Home > Biography > ध्रुव राठी का जीवन परिचय

ध्रुव राठी का जीवन परिचय

Dhruv Rathee Biography in Hindi: यूट्यूब ने अनेक लोगों की जिंदगी बदली है, अगर आपके अंदर कुछ टैलेंट है तो आप यूट्यूब पर काफी पोपुलर हो सकते हो। इसका एक उदाहरण ध्रुव राठी भी है, उन्होंने अपने टैलेंट की मदद से आज यूट्यूब पर सफलता पा ली है।

ध्रुव अपनी राजनैतिक विचारों से जाने जाते है। वह अपने वीडियो में राजनैतिक पार्टियों की नीतियों पर निशाना साधते हैं। उनके तंज बहुत तीखे और सरकार पर चोट करने वाले होते हैं। यही कारण है कि यूट्यूब पर ध्रुव के फैन उनके वीडियो का इंतजार करते हैं।

Dhruv Rathee Biography in Hindi
Image: Dhruv Rathee Biography in Hindi

आज इस आर्टिकल में हम ध्रुव राठी बायोग्राफी के बारें में बताने वाले हैं। इनकी जिंदगी की छोटी-बड़ी सभी घटनाओं पर प्रकाश डालने वाले हैं। ध्रुव की बायोग्राफी में हम उनके बारें में सम्पूर्ण जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

ध्रुव राठी का जीवन परिचय | Dhruv Rathee Biography in Hindi

ध्रुव राठी परिचय बिंदु

नाम ध्रुव राठी
जन्म8 अक्टूबर 1994
जन्मस्थानहरियाणा, भारत
पिता का नामज्ञात नहीं
माता का नामज्ञात नहीं
धर्महिन्दू
जातिज्ञात नहीं
पेशायूट्यूबर (Dhruv Rathee)
स्कूलCBSE स्कूल दिल्ली
कॉलेजज्ञात नहीं
शैक्षिक योग्यतामैकेनिकल इंजीनियरिंग (जर्मनी से)
सम्पत्तिज्ञात नहीं
विवादराजनैतिक टिप्पणीयां
विवाहितअविवाहित

ध्रुव राठी का जन्म एवं परिवार

ध्रुव राठी का जन्म भारत के हरियाणा राज्य में 8 अक्टूबर 1994 को हुआ था। इनके पिता जी सामाजिक कार्यकर्ता है और माता समाज सेविका है। इनका बचपन समाज सेवा में ही गुजरा है। इनके माता-पिता का नाम एवं परिवार संबधित जानकारियां बहुत कम मिल पाई है।

लेकिन ध्रुव के वीडियो में उन्होंने कहा है कि उनके माता-पिता उनका पूरा साथ देते है। गलत को गलत कहने में और राजनीति पर सवाल उठाने में तो हम अंदाजा लगा सकते है कि इनका परिवार राजनीति में काफी एक्टिव है।

ध्रुव राठी की शिक्षा

ध्रुव राठी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सीबीएससी स्कूल में पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए ध्रुव राठी विदेश चले गए। ध्रुव राठी ने जर्मनी से मैकेनिकल इंजीनियर में स्नातक किया, जिसमें उनका विषय था “नवीनीकरण ऊर्जा” इंजीनियर बनना, उनका बचपन का शौक था। अपने बचपन के शौक को ध्रुव राठी ने कठोर परिश्रम से पूरा भी किया।

ध्रुव राठी का करियर

ध्रुव राठी ने 8 जनवरी 2013 को अपने ही नाम (Dhruv Rathee) से एक चैनल बनाया। इस चैनल में इस चैनल में वह पहले ट्रेवलिंग का एक्सपीरियंस शेयर करते थे लेकिन बाद में इन्होने राजनैतिक तंज वाली वीडियो बनाना शुरू किया।

2014 में इन्हें मौजूदा सरकार पर टिप्पणी करने पर बहुत तेजी से इनके फैन बढ़े और यह रातोरात पोपुलर हो गये। हालाँकि उस समय इनका काफी ज्यादा विरोध हुआ था लेकिन यह अपनी बात पर अड़े रहे और उन्होंने राजनैतिक नीतियों पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आज इनके चैनल के 5.56 मिलियन सब्सक्राइबर है।

ध्रुव राठी के राजनीतिक विचार

ध्रुव राठी का झुकाव उदार और केंद्र वादी राजनीति की तरफ रहा।।

ध्रुव राठी के शौक और पसंद

  • ध्रुव राठी को फोटोग्राफी करना, फिल्में देखना, ज्ञानवर्धक पुस्तके पढ़ना, यात्रा करना, तैरना बहुत पसंद है।
  • ध्रुव राठी रवीश कुमार के जबरदस्त प्रशंसक है, एनडीटीवी उनका मनपसंद न्यूज़ चैनल है।
  • ध्रुव राठी को हिंदुस्तान टाइम्स इंडियन एक्सप्रेस और द हिंदू जैसे न्यूज़पेपर पढ़ना बहुत पसंद है।
  • ध्रुव राठी के अक्षय कुमार आमिर खान, वरुण धवन और टॉम क्रूज पसंदीदा अभिनेता है।
  • ध्रुव राठी की मनपसंद फिल्म जो 2014 में रिलीज हुई, lnterstellar the martian 2015 secret life of Walter Mitty 2013 में रिलीज हुई थी।
  • Logical Indian wire। In newslaundry ध्रुव राठी के मनपसंद ब्लॉग हैं।

ध्रुव राठी के विवाद

ध्रुव राठी अक्सर राजनीतिक पार्टियों को निशाना बनाकर उन पर विवादित बयान देते हैं। इसके लिए कई बार राजनीतिक दलों के नेताओं ने ध्रुव राठी की कड़ी आलोचना भी की। 9 मई 2018 को भारतीय जनता पार्टी के RSS के कार्यकर्ता विकास पांडे की तरफ से वकील द्वारा दिल्ली में ध्रुव राठी के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई गई।

शिकायत में विकास पांडे ने राठी पर गंभीर आरोप लगाया था कि ध्रुव राठी अपने फेसबुक पेज पर आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी के माध्यम से अफवाह फैला रहे। जिससे कार्यकर्ता अपने आप को बहुत आहत महसूस कर रहे हैं।

ध्रुव राठी के रोचक तथ्य

  • ध्रुव राठी किसी भी प्रकार का धूम्रपान नहीं करते।
  • ध्रुव राठी अपने यूट्यूब वीडियो के लिए जाने जाते हैं जो उनके द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया है।
  • ध्रुव राठी ने अपनी शुरुआत आईफोन से संबंधित वीडियो बनाने से शुरू की थी।
  • ध्रुव राठी अक्सर अपने वीडियो में भारत की सरकारी नीतियों पर चर्चा करते हैं।
  • ध्रुव राठी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता ट्रोल होने पर मिली है।
  • वर्ष 2014 में ध्रुव राठी ने यूट्यूब वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया था। प्रारंभ में उनके वीडियो फोटोग्राफी पर ही आधारित रहते थे।
  • ध्रुव राठी फिल्म मेकिंग निर्माण में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं।
  • ध्रुव राठी को प्राइवेट न्यूज़ चैनल मैं होने वाली बहस में भी अक्सर देखा गया है।
  • ध्रुव राठी का दावा था कि उन्होंने अन्ना हजारे के 2011 में होने वाले आंदोलन में अभिरुचि अभिव्यक्त की थी।
  • ध्रुव राठी ने केंद्रों में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ 2014 में अपना पहला वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में ध्रुव राठी ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया था। इस वीडियो को उन्होंने B.J.P Exposed Behind the Bullshit नाम से अपलोड किया था, जिस पर 5000 से अधिक कमेंट से भी उन्हें मिले थे।
  • ध्रुव राठी ने कुछ वीडियो ऐसे भी बनाए, जिसमें वह दिल्ली सरकार आप के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पक्ष में भी आए थे। जिसमें उन्होंने केजरीवाल सरकार की नीतियों का सपोर्ट किया था। जिसमें केजरीवाल सरकार की नीतियों को सर्वश्रेष्ठ बताया था, जिसके लिए सोशल मीडिया ध्रुव राठी की कड़ी आलोचना की गई और उन पर आरोप लगाया गया कि वह पक्षपाती है।
  • ध्रुव राठी ने “पी न्यूज़” नाम से एक सेगमेंट भी शुरू किया है, जिसे एक फेक न्यूज़ कार्यक्रम के रूप में प्रदर्शित किया गया है।
  • ध्रुव राठी आला दर्जे के तैराक भी है जो बकायदा PADI से ट्रेनिंग-सुधा हैं।
  • ध्रुव राठी तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी की थी उन्होंने अपने वीडियो में आलोचना की थी, सर्जिकल स्ट्राइक गुरमेहर कौर, ईवीएम हैकिंग और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए थे।

जब ध्रुव राठी पर भड़की कंगना रनौत

कंगना रनौत भी अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती है। हाल में ही महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ भी उन्होंने मोर्चा खोला था। कंगना रनौत ने यूट्यूब ध्रुव राठी पर जोरदार हमला करते हुए कहा था मैं उसे जेल भिजवा सकती हूँ।

दरअसल ध्रुव राठी ने कंगना रनौत के बयानों को तोड़ मरोड़ कर अपने वीडियो में प्रस्तुत किया था। जिसे लेकर कंगना रनौत बहुत गुस्सा हुई थी और उन्होंने ध्रुव राठी को आड़े हाथ लिया और स्पष्ट शब्दों में कहा ‘मुगालते में ना रहे, मैं तुम पर मानहानि का दावा लगाकर तुम्हें जेल भिजवा सकती हूँ।‘ ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा था कि कंगना रनौत कथित तौर पर हर किसी से पंगा लेती है और उनकी बातों को तोड़ मरोड़ कर बताती है।

ध्रुव राठी सोशल मीडिया

Dhruv Rathee InstagramClick Here
Dhruv Rathee FacebookClick Here
Dhruv Rathee TwitterClick Here
Dhruv Rathee YoutubeClick Here

निष्कर्ष

ध्रुव राठी आज यूट्यूब पर काफी चर्चित है और लोगों द्वारा उनके वीडियो काफी पसंद किये जाते हैं। हमने इस आर्टिकल “ध्रुव राठी का जीवन परिचय (Dhruv Rathee Biography in Hindi)” में उनके जीवन के बारें में बताया है। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें जरुर बताएं। यदि आप ऐसी ही अच्छी जानकारी पढना चाहते है तो हमारी वेबसाइट को बुकमार्क जरुर करें।

यह भी पढ़ें

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment