विश्व के 7 महाद्वीप संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी और नाम

हमारी पृथ्वी 7 बड़े-बड़े जमीन के टुकड़ों के जुड़ने से बनी है। हम ऐसा भी कह सकते हैं कि धरती पर मौजूद सभी जमीन को हमने 7 महाद्वीप में विभाजित किया है। हर किसी को विश्व के 7 महाद्वीप संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को जानना चाहिए ताकि वह पृथ्वी को ज्यादा बेहतरीन तरीके से समझ सके।

पृथ्वी पर मौजूद अलग-अलग महाद्वीप पर अलग-अलग देश है, जिनकी अपनी सभ्यता और संस्कृति है। आज की इस लेख में हम विश्व के 7 महाद्वीप से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके समक्ष रखेंगे। अगर आप विश्व के 7 महाद्वीप कौन से है? जानना चाहते हैं तो हमारे लेख के साथ अंत तक बनी रहे।

7 mahadeep ke naam

विश्व के सभी महादेशों की जानकारी आज हम इस लेख के माध्यम से आपको देने जा रहे है। विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया महादेश है जहां पर सबसे ज्यादा देश मौजूद हैं इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया सबसे छोटा महादेश है और इस तरह की अन्य रोचक जानकारी जो आपसे किसी परीक्षा में पूछे जा सकती है उसके बारे में आज के लेख में विस्तार से बताया गया है।

विश्व के 7 महाद्वीप संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी और नाम

विश्व के 7 महाद्वीप

वर्तमान समय में धरती पर मौजूद सभी जमीन को सात महाद्वीप में विभाजित किया गया है। जिस की सूची नीचे दी गई है

  • एशिया (Asia)
  • यूरोप (Europe)
  • उत्तर अमेरिका (North America)
  • दक्षिण अमेरिका (South America)
  • साउथ अफ्रीका (South Africa)
  • ऑस्ट्रेलिया (Australia)
  • अंटार्कटिका (Antratica)

एशिया

विश्व के 7 महाद्वीप में सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया महाद्वीप है। पूरे विश्व में रहने वाले लोगों की जनसंख्या का 60% एशिया में मौजुद है। एशिया महाद्वीप जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों की दृष्टि से सबसे बड़ा महाद्वीप है। विश्व में सभ्य मानव की शुरुआत एशिया महाद्वीप से हुई थी।

इतिहास में सभ्य मानव की शुरुआत एशिया के विभिन्न नदियों के किनारे से हुई थी। एशिया महाद्वीप के दक्षिण में मौजूद कुछ हिस्से अफ्रीका महाद्वीप से टूटने के बाद एशिया महाद्वीप से जुड़े है।

एशिया महाद्वीप से जुड़ी आवश्यक जानकारी

  • एशिया महाद्वीप से सबसे ज्यादा चावल, जुट, कपास, आदि वस्तुओं का उत्पाद करता है।
  • पूरे विश्व का 30% हिस्सा एशिया महाद्वीप में आता है और पूरे विश्व के 60% लोग एशिया महाद्वीप में रहते हैं।
  • क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश चीन है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश मालदीव है और जनसंख्या की दृष्टि से एशिया का सबसे छोटा देश सिंगापुर है।
  • एशिया की सबसे बड़ी नदी यांगटीसीक्यांग है।
  • एशिया का सबसे ऊंचा पर्वत विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत है जिसका नाम माउंट एवरेस्ट है।
  • एशिया का सबसे बड़ा झील कैस्पियन सागर है।

एशिया महाद्वीप के कुछ प्रमुख देश भारत, चीन, श्रीलंका, भूटान, सिंगापुर है।

यूरोप

मानव सभ्यता में मॉडर्ननिस्म की शुरुआत यूरोप महाद्वीप से हुई थी। यूरोप और एशिया आपस में बहुत करीब है जिस वजह से यूरोप के कुछ हिस्से को यूरोएशिया भी कहा जाता है। विश्व के उत्तरी गोलार्ध का सबसे छोटा महाद्वीप यूरोप है। वर्तमान समय में यूरोप में सबसे ज्यादा प्रगतिशील देश है। इसके अलावा यूरोप से जुड़े कुछ आवश्यक जानकारियों को नीचे सूचीबद्ध रूप में समझाया गया है

यूरोप महाद्वीप से जुड़ी आवश्यक जानकारी

  • विश्व के उत्तरी गोलार्ध का सबसे छोटा महाद्वीप यूरोप महाद्वीप है।
  • यूरोप महाद्वीप में सबसे ज्यादा प्रगतिपूर्ण देश मौजूद है।
  • विश्व का 6% भाग यूरोप में आता है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से यूरोप में मौजूद सबसे बड़ा देश विश्व का सबसे बड़ा देश है जिसका नाम रूस है।
  • यूरोप का सबसे छोटा देश विश्व का सबसे छोटा देश माना जाता है, इस वक्त सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।
  • यूरोप की सबसे बड़ी नदी वोल्गा है।
  • यूरोप का सबसे बड़ा पर्वत एल्ब्रुश पर्वत है।

यूरोप महाद्वीप के कुछ प्रमुख देश – जर्मनी, इटली, फ्रांस, रूस है।

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। विश्व युद्ध के बाद इस महाद्वीप में मौजूद सभी 29 देशों को नई दुनिया की संज्ञा दी जाती है। उत्तरी अमेरिका को 1492 में कोलंबस के द्वारा खोजा गया था। कोलंबस के सहायक अमेरिगो वेसपुसी के नाम पर इस जगह का नाम अमेरिका पड़ा।

इस महाद्वीप के पश्चिमी क्षेत्र में बहुत सारे द्वीप मौजूद हैं जिन्हें वेस्टइंडीज के नाम से जाना जाता है। विश्व के कुछ सबसे प्रगति पूर्ण देश उत्तर अमेरिका में आते हैं जिस वजह से यह एक महत्वपूर्ण महाद्वीप है जिसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे दी गई है।

उत्तरी अमेरिका से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

  • उत्तर अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • उत्तर अमेरिका में कुल 29 देश हैं जिनमें अमेरिका सबसे प्रगति पूर्ण और शक्तिशाली देश है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा देश कनाडा है। और जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा देश अमेरिका है।
  • उत्तर अमेरिका का सबसे छोटा देश saint-pierre है।
  • उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा पर्वत माउंट मैकिनले है।
  • उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा नदी मिसीसिपी-मिसौरी है।

उत्तरी अमेरिका से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण देश – अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको

दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। विश्व का लगभग दो तिहाई हिस्सा दक्षिण अमेरिका के पास है। उत्तरी अमेरिका में मौजूद अमेरिका देश, दक्षिण अमेरिका, मेक्सिको, और वेस्टइंडीज को मिलाकर लेटिन अमेरिका बनता है।

विश्व का सबसे ऊंचा झील टीटीकायन झील इसी महाद्वीप में स्थित है। यह महाद्वीप विश्व के कुछ सबसे प्रचलित देशों के समूह से बना है जिसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे दी गई है –

दक्षिण अमेरिका से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी

  • दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील है जिसकी राजधानी रियो डे जेनेरियो है।
  • दक्षिण अमेरिका का क्षेत्रफल विश्व के 11% जगह छेकता है।
  • दक्षिण अमेरिका का सबसे छोटा देश फॉकलैंड दीप है।
  • विश्व की सबसे गहरी नदी दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी नदी भी है जिसका नाम अमेजॉन नदी है।
  • विश्व का सबसे घना जंगल दक्षिण अफ्रीका में स्थित है जिसका नाम अमेजॉन रेनफॉरेस्ट है।
  • दक्षिण अमेरिका का सबसे ऊंचा पर्वत Aconcagua है।

दक्षिण अमेरिका के कुछ महत्वपूर्ण देशों में – ब्राजील, Chile, Bolivia, Uruguay आता है।

अफ्रीका

अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। दक्षिण अफ्रीका महाद्वीप का सबसे प्रमुख देश है। अफ्रीका अपने प्राचीन संस्कृति की वजह से जाना जाता है। अफ्रीका को मानव का पालना कहा जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार आदि मानव से सभ्य मानव की शुरुआत हुई थी और इन आदि मानवों की शुरुआत अफ्रीका महाद्वीप से हुई है।

विश्व के इस दूसरे सबसे बड़े महाद्वीप में सबसे पहले इंसानों का जन्म हुआ। जिब्राल्टर जलसंधि किस महाद्वीप को यूरोप से अलग करती है। विश्व के इस प्रचलित महाद्वीप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे सरल शब्दों में बताई गई है।

अफ्रीका महाद्वीप से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी

  • विश्व के कुल क्षेत्रफल का 20% अफ्रीका महाद्वीप में मौजूद है।
  • धरती पर जितनी भी अवश्य कर रेखाओं को बनाया गया है। उनमें से सभी रेखाएं अफ्रीका महाद्वीप से गुजरती है।
  • अफ्रीका महाद्वीप से विषुवत वृत, कर्क वृत्त और मकर वृत्त गुजरती है।
  • विश्व का एकमात्र देश लीबिया ऐसा देश है जहां एक भी नदी नहीं है, जो अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है।
  • अफ्रीका महाद्वीप का 1 बटा 3 हिस्सा मरुस्थल है और इस महाद्वीप पर केवल 10% जमीन खेती योग्य है।
  • अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश अल्जीरिया है।
  • अफ्रीका महाद्वीप का सबसे छोटा देश मेओटी है।
  • अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी विश्व की सबसे बड़ी नदी मानी जाती है जिसका नाम नील नदी है।

दक्षिण अफ्रीका के कुछ महत्वपूर्ण देशों में – दक्षिण अफ्रीका, लीबिया, नामबिया, अल्जीरिया, आता है।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। इसके अलावा आस्ट्रेलिया एक देश और एक शहर भी है। इस महाद्वीप की खोज 1770 में जेम्स कुक ने की थी। यह पूरा महाद्वीप पृथ्वी के दक्षिण गोलार्ध में स्थित है। इस महाद्वीप के मध्य से मकर रेखा गुजरती है।

यहां के मूल निवासी को एबोर्जिन्स कहा जाता है इस महाद्वीप में कुल 23 देश आते हैं। यह महाद्वीप विभिन्न प्रकार के जीव जंतु और खूबसूरत घाटियों की वजह से प्रचलित है। इस महाद्वीप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी सरल शब्दों में नीचे बताई गई है

ऑस्ट्रेलिया से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी

  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बहुत बड़े हिस्से में बहुत कम बारिश होती है जिस वजह से इसे प्यासी भूमि का देश कहा जाता है।
  • ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा देश है, जो पूरे महाद्वीप के नाम पर रखा गया है।
  • गिब्सन और विक्टोरिया इस महाद्वीप के प्रचलित मरुस्थल है।
  • इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है जहां की राजधानी कैनबरा है।
  • इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश नौरू है।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी मर्रे डार्लिंग है।
  • इस महाद्वीप के अधिकांश देशों में भेड़ पालन में एक साधारण कार्य है। यहां के प्रचलित भेड़ पालन करने वाले लोगों को जेकारो कहा जाता है।
  • ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में बहुत बड़ा मैदान है जिसे कार्पेंट्रीया का मैदान कहा जाता है।

ऑस्ट्रेलिया में मौजूद कुछ महत्वपूर्ण देश – फिजी, आस्ट्रेलिया, तस्मानिया है।

अंटार्कटिका

अंटार्कटिका पूरी तरह से पृथ्वी के दक्षिण गोलार्ध में स्थित विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महादेश है। सागरों के बीच में बर्फ के टुकड़े की तरह एक बड़े से इलाके में बहुत ज्यादा ठंड पड़ने वाले जगह को अंटार्टिका कहा जाता है। इस तरह की परिभाषा के कारण इसे महासागरीय महाद्वीप की संज्ञा दी गई है। इस पूरे महाद्वीप में सालों भर कड़ाके की ठंड और बर्फबारी होती है जिस वजह से इस महाद्वीप को श्वेत महाद्वीप कहा जाता है।

अंटार्कटिका महाद्वीप को खोजने का प्रयास जेम्स कुक से द्वारा किया गया था उन्होंने बर्फ के बहुत बड़े टुकड़े को पानी में देखा था। मगर उस टुकड़े को पार करके अंटार्कटिका की भूमि पर पैर नहीं रखता है थे। इस घटना के सालों बाद फेबियांन वेलिंग नाम के एक नाविक ने अंटार्कटिका की पूर्ण खोज की। 1820 में अंटार्कटिका महाद्वीप की खोज अंटार्कटिक महासागर में हुई थी।

अंटार्कटिका महाद्वीप से जुड़ी कुछ रोचक बातें

  • अंटार्कटिका महाद्वीप इतना बड़ा है कि यह विश्व के चारों महासागरों से लगता है। जिसमें हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, और अटलांटिक महासागर, आर्टिक महासागर से लगता है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप से होते हुए दक्षिण ध्रुव तक जाने वाले पहले व्यक्ति नॉर्वे के एडमन थे, जो 1911 में वहां पहुंचे थे।
  • अंटार्टिका में किसी भी प्रकार के देश को नहीं बनाया गया है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे बड़ा पर्वत विन्सन मैसिफ है।
  • विश्व का सबसे कम तापमान अंटार्टिका में देखा गया था जो – 90 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

FAQ

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया महाद्वीप है, जो जनसंख्या में पूरे विश्व का 30% है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं?

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कुल 23 देश है जिनमें सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है।

एशिया महाद्वीप में कुल कितने देश हैं?

एशिया में कुल 48 देश है। जिनमें जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन है।

ऐसे कितने देश है जो 2 महाद्वीप में स्थित हैं?

विश्व में कुल ऐसे तीन देश है जो एशिया और यूरोप महाद्वीप में स्थित है। रूस, तुर्की और कजाकिस्तान, ऐसे देश है जिन का आधा हिस्सा एशिया और आधा यूरोप में है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको विश्व के 7 महाद्वीप संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने का प्रयास किया। इस लेख के जरिए हमने आपको विश्व के सभी महाद्वीपों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। अगर इस लेख में बताई गई सभी प्रकार की जानकारियों को पढ़ने के बाद आप विश्व में मौजूद सभी प्रकार के महाद्वीप और उनके देशों को अच्छे से समझ पाएं है।

साथ ही उनसे कुछ अन्य रोचक जानकारियों को सीख पाएं हैं, तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव विचार या किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूलें।

यह भी पढ़ें

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है?

टेलीफोन का आविष्कार किसने और कब किया?

टेलीविजन का आविष्कार किसने और कब किया था?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here