Home > Dictionary > XOXO का मतलब और अर्थ

XOXO का मतलब और अर्थ

XOXO Meaning In Hindi: XoXo शब्द आपने फेसबुक पर अक्सर देखा होगा, कमेंट्स में इस शब्द को लिखते ही फेसबुक इसका कलर बदल देती है। लेकिन क्या आप जानते है XOXO का Hindi Meaning क्या है? शायद नहीं क्योंकि अगर आपको जानकारी होती तो आप कमेंट्स में इसे कभी नहीं लिखते।

XOXO Meaning In Hindi
Image: XOXO Meaning In Hindi

आज हम इस आर्टिकल में आपको XOXO Meaning In Hindi बताने वाले हैं। जिस शब्द का उपयोग आज हम भारतीय एक फन की तरह कर रहे है, असल में इसका सही अर्थ क्या है यह जानना हमारे लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए आज का हमारा यह आर्टिकल XOXO पर ही निर्धारित होगा तो चलिए आगे बढ़ते है और XOXO का अर्थ क्या है जानते है।

XOXO Meaning in Hindi

XOXO का अर्थ ‘kisses’ और ‘Hugs’ है। यहाँ X का अर्थ ‘चुंबन’ और O का अर्थ ‘गले मिलना’ है। जानकारों के अनुसार जब हम ‘X’ को ध्यान से देखते है तो ऐसा लगता है कि दो लोग Kiss करने वाले हैं। वहीँ अगर हम ‘O’ को ध्यान से देखते है तो लगता है दो लोग गले मिले हुए है और सर्कल बनाया हुआ है। इसके अलावा XOXO का यह Meaning निकालने के लिए अनेक लॉजिक भी लगाये गये हैं।

XOXO Meaning In Hindi –  चुंबन और गले लगाना (Kisses and Hugs)

XOXO शब्द का उपयोग

XOXO शब्द का उपयोग आज के युवा चैटिंग में करते है, बड़े शब्दों को छोटा रूप देना युवाओं ने ही शुरू किया है। इस शब्द का उपयोग एक दूसरे की फिलिंग शेयर करने के लिए किया जाता है। अगर हम किसी को चाहते है या वो हमारे बहुत क्लोज है तो हम उसे XOXO लिख सकते हैं। अगर वो हमसे दूर है और हम अपनी फिलिंग उनके साथ शेयर करना चाहते है तो XOXO एक वर्चुअल तरीका है जो Kisses और Hugs को दूर होते हुए भी फील करवाता है।

कुलमिलाकर हम यह कह सकते है की बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड, पति-पत्नी और बेस्ट फ्रेंड के साथ चैटिंग के वक्त इसका उपयोग बहुत अधिक होता है।

XOXO का सही उपयोग क्या है?

हमने पहले ही बताया है कि यह शब्द दो लोगों में फिलिंग शेयर करने के लिए बनाया गया है। ऐसे में इसका उपयोग उन्ही लोगों के साथ चैट करते वक्त करें जिनसे आप प्यार करते है, जो आपके बहुत ज्यादा क्लोज है। आप यह उदाहरण समझें:

Xoxo उदाहरण-1

Girlfriend – रवि आई लव यू <3
Boyfriend – XOXO

(गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की फिलिंग को आसानी से समझ लिया, दोनों बहुत खुश है।)

 Xoxo उदाहरण-2

बॉस – नितिन आज कल तुम काम ठीक से नहीं कर रहे।
नितिन – XOXO

(अगले दिन बॉस ने नितिन को काम से निकाल दिया, चूँकि बॉस को उसकी हरकत अच्छी नहीं लगी)

Xoxo की जगह हम और क्या उपयोग कर सकते है?

आज डिजिटल तरीके से अपनी फिलिंग शेयर करने के अनेक तरीके बन गये है, इनमें से सबसे ज्यादा आसान तरीका है कि हम इन शब्दों की जगह Emoji का उपयोग करें। यह काफी आसान भी है और अपनी फिलिंग शेयर करने का सबसे शानदार तरीका भी है। आप Kisses और Hugs के लिए यह Emoji उपयोग में ले सकते हैं।

Kisses – ?, ?, ?,
Hugs – ?

(यह कुछ इमोजी है जो आप XOXO की जगह उपयोग कर सकते हैं।)

निष्कर्ष

हमने यहाँ पर XOXO Meaning In Hindi बताया है। इसका उपयोग कहाँ करना चाहिए और कहाँ नहीं इसकी जानकारी भी हमने इस आर्टिकल में साझा करी है। आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।  

यह भी पढ़ें 

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment