Home > Poems > क्रिसमस पर कविता

क्रिसमस पर कविता

Merry Christmas Poem in Hindi: क्रिसमस का त्यौहार 25 दिसम्बर को हर साल पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस के दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था, इसलिए यह सम्पूर्ण विश्व में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Merry Christmas Poem in Hindi
Image: Merry Christmas Poem in Hindi

क्रिसमस के दिन लोग एक दूसरे को बधाई देते है खुशियाँ और मिठाई बांटते है। यहाँ पर हम क्रिसमस पर कविता शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: क्रिसमस कब और क्यों मनाया जाता है?

क्रिसमस पर कविता (Merry Christmas Poem in Hindi)

Merry Christmas Hindi Poem

ठंडी-ठंडी हवाओं में
कोई मेरी क्रिसमस गाता है
हर बार एक थैला भरकर
वो गिफ्ट लेकर आता है
माँ हमसे कहती है
वो बच्चों को प्यार है करता
हरे भरे क्रिस्ट्मस ट्री को
वो सुन्दर सज़ा के देता
दिसंबर 25 को आता वो
सांता-सांता कहलाता वो।

Merry Christmas Poem in Hindi

Poem on Merry Christmas in Hindi

क्रिसमस है आया
ढेरों खुशियाँ संग लाया
चारों तरफ है सितारों की चमक
है संग सांता क्लॉस की दमक
चॉक्लेट कैंडी की है छाई बहार
खिलौनों और कपड़ों से हैं सजे बाज़ार
चर्च में हैं कैरल गाये जा रहे
जीसस का जन्मदिन सब हैं माना रहे
इस बड़े दिन मुझको भी कुछ बतलाना है
तुम संग प्यार को निभाना है
खुश तुम रहो यूँ ही हमेशा
तुमको क्रिसमस की बहुत बधाई।

Merry Christmas Poem in Hindi

क्रिसमस पर कविता हिंदी में

आया क्रिसमस का पर्व
सबको हो रहा गर्व,
चमक है चारों तरफ सितारों की
कमी नहीं है यारों की,
क्रिसमस ट्री सजे हैं बाजार में
बच्चे जी रहे हैं बहार में,
हर कोई जा रहा चर्च
सबको हो रहा हर्ष,
सांता बांट रहे उपहार
आप भी बरसाओ प्यार,
बनाये रखना भाईचारा
क्रिसमस त्यौहार है बड़ा प्यारा।।

Merry Christmas Poem in Hindi

Christmas Par Kavita

जिंगल बैल्स बस रहे हैं
साल खत्म हो रहा है।

पर उससे पहले 25 दिसंबर
क्रिसमस आ रहा है,
क्रिसमस आ रहा है।

क्रिसमस ट्री लायेंगे
उसे सजायेंगे
ऊँची डाली पर,
तारा लगायेंगे।

अच्छे बच्चे बनेंगे,
सांता याद करेंगे,
तोहफे लायेंगे
हाथ मिलाएंगे।

क्रिसमस आ रहा है,
क्रिसमस आ रहा है।

क्रिसमस प्यार का उत्सव है,
जादू कर देता है,
मन को छू लेता है,
प्यार से भर देता है।

क्रिसमस आ रहा है,
क्रिसमस आ रहा है।

यह भी पढ़े: क्रिसमस डे गिफ्ट्स आइडियाज

Christmas Hindi Poem

क्रिसमस पर मिलते बच्चों को कई उपहार,
इसीलिए तो बच्चे सालभर करते क्रिसमस का इंतजार।

लोग सजाते घरों के सामने क्रिसमस ट्री,
ताकि बच्चों की हो हर खुशियां पूरी।

आओ साथ मिलकर मनाये क्रिसमस का त्योहार,
जो हममें बढ़ाता भाईचारा और प्यार।

जिसमें रहता बच्चों को सांता का इंतजार,
क्योंकि अपने साथ वह लाते ढेरो तोहफे हर बार।

इसीलिए सबको भाता यह क्रिसमस का त्योहार,
जिसे मिलकर मनाता पूरा घर परिवार।

Christmas Par Poem in Hindi

सांता आओ सांता आओ,
शांति और खुशहाली लाओ,
चाकलेट टॉफियाँ हुयी पुरानी,
देश प्रेम का सन्देश लाओ,
आंतकवाद बढ़ा है देश में,
उसको आओ दूर भगाओ,
न्यारी प्यारी दुनिया सारी,
आंतकवाद से बिगड़ रही है,
सबको प्यार का पाठ पढ़ाओ,
सांता आओ सांता आओ,
शांति और खुशहाली लाओ।

Hindi Poem Christmas

गोलू, सोनू छोड़ो असमंजस,
आया है भाई हैप्पी क्रिसमस।

लो आई मस्ती की बहार,
मांगो क्या चाहिए उपहार,
सांता क्लाउस उनको ही देंगे,
जिनका होगा सद्व्यवहार,
किस उधेड़-बुन में गए फंस,
आया है भाई हैप्पी क्रिसमस।

ईसा मसीह का जन्मदिन,
क्रिसमस ट्री सजाने का दिन,
सभी मिल गाओ ताक-धिना-धिन,
तोहफों का आनंद लो हंस हंस,
आया है भाई हैप्पी क्रिसमस।

Merry Christmas Poem in Hindi

क्रिसमस आया पास में,
बच्चे करे पुकार
सान्ता लेकर आएंगे,
झोला भर उपहार।

झोले में उपहार है,
और सर पे टोपी लाल
गोलू-मोलू गुड्डे जैसा,
सान्ता लगे कमाल।

टन-टन-टन टन-टन-टन
घंटी वाला सान्ता आता
हो-हो-हो हो-हो-हो,
हो-हो करके खूब हंसाता।

देखो दोस्तों आ गया
यीशु का जन्मदिन,
जब लोग खुशियों के
गीत गाते पूरे दिन।

इसी को कहते हैं
क्रिसमस का त्योहार,
जिसपर सभी को
मिलता प्यार।

यह भी पढ़े

क्रिसमस पर बधाई सन्देश

क्रिसमस की शायरी

मेरी क्रिसमस स्टेटस

मैरी क्रिसमस पर अनमोल विचार

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment