Home > Essay > रेल यात्रा पर निबंध

रेल यात्रा पर निबंध

Essay on Train Journey in Hindi: हम यहां पर रेल यात्रा पर निबंध पर शेयर कर रहे है। इस निबंध में रेल यात्रा के संदर्भित सभी माहिति को आपके साथ शेअर किया गया है। यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

Essay-on-Train-Journey-in-Hindi

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

रेल यात्रा पर निबंध | Essay on Train Journey in Hindi

रेल यात्रा पर निबंध (200 शब्द)

यात्रा का शाब्दिक मतलब होता है एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना। जब भी यात्रा करने की बात आती है तो सबके मन में शीर्ष स्थान पर ट्रेन का ही चित्र छा जाता है। रेलयात्रा हर वर्ग और हर आयु के लोगों को आकर्षित करती है। ट्रेन से यात्रा करना रोमांचक और रोमांस से भरपूर होता है।

बस और विमान की तुलना में रेलयात्रा अधिक सस्ती, आरामदायक और आनंददायक होती है। लंबे पथ और रात भर मुसाफरी के लिए ट्रेन सबसे सुरक्षित परिवहन में से एक है। छोटे बच्चों के साथ रेल में सफर करना अधिक सुलभ हो जाता है। ट्रेन सफर के वातावरण को जीवंत बनाता है।ट्रेन की छोटी छोटी खिड़कियों से हम  पहाड़, नदियाँ , जंगलों और खेत जैसे चलते फिरते दृश्यों को देख सकते है।

ट्रेन के डिब्बे में हम स्वत्रंत रूप से से घूम और सो सकते है। इसके अलावा रेलयात्रा के दौरान हम संगीत सुन सकते है, नए लोगों को मिल सकते है , किताबें भी पढ़ सकते है। कुछ ट्रेनें अपने यात्रियों को गुणवत्ता भोजन प्रदान करती हैं। जब ट्रेन निर्धारित स्टेशनों पर रुकती है, तब प्लेटफार्मों पर भोजन खरीदने के लिए  जाने का उत्साह ही अलग होता है।

सच में रेलयात्रा हमें अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करती है। रेल यात्रा का अनुभव सबसे मधुर होता है। इसे हमें जीवन में कम से कम एक बार जरूर आजमाना चाहिए।

रेल यात्रा पर निबंध (600 शब्द)

प्रस्तावना

यात्रा करना हर किसी को पसंद होता हैऔर जब यात्रा खास करके ट्रेन में करनी हो। रेलयात्रा का अपना अलग ही मज़ा है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी को रेलयात्रा अपनी ओर आकर्षित करती है। सबकी ज़िंदगी में रेल का सफर अविस्मरणीय होता है और अपने साथ कई यादों को संजोता है। भारत में रेलयात्रा दूसरे परिवहन के मुकाबले में काफी सस्ती और आरामदायक होती है।

भारत में माल और यात्रियों के लिए रेलवे परिवहन का प्रमुख साधन है। रेलवे लंबी दूरी पर माल के परिवहन के साथ-साथ व्यापार, दर्शनीय स्थलों की यात्रा और तीर्थयात्रा जैसी कई गतिविधियों का संचालन भी करता है।

रेलयात्रा के लाभ

रेलयात्रा के कई सारे लाभ है। ट्रेन की मुसाफरी सबसे सस्ती और आरामदायक होती है। प्रतिकूल मौसम की स्थिति का रेलयात्रा पर कम प्रभाव पड़ता है। रेल यात्रा सुरक्षित होती है क्योंकि चोरी या डकैती की संभावना कम होती है। 

छोटे बच्चों और सीनियर सिटीजन के लिए ट्रेन में कई व्यस्था होती है।आप अपने डिब्बे में आराम से टहल भी सकते हो। किताबें पढ़कर, खेल खेलकर, संगीत को सुनते हुए आप अपना समय  सफ़र के दौरान आराम से काट सकते हो। ट्रेन में चढ़ने वाले विक्रेता बच्चों के अनुकूल स्नैक्स बेचते हैं। नमकीन मूंगफली, चॉकलेट और काजू बच्चों के लिए खुशी का एक बड़ा स्रोत हैं। 

ट्रैन में सोने और भोजन के लिए भी बहेतर व्यवस्था होती है। रेलयात्रा एक दूसरे को करीब लाती है। लोगों से मिलना, अपनी चीजें शेयर करना जैसी कई बातें हमें इस यात्रा के दौरान सिखने को मिलती है। 

रेलयात्रा और प्रकृति

ट्रेन से यात्रा करना अविश्वसनीय रूप से दर्शनीय हो सकता है। आप ट्रेन की सीट से शहरों, पहाड़ों ,बाग-बगीचे समेत चारों तरफ हरियाली और नदियों को देख सकते हैं। ट्रेन यात्रा  हवाई और कारकी तुलना में  एक बेहतर, अधिक आराम का अनुभव करवाती है । ट्रेन की यात्रा बहुत ही शानदार होती है क्योंकि यह आपको वास्तविक प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने का मौका देती है।

खिड़कियों से प्रकृति की सुरम्य सुंदरता को  देखने का अनुभव काफी शानदार होता है। रेलयात्रा हर एक यात्री को एक जीवंत वातावरण प्रदान करता है।

मेरा अनुभव

पिछली गर्मियों की छुट्टियों में मैं अपने माता-पिता के साथ दिल्ली घूमने गया था पहले हम टैक्सी लेकर  रेलवे स्टेशन गए। हमने टिकट खरीदे और प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करने लगे। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर समयसर आ चुकी और हम करीब रात के 8.20 बजे दिल्ली के लिए निकल गए। हम भाग्यशाली थे कि हमें अच्छी सीटें मिलीं।

हमने रास्ते में टी.टी.सी. आया और हमारे टिकट चेक किए। हमने रात का भोजन ट्रेन में ही किया। ट्रेन का भोजन काफी स्वादिष्ट था और हमने इस स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाया। रात में सोने के लिए  हमें ट्रेन की तरफ से चादर ,तकिया और कंबल भी दिया गया। हम दूसरे दिन दोपहर के 3 बजे दिल्ली पहुंचे। 

हमने सफर के दौरान काफी मजे किये। रास्ते में हमें पहाड़ियां,जंगल और नदियों का भी आंनद उठाया। सफर के दौरान हम लोगों से मिले, किताबें पढ़ी और बैठकर कई खेल भी खेले। सच में रेलयात्रा का मेरा अनुभव काफी शानदार रहा।

निष्कर्ष

ट्रेन का सफर कई मायनों में अनोखा होता है। ट्रेन की यात्रा हमें जीवन के कई सबक सिखाती है। सफर के द्वारा हुए अनुभव और  सीखे गए सबक जिंदगी के लिए काफी मूल्यवान हैं। यह हमें प्रकृति के करीब लाती है। व्यस्त प्लेटफॉर्म और खूबसूरत नजारें हमें ऐसी यादें देती हैं जिन्हें हम हमेशा संजो कर रखेंगे। सभी लोगों को अपनी जिंदगी में एक बार रेलयात्रा जरूर करनी चाहिए।

अंतिम शब्द

हमने यहां पर “रेल यात्रा पर निबंध( Essay on Train Journey in Hindi)” शेयर किया है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह निबंध पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

मेरा शहर पर निबंध

बैंक पर निबंध

प्रकृति पर निबंध

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment