Home > Dictionary > Correspondence Address का सही मतलब क्या है?

Correspondence Address का सही मतलब क्या है?

Correspondence Address Meaning in Hindi

इस लेख हम पत्राचार का पता मतलब (Correspondence Address Meaning in Hindi) के बारे में जानने के साथ ही Correspondence address और permanent address में अंतर भी जानेंगे और इनका प्रयोग कहां-कहां कर सकते हैं इसके बारे में भी जानेंगे।

बहुत बार किसी जॉब के अप्लाई के लिए हम फॉर्म भरते हैं तो फॉर्म में हमें दो तरह का एड्रेस पूछा जाता है। जिसमें से एक होता है Permanent Address इसके बारे में लगभग सभी लोगों को पता होता है और दूसरा होता है Correspondence Address लेकिन इसके बारे में बहुत कम ही लोगों को मालूम होता है।

Correspondence Address Meaning in Hindi

Correspondence Address Meaning in Hindiपत्राचार का पता
अन्य मतबलअस्थाई पता, Temporary Address

Correspondence Address को हिंदी में अस्थाई पता कहा जाता है। वहीं अंग्रेजी में इसका दूसरा मतलब Temporary Address भी होता है।

उदाहरण से समझे तो बहुत बार हम अपने काम के लिए या फिर पढ़ने के उद्देश्य से अपने गांव से दूर शहर में जाते हैं। यहां तक कि हमें अपने बिजनेस के लिए भी बहुत बार एक जगह से दूसरे जगह पर शिफ्ट होना पड़ता है।

ऐसे में आप वर्तमान में जिस जगह पर रह रहे होते हैं, उसे Correspondence Address कहा जाता है। इस तरह अगर किसी फॉर्म को भरते समय आपको वहां पर Correspondence Address पूछा जाता है तो आपको वर्तमान पता दर्ज करना होता है।

Correspondence Address और Permanent Address में अंतर

Permanent Address और Correspondence Address में अंतर की बात करें तो एक स्थाई पता होता है और एक अस्थाई पता होता है। परमानेंट एड्रेस में हमें उस जगह का पता लिखना होता है, जहां से हम ताल्लुक रखते हैं।

उदाहरण के लिए आप रहते हैं मुंबई में लेकिन असल में आप मध्य प्रदेश राज्य से बिलॉन्ग करते हैं तो आपको अपने परमानेंट एड्रेस में अपने गांव, जिला और राज्य लिखना होता है।

वहीं कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस में आपको वह पता लिखना होता है, जहां पर आप वर्तमान में रह रहे होते हैं। जैसे आप मुंबई में रह रहे हैं तो मुंबई में आप किह जगह पर रह रहे हैं, उस जगह का पूरा पता आपको कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस में लिखना पड़ता है।

Correspondence Address का इस्तेमाल किस तरह होता है?

कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस बहुत से cases में मददगार साबित होते हैं। इसीलिए कहीं भी फॉर्म भरते समय या फिर कोई भी डॉक्यूमेंट कहीं से मंगवाते हैं तो हमसे कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस पूछा जाता है।

क्योंकि जरूरी नहीं होता हर व्यक्ति अपने परमानेंट एड्रेस पर ही रहता हो। वह अपने कार्य या पढ़ाई के सिलसिले में अपने गांव या शहर से दूर किसी दूसरे राज्य या शहर में रह सकता है।

ऐसे में वह जिस जगह पर रह रहा है, उस पत्ते पर कोई भी आवश्यक डॉक्यूमेंट या पार्सल मंगवाने के लिए उसे परमानेंट एड्रेस के बजाय कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस की मदद लेनी पड़ती है।

इतना ही नहीं अगर आपके परमानेंट एड्रेस पर कोरियर सेवा उपलब्ध नहीं है तो आप कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस का इस्तेमाल करते हुए किसी और जगह पर अपने आवश्यक पार्सल या डॉक्यूमेंट को मंगवा सकते हैं।

इसके अलावा परमानेंट एड्रेस का इस्तेमाल करने पर इस इंटरनेट के समय में बहुत सी मार्केटिंग कंपनियां हमारे एड्रेस को लेकर इंटरनेट पर लीक करती है और विज्ञापन भेज कर आपको परेशान करती है। ऐसे में टेंपरेरी एड्रेस काफी ज्यादा मददगार साबित होता है।

क्या Permanent Address और Correspondence Address समान हो सकते हैं?

परमानेंट एड्रेस और कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस में अंतर तो आपको समझ में आ गया। लेकिन अब मन में यह भी प्रश्न होगा कि क्या यह दोनों एक समान हो सकते हैं?

तो हां बिल्कुल परमानेंट एड्रेस और कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस दोनों एक समान भी हो सकते हैं। अगर वर्तमान में आप जिस जगह पर रह रहे हैं, वही आपका परमानेंट एड्रेस है तो फिर आपको कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस में भी परमानेंट एड्रेस का ही सब कुछ जानकारी दर्ज करना होगा।

Correspondence Address में क्या-क्या लिखना पड़ता है?

कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस में भी आपको वही सब जानकारी लिखनी पड़ती है, जो जानकारी आपको परमानेंट एड्रेस में लिखना पड़ता है‌। दोनों का ही फॉर्मेट एक समान होता है।

कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस में नीचे दी गई यह सारी चीज हमें दर्ज करनी पड़ती है:

  • बिल्डिंग का नाम
  • मकान नंबर
  • गली नंबर
  • गांव
  • एरिया
  • पोस्ट ऑफ़िस
  • पिन कोड
  • शहर का नाम
  • राज्य

निष्कर्ष

इस पोस्ट में आपने Correspondence Address Meaning in Hindi के बारे में जाना। इसके साथ ही कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस और परमानेंट एड्रेस में क्या अंतर होता है, कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस के क्या फायदे होते हैं और किस तरह इसका इस्तेमाल होता है उसके बारे में जाना।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए हेल्पफुल रहा होगा। यदि यह  लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें। इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट में लिखकर बता सकते हैं।

यह भी पढ़े

रिप का फुल फॉर्म और सही मतबल क्या है?

सॉरी का फुल फॉर्म और सही मतबल क्या है?

ऐतबार का अर्थ और सही मतलब

लोल का मतबल और फुल फॉर्म क्या है?

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment