Home > Essay > समय बड़ा बलवान पर निबंध

समय बड़ा बलवान पर निबंध

Samay Bada Balwan Essay in Hindi: हम यहां पर समय बड़ा बलवान पर निबंध शेयर कर रहे है। इस निबंध में समय बड़ा बलवान के संदर्भित सभी माहिति को आपके साथ शेअर किया गया है। यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

इस निबंध में समय की कीमत के बारे में बताया गया है। समय का सदुपयोग, दुरुपयोग, इसके हमारे जीवन पर प्रभाव क्या-क्या होते हैं,समय को बलवान क्यों कहा गया है, इन सभी बातों के बारे में इस निबंध में जानकारी प्रदान करेंगे।

Samay-Bada-Balwan-Essay-in-Hindi-

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

समय बड़ा बलवान पर निबंध | Samay Bada Balwan Essay in Hindi

समय बड़ा बलवान पर निबंध (250 शब्द )

यह बहुत बड़ा बलवान होता है। वह पल भर में किसके जीवन को बदलते कुछ कहा नहीं जा सकता, इसीलिए समय को बहुत बलवान कहा गया है। समय पल भर में राजा को रंग बना दे और रंक को राजा बना दे इस तरह से समय का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन में पड़ता है।

हम सभी अपने बचपन से ही बड़े बुजुर्गों के मुंह से एक बात हमेशा सुनते आए हैं की समय बड़ा बलवान होता है। उस समय इस बात को समझना थोड़ा मुश्किल था। पर यह बात समझ में आती है कि समय की उपयोगिता हमारे जीवन में किस प्रकार से होती है। इसका प्रभाव हमारे जीवन में कितना गहरा पड़ सकता है।

समय ऐसा होता है, इसको कोई पकड़ नहीं सकता और कोई रोक भी नहीं सकता है। समय का चक्र इस प्रकार से चलता है, जैसे दिन रात और महीना साल कब निकल जाते हैं पता ही नहीं चलता है। हमें को रोकना आज तक किसी के भी बस में नहीं रहा है एवं भगवान भी इस समय की मार से नहीं बच पाए हैं।

हम अपने जीवन में किसी भी कार्य के लिए कितने भी हाथ पैर मार ले, लेकिन समय से पहले वह कार्य नहीं हो सकता क्योंकि जब जैसा हमारी किस्मत में लिखा होता है, उसको उसी समय पर होना होता है इसीलिए आज तक लोग कहते हैं, समय बड़ा बलवान चल रहा है। आदमी का बुरा समय और अच्छा समय चलता है, तो दोनों के लिए ही इस बात को हमेशा बोला जाता है ‘समय बड़ा बलवान’ है।

समय बड़ा बलवान पर निबंध (850 शब्द)

प्रस्तावना

हमारे जीवन का समय वह पहलू है, जिसके साथ हमारा दिन शुरू होता है। एक एक पल को चले जाने के बाद उसको वापस से नहीं लौटाया जा सकता। इसीलिए हमें सभी को समय का सदुपयोग करना चाहिए। सुबह दिन की शुरुआत से रात को सोने तक अपने जीवन को अच्छे कार्यों में अच्छे उद्देश्य के लिए लगाना चाहिए क्योंकि जो समय चला जाता है वह वापस लौट के नहीं आता है। हमारे जीवन में अफसोस नहीं रहना चाहिए हम अगर ऐसा काम कर देते तो ऐसा नहीं होता या फिर ऐसा हो जाता क्योंकि समय का प्रभाव सभी पर बहुत गहरा पड़ता है।

समय के क्या गुण हैं

समय बहुत बड़ा बलवान होता है, इसकी रफ्तार के साथ चलना थोड़ा मुश्किल हो पाता है क्योंकि दिन पर दिन समय की रफ्तार बढ़ती ही जाती है। समय हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है तथा हमारे जीवन की सफलता की चाबी भी है। समय के साथ व्यक्ति अच्छे बुरे सही गलत की पहचान करना भी सीख जाता है। व्यक्ति समय पर अपने सभी कार्यों को कर लेता है ताकि समय निकलने के बाद उसको यह दुख नहीं होता कि उसने यह कार्य नहीं किया।

एक बार नेल्सन मंडेला ने भी हमें के बारे में कहा था कि जीवन में हर आदमी को अपनी सफलता के लिए समय का ऋणी होना चाहिए। समय हमारे जीवन में सामाजिक जीवन व्यापारिक जीवन सभी को प्रदान करवाता है। इसीलिए सभी व्यक्तियों को अपने जीवन में समय के साथ ही चलना चाहिए क्योंकि समय का प्रभाव हम सभी के जीवन में बहुत गहरा पड़ता है। अगर आप समय के साथ नहीं चलेंगे तो आपको अपने जीवन में बहुत चीजों के लिए सिर्फ अफसोस रह जाएगा।

समय का हमारे जीवन में महत्व और उसका कीमत

समय का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। यह हमारी धन दौलत से भी ज्यादा कीमती होता है। समय की कीमत से हम धन दौलत भी नहीं कमा सकते इसीलिए वस्तुओं से अधिक समय को कीमती माना गया है। इसीलिए सब कहते हैं कि समय ही बलवान होता है। हमें की सही कीमत अगर आपको जानने है तो उन से पूछिए, जो दिन रात मेहनत करके अपने घर परिवार का पालन पोषण बहुत अच्छे तरीके से करते हैं। उन्होंने अपने जीवन के हर उद्देश्य को पूरा करने के लिए समय का सदुपयोग किया है क्योंकि एक बार जो समय बीत गया ना वह वापस नहीं आ सकता। उसको हम कैसे भी पैसे से या किसी अन्य प्रकार से खरीदकर नहीं ला सकते हैं।

हमारे यहां कुछ अहंकारी तरह के लोग होते हैं, जो कहते कि हमने समय को मुट्ठी में बंद करके रखा हुआ है। लेकिन हम समय को मुट्ठी में बंद करके नहीं रख सकते, ऐसा आज तक किसी ने भी ना किया है और ना कोई कर पाएगा इसीलिए सभी लोग समय की कीमत को समझें उसके महत्व को समझे और उसका सदुपयोग करना सीखें।

समय का व्यर्थ में दुरुपयोग

जो व्यक्ति अपने जीवन में किसी भी कार्य को करने के लिए उसको सही समय पर करना उचित नहीं समझता, उसका जीवन निरर्थक हो जाता है क्योंकि अगर कोई कार्य समय पर नहीं हुआ, तो उसको बाद में करने से क्या फायदा होता है इसीलिए समय का सदुपयोग करना सीखे उसका दुरुपयोग ना करें।

समय धन से भी अधिक कीमती

समय धन से भी अधिक कीमती होता है, क्योंकि हम इसको धन के द्वारा भी नहीं खरीद सकते है।  एक बार जो समय चला गया वह वापस लौट के नहीं आ सकता। अपने जीवन के किसी भी कार्य को करने के लिए अगर हम उसको सही समय पर नहीं करेंगे तो समय निकलने के बाद में उस काम को करने का कोई फायदा नहीं होता है। हम पैसे की सहायता से समय को तो नहीं खरीद सकते, इसीलिए हर कार्य को समय पर करना चाहिए।  एक बार समय चला गया वह वापस नहीं आएगा। इस दुनिया में समय से बड़ी कोई धन दौलत होती ही नहीं है। सभी लोगों को समय की कद्र करनी चाहिए।

लोगों के गुण और सही गलत की पहचान

हम हर व्यक्ति को समय के साथ अपने जीवन काल में अच्छे बुरे सही गलत की भी पहचान हो जाती है, जो कि हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी होती है। इसके अलावा व्यक्ति अपने गुणों के माध्यम से समय का सही प्रयोग कर सकता है। अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा उसकी समझदारी और गुणों के द्वारा ही मिलती है। वह भी हर व्यक्ति में समय के साथ ही आती है लेकिन उसका सदुपयोग करना व्यक्ति के खुद के हाथ में होता है इसीलिए समय लोगों में गुण और सही गलत की पहचान बहुत अच्छे से करवा देता है और सही समय पर ही करवा देता है।

समय का पलटवार

अगर व्यक्ति का समय अच्छा चल रहा है, तो उसमें समय की बहुत बड़ी भूमिका होती है और व्यक्ति के जीवन में अगर बुरा समय है, उसमें भी समय की बहुत भूमिका होती है क्योंकि व्यक्ति के जीवन में अच्छे और बुरे दोनों ही तरह से समय को महत्वपूर्ण माना गया है। समय का प्रभाव इस तरह से पड़ता है कि व्यक्ति को कब वह ऊंचाइयों पर पहुंचा देता है और कब वह उसको भिखारी बना देता है। यह आज से ही नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही कहावत है कि समय सबसे बड़ा बलवान होता है। इस समय के प्रभाव से राजा यहां तक कि भगवान भी नहीं बच पाए हैं समय का खेल सभी के साथ खेला गया है।

आप सब लोग बहुत अच्छे से जानते हैं कि भगवान ने भी अपने जीवन में कितने कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। उनके जीवन में भी समय का कितना उल्टा प्रभाव पड़ गया था। इसी प्रकार मनुष्य के जीवन में भी समय की प्रमुखता होती है। कब किसका समय अच्छा हो जाए किसका बुरा हो जाए यह किसी को नहीं पता होता शायद खुद समय को भी नहीं पता होता।

निष्कर्ष

समय बहुत कीमती होता है। सभी मनुष्य को समय के महत्व को उसके गुणों को समझना चाहिए और अपने जीवन में हमेशा समय के साथ साथ आगे बढ़ना चाहिए। हमें के द्वारा ही हम कार्य को आसानी से कर सकते हैं। हमें सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक का सभी चीजों के लिए सही समय नियुक्त कर देना चाहिए ताकि हमें अपने जीवन में आगे किसी चीज के लिए पछतावा ना हो। समय की कद्र करो, उसके मूल्य को पहचानो क्योंकि जो एक बार समय चला गया वह वापस कभी लौट के नहीं आएगा।

अंतिम शब्द

आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख  समय बड़ा बलवान पर निबंध ( Samay Bada Balwan Essay in Hindi) निबंध बहुत पसंद आया होगा इससे जुड़ी किसी अन्य जानकारी के लिए आप हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट कर सकते हैं।

Read Also:

Ripal
Ripal

Related Posts

Leave a Comment