Home > Biography > प्रभास का जीवन परिचय

प्रभास का जीवन परिचय

Prabhas Biography in Hindi :तेलुगु फिल्म अभिनेता प्रभास के बारे में देश का बच्चा-बच्चा जानता है क्योंकि अभिनेता प्रभास की बहु चर्चित फिल्म बाहुबली2 ने भारत के सभी फिल्मों में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, जिसकी वजह से उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जाना जाता है।

इस फिल्म के लिए बाहुबली के रोल के लिए प्रभास ने 5 वर्ष तक मेहनत की है। तब कहीं जाकर वे इतना बेहतरीन काम कर पाए हैं। संपूर्ण भारत के लोग अभिनेता प्रभास के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। उनका जीवन परिचय जानना चाहते हैं। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रभास की बायोग्राफी बताने वाले हैं।

इन दिनों प्रभास अपनी आगामी बहुचर्चित फिल्म “आदि पुरुष” को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और रामायण काल के किरदारों पर आधारित यह फिल्म भारत की एक बेहतरीन कर्म साबित हो सकती है।

Prabhas Biography in Hindi
Image: Prabhas Biography in Hindi

हर तरफ इस फिल्म की चर्चा की जाती है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है और इसमें एडवांस लेवल का VFX इस्तेमाल किया गया है। प्रभास भारत के सबसे महंगे अभिनेता है, जो अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। प्रभास जिस भी फिल्म में जिस भी तरह का किरदार निभाते हैं। वह अपने आप को पूरी तरह से उस किरदार के अनुसार ढाल देते हैं।

पहले प्रभास को मुख्य रूप से केवल दक्षिण भारत में ही जाना जाता था, लेकिन जब वर्ष 2015 में दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर प्रभास को लिया गया और यह फिल्म जब देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो रातों-रात प्रभास पूरे भारत के सबसे महंगे और लोकप्रिय फिल्म अभिनेता बन गए।

जिसके बाद उसी बाहुबली का दूसरा भाग रिलीज हुआ, जिसे बाहुबली2 नाम से जाना जाता है। यह फिल्म तो ब्लॉकबस्टर साबित हुई और भारत के सभी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया तथा भारत की सबसे महंगी फिल्म में से भी एक रह चुकी है।

प्रभास का जीवन परिचय | Prabhas Biography in Hindi

प्रभास का जन्म परिचय

प्रभास का पूरा नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलापति है। प्रभास का जन्म भारत के तमिलनाडु राज्य के चेन्नई में 23 अक्टूबर 1979 को हुआ था। प्रभास हिंदू धर्म से संबंध रखते हैं।

प्रभास के माता का नाम शिवा कुमारई है। प्रभास के पिता का नाम उप्पलापति सूर्य नारायणा राजू है। प्रभास के पिता दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता है। जबकि उनकी माता एक गृहिणी है। प्रभास की स्कूली शिक्षा दीक्षा भीमावरम के डीएनआर स्कूल में हुई है।

प्रभास का एक बड़ा भाई है जिसका नाम प्रमोद उप्पलापति है। प्रभास की एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम प्रगति है। प्रभास अपने भाई बहन से सबसे छोटे हैं। प्रभास के भाई भी दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता है।

इसके अलावा प्रभास के चाचा भी दक्षिण भारतीय फिल्मों से संबंध रखते हैं। वे तेलुगु फिल्म अभिनेता है। प्रभास के चाचा का नाम कृष्णन राजू उप्पलापति है। इनको आप दक्षिण भारतीय फिल्मों में देख चुके होंगे। प्रभास ने हैदराबाद के श्री चैतन्य कॉलेज से बी. टेक के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

प्रभास का फिल्मी करियर

वर्तमान समय में प्रभास सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन के बाद तीसरे दक्षिण भारतीय प्रसिद्ध अभिनेता है।‌ लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रभास ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कब और कैसे की थी?

आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि प्रभास शुरुआत से ही व्यापार करना चाहते थे, बिजनेसमैन बनना चाहते थे। लेकिन उनके चाचा ने उन्हें फिल्मी कैरियर चयन करने के लिए कहा। उनके चाचा भी फिल्म अभिनेता है।

उनके कहने पर प्रभाव वर्ष 2002 में फिल्मी करियर की शुरुआत की प्रभास की पहली फिल्म ईश्वर थी। उसके बाद अगले वर्ष 2003 में तथा वर्ष 2004 में तीन फिल्मों में काम किया। इस प्रकार एक के बाद एक लगातार फिल्मों में काम करते गए।

फिल्मों में कदम रखने के कुछ ही समय बाद वर्ष 2002 से वर्ष 2014 के बीच उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली क्योंकि इस बीच प्रभास ने चक्रम, छत्रपति, पौर्नामी, योगी, बुज्जिगादु, बिल्ला, फिल्म, मिस्टर परफेक्ट, एक निरंजन तथा एक्शन जैक्सन जैसी अनेक सारी फिल्मों में काम किया।

इन फिल्मों में प्रभास ने एक्शन ड्रामा कॉमेडी इत्यादि हर तरह के रोल निभाए। जिसकी वजह से संपूर्ण दक्षिण भारत में उन्हें एक अभिनेता की पहचान मिल गई। बड़े पैमाने पर उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई थी।

लेकिन पूरे भारत में उन्हें नहीं जानते थे क्योंकि उस समय दक्षिण भारतीय फिल्मों को उत्तर भारत में पसंद नहीं किया जाता था। लेकिन अब उत्तर भारत में सबसे ज्यादा दक्षिण भारतीय फिल्मों को ही देखा जाता है।

प्रभास की प्रसिद्धि

प्रभास के फिल्मी करियर में असली मोड़ तब आया जब उनकी फिल्म बाहुबली रिलीज हुई और उन्हें पूरे भारत में फिल्म अभिनेता के तौर पर प्रसिद्ध वर्ष 2015 में मिली। इस वर्ष बाहुबली फिल्म भारत के अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई।

इस फिल्म के लिए प्रभास ने 4 वर्षों तक निर्माता एसएस राजामौली के साथ मिलकर मेहनत की थी, जिसके बाद इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह दक्षिण भारत की पहली फिल्म थी, जिसने उत्तर भारत और संपूर्ण भारत में सुर्खियां बटोरी थी और कमाई की कई रिकॉर्ड बनाए थे।

इस फिल्म से डायरेक्टर एसएस राजामौली और प्रभास की हर तरफ चर्चा होने लगी। दर्शकों को इस फिल्म के अगले भाग का इंतजार सता रहा था। बाहुबली फिल्म में प्रभास ने महेंद्र बाहुबली का किरदार निभाया था।

बाहुबली फिल्म की सफलता के बाद संपूर्ण देश में करोड़ों लोगों को इस फिल्म के अगले भाग का इंतजार था। अगला भाग वर्ष 2017 में बनकर तैयार हो गया, जिसके बाद बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर भारत के सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया तथा भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

यह भारत की सबसे महंगी फिल्म भी थी तथा इस फिल्म ने विदेशों में भी कमाई के मामले में भारत की सभी फिल्मों का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड हासिल किया था। इस फिल्म में भी प्रभास की काफी सराहना की गई और प्रभास को इस फिल्म के बाद पूरे भारत में फिल्म अभिनेता की पहचान मिल गई।

प्रभास के अवार्ड

अभिनेता प्रभास को बेहतरीन अभिनय करने के लिए वर्ष 2004 में संतोषम फिल्म अवार्ड दिया गया तथा वर्ष 2004 में फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया। इसके अलावा वर्ष 2012 में दक्षिण भारतीय इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया था। वर्ष 2013 में तेलुगू फिल्म मिर्ची अवार्ड दिया गया।

अवार्ड के अलावा प्रभास के जीवन से जुड़े विवादों के बारे में बात करें, तो एक मुख्य विवाद प्रभात से जुड़ा हुआ है जो काफी वायरल हुआ था। यह विवाद एक वायरल तस्वीर को लेकर हुआ था, जिसमें प्रभास एक दक्षिण भारतीय कांग्रेस नेता की बहन के साथ अपमानजनक स्थिति में देखे गए थें। हालांकि प्रभास ने इन विवादों का खंडन किया है।

निष्कर्ष

बाहुबली फिल्म तो आपने देखी ही होगी या फिर मीडिया में इसकी चर्चा सुनी ही होगी। इस फिल्म में मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता प्रभास ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने 4 वर्ष की मेहनत से इस फिल्म को सफल बनाया था। इसके अलावा इस फिल्म को डायरेक्टर एसएस राजामौली ने बनाया।

बाहुबली 2 पूरे भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई तथा इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कीए, जिसके बाद देश भर में प्रभास एक बहुचर्चित फिल्म अभिनेता बन गए। अब प्रभास की अगली फिल्म “आदि पुरुष” रिलीज होने वाली है। माना जा रहा है कि यह भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी।

इस आर्टिकल में हम आपको प्रभास का जीवन परिचय (Prabhas Biography in Hindi) बता चुके हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आर्टिकल के संबधित कोई भी सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट में जरुर बताएं।

यह भी पढ़ें:

दिलीप जोशी का जीवन परिचय

कैरी मिनाटी का जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल (क्रिकेटर) का जीवन परिचय

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जीवन परिचय

Ripal
Ripal

Related Posts