले उत्पादों की खरीदारी को कर सकेंगे। आपको काम पर रखे गए कर्मचारियों का वेतन अपने मुनाफे में से देना होगा और इतना ही नहीं अगर आप अपने शॉप का प्रमोशन करवाना चाहते हैं, तो इस परिस्थिति में आपको थोड़ा और निवेश करना पड़ सकता है।

अमूल पार्लर फ्रेंचाइजी कैसे लें?

आप बड़ी ही आसानी से अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या हम पार्लर की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?, दोस्तों आप अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसकी प्रक्रिया इस प्रकार से नीचे  निम्नलिखित रुप में विस्तारपूर्वक से स्टेप बाय स्टेप बताई गई है:

STEP 1. सबसे पहले आपको अमूल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है और भी इससे होम पेज को ओपन कर देना है।

STEP 2. अब आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाने के बाद आपको यहां पर ढेर सारे मैन्यू दिखाई देंगे और इनमें से आपको ‘b2b’ नामक एक विकल्प दिखाई जाएगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।

STEP 3. अब इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा और यहां पर आपको कुछ इंस्ट्रक्शन दिखाई देंगे और सबसे नीचे में आपको ‘Click to continue to website’ नामक एक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।

STEP 4. अब आपके सामने एक बार फिर से नया पेज खुलेगा और उसके बाद आपको यहां पर कई सारे विकल्प दिखाई देंगे और आपको दिखाई दे रहे उन विकल्पों में से ‘Amul Parlour’ दिखाई दे रहे हैं, इस विकल्प पर आपको क्लिक कर देना है।

STEP 5. अब आपको यहां पर एक बार फिर से नया पेज खुलता हुआ दिखाई देगा और आप वहां पर सभी विकल्पों में से तीसरे नंबर के विकल्प ‘Business opportunity for Amul Parlour’ नामक एक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।

STEP 6. अब यहां पर आपको अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए इंस्ट्रक्शन दिखाई देंगे और आप इंस्ट्रक्शन को फॉलो करके अमूल पार्लर फ्रेंचाइजी को प्राप्त करने के लिए अपना सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे। 

अमूल पार्लर के फ्रेंचाइजी को लेकर उसका प्रमोशन कैसे करें?

दोस्तों किसी भी प्रकार के व्यापार को शुरू करने के बाद हमें उसे लोगों तक पहुंचाने के लिए अपने व्यापार का प्रमोशन करना अनिवार्य होता है और तब जाकर लोग हमारे द्वारा प्रारंभ किए गए व्यापार के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाते हैं। 

मगर दोस्तों अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी को लेने के बाद में हमें इसके प्रमोशन से संबंधित ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि ऑलरेडी अमूल अपने ब्रांड के लिए भी जाना जाता है और थोड़ा बहुत प्रमोशन करवाने के बाद अगर एक बार लोग इसके बारे में जान जाएंगे, तो वे अपने आप ही अमूल पार्लर के शॉप के बारे में एक दूसरे को बताने लगेंगे और इस प्रकार आपका अपने आप प्रमोशन बिना किसी खर्चे के होता रहता है।

अगर हम अमूल पार्लर फ्रेंचाइजी को थोड़े बहुत लोकल एरिया में लेते हैं, तो ऐसे में हमें इसके प्रमोशन में थोड़ा बहुत खर्चा करना ही होगा और तब जाकर वह लोग आपके शॉप के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे जो अमूल के प्रोडक्ट के दीवाने हैं। अमूल कंपनी का कहना है किसी प्रकार के थोड़े प्रमोशन के कार्यों में वे अपने लोगों की हेल्प करते हैं।

अमूल पार्लर फ्रेंचाइजी के व्यापार में जोखिम की संभावना है?

किसी भी प्रकार के व्यापार को करने के बाद में हमें उसमें थोड़ा बहुत जोखिम को देखने को मिलता है, क्योंकि ऐसा कोई भी व्यापार नहीं है, जिसमें थोड़ा बहुत जोखिम ना हो। अगर हम शुरुआती समय में पेशेंस को रखते हुए अपने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने का कार्य करते हैं, तो दोस्तों इस परिस्थिति में हमें अमूल पार्लर के फ्रेंचाइजी के व्यापार में जोखिम बहुत ही कम हो जाता है।

वैसे देखा जाए तो अमूल अपने आप में ही टॉप ब्रांड कंपनी है और इसीलिए इसमें हमें जोखिम की बहुत ही कम संभावना है देखने को मिलती है और हम इस प्रकार के व्यापार को शुरू करके अच्छा पैसा हर महीने कमा सकते हैं।

अमूल पार्लर के फ्रेंचाइजी को लेकर कितना मुनाफा कमाया जा सकता है?

अमूल कंपनी का दावा है, कि अमूल के फ्रेंचाइजी को लेने वाले लोग प्रत्येक महीने में उसके 10 लाख रुपए के प्रोडक्ट को आसानी से बेच सकते हैं। अगर आप अमूल मिल्क से संबंधित फ्रेंचाइजी को लेते हैं तो ऐसे में आपको प्रत्येक प्रोडक्ट के बिक्री पर 10% का कमीशन प्राप्त होता है।

वहीं पर अगर हम आइसक्रीम से संबंधित प्रोडक्ट को बेचते हैं, तो ऐसे परिस्थिति में हमें प्रत्येक प्रोडक्ट की बिक्री पर 20% का कमीशन प्राप्त होता है। इस प्रकार से आप देखा जाए तो अमूल फ्रेंचाइजी को लेकर हर महीने कम से कम 30 से लेकर 45 हजार रुपए की ऊपर की भी इनकम आसानी से कर सकते हैं।

क्या लॉक डाउन के बाद से अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी को लेकर अपना व्यापार शुरू किया जा सकता है?

जी हां, बिल्कुल अमूल के प्रोडक्टों की मांग लॉक डाउन के बाद भी काफी ज्यादा है और हमेशा रहेगी।

अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी को लेने के बाद इसे शुरू करने के लिए हमें क्या एमएसएमई के अंतर्गत पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा?

जी, बिल्कुल भी नहीं इसे बिना एमएसएमई के अंतर्गत पंजीकृत करवाई शुरू कर सकते हैं।

क्या अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए कोई विशेष योग्यता होनी चाहिए?

जी, बिल्कुल भी नहीं इसे कोई भी आसानी से शुरू कर सकता है।

क्या अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए हमें अपना ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता है?

जी हां, बिल्कुल इसके लिए लेख में दी गई जानकारी को शुरू से अंत तक अवश्य पढ़ें।

2021 में अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी को खोलने के लिए हमें कुल कितना निवेश करना होगा?

2021 में अमूल पार्लर फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए आपको कम से कम 2 लाख रुपए से लेकर 6 लाख रुपए के बीच में निवेश करना पड़ सकता है।

निष्कर्ष

आज के हमने अपने इस महत्वपूर्ण लेख में आप लोगों को अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी को लेकर कैसे पैसे कमाया जा सकता है?, इस विषय पर विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान की हुई है।हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई आज की यह जानकारी आपको अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी को लेकर व्यापार शुरू करने के लिए काफी होगी।

हमने इस लेख में लगभग सभी महत्वपूर्ण चीजों को अमूल पार्लर से जो संबंध रखती है को कवर किया हुआ है। लेख “अमूल पार्लर (Amul Parlour) की फ्रेंचाइजी कैसे लें? (How To Get Amul Parlour Franchise In Hindi)” पसंद आने पर आप अपने मित्र जन और अपने सोशल हैंडल पर शेयर करना ना भूलें।

यह भी पढ़े

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment