Home > Essay > जानवरों को बचाने पर निबंध

जानवरों को बचाने पर निबंध

Essay on Save Animals in Hindi: नमस्कार दोस्तों, दोस्तों जीवो में सबसे उच्च कोटि का जीव मानव माना जाता है और उसके बाद जानवर। जानवर हमारे प्रकृति के पारिस्थितिक तंत्र में विशेष योगदान निभाते हैं। हम आपको बता देना चाहते हैं, कि जानवरों के बिना हमारे संसार में कोई भी क्रियाकलाप नहीं किया जा सकता और कई वैज्ञानिकों का यहां तक मानना है, कि जानवर हमारे पारिस्थितिक तंत्र में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं और जीवन जीने की शैली को विकसित करते हैं, इतना ही नहीं जानवर इसके साथ साथ हमारे प्रकृति को प्रदूषण से मुक्त भी करते हैं।

Essay-on-Save-Animals-in-Hindi
Image: Essay on Save Animals in Hindi

आज के इस निबंध में हम आप सभी लोगों को जानवरों को बचाने पर निबंध के विषय में बताने वाले हैं। यदि आप इसके लिए इच्छुक हैं, तो हमारे इस निबंध को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि हमारा यहां निबंध विद्यार्थियों के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी होने वाला है क्योंकि ऐसे निबंध परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

जानवरों को बचाने पर निबंध | Essay on Save Animals in Hindi

जानवरों को बचाने पर निबंध (250 शब्द)

दोस्तों जानवर हमारे इस प्रकृति का एक सबसे अनोखा और अभिन्न अंग है। प्रकृति के पारिस्थिति की तंत्र में हर एक जानवर अपनी-अपनी एक विशेष भूमिका निभाता है और यह जानवर संतुलित खाद्य श्रृंखला को बनाए रखने के लिए अपने जीवन को समाप्त कर देते हैं।

दोस्तों इसी को देखते हुए हम सभी लोगों को जानवरों को बचाने के लिए बड़े से बड़े कदम को उठाना चाहिए और जानवरों को विलुप्त होने से बचाना चाहिए। जानवर हमारे दैनिक जीवन में भी अपनी एक अहम भूमिका निभाते हैं। बहुत से ग्रामीण इलाकों में लोग खेती परिवहन इत्यादि के लिए जानवरों का उपयोग करते हैं और इतना ही नहीं सभी लोग जानवरों से दूध निकाल कर अपना जीवन यापन भी करते हैं। अतः इन सभी गतिविधियों के लिए जानवरों को बचाना आवश्यक है।

भारत सरकार के द्वारा ही नहीं बल्कि इस पृथ्वी के हर एक देश के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में पाए जाने वाले जानवरों को बचाने के लिए अंबिका उठाई जा रही है, जिसके लिए वन्य जीव अभ्यारण और आरक्षित राष्ट्रीय उद्यान बनाकर जानवरों को सुरक्षित किया जा रहा है।

दोस्तों जीवो के विलुप्त होने का एक महत्वपूर्ण और विशेष कारण वनों की अंधाधुंध कटाई हुई है। जीव खुद को जीवित रखने के लिए वनों में ही रहते हैं और वनों से उन्हें एक अच्छा पारिस्थितिक तंत्र मिलता है, जिसके कारण भी अपने जीवन को लंबे समय तक जी पाते हैं, परंतु वनों की अंधाधुंध कटाई होने के कारण उनका प्राकृतिक आवास छिन जाता है और वह खुद को जीवित रखने के लिए सक्षम नहीं रह पाते हैं और यह जीवो के पति का सबसे बड़ा कारण है।

इतना ही नहीं इन सभी के अलावा जानवर हमारे देश के आर्थिक विकास में भी अपना योगदान दर्शाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे क्या किस जानवर हमारे देश के आर्थिक स्थिति में किस प्रकार से मदद करते हैं। दोस्तों वन्य जीव पर्यटन हम सभी लोगों के देश की आर्थिक विकास में हमारी मदद करते हैं और वन्य जीव जानवर ही होते हैं।

हमारे देश में बहुत से ऐसे जीव पाए जाते हैं, जो इस दुनिया भर में कहीं नहीं पाया जाते और उन जानवरों को देखने के लिए विदेशों से पर्यटक आते हैं और अच्छे खासे आर्थिक पूंजी भी देते हैं, जिससे हमारे देश का आर्थिक विकास बहुत ही तेजी से होता है। एक औसत के मुताबिक किसी भी देश का लगभग 5% से 10% तक आर्थिक व्यवस्था पर्यटन स्थल से ही होती है।

जानवरों को बचाने पर निबंध (850 शब्द)

प्रस्तावना

दोस्तों जानवर हमारे प्रकृति का सबसे अनमोल और बड़ा हिस्सा है। यहां तक की इस पूरे संसार में हर एक जीव यहां तक कि मानव भी जानवरों का ही एक रूप है। वैज्ञानिकों के मुताबिक मानव का निर्माण चिंपांजी नामक बंदरों से हुई थी। दोस्तों इस दुनिया भर में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात किया है, कि हर 1 वर्ष में प्रकृति से अनेकों प्रकार के जानवर गायब होते जा रहे हैं और बहुत से ऐसे जानवर हो चुके हैं, जो लगभग विलुप्त होने के कगार पर हैं।

जब भी कोई जानवर अपने विलुप्त होने की कगार पर आ जाता है, तो उसे बचाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है और बहुत कम ही ऐसे जानवर होते हैं, जिन्हें विलुप्त होने से बचाया जा पा रहा है। ऐसे में इन जानवरों को बचाना सबसे महत्वपूर्ण काम है जानवरों को बचाने के लिए हमें सबसे पहले इन के प्राकृतिक आवास को बचाना होगा, जो कि वन है।

दोस्तों मानव के बढ़ती इच्छाएं और इसकी बढ़ती इच्छाओं को पूरा करने के लिए जंगलों की बहुत ही तेजी से कटाई की जा रही है और इसके साथ साथ जानवरों का भी शिकार किया जा रहा है। इस प्रकार से जानवरों के विलुप्त होने का सबसे बड़ा कारण मानव शिकारी ही है, जो जानवरों को अपने व्यक्तित्व, अपने पर्सनल लाभ के लिए मारता जा रहा है।

इन्हीं सभी को देखते हुए भारत सरकार के द्वारा अनेकों नए से नए नियम लागू किए जाते हैं और भारत सरकार ने वनों को बचाने के लिए हरे पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध लगा दिया है और इसके बावजूद भी जंगलों से पेड़ों की तस्करी की जाने लगी है, उन्हें काटकर चुराया जाने लगा है। दोस्ती यदि आप जिंदा रहना चाहते हैं, तो वनों की कटाई कम कर दें और जानवरों का शिकार बिल्कुल भी ना करें।

जानवरों का महत्व

दोस्तों जानवरों का हमारे जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्व है। ग्रामीण इलाकों में सभी किसान अपने खेतों की जुताई करने के लिए जानवरों का उपयोग करते हैं और परिवहन के लिए बैल का उपयोग किया जाता है, अतः इन सभी के साथ साथ ग्रामीण लोग अपने जीवन यापन के लिए जानवरों को दूध को बेचते हैं, जिसके कारण उनका परिवार चलता है।

हमारे देश में जानवरों के द्वारा लगभग 5% से 10% तक आर्थिक फंड जमा किया जाता है, जो कि पर्यटकों से प्राप्त होता है। दोस्तों हमने आपको ऊपर ही बताया, कि हमारे भारत में बहुत से ऐसे जानवर पाए जाते हैं, जो पूरी दुनिया में कहीं नहीं पाए जाते हैं और इसी के लिए देश-विदेश से लोग यहां पर उन जानवरों को देखने आते हैं।

जानवर खेती के लिए घरेलू कार्यों के लिए बहुत ही ज्यादा कारगर सिद्ध हो रहे हैं और पुराने समय में लोग पूरी तरह से जानवरों पर ही निर्भर रहते थे, क्योंकि उन्हें उनके परिवार को चलाने के लिए आर्थिक लाभ जानवरों से ही मिलता था।

जानवरों को कैसे बचाया जाए?

जानवरों को बचाने के लिए हम सभी लोगों के पास अनेकों उपाय है जिनके विषय में नीचे निम्नलिखित पॉइंट्स के माध्यम से बताया गया है।

  • जानवरों को बचाने के लिए हम सभी लोगों को जीवो के प्राकृतिक आवास को संरक्षित करना होगा।
  • वनों की कटाई को रोककर हम सभी लोग जानवरों को बचा सकते हैं।
  • हम सभी लोग जानवरों के चमड़े से बनने वाली चीजों का त्याग करके भी जानवरों को बचा सकते हैं।
  • जानवरों का शिकार करके उन्हें बेचने वाले लोगों पर हम सभी लोग जेल के अंदर करवा कर भी जानवरों की मदद कर सकते हैं।
  • जानवरों अवैध शिकार करना अवैध है और इस पर हम सभी लोग केस भी कर सकते हैं।
  • जानवरों की कई प्रजातियां शिकारियों से बहुत ही ज्यादा पीड़ित है और इसके लिए वह खुद को ही मार दे रहे हैं, अतः इसके बचाव में हम सभी लोगों को विशेष कदम उठाने चाहिए।
  • हम सभी लोगों को जानवरों को बचाने के लिए अपनी क्रूरता को नष्ट करना चाहिए।
  • इंसानों को जानवरों का उपयोग चिड़िया घरों में, फिल्मों में, सर्कस इत्यादि में नहीं करना चाहिए।
  • जानवरों को बचाने के लिए हम सभी लोगों को उन्हें उनका प्राकृतिक आवास देना चाहिए और उन्हीं के प्राकृतिक आवास में उन्हें संरक्षित कर देना चाहिए।

निष्कर्ष

हमने आप सभी लोगों को जानवरों के जीवन की रक्षा के लिए विशेष बातें बताई हैं और इसके साथ-साथ हमने आपको मानव जीवन में जानवरों की भूमिका एवं महत्वता को भी बताया है। दोस्तों जानवरों के जीवन के मूल को समझने के लिए आप सभी लोगों को खुद को जागरूक बनाना होगा और उन्हें विलुप्त होने से बचाना होगा।

यदि हम सभी लोग जानवरों को विलुप्त होने से बचा लेते हैं, तो हम भी जीवित रह पाएंगे अन्यथा यदि हमारे पारिस्थितिक तंत्र में से जानवरों को निकाल दिया जाए, तो मानव 1 दिन भी जीवित नहीं रह सकता। यदि आप सभी लोग जानवरों को बचाने के लिए वास्तव में भावुक हैं तो अपने स्थानीय पशु विभाग में जाकर इसके लिए धरना प्रदर्शन जरूर करें ताकि वह पूरी सख्ती से जानवरों को बचाने के लिए विशेष कार्य कर सकें।

अंतिम शब्द

दोस्तों हम आप सभी लोगों से उम्मीद करते हैं, कि आप सभी लोगों को हमारे द्वारा लिखा गया निबंध जानवरों को बचाने पर निबंध (Essay on Save Animals in Hindi) पसंद आया होगा, यदि आपको हमारा यह निबंध वाकई में पसंद आया हो, तो कृपया इसे शेयर करना बिल्कुल भी ना भूले और यदि आपके मन में इस लेख को लेकर किसी भी प्रकार का कोई सवाल या फिर सुझाव है, तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

ऊर्जा संरक्षण पर निबंध

बाघ संरक्षण पर निबंध

पर्यावरण संरक्षण पर निबंध

Ripal
Ripal

Related Posts

Leave a Comment