Bhu Naksha MP: दोस्तों वर्तमान युग इंटरनेट व कंप्यूटर का युग है, आज धीरे-धीरे प्रत्येक कार्य इंटरनेट के माध्यम से किया जा रहा हैं। जिससे हमारी जीवन शैली पहले की तुलना में कहीं अधिक बेहतर हो गयी हैं। इस ऑनलाइन युग में सरकारें भी कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। वे भी अपना प्रत्येक कार्य ऑनलाइन करने में जुटी है, ताकि लोगों का काम आसान हो सके।
इसी के तहत मध्यप्रदेश सरकार के रेवेन्यु विभाग (Bhu Abhilekh) ने सभी जमीन की जानकारी (MP Land Record) ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी हैं। इस सुविधा से आप भू नक्शा मध्यप्रदेश 2021 (Bhu Naksha MP) को ऑनलाइन डाउनलोड व प्रिंट कर सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार की यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध हैं।
इसके लिए आपको एक स्मार्टफोन अथवा कंप्यूटर की आवश्यकता होगी। तो दोस्तों इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़िए इसमें हमनें आपको विस्तृत जानकारी प्रदान की है।
भू नक्शा मध्य प्रदेश 2021 ऑनलाइन कैसे देखे और डाउनलोड करें- Online Bhu Naksha MP 2021
Online Bhu Naksha MP 2021
राज्य | मध्यप्रदेश (MP) |
जिला | सभी जिला |
विभाग | राजस्व विभाग, मध्य प्रदेश |
वर्ष | 2020 |
आधिकारिक वेबसाइट | revenue.mp.gov.in |
संपर्क | +91-755-2708242 |
District Wise MP Bhu Naksha 2021
आप मध्यप्रदेश के किन-किन जिलों के खेत या प्लाट की जानकारी ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे। इसकी जानकारी हमनें टेबल के माध्यम दी हैं। आप इन जिलों की भूमि का नक्शा ऑनलाइन (MP Naksha) डाउनलोड करके प्रिंट कर कर सकते है। साथ ही इसे आप इसका राजस्व से सम्बंधित कार्यों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
AgarMalwa (आगर मालवा) | Khargone (खरगौन) |
Alirajpur (अलीराजपुर) | Mandla (मंडला) |
Anuppur (अनूपपुर) | Mandsaur (मंदसौर) |
Ashok Nagar (अशोकनगर) | Morena (मुरैना) |
Balaghat (बालाघाट) | Narsinghpur (नरसिंहपुर) |
Barwani (बड़वानी) | Neemuch (नीमच) |
Betul (बैतूल) | Niwari (निवाड़ी) |
Bhind (भिण्ड) | Panna (पन्ना) |
Bhopal (भोपाल) | Raisen (रायसेन) |
Burhanpur (बुरहानपुर) | Rajgarh (राजगढ़) |
Chhatarpur (छतरपुर) | Ratlam (रतलाम) |
Chhindwara (छिंदवाड़ा) | Rewa (रीवा) |
Damoh (दमोह) | Sagar (सागर) |
Datia (दतिया) | Satna (सतना) |
Dewas (देवास) | Sehore (सीहोर) |
Dhar (धार) | Seoni (सिवनी) |
Dindori (डिंडौरी) | Shahdol (शहडोल) |
Guna (गुना) | Shajapur (शाजापुर) |
Gwalior (ग्वालियर) | Sheopur (श्योपुर) |
Harda (हरदा) | Shivpuri (शिवपुरी) |
Hoshangabad (होशंगाबाद) | Sidhi (सीधी) |
Indore (इंदौर) | Singrouli (सिंगरौली) |
Jabalpur (जबलपुर) | Tikamgarh (टीकमगढ़) |
Jhabua (झाबुआ) | Ujjain (उज्जैन) |
Katni (कटनी) | Umaria (उमरिया) |
Khandwa (खण्डवा) | Vidisha (विदिशा) |
एमपी भू नक्शा 2021 ऑनलाइन कैसे देखें
सभी राज्यों की सरकारों की तरह मध्यप्रदेश सरकार ने भी जमीन से संबंधित जानकारी को लोगों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करवाया है। इस सुविधा के माध्यम से जमीन पर मालिकाना हक़ रखने वालों को Online Bhu Naksha डाउनलोड व प्रिंट करने की सुविधा दी है।
इसके लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध करवाया है – http://revenue.mp.gov.in/
Bhu Naksha Portal Madhya Pradesh के माध्यम से आप अपनी जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको निम्न प्रश्नों के उत्तर देने जा रहे है।
- मध्यप्रदेश भू नक्शा प्रिंट कैसे करें?
- मध्यप्रदेश भू नक्शा मोबाइल पर कैसे देखें?
- भू नक्शा मध्यप्रदेश ऑनलाइन कैसे देखें?
- मध्यप्रदेश भू नक्शा डाउनलोड कैसे करें?
1: सबसे पहले आपको Bhu Naksha MP की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2: दुसरे स्टेप में आपको अपना जिला, RI, तहसील व हल्का सेलेक्ट करिए, और उसके बाद अपने गाँव का नाम चुनिए।

3: जैसे ही आप यह डिटेल्स भरेंगे आपके सामने उस गाँव का पूरा भू नक्शा आ जायेगा। इसके बाद आपको जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट करना होगा, इसके अलावा आप सर्च बॉक्स में नंबर डालकर सर्च भी कर सकते है।
4: इसके बाद आपको सर्च किये गये खसरा नंबर की जानकारी आ जाएगी। आप यहाँ पर प्लाट से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही विस्तृत डिटेल्स के लिए रिपोर्ट्स ऑप्शन के नक़्शे के ऑप्शन पर जाइए।

5: नक़्शे पर क्लिक करने के बाद एक नयी विंडो में उस खसरे का पूरा भू नक्शा खुल जायेगा, जिसमें सभी जानकारी अंकित होगी।

Bhu Naksha Madhya Pradesh Download
MP Bhu Naksha को आप प्रिंट करके राजस्व के कार्यों के लिए इस्तेमाल भी कर सकते है। इसे प्रिंट करने के लिए आपको कंप्यूटर पर CTRL+P बटन दबाना होगा, इसके बाद एक विंडो ओपन होगी जिसमें प्रिंट करने और उसे डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया हुआ होगा।
अगर आपके पास प्रिंटर नहीं हैं तो आप भू नक़्शे की पीडीऍफ़ फाइल को डाउनलोड कर सकते है, जिसे किसी भी शॉप या ई-मित्र के यहाँ से आसानी से प्रिंट करवा सकते है।
मध्य प्रदेश भु नक्शा मोबाइल पर कैसे देखें
आप स्मार्टफोन के माध्यम से भी mp bhunaksha online देख सकते है, इसके लिए भी वही प्रक्रिया है जो कंप्यूटर के लिए है।
सबसे पहले आपको mp bhunaksha की अधिकारिक वेबसाइट ओपन करनी होगी, उसके बाद जिला, तहसील और गाँव सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद मैप में जमीन का खसरा नंबर और प्लाट इन्फो में डिटेल्स चेक करके नक़्शे के विकल्प कर जाना होगा। अब आपके सामने जमीन का नक्शा आ जायेगा। जिसे आप प्रिंट अथवा डाउनलोड कर सकते है।
भू नक्शा मध्यप्रदेश का उद्देश्य
- mp bhulekh naksha का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के नागरिकों को भू नक्शा मध्यप्रदेश की पूरी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना है।
- घर पर बैठे-बैठे ऑनलाइन अपनी जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन (jamin ka naksha mp) प्राप्त कर सकते हैं।
- mp land naksha से मध्यप्रदेश सरकार वहां के किसानों और लोगों के लिए कोई भी सरकारी योजना आसानी से लागू कर सकती है।
- land record mp online के द्वारा भू नक्शा से जमीन से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।
- Bhulekh Portal पर खसरा नम्बर से जमीन का नक्सा (bhuabhilekh mp land record) आसानी से निकाला जा सके।
- madhya pradesh bhu naksha से आप कहीं पर भी जमीन का नक्सा या खेत का नक्सा आसानी से निकाल सकते हैं।
भू नक्शा मध्यप्रदेश के लाभ
- mpbhulekh naksha की मदद से मध्यप्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन ले सकता हैं।
- Jamin Ka Naksha देखने के लिए किसी प्रकार के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। सिर्फ खुद के खसरा नम्बर से प्राप्त कर सकते हैं।
- MP Bhuabhilekh पूरी तरह से मुफ्त है। इसके लिए किसी को किसी प्रकार का चार्ज नहीं देना पड़ता है।
- MP भूलेख पोर्टल पर आसानी से मात्र कुछ ही समय में कई प्रकार की जानकारी प्राप्त हो जाती है।
- www bhu naksha mp की मदद से आप आसानी से अपने MP khasra naksha देख सकते हैं।
भू नक्शा मध्य प्रदेश से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
आप मध्य प्रदेश भू नक्शा (Bhuabhilekh Bhunaksha Portal MP) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना जिला, ब्लॉक एवं गाँव सेलेक्ट करके नक़्शे की नक़ल निकाल सकते है।
मध्यप्रदेश सरकार की अधिकारिक वेबसाइट भू नक्शा विजिट करके अपना जिला, तहसील व गाँव सेलेक्ट करें। जिसके बाद अपनी जमीन का खसरा नंबर डालकर नक़्शे की प्रति प्रिंट व डाउनलोड कर सकते है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमनें आपको भू नक्शा मध्य प्रदेश 2021 ऑनलाइन देखने, डाउनलोड करने और प्रिंट करने संबंधी जानकारी स्टेप बाई स्टेप दी है। इसकी मदद से आप एमपी भू नक्शा (Bhu Naksha MP) घर बैठे प्राप्त कर सकते है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में हमें जरुर बताएं। साथ ही अगर आपका इस आर्टिकल के संबंधित कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं।
सम्बंधित लेख