Home > How to > पवित्रा पोर्टल क्या है और पवित्रा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे‌ करें?

पवित्रा पोर्टल क्या है और पवित्रा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे‌ करें?

What is Pavitra Portal in Hindi

What is Pavitra Portal in Hindi: प्रत्येक राज्य अपने राज्य की जनता के लिए विभिन्न-विभिन्न प्रकार के पोर्टल जारी करती है। जिसके माध्यम से शिकायतें दर्ज की जा सकती है या भर्तियां की जा सके।

ऐसे में ही महाराष्ट्र सरकार ने भी महाराष्ट्र के शिक्षक भर्ती के लिए पवित्रा पोर्टल की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से महाराष्ट्र सरकार में शिक्षक भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी मिलती है। इसके अलावा कितने शिक्षक मौजूदा समय में महाराष्ट्र सरकार में काम कर रहे हैं, उनकी जानकारी भी इस पोर्टल के माध्यम से हासिल कर सकते है।

इस लेख में हम पवित्रा पोर्टल क्या है, पवित्रा पोर्टल रजिस्ट्रेशन कैसे करें? इसके पात्र का क्या रहेगी? इसके अलावा रजिस्ट्रेशन करने के लिए डॉक्यूमेंट क्या है? इन सब की जानकारी प्राप्त करेंगे।

पवित्रा पोर्टल क्या है? (What is Pavitra Portal in Hindi)

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से एक पोर्टल की शुरुआत की गई है, जिसमें पवित्रा पोर्टल वेबसाइट को लॉन्च किया गया है। इस वेबसाइट के माध्यम से आप शिक्षक से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जैसे कि कब शिक्षकों की भर्ती होगी? किस जिले में कितने शिक्षक हैं? शिक्षक से संबंधित प्रश्न पत्र क्या रहेंगे? शिक्षक भर्ती के लिए मापदंड क्या रहेंगे? इत्यादि प्रकार की जानकारी आप इस पवित्रा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

पवित्रा पोर्टल के लिए पात्रता क्या है? (Pavitra Portal Eligibility)

पवित्रा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता होना अति आवश्यक है:

  • पवित्रा पोर्टल पर वही व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कर सकता है, जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र का ही रहने वाला हो।
  • ऐसे लोग जिन्होंने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास कर रखा है, वह इस पोर्टल के लिए मुख्य पात्र माने जाएंगे।
  • इसके उपरांत कोई अन्य लोग इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते है।

पवित्रा पोर्टल के लिए दस्तावेज (Pavitra Portal Documents)

पवित्रा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए दस्तावेज निम्नलिखित इस प्रकार हैं:

  • अभ्यर्थी का आधार कार्ड
  • अभ्यर्थी मुख्य रूप से स्थाई होना चाहिए, जिसके लिए स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • शिक्षा से संबंधित सभी दस्तावेज
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो तो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कोरे कागज पर किए गए हस्ताक्षर
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि

पवित्रा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे‌ करें? (Pavitra Portal registration online)

  • पवित्रा पोर्टल रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले तो आपको इसकी अधिकारी वेबसाइट (education.maharashtra.gov.in) पर जाना होगा।
  • अब आप इस वेबसाइट के होमपेज पर आ जायेंगे, जहां पर आपको पवित्रा एप्लीकेंट का विकल्प दिखाई देगा, जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा। जिसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी, जिसको भरकर अपने सबमिट कर देना है। जिसके बाद आपके यहां से यूजर नेम और आईडी पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
  • अब आपको इस यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से फिर से एक बार पवित्रा पोर्टल की वेबसाइट पर खुद को लॉगिन कर लेना है।
  • लोगिन करने के बाद आपके सामने एप्लीकेंट डिटेल्स का विकल्प दिखा देगा, जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपसे पर्सनल डिटेल से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी, जहाँ आपको सभी जानकारी को भर देना है और नीचे दिखाई दे रहे हैं, अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आप अगले पेज में चले जाओगे, जहां पर आपसे शिक्षा से संबंधित सभी दस्तावेज मांगे जाएंगे। जिसको आपने  स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करके अंत में सेव के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह आपका पवित्रा पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाएगी।

यह भी पढ़े

एसएसओ आईडी कैसे खोलें?, पूरी प्रक्रिया

योनो एसबीआई ऐप में लॉगइन कैसे करें?, पूरी प्रक्रिया

ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं?

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?, पूरी जानकारी

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment