Home > Education > विज्ञान किसे कहते हैं? (परिभाषा और प्रकार)

विज्ञान किसे कहते हैं? (परिभाषा और प्रकार)

Vigyan Kise Kahate Hain: नमस्कार दोस्तों, आज हम यहां पर एक महत्वपूर्ण विषय के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले है। इस पोस्ट में हम विज्ञान किसे कहते है, विज्ञान के प्रकार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

vigyan kise kahate hain
Image: vigyan kise kahate hain

विज्ञान किसे कहते हैं?

विज्ञान की परिभाषा (Vigyan ki Paribhasha): वस्तुओं के व्यवस्थित ज्ञान को ही विज्ञान कहा जाता है, विज्ञान का अर्थ जानना या ज्ञान होता है। इस शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द Skientia से हुई है।

अर्थात हम यह कह सकते हैं विज्ञान शब्द का प्रयोग ऐसी विशेष शाखा के लिए भी करते हैं जो उनके तत्थ सिद्धान्त व तरीको को यूज़ करके उसकी परिकल्पना से स्थापित और व्यवस्थित करते हैं, इसे देखते हुए हम यह कह सकते हैं कोई भी विषय हो उसके क्रमबद्ध ज्ञान प्राप्त विद्या को विज्ञान कहते हैं।

इससे यह स्पष्ट होता है कि जो चीजे प्रकति में पाई जाती हैं, उनसे जो अनेक घटनाओं का अध्ययन होता है व जो ज्ञान अर्जित होता है, उसे विज्ञान कहते है।

विज्ञान की शाखाएं

मुख्यतः विज्ञान की शाखाओं को निम्न दो प्रकार से बाटा गया है, जो निम्न प्रकार हैं:

  1. सजीवों का विज्ञान
  2. निर्जीवों का ज्ञान

सजीवों का विज्ञान

सजीवों का विज्ञान के अनुसार इनमें सजीवों तथा उनसे होने वाली क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है, यह जीव विज्ञान (Biology) के अंतर्गत आता है।

निर्जीवों का ज्ञान

निर्जीवों के विज्ञान के अनुसार उन क्रियाओं या पदार्थों का अध्यन किया जाता है, जिसमे संबंध हमारे जीवन से नहीं होता है। इस शाखा को हम भौतिक विज्ञान (physics) कहते हैं।

विज्ञान का वर्गीकरण

विशिष्ट अध्ययन का ही रूप है, इसी के आधार पर विज्ञान के दो मूलरूप सामने होते हैं।

  1. सामाजिक विज्ञान
  2. प्राकृतिक विज्ञान

सामाजिक विज्ञान

सामाजिक विज्ञान का आधार समाज होता है और मनुष्य भी होता है, इन्हें आधारभूत विज्ञान नही माना जाता है। आपको बताते चले इनमें मुख्य रूप से इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र आदि आते हैं।

प्राकृतिक विज्ञान

प्राकृतिक विज्ञान की बात करें तो यह विज्ञान का आधारभूत ढांचा माना जाता है। इसके अंतर्गत पदार्थ और प्रकति का वैज्ञानिक अध्ययन करने को मिलता है। आपको बताते चले इनमें मुख्य रूप से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान आदि आते हैं।

भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं?

भौतिक विज्ञान विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें हम पदार्थ के भौतिक गुणों का अध्ययन करते हैं और साथ ही साथ प्रकति से जुड़ी अनेक प्रकार की ऊर्जाओं का हमे अध्ययन करने को मिलता है, इसे भौतिक विज्ञान कहा जाता है। भौतिक विज्ञान बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण विषय है, प्रतियोगी परीक्षाओं में यह बहुत ही महत्वपूर्ण है।

भौतिक विज्ञान की अनेक इकाइयां है, यह विभिन्न विषयों पर आधारित है। जैसे – प्रकाश, यांत्रिकी, ऊष्मा, ध्वनि, बिजली, चुम्बकत्व आदि।

इसके साथ ही साथ कुछ अध्याय हैं जो महत्वपूर्ण हैं, आप इन्हें पढ़ सकते हो। मात्रक, गति, कार्य, ऊर्जा, शक्ति, गुरुत्वाकर्षण, स्थिर वैद्युत, विधुत, विधुत धारा, चुमकत्व, तरंग, ध्वनि, ध्वनि तरंग, दाब, पृष्ठ तनाव, प्रत्यास्थता, श्यानता, पलायन वेग, सरल आवर्त गति, परमाणु भौतिकी, ब्रह्मांड, मात्रको का एक पद्धति से दूसरी पद्धति में परिवर्तन व माप तौल के विभिन्न मात्रक।

रसायन विज्ञान किसे कहते हैं?

रसायन विज्ञान विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें पदार्थ के गुण, पदार्थ की संरचना व भिन्न-भिन्न पदार्थ आपस में रासायनिक क्रियाओं आदि का अध्ययन करते, विज्ञान की उस शाखा को रसायन विज्ञान कहते हैं।

रसायन विज्ञान के कुछ अध्याय है, जो सभी बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। आप इन्हें देखते चले:

परमाणु संरचना, रासायनिक बंधन, लवण, क्षार, अम्ल, ऑक्सिकरण, अवकरण, विलियन, हाइड्रोकार्बन, प्लास्टिक, रबर, धातुएं, अधातुएँ, धातुओं के यौगिक, गैस, सल्फर, फास्फोरस, ऑक्सीजन, कांच, हेलोजन आदि।

जीव विज्ञान किसे कहते हैं?

जीव विज्ञान विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अंतर्गत जीवों के बारे में व मनुष्य के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होती है, इसे ही जीव विज्ञान कहते हैं।

जीव विज्ञान Biology मे पढ़े जाने वाले विशेष अध्याय जिनका अध्ययन महत्वपूर्ण है, जो निम्न प्रकार है:

जंतु जगत का वर्गीकरण, वनस्पति शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जैव विकास, मानव शरीर के तंत्र, पोषक पदार्थ, चिकित्सा, मानव रोग, अविष्कार, कोशिका, वर्गीकरण, आनुवंशिकी और विज्ञान की कुछ प्रमुख शाखाएं।

विज्ञान की अन्य शाखाएं

विज्ञान की कुछ अन्य शाखाएं हैं, जो हमारे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है

  1. अंतरिक्ष विज्ञान: अंतरिक्ष यात्रा व उसके विषय में
  2. मत्स्य विज्ञान: मछलियों से संबंधित
  3. अस्थि विज्ञान: अस्थियों से संबंधित
  4. इक्राइनोलॉजी: गुप्त सूचनाओं से संबंधित
  5. वनस्पति विज्ञान: पौधों से संबंधित
  6. बैलनियोलॉजी: खनिज निष्काशन से संबंधित
  7. जीव विज्ञान: जीवधारियों का शारीरिक अध्ययन
  8. वनस्पति विज्ञान: पौधों का अध्ययन
  9. जीवाणु विज्ञान: जीवाणु से संबंधित
  10. मोरफोलॉजि: जीव व भौतिक जगत से संबंधित
  11. रोग विज्ञान: रोगों के कारणों से संबंधित
  12. अगरोलॉजि: मिट्टी का अध्ययन
  13. स्त्री विज्ञान: मादाओं के प्रजनन अंगों का अध्ययन
  14. डेंड्रोलॉजी: वृक्षों का अध्ययन
  15. डेक्टईलाजि: अंको का अध्ययन
  16. विकिरण जैविकी: जीव जंतुओं पर सौर विकिरण का प्रभाव
  17. टेक्टोलॉजि पशु: शरीर का रचनात्मक संघठन
  18. ऐरोनॉटिक्स: विमान की उड़ान
  19. अर्निंथोलॉजि: पक्षियों से संबंधित
  20. प्रकाशिकी: प्रकाश का गुण व संरचना
  21. फ़ायनोलॉजि: जीव जंतुओं का जातीय विकास
  22. ब्रायोलॉजि: दलदल का अध्ययन
  23. सीरोलॉजि: रक्त सीरम से संबंधित
  24. हेलियोलॉजि: सूर्य का अध्ययन
  25. हीमेटोलॉजि: रक्त व उससे संबंधित
  26. मायोलॉजि: मांस पेशियों का अध्ययन

अंतिम शब्द

हमने यहां पर विज्ञान किसे कहते हैं, विज्ञान के प्रकार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की है। उम्मीद करता हूँ कि आपको यह अच्छे से समझ आ गया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह जानकारी “विज्ञान किसे कहते हैं? परिभाषा और प्रकार (Vigyan Kise Kahate Hain)” कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment