Home > Featured > डॉ गुरप्रीत कौर का जीवन परिचय

डॉ गुरप्रीत कौर का जीवन परिचय

वर्तमान समय में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मन खबरों में काफी ज्यादा छाए हुए हैं। क्योंकि 7 जुलाई 2022 को यह विवाह के बंधन में बंधे है। यह इनका दूसरा विवाह है। भगवंत मन ने इंदरपृत से पहली शादी रचाई थी। लेकिन साल 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से एक दूसरे को तलाक दे दिया।

हालांकि पहले शादी में इनके दो बच्चे सीरत कौर (21 वर्ष) और दिलशान (17 वर्ष) है, लेकिन उनकी पहली पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई। अभी भगवंत मन की जिससे दूसरी विवाह हुआ है, उनका नाम डॉ गुरमीत कौर है। भगवंत मन पंजाब के रहने वाले हैं, लेकिन डॉक्टर गुरमीत कौर कुरुक्षेत्र, हरियाणा की है।

Dr Gurpreet Kaur Biography in Hindi

न्यूज़ के अनुसार बताया जा रहा है कि भगवंत मन के इस पत्नी का चयन इनकी मां और बहन ने खुद किया है। यह भी कहा जा रहा है कि भगवंत मन और डॉक्टर गुरप्रीत कौर के बीच में पारिवारिक संबंध भी है, जिस कारण ये लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं।

इनका विवाह चंडीगढ़ में पूरे रीति रिवाज से हुआ है। अब जब से इनके विवाह की खबर खबरों में आई है तब से हर कोई डॉक्टर गुरप्रीत कौर के बारे में जानने की इच्छा जता रहा है कि आखिर डॉक्टर गुरप्रीत कौर है,? इनके माता-पिता का क्या नाम है?, कहां की रहने वाली हैं?, यह क्या करती हैं? इस लेख को आप अंत तक पढ़े। क्योंकि इस लेख में हम गुरप्रीत कौर के जीवन के बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं।

डॉ गुरप्रीत कौर का जीवन परिचय (उम्र, परिवार, शिक्षा, पति, शादी, पेशा, धर्म)

डॉक्टर गुरप्रीत कौर के बारे में संक्षिप्त जानकारी

नामडॉ गुरप्रीत कौर
जन्म1990
जन्मस्थानपिहोवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
माताहरजिंद्र कौर
पिताइंद्रजीत सिंह
शिक्षाअंबाला के मुलाना एमएम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च से एमबीबीएस
धर्मसिख
लंबाई5.5 फीट
बालों का रंगकाला
आंखों का रंगकाला
पेशाडॉक्टर

डॉक्टर गुरप्रीत कौर का प्रारंभिक जीवन

डॉक्टर गुरप्रीत का जन्म हरियाणा के पिहोवा नामक स्थान पर 1990 में हुआ था। डॉक्टर गुरप्रीत एक साधारण किसान परिवार से हैं, इनके पिता का नाम इंद्रजीत सिंह है। इनके पिता एक सामान्य किसान है और माता का नाम राज हरजिंद्र कौर है, जो गृहणी है।

डॉक्टर गुरप्रीत की तीन बहन है, जिनमें से यह सबसे छोटी है। बड़ी बहन का नाम नीरू है, जिनकी शादी हो चुकी है और वह अब अमेरिका में रहती है। वहीँ दूसरी बहन का नाम जग्गू है, जो ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

डॉ. गुरमीत कौर भगवंत मन से 16 साल उम्र में छोटी है। डॉक्टर गुरमीत कौर ने एमबीबीएस डिग्री हासिल की है। क्योंकि हमेशा से उनका सपना था डॉक्टर बनने का और डॉक्टर बनकर समाज में गरीब लोगों की सेवा करना और उन्हें अच्छा इलाज देना।

डॉ. गुरप्रीत कौर की शिक्षा

डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के लिए हरियाणा के पिहोवा विद्यालय में प्रवेश लिया। प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण हो जाने के बाद साल 2013 में इन्होंने अंबाला के मुलाना एमएम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में प्रवेश लिया और यहां से एमबीबीएस की डिग्री साल 2017 में हासिल किया।

डॉ. गुरप्रीत कौर से संबंधित कुछ रोचक तथ्य

  • कहा जा रहा है कि डॉक्टर गुरमीत कौर एक सामान्य किसान परिवार से आती है, जिस कारण भगवंत मन ने अपनी शादी का पूरा खर्चा खुद उठाया है। वह शादी के खर्चे में सरकारी धन का बिल्कुल प्रयोग नहीं करने वाले है।
  • भगवंत मन और डॉक्टर गुरप्रीत कौर का विवाह बहुत पहले ही तय हो गया था जब भगवंत मन विधानसभा का चुनाव नहीं लड़े थे और सीएम भी नहीं बने थे। लेकिन, बीच में विधानसभा का चुनाव आ गया, जिस कारण यह शादी टल गई।
  • भगवंत मान और गुरप्रीत के उम्र के बीच 16 वर्ष का अंतर है। वर्तमान में गुरप्रीत की उम्र 32 साल है, वहीँ भगवंत मन की उम्र 48 वर्ष है।
  • गुरप्रीत कौर भगवंत मन के घर पर कई बार नजर आ चुकी थी। यहां तक कि उनके चुनाव रैली से लेकर इनके शपथग्रहण तक इनके साथ रही थी। हालांकि वह तभी सामने खड़ी नहीं होती थी, जिसके कारण ज्यादा चर्चे में नहीं आई। बीते दिनों यह मुख्यमंत्री के आवास पर भी आई थी।
  • भगवंत मन और गुरप्रीत के विवाह की योजना बहुत पहले ही बन चुकी थी, इसलिए भगवंत मन की बहन और उनकी मां कई दिन पहले से ही शॉपिंग करना शुरू कर दिए थे। यहां तक की दुल्हन के लिए लहंगा, सूट, गहना सबकुछ इनकी मां और बहन की पसंद के अनुसार तय कर दिए गए थे, लेकिन यह बात खबरों में बहुत दिनों तक छुपी रही।
  • भगवंत मन का डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह है, इन्होंने पहला विवाह इंदरप्रीत कौर से किया थी, लेकिन साल 2015 में इन दोनों का तलाक हो गया था।
  • गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है।
  • कहा जाता है गुरप्रीत कौर पहली बार साल 2019 में भगवंत मन से मिली थी, उस समय लोकसभा के चुनाव का प्रचार हो रहा था।
  • गुरप्रीत कौर की दो बहने भी है, जिनमें एक अमेरिका में और दूसरी ऑस्ट्रेलिया में रहती है।

FAQ

भगवंत मन की पहली पत्नी का क्या नाम है?

भगवंत मन की पहली पत्नी का नाम इंद्रप्रित है जो अब अपने दोनों बच्चे के साथ अमेरिका में रहती है।

गुरप्रीत कौर कौन है?

गुरप्रीत कौर पेशे से एक डॉक्टर है जो सामान्य किसान परिवार से आते हैं और हरियाणा की रहने वाली हैं और अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मन से  इनका विवाह होने वाला है।

डॉक्टर गुरप्रीत कहां की रहने वाली हैं?

डॉक्टर गुरप्रीत हरियाणा के पीहोवा की है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने डॉक्टर गुरप्रीत कौर के बारे में बताया, जो आजकल खबरों में बहुत छाई हैं। क्योंकि इनका विवाह पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मन के साथ 7 जुलाई 2022 को हुआ है। विवाह इनके रीति-रिवाजों के साथ बहुत धूमधाम से सीएम आवास में आयोजित किया गया।

हालांकि उनके विवाह की योजना काफी लंबे समय से हो रही थी, लेकिन खबरों में यह बात नहीं आई थी। लेकिन जैसे ही खबरों में इन दोनों के विवाह की बात आई तो लोग डॉक्टर गुरप्रीत कौर के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए।

इसीलिए आज के इस लेख में हमने आपको डॉक्टर गुरप्रीत कौर के जीवन से संबंधित सभी बातें जैसे कि डॉ गुरप्रीत का प्रारंभिक जीवन, इनकी शिक्षा, इनके जीवन से संबंधित कुछ रोचक तथ्य भी बताएं।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अन्य लोगों में जरुर शेयर करें। लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो आप कमेंट में लिखकर जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

टीना डाबी का जीवन परिचय

द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय

सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment