Home > Lifestyle > बर्थडे की पार्टी किस तरह करें

बर्थडे की पार्टी किस तरह करें

Birthday ki Party Kis Tarah Kare: जन्मदिन हर व्यक्ति के लिए बहुत खास होता है क्योंकि साल में यह एक बार आता है और हर व्यक्ति इसे धूमधाम से मनाना चाहता है। खासकर के बच्चों को जन्मदिन का बहुत इंतजार होता है क्योंकि उन्हें जन्मदिन की पार्टी जो चाहिए होती है वैसे यदि आप जन्मदिन की पार्टी धूमधाम से देना चाहते हैं तो ऐसे में आपको पहले से अच्छी योजना बनाकर रखनी पड़ेगी।

जन्मदिन की पार्टी को शानदार बनाने के लिए आप बहुत सारी चीजें उसमें शामिल कर सकते हैं। जिसके लिए आपको सोचने के लिए कुछ समय चाहिए होता है। जन्मदिन की पार्टी किस तरीके से दे इसको लेकर कन्फ्यूजन भी रहता है। जन्मदिन के पार्टी के थीम से लेकर जन्मदिन के पार्टी में खाने पीने की व्यवस्था हर चीज की योजना आपको पहले से बनानी पड़ती है।

birthday ki party kis tarah kare
Image: birthday ki party kis tarah kare

आपके बच्चे या आपके किसी अपने का जन्मदिन आ रहा है और आप उसके जन्मदिन को बहुत धूमधाम से मनाना चाहते हैं तो, निश्चित ही आप उसके जन्मदिन की पार्टी आयोजित करना चाहते होंगे। ऐसे में आज का यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता हैं क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको जन्मदिन की पार्टी कैसे दें इसकी जानकारी देने वाले हैं। जन्मदिन की पार्टी की योजना निर्धारित करने में यह लेख आपकी मदद करेगा।

बर्थडे की पार्टी किस तरह करें | Birthday ki Party Kis Tarah Kare

पार्टी के लिए बजट तय करें

आप चाहे जन्मदिन की पार्टी की योजना बना रहे हैं, घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं बजट को तय करना बहुत ही जरूरी होता है ताकि बाद में योजना में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना आए या फिर आपको पछताना ना पड़े। जब आपके पास निश्चित बजट रहता है तो, आप उसी अनुसार अपनी पार्टी को बड़ा या छोटा विस्तार दे सकते हैं। पार्टी का बजट पार्टी के लिए चयन किए गए स्थान, भोजन की व्यवस्था और सजावट इत्यादि पर निर्भर करता है।

यदि आप घर में जन्मदिन की पार्टी आयोजित करते हैं, तब इसमें आपको रेस्टोरेंट्स या होटल का खर्चा बच जाएगा। इसके साथ ही आप कम सजावट के साथ भी पार्टी आयोजित कर सकते हैं और अतिथियों की संख्या कम है तो इससे भी आपका बजट नीचे जा सकता है।

पार्टी के लिए स्थान का चुनाव करें

किसी के जन्मदिन के पार्टी की योजना बना रहे हैं तो इस स्थान का चुनाव करना बहुत ही जरूरी है।

वैसे आप पार्टी के लिए कौन से स्थान का चयन करेंगे इसके लिए गेस्ट के संख्या के बारे में ध्यान होना जरूरी है। आपके पार्टी में बहुत कम लोग आने वाले हैं तब तो आप अपने घर में ही जन्मदिन की पार्टी आयोजित कर सकते हैं लेकिन यदि आप ज्यादा अतिथि को बुलाते हैं, तब आपको बड़े जगह की आवश्यकता होगी।

पार्टी के लिए स्थान का चयन मौसम के हिसाब से भी हो सकता है। यदि आप जिस व्यक्ति के जन्मदिन का पार्टी दे रहे हैं उसका जन्मदिन जनवरी महीने के दौरान आता है तो इस दौरान काफी ज्यादा ठंड रहती है। ऐसे में आप खुली जगह में पार्टी आयोजित नहीं कर सकते हैं। तब आपको किसी बंद कमरे में पार्टी आयोजित करनी होगी।

यदि उस व्यक्ति का जन्मदिन गर्मी के मौसम के दौरान आता है तब इसके लिए खुला मैदान पार्टी आयोजित करने के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। यदि आप पार्टी रात में आयोजित कर रहे हैं। रात के समय ग्राउंड में तारों से सजे आसमान पार्टी को और भी ज्यादा सुंदर बना देते हैं।

वैसे तो जो लोग रेस्टोरेंट्स या होटल में पार्टी आयोजित करते हैं वहां पर एयर कंडीशन की सुविधा रहती है जिससे यदि आप गर्मियों के मौसम में भी जन्मदिन का पार्टी दे रहे हैं, तो इससे कोई परेशानी नहीं होती।

वैसे यदि जन्मदिन की पार्टी आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड का है और आप उसके जन्मदिन की पार्टी को बहुत बेहतरीन और यादगार बनाना चाहते हैं और आपका बजट भी अच्छा खासा है। तब आप क्रूज पर उसके जन्मदिन की पार्टी आयोजित कर सकते हैं। यकीन मानिए जन्मदिन के पार्टी के लिए यह स्थान आपके पार्टनर को बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा।

पार्टी के लिए एक समय चुनें

जन्मदिन के पार्टी का कोई निश्चित समय नहीं है। हर व्यक्ति अपने रूचि के अनुसार जन्मदिन के पार्टी का समय निश्चित करता है। आप अपने बेटे, अपनी पत्नी या अपने माता-पिता किसी के लिए भी जन्मदिन की पार्टी की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए एक निश्चित समय का जरूर चुनाव करें ताकि उस समय तक आपके अतिथि भी आ जाए।

वैसे पार्टी के लिए कौन से समय का चुनाव करें यह जिस व्यक्ति का जन्मदिन है उसके उम्र पर भी निर्भर करता है। यदि आप किसी बच्चे के जन्मदिन की पार्टी दे रहे हैं तो इसके लिए सुबह या दोपहर के समय पार्टी आयोजित कर सकते हैं, जो आपके परिवार और अतिथियों के लिए भी सुविधाजनक होगा। वही व्यस्क के लिए पार्टी निर्धारित कर रहे हैं तो संध्याकाल की पार्टी सबसे उचित होगा।

पार्टी का थीम निर्धारित करें

जन्मदिन की पार्टियों में थीम पार्टी को और भी ज्यादा मजेदार बना देता है। हालांकि पार्टी में थीम क्रिएट करने के लिए थोड़े खर्चे भी लगते हैं लेकिन इससे पार्टी में आने वाले लोगों का बहुत मनोरंजन होता है। वैसे पार्टी का थीम क्या रखे इसका निर्धारण जन्म दिन जिस व्यक्ति की है उसके आयु पर भी निर्भर करती है।

यदि आप बच्चों के जन्मदिन की पार्टी की योजना बना रहे हैं तो बच्चों के लिए आप जंगल का थीम दे सकते हैं जिसमें उनके दोस्तों को एनिमल के कॉस्ट्यूम में आने को कह सकते हैं और पार्टी के डेकोरेशन में आप छोटी-छोटी चिड़िया और जानवरों की आकार के खिलौने भी व्यवस्थित कर सकते हैं। इससे बच्चों को बहुत ही ज्यादा आनंद आएगा। इसके अलावा भी सर्कस, मूवी थिएटर या कार्निवल पर आधारित जिम निर्धारित कर सकते हैं।

यदि आप अपने पत्नी के लिए या फिर गर्लफ्रेंड के लिए जन्मदिन की पार्टी की योजना बना रहे हैं तो ऐसे में आपको थीम बिल्कुल एक रोमांटिक माहौल पैदा करें इस तरह देना पड़ेगा। वही यदि आप किसी व्यस्क के जन्मदिन की पार्टी दे रहे हैं तो आपको उनसे पूछ कर राय जरूर लेनी चाहिए। यदि आप ज्यादा खर्चा नहीं करना चाहते हैं तो गुब्बारे, स्ट्रीमर ,स्टिकर जैसी छोटी छोटी चीजों से आप पार्टी की सजावट कर सकते हैं।

पार्टी में कुछ मनोरंजन की व्यवस्था करें

जन्मदिन की पार्टी व्यस्क के लिए आयोजित कर रहे हैं तो शायद उन्हें मनोरंजन से ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन बच्चों के लिए पार्टी में मनोरंजन की व्यवस्था होना बहुत ज्यादा मायने रखता है क्योंकि बच्चों को मनोरंजन ही तो चाहिए होता है। यदि आप बच्चों के जन्मदिन की पार्टी की योजना बना रहे हैं तो मनोरंजन की व्यवस्था पर खासकर कर ध्यान देना बहुत जरूरी है बच्चों के पार्टी को मनोरंजन बनाने के लिए आप पार्टी में पपेट शो और मैजिक शो का आयोजन कर सकते हैं।

इसके लिए आप किसी मैजिशियन को हायर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप बच्चों के पार्टी में फैंसी ड्रेस का कंपटीशन भी रख सकते हैं। बच्चों को यह सब चीजों में बहुत ज्यादा रुचि होता है। बच्चों को अलग-अलग कपड़ों में पहनने के लिए आने बोल सकते हैं और जिस बच्चे का ड्रेस अच्छा रहेगा उन्हें आप छोटा सा इनाम देकर खुश कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप बच्चों के पार्टी को और भी ज्यादा मनोरंजन बनाने के लिए फ्रीज और स्टेचू डांसिंग का भी प्लान बना सकते हैं। इसमें एक गाना बजेगा और बच्चों को उस गाने पर डांस करना होगा उसके बाद जैसे ही गाना बंद होगा। बच्चों को उसी पोजीशन में स्टैचू हो जाना होगा। यकिन मानिए बच्चों को इस खेल से बहुत ज्यादा आनंद आएगा।

खाने-पीने की व्यवस्था निर्धारित करें

पार्टी में जब तक खाने पीने की अच्छी व्यवस्था ना हो तब तक पार्टी का कोई महत्व नहीं। आप चाहे बच्चे के पार्टी की योजना बना रहे हैं या व्यस्क की पार्टी की योजना बना रहे हैं, खाने पीने की अच्छी सुविधा होना बहुत जरूरी है। बर्थडे पार्टी में तरह-तरह के मेहमान आते हैं जिनमें से कुछ को मीठा पसंद होता है तो कुछ को कुछ और स्वाद पसंद होता है।

किसी किसी को मीठे से एलर्जी होती है ऐसे में आपको उनके समस्या का भी ध्यान रखना पड़ेगा। आपको तरह-तरह के भोजन की व्यवस्था करनी होगी ताकि यदि कोई व्यक्ति को एक स्वाद पसंद ना आए तो उसके पास दूसरे खाने का भी विकल्प मौजूद है।

जन्मदिन के पार्टी में बच्चों के मनपसंद की चीजें भी होनी बहुत जरूरी है। बच्चों का मनपसंद चॉकलेट और मिठाईयां जन्मदिन के पार्टी के भोजन में जरूर शामिल करें। वैसे यदि आप पार्टी किसी रेस्टोरेंट में आयोजित कर रहे हैं तो वहां पर आप पूरी जिम्मेदारी रेस्टोरेंट वाले पर सौंप सकते हैं।

हालांकि इसमें आपको थोड़ा अलग से खर्चा लगता है लेकिन इससे आप जिम्मेदारी मुक्त हो जाते हैं। जन्मदिन के पार्टी में ध्यान रहे कि जो भी भोजन और पेय पदार्थ को शामिल किया जा रहा है वह स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित होने चाहिए।

केक का ऑर्डर दें

जन्मदिन के पार्टी में केक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है क्योंकि जन्मदिन के पार्टी में केक ही सबसे पहले कटता है इसी से सेलिब्रेशन की शुरुआत होती है। इसलिए जन्मदिन के पार्टी में केक का बेहतरीन होना बहुत जरूरी है। वैसे केक शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का होता है।

ऐसे में ध्यान रखना जरूरी है कि यदि आपके द्वारा बुलाये गए अतिथि में से किसी को मांसाहारी नहीं पसंद तो फिर आपको शुद्ध शाकाहारी चीजों से बने केक का ही ऑर्डर करना पड़ेगा। ऐसे में आप अंडे से बने केक को शामिल ना करें।

इसके अलावा आप जन्मदिन की पार्टी में जिसके केक का ऑर्डर करने वाले हैं उस पर आप कुछ थीम भी जरूर लगवाएं। जैसे यदि बच्चे का पार्टी है तो केक के ऊपर आप एनिमल या फिर कार्टून जैसी तस्वीरें भी लगवा सकते हैं या फिर आप म्यूजिकल केक का भी ऑर्डर दे सकते हैं जिसमें केक काटते ही हैप्पी बर्थडे का सॉन्ग बजने लगेगा।

बच्चों को चॉकलेट बहुत पसंद होता है इसीलिए उनके लिए खास करके चॉकलेट केक का आर्डर करें। वैसे यदि आपको केक बनाना आता है तो आप खुद भी केक बना सकते हैं।

पार्टी के लिए गेस्ट लिस्ट बनाएं

हम किसी भी प्रकार का फंक्शन घर में आयोजित करते हैं तो उसमें गेस्टलिस्ट जरूर बनाते हैं ताकि हम किसी भी करीबी रिश्तेदार को बुलाना ना भूलें। वैसे यदि आप भारी बजट के साथ जन्मदिन की पार्टी आयोजित कर रहे हैं तब तो निश्चित ही आप ज्यादा से ज्यादा अतिथि को बुलाना चाहेंगे। जब आप गेस्ट लिस्ट बनाते हैं तो आपको अंदाजा लगता है कि जन्मदिन के पार्टी में कितने अतिथि लोग आने वाले हैं और उन्हीं के अनुसार आपको भोजन और अन्य चीजों की व्यवस्था करने में मदद मिल पाता है।

आपका बजट कम है तो आपको गेस्ट लिस्ट में गेस्ट की संख्या को बहुत सोच समझकर भरना होगा, जो खास और करीबी है आप उन लोगों को अपने जन्मदिन के पार्टी में बुला सकते हैं। ध्यान रहे जितने ज्यादा अतिथि रहेंगे आपका खर्चा भी उतना ही ज्यादा लगने वाला है। ज्यादा अतिथि होने पर आपको ज्यादा जगह की भी जरूरत पड़ेगी। ऐसे में आपको रेस्टोरेंट्स या होटल में जन्मदिन की पार्टी आयोजित करनी पड़ेगी जिससे आपका बजट भी बढ़ सकता है।

अतिथियों को निमंत्रण भेजें

जब आप गेस्ट लिस्ट तैयार कर लेते हैं तब अब आपको अतिथियों को निमंत्रण कार्ड भेजने की जरूरत पड़ती है। वैसे यदि आप कार्ड बनवाने का खर्चा बचाना चाहते हैं तो आप अतिथियों को सोशल मीडिया की मदद से भी निमंत्रण दे सकते हैं। आप चाहे तो एक विजुअल इनविटेशन कार्ड बनवा सकते हैं और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आप उन सभी रिलेटिव्स को भेज सकते हैं जिन्हें आप पार्टी के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं।

इनविटेशन कार्ड में पार्टी के आरंभ होने के समय जरूर लिखा होना चाहिए। अतिथियों को पार्टी के लिए निमंत्रण देने की शुरुआत आप एक-दो सप्ताह पहले से ही कर सकते हैं। इससे होगा यह कि आपके पास काफी समय की बचत हो जाएगी और इससे आप आगे पार्टी के अन्य योजना पर ध्यान लगा पाएंगे।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको बर्थडे की पार्टी किस तरह करें ( Birthday ki Party Kis Tarah Kare) इसकी योजना स्टेप बाय स्टेप बताई। हमें उम्मीद है कि आज का यह लेख आपके किसी अपने के जन्मदिन की पार्टी को आयोजित करने में मदद करेगा।

यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम इत्यादि के जरिए अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो कमेंट में लिख कर बता सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

ज्यादा सोने के नुकसान क्या है?, इसकी आदत कैसे छोड़े?

रस्सी कूदने के फायदे, सही तरीका, समय और नियम

काली मिर्च के फायदे, उपयोग और नुकसान

दौड़ने के फायदे और नियम

Ripal
Ripal

Related Posts