Home > Essay > विमुद्रीकरण पर निबंध

विमुद्रीकरण पर निबंध

Essay on Demonetization in Hindi: विमुद्रीकरण का अर्थ होता है कि किसी भी देश में सरकार के द्वारा बड़े मूल्य के नोटों को हमेशा के लिए बंद करना जो कि प्रतिबंध लगने से किसी भी काम के नही रहते। हम यहां पर डोमिनेशन पर निबंध शेयर कर रहे है।

इस निबंध में डोमिनेशन के संदर्भित सभी माहिति को आपके साथ शेअर किया गया है। यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

Essay-on-Demonetization-in-Hindi

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

विमुद्रीकरण पर निबंध | Essay on Demonetization in Hindi

विमुद्रीकरण पर निबंध (250 शब्दो में)

विमुद्रीकरण का अर्थ सरकार के द्वारा कानूनी निविदा के रूप में उपयोग की जाने वाली मुद्रा को अवैध करार करने से है जब हमारी सरकार के द्वारा कानूनी निविदा का विमुद्रीकरण अर्थात नोटबंदी की जाती है तो बाजार में वह अपनी कीमत को खो देते हैं और उस नोट का कचरा हो जाता है।

जब कोई सरकार अपनी पुरानी मुद्रा को बाजार से बाहर निकालती है और नई मुद्रा जारी करती है। विमुद्रीकरण की सूचना को अंतिम दिन तक गोपनीय रखा जाता है ।विमुद्रीकरण का मुख्य उद्देश्य काले धन की और टैक्स की चोरी तथा प्रचलन के साथ-साथ नकली मुद्रा का मुकाबला करना होता है।

सरकार के द्वारा नई मुद्रा के द्वारा प्रतिस्थापित निविदा को बदल दिया जाता है इससे पहले भी भारत सरकार ने तीन बार नोटबंदी की घोषणा की थी पहली बार 1954 में, दूसरी बार 1978 में और तीसरी बार 2016 में। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवाद का मुख्य केंद्र रहा है, जो हमारे देश भारत में भी आतंकवाद को बढ़वा दे रहा है। आतंकवादियों नकली नोटों को छपवाकर आंतरिक चोरी और बहुत गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे है। इन सब को रोकने के लिए भारत सरकार का यह बहुत अच्छा कदम था।

गैरकानूनी गतिविधियों जैसे- मानव तस्करी, तस्करी इत्यादि से प्राप्त धन का अप्रत्यक्ष और अप्रकाशित धन का गठन बड़े पैमाने पर किया गया था। इस तरह के धन का उपयोग नक्सलवाद और आतंकवाद जैसी राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी किया जाता था।

नोट बंदी पर निबंध (850 शब्दो में)

प्रस्तावना

हमारा भारत एक बहुत ही विकासशील देश है। आज दिन प्रतिदिन भारत बहुत ऊंचाइयों को छूता जा रहा है। इन सब में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए, जो नोटबंदी करने का निर्णय भारत सरकार के द्वारा लिया गया था। वह बहुत ही कठिन निर्णय था। ऐसे समय में आम लोगों को बहुत तकलीफ तो हुई, लेकिन भ्रष्टाचार और काला धन जैसे समस्याएं कम हो गई।

इन सब के कारण एक बात तो कही जा सकती है कि भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार की नई क्रांति भारत में आ गई है। नोटबंदी के बाद नागरिकों को एक सीमित समय सीमा दी गई थी, जिसके अंतर्गत वह बैंक में जाकर अपने नोटों को बदलवा सकते हैं और उतनी ही कीमत में वह नए नोट ले सकते हैं। इस विमुद्रीकरण से देश में बहुत लाभकारी बदलाव हुए हैं।

नोट बंदी या विमुद्रीकरण का अर्थ

नोटबंदी का अर्थ किसी भी देश में सरकार, जो बड़े मूल्य के नोट हैं उनको बंद कर सकती है और उनके प्रयोग पर प्रतिबंध लगा सकती है, जिससे वह किसी के भी काम नहीं आ सके। उनसे किसी प्रकार का कोई लेन-देन नहीं किया जा सके और ना कुछ खरीदा जा सकता है। दूसरे चरण शब्दों में कहा जा सकता है कि जब पुराने नोटों और सिक्कों को बंद करने के लिए नए नोट और सिक्के चलाए जाते हैं, उसको नोटबंदी या विमुद्रीकरण कहते हैं।

नोटबंदी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें सरकार जो हमारे देश में प्रचलित पुरानी मुद्रा को बंद कर देती है और नई मुद्रा को चालू कर देती है। नोटबंदी के अंतर्गत ज्यादातर बड़े नोटों को ही बदला जाता है। जब विमुद्रीकरण के नए नोट समाज में आ गए तो पुराने नोटों की कोई कीमत नहीं रही।

डोमिनेशन अर्थात विमुद्रीकरण का इतिहास

जिस प्रकार से नोटबंदी से पहले केंद्र सरकार का रुख काले धन को लेकर उस पर लगाम लगाना सही रहा । उसको देखकर हर कोई अपने मन में यह समझ रहा है कि काले धन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कुछ नया कदम उठा लिया है। इसीलिए 8 नवंबर 2016 को राष्ट्र को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 500 और 1000 के नॉट को उसी दिन अर्थ रात्रि से बंद किए जाने की घोषणा कर दी, इसके बाद 500 और 1000 के नॉट कानूनी तौर पर गैरकानूनी हो गए।

विमुद्रीकरण की आवश्यकता

हमारे देश में जब भारतीय जनता पार्टी केंद्र में आई तो उसके बाद देश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास होने लगा और देश को और उन्नति देने के लिए देश में चल रहे काले धन, जारी नोटों को बंद करने की आवश्यकता थी।इन जाली नोटों को रोकने के लिए सरकार को नोटबंदी जैसा कदम उठाने की आवश्यकता पड़ी।

नोटबंदी के लाभ

मोदी सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले ने देश को कमजोर कर रहे सभी कारणों पर करारा प्रहार किया नोटबंदी के समय लोगों को बहुत परेशानियों का सामना तो करना पड़ा लेकिन नोटबंदी से बहुत लाभ भी प्राप्त हुए:-

  • कालेधन पर प्रहार –जब लोग बैंकों में अपना पैसा बदलवाने के लिए गए तब उनके पास जो पैसा था, उसकी सभी जानकारियां सरकार के पास चली गई जिसके द्वारा आय से अधिक पैसा मिलने पर उन लोगों की आयकर विभाग वालों ने जांच शुरू की और बहुत से लोगों के पास जो काला धन था वह पकड़ा गया।
  • आतंकवाद में कमी – काले धन की वजह से आतंकवाद को बहुत बढ़ावा मिल रहा था। नोटबंदी की वजह से आतंकवाद में भी बहुत कमी आयी है।
  • देश के विकाश में वृद्धि – नोटबंदी की वजह से जो काला धन था, वह समाप्त हो गया है और इससे सरकार के खाते में बहुत धन एकत्रित हो गया है। इस धन की वजह से हमारे देश के विकास के कामों में बहुत दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है।
  • ब्याज दर कम होना – अब बैंकों में पैसा अधिक होने की वजह से ब्याज दरों में भी बहुत गिरावट से आ गई है।
  • रोजगार – बैंकों में पैसा अधिक होने की वजह से लोगों को बहुत बड़े पैमाने पर उधार भी दे दिया जाता है तथा लोगों को रोजगार के लिए लोन के रूप में भी ऋण दिया जाता है, इससे सरकार को भी और लोगों को भी बहुत मुनाफा होता है और रोजगार में भी वृद्धि हुई है।

विमुद्रीकरण से हुई हानियां

नोटबंदी के दौरान लोगों को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा था।

  • स्थानीय पैसा न होने के कारण से सबसे ज्यादा नुकसान पर्यटन विभाग और स्थलों  को हुआ , क्योंकि बहुत से लोगों ने अपने भारत दौरे को भी रद्द किया था और काम में भी बहुत मंदी आई।
  • लोगों को अपने नोट बदलवाने के लिए सुबह से शाम तक बैंको के बाहर लाईन में खड़ा होना पड़ता था। जिससे कारण उनके काम धंधे पर बहुत गलत असर पड़ा।
  • लोग शादियां भी उतनी धुमधाम से नहीं कर पाए जितना उन्होनें सोचा था। पैसे की कमी होने की वजह से लोगों को बहुत कम पैसे में अपनी शादियों का खर्चा करना पड़ा।

निष्कर्ष

भारत में मोदी सरकार के द्वारा जो नोटबंदी का फैसला लिया गया था, वह बहुत ही सही कदम था। इससे पहले भी भारत में कई बार विमुद्रीकरण हुआ है और समय-समय पर इन सब की जरूरत भी बहुत महसूस की गई है। लेकिन जो मोदी सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया वह बहुत ही सराहनीय था। इससे देश के विकास को भी बहुत गति मिली है।

अंतिम शब्द

आज के आर्टिकल में हमने  डोमिनेशन पर निबंध ( Essay on Demonetization in Hindi) के बारे में बात की है। मुझे पूरी उम्मीद है की हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल में कोई शंका है। तो वह हमें कमेंट में पूछ सकता है।

Read Also:

Ripal
Ripal

Related Posts

Leave a Comment