Home > Essay > समय पर निबंध

समय पर निबंध

Essay On Time in Hindi: धन दौलत कोई भी वस्तु से जरूरी समय होता है। अगर एक बार समय निकल जाए तो वह लौटकर नहीं आता है। हम यहां पर समय पर निबंध शेयर कर रहे है। इस निबंध में समय के संदर्भित सभी माहिति को आपके साथ शेअर किया गया है। यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

Essay-On-Time-in-Hindi

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

समय पर निबंध | Essay On Time in Hindi

समय पर निबंध (250 शब्द)

सबसे ज्यादा कीमती समय होता है। सभी वस्तुओं में सभी चीजों में धन दौलत से भी महंगा समय होता है, क्योंकि एक बार गया हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता। धन दौलत वैसे कुछ भी हो वह लौट कर जरूर आ जाता है, लेकिन समय लौट कर कभी नहीं आता। इसीलिए समय सबसे कीमती होता है। इस दुनिया में सब कुछ समय पर ही निर्भर करता है। एक बार गया हुआ समय वापस नहीं आता।

समय को एक बार बर्बाद कर देते हैं, तो इससे बुरी चीज कोई नहीं मानी जाती है, क्योंकि इससे सब कुछ नष्ट हो जाता है। समय पर ही सब कुछ निर्भर करता है। समय के अनुसार ही हमें सब चीजें मिलती हैं। हमारा भविष्य भी समय पर ही निर्भर करता है। कुछ लोगों का मानना है, कि धन दौलत सबसे कीमती है, परंतु सबसे महंगी दौलत समय ही हैं। समय का हमें हमेशा उपयोग करना चाहिए। हम समय को कभी भी खरीद नहीं सकते हैं और ना ही इसे बेच सकते हैं।

कई लोग कई दिन, साल बर्बाद कर देते हैं। यह कभी नहीं सोचते हैं, कि जो समय हम बर्बाद कर रहे हैं, वह कभी लौटकर नहीं आएगा। उस समय सिर्फ पछतावा करने के सिवा और कुछ नहीं रह जाता है, लेकिन अगर हम ऐसी गलती करते हुए दूसरों को देखते हैं, तो हमें उनकी गलतियों से यह सीखना चाहिए, कि हमें समय का उपयोग करना चाहिए। जिससे हमें बाद में पछतावा ना हो और अपने सभी कामों को समय रहते पूरा कर ले।

समय पर निबंध (1200 शब्द)

प्रस्तावना

समय पानी की तरह होता है, अगर एक बार बह जाता है, तो हम उसे नहीं रोक पाते हैं। उसे रोकने के लिए हमें कोई ना कोई उपाय जरूर करना पड़ता है। इसी तरह से समय एक बार चला जाता है, तो वह लौटकर नहीं आता है। हमें उसे रोकने के प्रयास करने चाहिए। जितना हो सके हमें समय का उपयोग करना चाहिए। समय रहते हमें सब अपने काम पूरे कर लेने चाहिए, वरना बाद में सिर्फ पछतावा रह जाता है।

अगर हम भविष्य में कुछ बनना चाहते हैं, तो उसके लिए समय बहुत जरूरी है, क्योंकि निकला हुआ समय कुछ भी बनाने लायक नहीं छोड़ता है। हमें समय के साथ साथ ही चलना चाहिए। समय के महत्व को समझना चाहिए और उसका उपयोग करना चाहिए, ना कि दुरुपयोग करना चाहिए।

समय की सीमा

भगवान ने हमारा जन्म एक समय सीमा निर्धारित करके ही किया है। जिसके लिए हमें निश्चित उद्देश्य निश्चित जन्म दिया गया है। सभी के पास एक निश्चित समय होता है। हम समय को हमेशा फालतू के कामों में बेकार कर देते हैं। समय के महत्व के लिए कहावत भी कही गई है, कि अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।

इसीलिए सभी बुद्धिमानी व्यक्तियों को समय का ज्ञान होता है। उन्हें समय के महत्व के बारे में पता होता है, क्योंकि उनका जीवन सिर्फ समय से ही जुड़ा होता है। हमें जितना भी समय भगवान के द्वारा मिला है, उसमें से हमें एक पल भी गवारा नहीं चाहिए। जो लोग समय के महत्व को समझ सकते हैं, वही राष्ट्रीय को समृद्ध बना सकते हैं। समय का उपयोग करने से ही इंसान निर्धन, गरीब, निर्बल, सबल, मूर्ख, और विद्वान इत्यादि बनते हैं।

अमूल्य वस्तु है समय

समय सबसे अमूल्य वस्तु होती है। इसको किसी के साथ भी तोला नहीं जा सकता है। हमारे पास आज समय है, परंतु कल नष्ट हो जाएगा, परसों वापस नहीं आएगा। समय हमारे पास कभी भी लौट कर वापस नहीं आता है, चाहे हम कितना ही जतन क्यों ना कर ले।

हमारा परम कर्तव्य, यही होना चाहिए कि, हमें दिन में जो भी काम करना है, उसे हमें सुबह ही निश्चित कर लेना चाहिए, और दिन होते होते उस काम को अच्छी तरह से समाप्त कर लेना चाहिए। स्कूल से आने के बाद हमारे पास जितना भी समय बचता है, हमें चाहिए कि हम उसमें कोई ना कोई कला जरूर सीखें। हमें बेकार की बातों में समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए। इसके साथ साथ जीवन में थोड़ा मनोरंजन भी जरूरी है, लेकिन आज के काम हमें कल पर नहीं छोड़ने चाहिए।

मनुष्य का हर पल बहुत ही कीमती होता है। यह हमारी संपत्ति होती है, क्योंकि धन दौलत को तो मेहनत करके दोबारा से कमाया जा सकता है, लेकिन समय वह संपत्ति है, जिसको हम खोने के बाद दोबारा नहीं पा सकते हैं, इसीलिए हमें समय का उपयोग करना चाहिए।

समय का सदुपयोग

अगर काम को सही समय पर किया जाए तो, वह समय का सदुपयोग कहलाता है। समय बहुत ही बलवान होता है। समय किसी भी इंसान के लिए नहीं रुकता है, और ना ही किसी का इंतजार करता है। समय लगातार चलता ही रहता है, प्रत्येक इंसान के जीवन में कोई ना कोई लक्ष्य जरूर होता है, जिसे प्राप्त करने के लिए हमें समय के महत्व को जानना होगा पहचानना होगा।

जो इंसान आज का काम कल पर छोड़ देता है, वह इंसान कभी भी अपने जीवन में सफल नहीं हो पाता है, लेकिन जो इंसान आज के काम को आज ही खत्म कर देते हैं, वह हमेशा सफलता प्राप्त करते हैं, और किस्मत भी ऐसे ही लोगों का साथ देती है, जो पूर्ण रूप से मेहनत करते हैं।

समय का महत्व क्या होता है?

समय का महत्व बहुत ही जरूरी है। अगर हम समय पर काम नहीं करते हैं, तो वह एक अभिशाप बन जाता है। जो भी व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति करने की इच्छा रखते हैं, जिसे अपने जीवन में धनवान बलवान और विद्वान बनना है, ऐसे लोगों को समय का महत्व जानना बहुत ही आवश्यक है।

इसी तरह से गांधी जी ने भी बहुत ही सावधानी और बुद्धिमानी से समय का उपयोग किया था। इसी वजह से आज ने महान पुरुषों की गिनती में गिना जाता है। वैज्ञानिक थॉमस अल्बर्ट एडिशन के बारे में तो सभी जानते हैं, वह अपने बचपन में सब्जी बेचकर पैसे कमाते थे, और उनके अध्यापक उन्हें बुद्धिहीन समझते थे। उन्होंने अपने जीवन में बहुत ही कठोर परिस्थितियों का सामना करा। इसके बावजूद भी उन्होंने अपने समय का बहुत ही सही उपयोग करके महान वैज्ञानिक बने।

समय के द्वारा सुखों की प्राप्ति

जो व्यक्ति समय का सही से उपयोग करते हैं, उसे सुख जरूर प्राप्त होते हैं, क्योंकि जो व्यक्ति अपने काम में एकाग्रता रखता है, समय का उपयोग करते हुए वह अपने परिवार गांव और राष्ट्रीय की प्रगति का कारण जरूर बनता है, उसको धन का भी सुख प्राप्त होता है।

समय के द्वारा कार्य में सफलता

जिस तरह से हर पल, हर क्षण और हर सांस जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है। उसी तरह से हमारे लिए समय भी बहुत ही जरूरी है। हमें अपने कार्य को सफल बनाने के लिए समय के महत्व को समझना होगा।

समय का उपयोग करने से सफलता और समृद्धि कदम चूमने लगती है, और हमें नियमित जीना सिखाती है। हमारे देश में सभी का बहुत ही दुरुपयोग किया जाता है। बेकार की बातों में समय को बर्बाद किया जाता है। सबसे अधिक समय मनोरंजन के नाम पर किया जाता है, परंतु सत्य यही है, कि समय खोकर कोई भी व्यक्ति सुखी नहीं रह पाया है।

करना चाहिए आलस्य का त्याग

कहते हैं, जब समय बीत जाता है, तभी उसके बाद पछतावा होता है, तभी उसी चीज का एहसास होता है। जब समय का दुरुपयोग किया जाता है, तब दुख और दरिद्रता के अलावा हमें कुछ नहीं मिलता है। समय का सबसे बड़ा शत्रु आलस ही होता है। आलस जीवन का एक ऐसा कीड़ा है, अगर हमारे जीवन में वह लग जाए तो, धीरे धीरे सब कुछ नष्ट कर देता है। अच्छे-अच्छे लखपति भी निर्धन बन जाते हैं।

अगर हम रेलवे स्टेशन 5 मिनट भी देरी से पहुंचते हैं, तो हमारी ट्रेन निकल जाती है। इसी तरह से अगर हम परीक्षा में लेट पहुंचते हैं, तो हमारा पेपर भी अधूरा ही छूट जाता है। इसी तरह से अगर हम ऐसे काम करेंगे तो, हमारे लिए समय का दुरुपयोग ही होगा और उसी काम को अच्छे से करेंगे तो सदुपयोग होगा।

निष्कर्ष

अगर हम समय रहते समय के महत्व को समझ ले तो, हमें जिंदगी में कभी भी पछतावा नहीं होगा। अपने कामों को हम जरूरत के हिसाब से समय पर पूरा कर लेंगे। कहा भी जाता है ना, कल करे सो आज कर आज करे सो अब पल में प्रलय होएगी फिर करेगा कब, अर्थात जिस काम को हमें आज करना है, उसे आज ही खत्म कर देना चाहिए, कल पर नहीं डालना चाहिए। क्या पता कल कौन सी प्रलय आ जाए, और काम नहीं हो पाए, इसीलिए हमें समय के महत्व को समझना चाहिए।

अंतिम शब्द

प्रिय दोस्तों आज हमने अपने इस लेख में आपको समय पर निबंध (Essay On Time in Hindi) बताया है। समय हम सबके लिए बहुत ही जरूरी है। हमें यह जानना और समझना चाहिए। आशा करते हैं, आप भी अपने समय का अच्छे से उपयोग करेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

Read Also:

Ripal
Ripal

Related Posts

Leave a Comment