Home > Essay > नरेंद्र मोदी पर निबंध

नरेंद्र मोदी पर निबंध

Essay on Narendra Modi in Hindi: नमस्कार दोस्तों, यहाँ पर नरेंद्र मोदी पर निबंध शेयर कर रहे है। इस निबन्ध में मोदी जी के बारे में विस्तार से बताया है, साथ ही इनके राजनीतिक जीवन की भी चर्चा की है। यह निबन्ध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों मददगार है।

Essay on Narendra Modi in Hindi
Image: Essay on Narendra Modi in Hindi

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

नरेंद्र मोदी पर निबंध | Essay on Narendra Modi in Hindi

नरेंद्र मोदी पर निबंध (250 शब्दों में)

नरेंद्र मोदी जिनका पूरा नाम “माननीय श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी” जो कि भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री है और इनके पिता का नाम ‘स्व श्री दामोदर दास मूलचंद मोदी’ है। इनकी शादी ‘जशोदा बेन चिमनलाल मोदी’ से हुई। इनके कोई बच्चा नहीं है। ये 26 मई 2014 से अब तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर सक्रिय है। यह भारत के 14th नंबर के प्रधानमंत्री है, इनसे पहले भारत के PM का पद “डॉ मनमोहन सिंह” जी सँभालते थे। इससे पहले ये गुजरात के मुख्यामंत्री पद पर कार्य कर चुके है।

इन्होने जनता की भलाई के लिए बहुत सारा काम किया है। शुरू से ही इनकी सामाजिक कार्य करने, लोगों की मदद करने में रुचि रखते थे तथा ये पिछले बीस सालों से राजनीति के पद से जुड़े हुए है। ये गुजरात (लगातार चार बार) के 11th और 12th नंबर के मुख्यमंत्री भी रह चुके है। गुजरात में पहली बार इनको मुख्यमंत्री पद 7 अक्टूबर 2001 को मिला और यह 12 साल 227 दिन तक गुजरात में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए वहां की जनता के लिए कार्य किया, जिसमें इन्होंने दो बार 5 साल की अवधि पूरी की। इन्हें कई बार पुरुष्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।

टाइम्स पत्रिका ने 2013 में “पर्सन ऑफ़ द ईयर” चुना गया और हाल ही में सऊदी अरब ने प्रधानमंत्री पद पर होते हुए इन्हे अपने यहाँ का सबसे बड़ा पुरुष्कार “स्टेट आर्डर ऑफ़ ग़ाज़ी आमिर अमानुल्लाह खान” से नवांजा गया। इन्होंने BJP (भारतीय जनता पार्टी) का नेतृत्व करते हुए 2014 के लोकसभा के चुनाव में 282 सीट के साथ अपनी लोकसभा चुनाव में अपनी बहुमत से सरकार बनायीं एवं प्रधानमंत्री पद का शपथ ग्रहण 26 मई 2014 को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा किया।

जब से ये अपने पद पर कार्यरत हैं। ये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य भी रहे, जो हिंदुत्व को सपोर्ट करती है।

नरेंद्र मोदी पर निबंध (800 शब्दों में)

नरेंद्र मोदी जी का परिचय

हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात के वडनगर कस्वा में हुआ। इनका पूरा नाम “नरेन्द्र दामोदर दास मोदी” है। ये बचपन से ही बहुत मेहनती थे, यही कारण है कि इन्होंने बचपन से चाय बेचना शुरू कर अपने परिवार की मदद की तथा बाद में आठ नौ वर्ष की उम्र में इन्होंने अपना खुद का चाय स्टाल खोला।

साथ ही साथ ये अपनी बेसिक शिक्षा अपने गांव से पूरी की तथा स्नातक करने के बाद ये आरएसएस से जुड़ गये और बाद में ये 1971 में इसके पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। युवा अवस्था में इन्होंने भारत भर्मण और धार्मिक स्थानों का दौरा किया। ये एक कवि के रूप में जाने जाते हैं और कविताएं भी लिखते है। इनको हिंदी भाषा के साथ साथ गुजराती, अंग्रेजी भी आती है।   

राजनीतिक जीवन 

नरेंद्र मोदी बचपन से ही मेहनती थे, दूसरों की मदद करते थे तथा इनका राजनीतिक जीवन, आठ नौ साल की उम्र से जब ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्’ में शामिल हो गए। इन्होंने बाद में आरएसएस को ज्वाइन किया उसके बाद गुजरात के अहमदाबाद चले गए और इनकी राजनीति में रूचि को देखते हुए आरएसएस ने बीजेपी में शामिल करने को सोचा।

सन 1987 में ये बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) में सम्मिलित होने के बाद ये पहली बार अहमदाबाद नगर पालिका के चुनाव में इन्होंने भाजपा का शानदार नेतृत्व किया और इसमें भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने जीत हासिल की। ये बहुत बुद्धिमान व्यक्ति है।

ये व्यवसाय तथा हिन्दू मूल्यों के निजीकरण को बढ़ावा दिया, जिसे देखते हुए ये भाजपा के गुजरात ब्रांच के महासचिव के रूप में चुन लिया गया। इन्होंने सन 1990 आडवाणी के आयोध्या रथ यात्रा के संचालन में भाग लिया, जो इनके जीवन का पहला राजनीतिक कार्य बन गया तथा 1995 गुजरात में बीजेपी ने 121 सीट जीती, जो कि भाजपा के लिए गुजरात में पहली बार था, जिसमें इनकी अहम भूमिका थी। हालांकि सरकार थोड़े समय बाद 1996 में समाप्त हो गयी।

मुख्यमंत्री के पद पर कार्य

1985 से भाजपा से जुड़ने के बाद इन्होने कई पद पर कार्य किया। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री ‘केशुभाई पटेल’ के असफल स्वास्थ्य तथा राजनीतिक छवि खराब होने के कारण नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री पद दे दिया गया तथा 2002 में राजकोट से द्वितीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव लड़े, मुख्यमंत्री पद पाने के बाद सन 2002 गुजरात में दंगा हो गया।

जहाँ पर बहुत बड़े पैमाने पर जन हानि एवं आर्थिक हानि हुई। इनकी अलग-अलग देशों में बहुत आलोचना हुई। अमेरिका ने इनके ऊपर अमेरिका आने पर प्रतिबन्ध लगा दिया। गुजरात में बहुत अच्छा कार्य किया, जिसकी वजह से ये लगातार चार बार (2001 से 2014 तक) गुजरात के मुख्यमंत्री पद रहे। कई प्रकार की नियम लाये, जिससे वहां की जनता को लाभ मिले।

प्रधानमंत्री पद पर कार्य

2014 के लोकसभा चुनाव में 545 में से 282 सीट हासिल कर भाजपा की बहुमत की सरकार बनायीं और यह एक ऐतिहासिक जीत थी। जिसके बाद ये मुख्यमंत्री पद से प्रधानमंत्री पद तक पहुँच गए और इन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री पद को त्यागना पड़ा। ये उत्तर प्रदेश के वाराणसी तथा वडोदरा से शानदार जीत हासिल की। इनका नाम पूरी देश, दुनिया में जाने जाना लगा।

मोदी जी ने 2014 से 2019 तक कई प्रकार नियम लेकर आये तथा कुछ ऐतिहासिक निर्णय लिए जैसे नोटबंदी, एयर स्ट्राइक, कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाना आदि। कई सारे महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिससे जनता का इनके प्रति स्नेह और भी बढ़ गया और अगली बार और ज्यादा सीट से बहुमत हासिल की। 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार पुनः 545 में से 302 सीट हासिल कर एक शानदार जीत दर्ज की और जनता ने बता दिया कि जनता इनसे कितना प्यार करती है। अभी तक प्रधानमंत्री पद पर सक्रीय है।

निष्कर्ष  

नरेंद्र मोदी ने हमेशा लोगों के भलाई के लिए कार्य किये है। मुख्यमंत्री पद पर रहकर गुजरात के लोगों की सेवा करने अवसर प्राप्त किया तथा बाद में प्रधानमत्री रहकर पूरे देश के लिए कार्य किये, समय समय पर कई नियम कानून लेकर आये। जैसे हल ही में किसान सम्मान निधि जिसमें किसानों को छह हजार रूपये साल दिए जाएंगे, गरीबों के इस covid19 के चलते एक साल के लिए राशन मुफ्त देने का निर्णय लिया।

डिजिटल इंडिया प्रोग्राम, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना आदि कई सारी योजनाओं की शुरुआत की, जिससे लोगों का विकास हो।

दूसरी तरफ कुछ जगह इनकी आलोचना भी हुई CAA (सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट) को लेकर तथा सबसे बड़ा तो इनके जीवन में लगा काला धब्बा 2002 में गुजरात में हुए गोधरा कांड है। यह घटना 27 फरवरी 2002 को हुई तथा इससे पूरे गुजरात में साम्प्रदायिक हिंसा भड़क उठी, जिससे सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1200 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई। तब इनकी बहुत आलोचना हुई थी।

अंतिम शब्द

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह “नरेंद्र मोदी पर निबंध (Essay on Narendra Modi in Hindi)” पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment