bhunaksha up 2020: साथियों इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बतायेंगे की आप किस प्रकार से बिना सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे भू नक्शा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन देख सकते हैं। आप इस आर्टिकल को अंत तक सभी स्टेप्स को ध्यान से पढ़िए।
जब भी हम किसी भी कृषि भूमि का बेचान या खरीददारी करते हैं, तब इसके लिए Bhulekh Khasra-Khatauni Naksha (Map Record) की जांच करना अतिआवश्यक होता है। उत्तर प्रदेश भुलेख मानचित्र भूमि रिकॉर्ड के तहत आप भूमि के स्वामी, प्रकार और भूमि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
उत्तर प्रदेश भू नक्शा – Bhu Naksha UP
योजना | UP Bhu-Naksha Bhulekh |
शुरू किया गया | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
विभाग | भूमि रिकॉर्ड विभाग |
योजना आरंभ की तिथि | 2 मई 2016 |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड प्रदान करना |
आवेदन शुल्क | कुछ नहीं |
श्रेणी | राज्य सरकार योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | upbhulekh.gov.in |
संपर्क माध्यम | bhulekh-up@gov.in, 0522-2217145 |
विषय सूची
Bhu Naksha UP District Wise 2020
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी इस सुविधा से आप उत्तर प्रदेश की किन-किन जिलों के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, उनकी पूरी लिस्ट हम यहाँ एक टेबल के माध्यम से दे रहे हैं। जिससे कि आप आसानी से समझ सके।
Agra (आगरा) | Jhansi (झाँसी) |
Aligarh (अलीगढ़) | Kannauj (कन्नौज) |
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर) | Kanpur Dehat (कानपुर देहात) |
Amethi (अमेठी) | Kanpur Nagar (कानपुर नगर) |
Amroha (अमरोहा) | Kasganj (कासगंज) |
Auraiya (औरैया) | Kaushambi (कौशाम्बी) |
Ayodhya (अयोध्या) | Kheri (खेरी) |
Azamgarh (आजमगढ़) | Kushinagar (कुशीनगर) |
Baghpat (बागपत) | Lalitpur (ललितपुर) |
Bahraich (बहराइच) | Lucknow (लखनऊ) |
Ballia (बलिया) | Mahoba (महोबा) |
Balrampur (बलरामपुर) | Mahrajganj (महाराजगंज) |
Banda (बाँदा) | Mainpuri (मैनपुरी) |
Bara Banki (बाराबंकी) | Mathura (मथुरा) |
Bareilly (बरेली) | Mau (मऊ) |
Basti (बस्ती) | Meerut (मेरठ) |
Bijnor (बिजनौर) | Mirzapur (मिर्ज़ापुर) |
Budaun (बदायूँ) | Moradabad (मुरादाबाद) |
Bulandshahar (बुलंदशहर) | Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर) |
Chandauli (चंदौली) | Pilibhit (पीलीभीत) |
Chitrakoot (चित्रकूट) | Pratapgarh (प्रतापगढ) |
Deoria (देवरिया) | Prayagraj (प्रयागराज) |
Etah (एटा) | Rae Bareli (रायबरेली) |
Etawah (इटावा) | Rampur (रामपुर) |
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद) | Saharanpur (सहारनपुर) |
Fatehpur (फतेहपुर) | Sambhal (सम्भल) |
Firozabad (फ़िरोजाबाद) | Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर) |
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर) | Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर) |
Ghaziabad (गाजियाबाद) | Shahjahanpur (शाहजहाँपुर) |
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर) | Shamli (शामली) |
Gonda (गोंडा) | Shrawasti (श्रावस्ती) |
Gorakhpur (गोरखपुर) | Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर) |
Hamirpur (हमीरपुर) | Sitapur (सीतापुर) |
Hapur (हापुड़) | Sonbhadra (सोनभद्र) |
Hardoi (हरदोई) | Sultanpur (सुल्तानपुर) |
Hathras (हाथरस) | Unnao (उन्नाव) |
Jalaun (जालौन) | Varanasi (वाराणसी) |
UP Bhu Naksha 2020 Online Download
आधुनिकरण के इस युग में सरकार भी इंटरनेट के माध्यम से लोगों का काम आसान कर रही हैं। आप उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर विजिट करके आसानी से अपनी जमीन का भू-नक्शा (Bhu Naksha UP) निकालकर प्रिंट (Print) कर सकते है।
ऑनलाइन भू नक्शा निकालने की इस प्रक्रिया को हम स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं, ताकि इस दौरान आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यू पी भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें ?
इस प्रक्रिया की प्रथम चरण में आपको उत्तर प्रदेश सरकार भू-लेख की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

भू नक्शा वेबसाइट विजिट करने के बाद आपको कुछ डिटेल्स भरनी होगी, जैसे अपना जिला, तहसील और गाँव इत्यादिभू नक्शा वेबसाइट
- जिला: यहाँ आप उस जिले को सेलेक्ट करिए जहाँ का भू-नक्शा आप देखना चाहते हैं।
- तहसील – उस जिले के अंतर्गत आने वाली तहसील को चुनिए।
- गांव – यहाँ अपने गाँव का नाम सेलेक्ट करिए।
जैसे ही आप उपरोक्त जानकारी भरेंगे, आपके सामने उस गाँव का भू-नक्शा (Bhu Naksha UP) आ जायेगा। इसके बाद आपको अपना खाता अथवा खसरा नंबर डालकर सर्च करना होगा। जैसे ही आप मैप पर खाता नंबर डालेंगे आपको खातेदार का नाम तथा जमीन का पूरा विस्तृत विवरण स्क्रीन पर आ जायेगा।
इस प्रक्रिया के माध्यम से आप उत्तर प्रदेश की किसी भी जमीन की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
भू नक्शा उत्तर प्रदेश (Bhunaksha UP) प्रिंट कैसे करें?
ऊपर हमनें आपको जानकारी दी की आप किस प्रकार से भू-नक्शा ऑनलाइन देख सकते है। जब आप अपना खाता नंबर डालेंगे तो भू नक़्शे की सम्पूर्ण डिटेल आपके सामने आ जाएंगी।
इसके बाद आपको सबसे नीचे Map Report नाम का एक ऑप्शन मिलेगा। आपको भू नक्शा डाउनलोड और प्रिंट करने के लिए इस ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
जैसे ही आप इस ऑप्शन को सेलेक्ट करेंगे आपके सामने एक पीडीऍफ़ फाइल ओपन हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
इस प्रकार से आप उत्तर प्रदेश के किसी भी ब्लॉक, गाँव या जिले के भू लेख का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं अथवा डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं। जिसका उपयोग आप राजस्व कार्यों के लिए कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश भूलेख नक्शा यूपी मोबाइल पर कैसे निकालें ?
आप उत्तर प्रदेश भूलेख नक्शा अपने स्मार्टफोन पर भी आसानी से देख व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए भी वही प्रक्रिया है जो कंप्यूटर के लिए थी।
स्मार्टफोन में केवल स्क्रीन का अंतर हैं, कंप्यूटर पर आपको बड़ी स्क्रीन पर देखने को मिलता हैं और स्मार्टफोन पर नक्शा छोटी स्क्रीन पर आता हैं।
भू नक्शा उत्तर प्रदेश से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
उत्तर प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आप उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले की जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं, साथ ही आप इस सुविधा के द्वारा जमीन का प्रकार शजरा इत्यादि की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आपको इस प्रकार की जानकारी के लिए खाता नंबर और खसरा नंबर की जानकारी होनी चाहिए, तभी आप यह देख पाएंगे।
पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नक़्शे में जमीन और प्लाट चुनना होगा, इसके बाद दायीं तरफ आपको सभी जानकारी जैसे खाताधारक का नाम, खसरा/खाता संख्या आदि मिल जाएगी।
निष्कर्ष
Bhunaksha UP: इस आर्टिकल में हमनें आपको भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2020 ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया हैं। साथ ही आपको भू नक्शा स्मार्टफोन पर कैसे देखा जाता हैं इसकी जानकारी भी दी है।
इस आर्टिकल से सम्बन्धित यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हैं तो आप निसंकोच नीचे दिए गये कमेंट बॉक्स के माध्यम से दे सकते हैं। हमारी पूरी कोशिश रहेंगी की आपको इस संबंध में पूरी जानकारी प्रदान करें।
इसके अलावा हम यहाँ एक यूट्यूब विडियो का लिंक भी सलंग्न कर रहे हैं। आप विडियो के माध्यम से भी इस प्रक्रिया को समझ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:
- भू नक्शा मध्य प्रदेश 2020 ऑनलाइन देखें
- उपभोक्ता संरक्षण कानून क्या है, इसकी विशेषताएं और अधिकार
- इंटरनेट से जमीन की जानकारी कैसे प्राप्त करें
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी
- SBI Green Remit Card क्या है और इसके उपयोग क्या हैं