Home > Biography > सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय

Suryakumar Yadav Biography in Hindi

Suryakumar Yadav Biography in Hindi: सूर्य कुमार यादव का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ T20 बल्लेबाज के नाम में शामिल है। प्रसिद्ध भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर है, इन्हें स्काई के नाम से भी जाना जाता है।

घरेलू क्रिकेट में यह मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं। अपनी काबिलियत के दम पर इन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

यहां पर हम सूर्यकुमार यादव जीवनी (Suryakumar Yadav Biography in Hindi) शेयर कर रहे हैं, जिसमें इनके प्रारंभिक जीवन, उम्र, परिवार, वाइफ, क्रिकेट करियर, नेटवर्थ आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे।

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय (Suryakumar Yadav Biography in Hindi)

पूरा नामसूर्यकुमार अशोक यादव
उपनामसुर्या, स्काई, मिस्टर 360
पेशाभारतीय क्रिकेटर
कोचअशोक असवलकर
जन्म और जन्म स्थान14 सिंतबर 1990, मुंबई (महाराष्ट्र)
धर्महिंदू
राष्ट्रीयताभारतीय
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
पिता का नामअशोक कुमार यादव
माता का नामस्वप्ना यादव
बहन का नामदिनल यादव
पत्नी का नामदेविशा शेट्टी

सूर्यकुमार यादव का प्रारंभिक जीवन और परिवार (Suryakumar Yadav Family)

सूर्यकुमार यादव का जन्म मुंबई के एक मध्य वर्ग परिवार में 14 सितंबर 1990 को हुआ था। इनके पिता का नाम अशोक यादव है, जो कि पेशे से परमाणु अनुसंधान केंद्र (BRC) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यत हैं।

इनकी माता का नाम सपना यादव है, जो कि एख गृहणी है। इनकी एक बहन भी है, जिसका नाम दिनल यादव है।

अशोक कुमार यादव मूल रूप से वाराणसी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। लेकिन पिता का BRC में नौकरी होने के कारण पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया और यहीं से इनका पालन पोषण और शिक्षा हुआ।

सूर्यकुमार यादव की शिक्षा

सूर्यकुमार यादव की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से हुई। उसके बाद परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज आफ मुंबई और पिल्लई कॉलेज आफ आर्ट्स साइंस, कॉमर्स एंड बीकॉम से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए क्रिकेट की कोचिंग ज्वाइन कर ली।

सूर्यकुमार यादव का वैवाहिक जीवन

सूर्यकुमार यादव की वाइफ का नाम देवीशा सेठी है, जिनसे इनकी शादी 7 जुलाई 2016 को हुई थी। देवीशा सेठी मुंबई में एक डांस इंस्ट्रक्टर है।

दोनों की मुलाकात 2012 में मुंबई के आर ए पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स में हुई थी। दोनों तकरीबन 4 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे।

सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट करियर

सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट करियर 11 फरवरी 2010 को हुआ जब वह विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए गुजरात के खिलाफ पहला मैच खेले थे और उस मैच में 37 गेंद पर 41 रन बनाते हुए मैच के दूसरे सर्वोच्च स्कोर रहे थे।

2010 के अंत में सूर्यकुमार यादव को दिल्ली के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने को मौका मिला, जिसमें इन्होंने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए थे।

2011-12 के रणजी ट्रॉफी में सूर्य कुमार यादव क्रिकेटर का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था, जिसमें इन्होंने 9 मैचों में कुल 754 रन बनाकर मुंबई के टॉप स्कोरर रहे थे। उस सीजन में उड़ीसा के खिलाफ तीसरे मैच में दोहरा शतक और अगले मैच में एक और शतक लगाया था।

उसी सीजन में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए 2014-15 के रणजी सीजन से पहले उन्हें मुंबई टीम का कप्तान भी बनाया गया।

लेकिन खेल में ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी उन्होंने छोड़ दी। लेकिन 2020-21 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इन्होंने मुंबई टीम की कप्तानी की थी।

यह भी पढ़े

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर

  • घरेलू क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन काफी शानदार रहा, जिससे प्रभावित होकर 2012 के आईपीएल ऑक्शन में 10 लाख रुपए में मुंबई इंडियंस ने इन्हें खरीद लिया।
  • लेकिन उस सीजन में टीम में पहले से ही बेहतरीन क्रिकेटर होने के कारण इन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया। लेकिन 2014 आईपीएल ऑक्शन में 17 लाख रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन्हें खरीदा।
  • आईपीएल 2015 के सीजन में 20 गेंद में पांच छक्के के साथ 46 रन जड़ते हुए काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी। इसके बाद ये लगातार 4 सालों तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही आईपीएल खेलते रहे।
  • आईपीएल में इनके लगातार आकर्मक प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने इन्हें दोबारा 2018 में अपनी टीम में शामिल कर लिया। 2018 आईपीएल सीजन में कुल 512 रनों के साथ मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। अब तक यह मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते आ रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

T20 क्रिकेट

सूर्य कुमार यादव क्रिकेटर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में साल 2021 में खेलने को मिला जब इन्होंने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ T20 मैच में डेब्यू किया।

पहले मैच मैं खेलने का मौका तो नहीं मिल पाया था लेकिन T20 सीरीज के चौथे मैच में इन्होंने 57 रन बनाए थे और एक छक्का भी लगाया था।

2021 T20 वर्ल्ड कप में यह भारत की टीम का हिस्सा रहे थे और चार मैच में खेलते हुए तीन पारियों में 42 रन बनाए थे।

2022 में T20 सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए इन्होंने अपने बल्लेबाजी का ऐसा शानदार प्रदर्शन दिखाया, जिसने आईसीसी T20 बल्लेबाजी की रैंकिंग में इन्हें नंबर एक का स्थान हासिल करने में मदद किया।

वनडे क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव का वनडे क्रिकेट करियर 18 जुलाई 2021 को शुरू हुआ जब इन्होंने पहला वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था और उस मैच में 31 रन बनाए थे। अब तक यह कुल 31 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें कुल 669 रन बनाए हैं और चार अर्थशतक जड़े हैं।

टेस्ट क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव का टेस्ट क्रिकेट डेब्यू 9 फरवरी 2023 को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ। सूर्यकुमार यादव एकदिवसीय श्रृंखला में तीन बार गोल्डन डक होने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज है।

सूर्यकुमार यादव नेटवर्थ

सूर्यकुमार यादव की कुल नेटवर्थ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 55 करोड़ रुपए बताई जाती है, जिसमें इनके पास मुंबई के चेंबर में एक शानदार अपार्टमेंट भी है, जिसकी कीमत 8 से 10 लाख रुपए बताई जाती है।

बात करें इनके कमाई के मुख्य स्रोत की तो सूर्यकुमार यादव को हर साल बीसीसीआई अनुबंधन के अनुसार 3 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है।

इसके अलावा क्रिकेट के अलग-अलग फॉरमैट में खेलने के लिए यह अलग-अलग फीस चार्ज करते हैं। प्रति T20 मैच के लिए 3 लाख, प्रति टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपए और वनडे के लिए 6 लाख रुपए की फीस लेते हैं।

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव को आईपीएल में खेलने के लिए मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपए में रिटर्न किया है। मैच के अलावा सूर्यकुमार यादव कई प्रसिद्ध ब्रांड के एंडोर्समेंट से भी कमाते हैं।

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में आपने प्रसिद्ध भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय (Suryakumar Yadav Biography in Hindi) विस्तार से जाना है।

हमें उम्मीद है कि इनके जीवन परिचय के जरिए सूर्यकुमार यादव का प्रारंभिक जीवन, इनकी शिक्षा, इनका परिवार, इनका वैवाहिक जीवन और इनके क्रिकेट करियर के बारे में आपको सब कुछ जानने को मिला होगा।

यह भी पढ़े

अर्शदीप सिंह क्रिकेटर का जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल (क्रिकेटर) का जीवन परिचय

ईशान किशन का जीवन परिचय

हर्षल पटेल का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment