Home > Biography > ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय

ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय

Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi

Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi: हमारे देश में ऐसे कई उभरते हुए क्रिकेटर हैं, जो अपने प्रतिभा के दम पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे ही एक नामी क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ है, जो कि एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है।

यह इंडियन प्रीमियर लीग IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेलते हैं। इसके साथ ही घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।

अपने क्रिकेट के करियर में ऋतुराज गायकवाड़ ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसमें से एक रिकॉर्ड विजय हजारी ट्रॉफी में एक ओवर में सात छक्के मार कर पहले और एकमात्र बल्लेबाज बनने का था।

इस लेख में हम ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय (Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi) लेकर आए हैं, जिसके माध्यम से हम उनके प्रारंभिक जीवन से लेकर उनके क्रिकेट करियर के बारे में जानेंगे।

ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय (Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi)

पूरा नामऋतुराज दशरथ गायकवाड़
उपनामऋतु
पेशाबल्लेबाज
ऋतुराज गायकवाड़ जर्सी नंबर31
जन्म और जन्म स्थान31 जनवरी 1997, पुणे (महाराष्ट्र)
Ruturaj Gaikwad Age27 वर्ष (फरवरी 2024 तक)
स्कूलसेंट जोसेफ हाई स्‍कूल, पुणे, महाराष्‍ट्र
लक्ष्मीबाई नंगुडे इंग्लिश मीडियम स्कूल, पुणे
कॉलेजमराठवाड़ा मित्र मंडल कॉलेज, पुणे
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
ऋतुराज गायकवाड़ के पिता का नामदशरथ गायकवाड़
ऋतुराज गायकवाड़ की माता का नामसविता गायकवाड़
ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी का नामउत्कर्षा पवार
Ruturaj Gaikwad CastMarathi Gaikwad

ऋतुराज गायकवाड़ का प्रारंभिक जीवन और परिवार (Ruturaj Gaikwad Family)

ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म महाराष्ट्र के पुणे शहर में 31 जनवरी 1997 को हुआ था। इनके पिता का नाम दशरथ गायकवाड़ है, जो कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में कार्य करते थे।

वहीं इनकी माता का नाम सविता गायकवाड़ है, जो कि नगर पालिका में एक शिक्षिका है। ऋतुराज गायकवाड़ को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में इनके माता-पिता दोनों ने ही काफी सहयोग किया।

ऋतुराज गायकवाड़ की शिक्षा (Ruturaj Gaikwad Education)

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ हाई स्कूल पुणे, महाराष्ट्र से पूरी की। उसके बाद लक्ष्मीबाई नगुंडे इंग्लिश मीडियम स्कूल से आगे की स्कूलिंग पुरी की।

स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के लिए इन्होंने मराठावाडा मित्र मंडल कॉलेज पुणे, महाराष्ट्र में दाखिला लिया और वहां से स्नातक की डिग्री हासिल की।

ऋतुराज गायकवाड़ का क्रिकेट करियर

ऋतुराज गायकवाड़ मात्र 5 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलने में रुचि रखते थे। साल 2003 में एक बार यह पुणे के नेहरू स्टेडियम में न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया मैच देख रहे थे।

जिसमें इन्होंने एक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेंडन मैकुलम को स्कूप शॉट मारते हुए देखा और उस दृश्य ने इनके दिमाग पर ऐसा असर डाला कि इन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने की ठान ली।

क्रिकेटर बनने के लिए ऋतुराज ने 11 साल के उम्र में महाराष्ट्र के पुणे में स्थित वेंगसरकर क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया। इस अकादमी से क्रिकेट की बारिकीयां सिखते हुए महाराष्ट्र की अंडर-14 और अंडर-16 टीमों में जगह बनाने में कामयाब हुए।

ऋतुराज गायकवाड़ का घरेलू क्रिकेट करियर

6 अक्टूबर 2016 को ऋतुराज गायकवाड़ ने रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। हालांकि मैच के दौरान उन्हें चोट लग जाने के कारण रणजी सीजन छोड़ना पड़ा।

8 हफ्तों के ब्रेक के बाद 25 फरवरी 2017 को विजय हजारे ट्रॉफी में इन्होंने महाराष्ट्र के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया, जहां पर इन्हें एक मैच खेलने को मिला।

रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन में ऋतुराज को महाराष्ट्र टीम का सलामी बल्लेबाज चुना गया। उस मैच में इन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 110 गेंद में 132 रन बनाएं।

2018-19 के रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी दोनों में ही ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया ए टीम में जगह बनाने में सफल हुए। 2018-19 के विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने 365 रन बनाए थे।

उसी साल के देवधर ट्रॉफी में इन्हें India B टीम में शामिल किया गया था। उसी साल दिसंबर में 2018 ACC emerging teams Asia Cup में भारतीय टीम में चुना गया।

2019 में श्रीलंका ए के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में भारत ए टीम में इन्हे शामिल किया गया, जिसमें इन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहले ही मैच में 136 गेंदों पर 187 रन बनाने में सफल हुए। वहीं दूसरे मैच में 125 रन बनाए थे।

यह भी पढ़े

ऋतुराज गायकवाड़ का आईपीएल करियर

ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2019 में 20 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन उस साल के पूरे सीजन में इन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला।

लेकिन अगले ही साल जब यूएई में आईपीएल 2020 का सीजन खेला गया, उस समय ऋतुराज गायकवाड़ ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया।

आईपीएल 2021 के मैच में इन्होंने 101 रन बनाए थे, जिसमें 9 चौके और पांच छक्के थे। उस समय इन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। उसी साल ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल मैच में चार अर्धशतक और एक शतक बनाया था। इसके साथ ही ऑरेंज कैप जीतने वाले यह सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे।

आईपीएल के उस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ को “इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर” पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

2021 के आईपीएल सीजन में ऋतुराज ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन दिया था, जिसके कारण 2022 के आईपीएल नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में खरीद लिया था।

2022 के आईपीएल सीजन के 14 मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ ने कुल 368 रन बनाए थे। 2023 में भी सीएसके ने ऋतुराज गायकवाड़ को अपने टीम में शामिल किया था और 2023 के आईपीएल के 16 मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ ने कुल 590 रन बनाए थे।

ऋतुराज गायकवाड़ का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

टी20 क्रिकेट

T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ को पहली बार 28 जुलाई 2021 को खेलने का मौका मिला। इसके पहले मैच में 18 गेंद पर 21 रन इन्होंने बनाया था जबकि दूसरे मैच में 10 गेंद में 14 रन पर आउट हो गए थे।

फरवरी 2022 में ऋतुराज गायकवाड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में एक बार फिर इन्हें खेलने का मौका मिला। उस मैच में केवल 8 गेंद में चार रन ही बना पाए थे। तीसरे T20 मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने पांच मैचों में कुल 96 रन बनाएं थे।

वनडे क्रिकेट

वनडे क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ ने 6 अक्टूबर 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए अपना वनडे डेब्यू किया था। अब तक भारत के लिए यह चार वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें कुल 106 रन बना चुके हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ का वैवाहिक जीवन

ऋतुराज गायकवाड़ की शादी 3 जून 2023 को महिला क्रिकेटर उत्कर्ष पवार के साथ हुई। दोनों की शादी महाबलेश्वर के होटल “ले मेरिडियन” में हुई थी और दोनों ने अपनी शादी के फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

उत्कर्ष पवार घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलती है। 24 साल की उम्र में उत्कर्ष की शादी ऋतुराज गायकवाड़ के साथ हुई। वह एक दाएं हाथ की मीडियम पेसर है। 2021 में वह लिस्ट एक क्रिकेट खेली थी, उसके बाद उन्हें दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला।

ऋतुराज गायकवाड़ की नेटवर्थ

ऋतुराज गायकवाड़ एक नामी और प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेटर है। 2023 की एक रिपोर्ट के अनुसार ऋतुराज गायकवाड़ की कुल संपत्ति 36 करोड़ रुपए बताई गई है।

बात करें इनकी कमाई के मुख्य स्रोत की तो इनके कमाई का मुख्य स्रोत आईपीएल वेतन बीसीसीआई और विज्ञापन है।

हालांकि अभी यह बीसीसीआई के साथ अनुबंध नहीं है। लेकिन आईपीएल मैच के लिए सीएसके इन्हे 6 लाख रुपए का फीस देती है। इसके अलावा घरेलू मैच खेल के भी यह काफी पैसे कमाते हैं। T20 मैच के लिए यह ₹300000 चार्ज करते हैं।

इनकी कुल संपत्ति में महंगे कार कलेक्शन है। ऋतुराज गायकवाड़ के पास बीएमडब्ल्यू और एक ऑडी कार है, जिसकी कीमत लाखों रुपए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के पुणे में इनका खुद का एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में आपने भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय (Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi) विस्तार से जाना है।

इस लेख में ऋतुराज गायकवाड़ के प्रारंभिक जीवन, इनकी शिक्षा, इनका परिवार, इनका वैवाहिक जीवन और इनके क्रिकेट करियर के बारे में बताया।

हमें उम्मीद है कि इस लेख के जरिए आपको ऋतुराज गायकवाड़ से जुड़े सभी प्रश्नों का जवाब मिल गया होगा। इसे आगे शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़े

हर्षल पटेल का जीवन परिचय

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय

शुबमन गिल का जीवन परिचय

मोहम्मद सिराज का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment