Home > Featured > क्रिसमस डे गिफ्ट्स आइडियाज

क्रिसमस डे गिफ्ट्स आइडियाज

Christmas Gift Ideas in Hindi: वैसे तो क्रिसमस ईसाई लोगों का प्रमुख त्यौहार है। लेकिन आज के समय में क्रिसमस को सभी धर्म के लोग मनाते है। यह हर साल 25 दिसंबर के दिन आता है। आज क्रिसमस पूरी दुनिया में आनंद और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

जब क्रिसमस की बात होती है तब सांता क्लॉस और क्रिसमस पार्टी की बात न हो ये तो हो नहीं सकता और जब क्रिसमस पार्टी की बात होती है तब नजरों के सामने गिफ्ट दिखाई पड़ता है। इस खुशी के उत्सव पर लोग अपने परिजनों, दोस्तों व शुभचिंतकों को गिफ्ट यानी कि उपहार देना पसंद करते है।

गिफ्ट सामने वाली व्यक्ति को कुछ स्पेशल फील करवाता है। गिफ्ट का चुनाव करते समय सबके मन में यही ख्याल आता है कि ऐसी क्या गिफ्ट दें, जो उन्हें पसंद भी आए और उनके काम भी आए।

Christmas Gift Ideas in Hindi
Image: Christmas Gift Ideas in Hindi

आज हम इस आर्टिकल में आपको क्रिसमस गिफ्ट आइडियाज के बारे में जानकारी देने वाले है, जिसके माध्यम से आप अपने स्नेहीजनों को बेस्ट गिफ्ट प्रदान कर सके।

क्रिसमस कब और क्यों मनाया जाता है विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

क्रिसमस गिफ्ट आइडियाज (Christmas Party Ideas in Hindi)

क्रिसमस के त्यौहार पर सभी को ज्यादा एक्साइटमेंट क्रिसमस पार्टी का होता है। डेकोरेशन और थीम क्रिसमस पार्टी के अहम पहलु होते है। क्र‍िसमस के त्‍योहार पर क्र‍िसमस ट्री को सजाने का चाव सभी को होता है। क्रिसमस पार्टी में अलग अलग थीम रखी जाती है, जिससे पार्टी में आने वाले लोग पार्टी का आनंद ले सके।

हम यहाँ पर आपके लिए क्रिसमस पार्टी के लिए कुछ आईडिया शेयर कर रहे है, जो आपके मददगार होगी।

  • क्रिसमस की पार्टी 20 दिसंबर से शुरु होकर 25 दिसंबर तक चलती हैं, ऐसे में आप कोई डेट को सुनिश्चित कर लें।
  • पार्टी में शामिल होने वाले गेस्ट का लिस्ट तैयार करके उन्हें इनविटेशन जरूर भेजें।
  • अपने घर को रंग बिरंगे लाइट्स, बॉल्‍स, बलून, र‍िबन्‍स, फूलों और क्रिसमस ट्री से सजाएँ। अगर आप अपने घर को थीम के हिसाब से सजायेंगे तो पार्टी की सुंदरता में चार चांद लग जायेंगे। क्रिसमस ट्री को भी आप थीम के हिसाब से सजा सकते हो।
  • क्रिसमस पार्टी में क्रिसमस थीम जरूर रखें ताकि आप और आने वाले मेहमान पार्टी का मजा ले सके। क्रिसमस थीम तरह तरह की होती है जैसी कि रेस पार्टी थीम, फनी ड्रेसिंग थीम, मिमिक्री थीम, थीम बेस्ड ड्रेस, सैंटा थीम, स्नोफॉल थीम, रेड एंड वाइट थीम, कलर थीम आदि।
  • आप अपने बजट के हिसाब से पार्टी में म्यूजिक और खाने का मेनू तैयार कर सकते है।
  • पार्टी में आने वाले हर मेहमान को गिफ्ट जरूर दें और बच्चों को चॉकलेट देना न भूलें।

पार्टी के बाद आती है गिफ्ट की बारी। वैसे तो गिफ्ट हर व्यक्ति की जरुरत और शौख़ के हिसाब से अलग होता है लेकिन हम यहाँ पर आपके लिए क्रिसमस गिफ्ट के लिए कुछ आईडिया शेयर कर रहे है, जो आपको गिफ्ट का चुनाव करने में मददगार होगा। आप सभी गिफ्ट के साथ गुलाब चॉकलेट और पर्सनल मैसेज भी छोड़ सकते हो।

माता-पिता के लिए क्रिसमस गिफ्ट्स आइडियाज (Christmas Gift Ideas for Parents)

माता-पिता का स्थान हर किसी के जीवन में सबसे क़ीमती होता है। ऐसे में क्रिसमस के मौके पर आप उन्हें गिफ्ट जरूर दे ताकि वो खुश हो जाये। आप अपने पेरेंट्स को कुछ ऐसी गिफ्ट दे, जो उनके काम भी आ सके।

माता-पिता को आप परिधान (कुर्ता पायजामा और साड़ी), स्पेक्स होल्डर, इयर पॉड्स, स्मार्ट वॉच/फिट बिट, मसाज करने वाली चप्पल, वॉलेट और पर्स दे सकते हो। यह चीजें आपको कम बजट में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से मिल जाएगी।

अगर आप के पास बजट ज्यादा है तो आप अपने माता पिता को कोई छोटी ट्रिप भी गिफ्ट कर सकते हो, जहाँ वो दोनों अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सके। मोबाइल फ़ोन भी माता पिता को गिफ्ट देने के लिए एक अच्छा विकल्प है। आप इन दोनों को पर्सनलाइज्ड गिफ्ट जैसी की फोटो फ्रेम, नाईट लैंप, कॉफ़ी और चाय का मग भी गिफ्ट कर सकते हो।

आप अपने पेरेंट्स को पानी की अच्छी क्वालिटी की बोतल, रेडियो, शेक मेकर जैसी चीज़े भी दे सकते हो।

यह भी पढ़े: क्रिसमस के मौके पर बच्चों व रिश्तेदारों को दें कुछ अलग उपहार

भाई के लिए क्रिसमस गिफ्ट्स आइडियाज (Christmas Gift Ideas for Brother)

दुनिया में भाई का रिश्ता खास होता है। अपने भाई को क्रिसमस पर एक बेहतरीन गिफ्ट देकर इस त्यौहार को यादगार बना सकते हो।

अगर आपका भाई आपसे बड़ा है तो आप बैकपैक, लैपटॉप बैग, सनग्लासेस, घडी, कॉटन शर्ट और टी शर्ट, बाइक ग्लव्स, परफ्यूम जैसी चीज़े दे सकते हो। अगर आपका भाई म्यूजिक का शौकीन है तो आप उन्हें कोई भी म्यूजिकल आइटम गिफ्ट के तौर पर दे सकते हो जैसे कि गिटार, पियानो, म्यूजिक सिस्टम।

अगर आपका भाई आपसे छोटा है तो आप उन्हें वीडियो या कंप्यूटर गेम, क्रिकेट बैट या टेनिस बेट, फोटो फ्रेम, की चैन, कॉफ़ी मग, वुडेन पेन स्टैंड, पर्सनलाइज्ड टी शर्ट, जूते दे सकते हो। आपको यह सारी चीज़े ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से आसानी से मिल जाएँगी।

मिनी इंस्टेंट कैमरा और पिग्गी बैंक भाई के लिए बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट साबित हो सकता है।

बहन के लिए क्रिसमस गिफ्ट्स आइडियाज (Christmas Gift Ideas for Sister)

कहा जाता है दुनिया में बहन का रिश्ता एक अनोखा रिश्ता होता है। इस क्रिसमस के मौके पर आप अपनी बहन को गिफ्ट देकर उसका दिल आसानी से जित सकते हो।

बहन भी एक लड़की होती है और सभी लड़कियों को हमेशा डिफरेंट टाइप्स के कपड़े और जवैलरी आकर्षित करती ही है। बाजार में यह सस्ते से लेकर महंगे हर दाम में आपको मिल जाएँगी। बहन के लिए मोबाइल गिफ्ट भी एक बेहतरीन विकल्प है। अगर आपके पास बजट कम है तो आप मोबाइल एक्सेसरीज भी गिफ्ट कर सकते हो।

पर्सनलाइज्ड मग और मोबाइल कवर, फिटनेस बेल्ट, घड़ी, मेकअप किट भी बहन को गिफ्ट देने के लिए बहेतरीन विकल्प है। कॉस्मेटिक स्टोरेज बॉक्स एक बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है।

दोस्तों के लिए क्रिसमस गिफ्ट्स आइडियाज (Christmas Gift Ideas for Friends)

जब आपके दोस्तों के लिए क्रिसमस उपहार की बात आती है तो आप कुछ ऐसा चाहते हैं, जो आपको विशेष रूप से याद करें। इस क्रिसमस गिफ्ट के जरिये आप उन्हें बता सकते है कि वे आपके लिए कितना मायने रखते हैं। आप अपने फ्रेंड को पर्सनलाइज्ड कुशन, मग और मोबाइल कवर भी दे सकते हैं।

आप अपने फ्रेंड को तरह तरह के प्लांट, हैंगिंग बॉल और शोपीस भी दे सकते हो जैसे कि बम्बू प्लांट, लाफिंग बुद्धा, विंड चार्म। अपने मित्र के साथ गुजारे सुनहरे पलों को फोटोफ्रेम में कोलाज फोटो लगाकर गिफ्ट के तौर पर दे सकते हो।

अगर आपकी फ्रेंड अलग अलग परिधान पहनने की शौखिन है तो गिफ्ट के लिए यह ऑप्शन भी बेस्ट है। आप उनकी पसंद और बजट के अपने अनुसार सुन्दर सुन्दर और अलग स्टाइल के कपडे गिफ्ट कर सकते हो। अगर उन्हें किताबें पढ़ना पसंद है तो आप बुक्स भी गिफ्ट कर सकते हो। आप अपने फ्रेंड को लाइट वेट जेलरी जैसे की छोटी सी रिंग, ब्रैकलेट चेन भी गिफ्ट कर सकते हो।

ईसा मसीह के जन्म से सूली तक की कहानी को विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बॉयफ्रेंड के लिए क्रिसमस गिफ्ट्स आइडियाज (Christmas Gift Ideas for Boyfriend)

अपने बॉयफ्रेंड को क्रिसमस के मौके पर एक अनमोल गिफ्ट देकर आप उन्हें कुछ स्पेशल फील करवा सकते हो।

अगर आपके पास कम बजेट है तो आप उनको वॉलेट, कार्ड होल्डर, पेन, प्लानर डायरी, टाई, परफ्यूम जैसी चीजें गिफ्ट में दे सकते हो, उनके दैनिक कार्य में भी काम आ सकती है।

आप उन्हें मोबाइल एक्सेसरीज भी गिफ्ट कर सकते हो जैसे पावर, हैंडसेट आदि। अगर बॉयफ्रेंड फ़िटनेस फंक है तो आप उन्हें स्मार्टवाच या फिटनेस बैंड, जिम बैग या फिटनेस रिलेटेड कोई भी चीज़ भी दे सकते हो। बॉयफ्रेंड के लिए जैकेट, ट्रिमिंग किट, घड़ी भी गिफ्ट के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

गर्लफ्रेंड के लिए क्रिसमस गिफ्ट्स आइडियाज (Christmas Gift For Girlfriend)

किसी भी लड़के के लिए उनकी गर्लफ्रेंड बेहद खास होती है। वैसे तो हर लड़कियों को चॉकलेट और गुलाब पसंद ही होते है लेकिन आप क्रिसमस के मौके पर कुछ हटकर क्रिसमस गिफ्ट देकर आप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश कर सकते हो।

लड़कियों को ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट हमेशा पसंद आते है जैसे की मेकअप किट, लिपस्टिक आदि। लड़कियां विविध परिधान की भी बहुत शौकीन होती है आप इस मौके पर उन्हें टी शर्ट, जीन्स, ड्रेस या फिर कोई खूबसूरत साड़ी गिफ्ट करके उनका दिल जीत सकते हो।

सभी प्रकार की जवैलरी भी लड़कियों को हमेशा आकर्षित करती है जैसी की चैन, नेकलेस, पेंडेंट, रिंग और एयरिंग्स बाजार में यह गोल्ड स्लिवर और प्लैटिनम में मिलती है। आप अपने बजट के हिसाब से उन्हें गिफ्ट कर सकते हो।

अगर आपके पास कम बजट है तो आप ब्रेसलेट, टेडी बियर, घडी, परफ्यूम, पर्स, जूते, पर्सनलाइज्ड कुशन और मग को गिफ्ट कर सकते हो।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमें आपके साथ क्रिसमस गिफ्ट आईडिया (Christmas Gift Ideas in Hindi) को शेयर किया है। हमें उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। इस आर्टिकल को आप अपने फ्रेंड के साथ और सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें।

अगर आर्टिकल के संदर्भित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते है। हम आपके द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया का जवाब शीघ्र से शीघ्र देने का पूरा प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े

क्रिसमस डे बधाई सन्देश

मैरी क्रिसमस स्टेटस

मैरी क्रिसमस पर अनमोल विचार

क्रिसमस की शायरी

क्रिसमस पर कविता

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment