Home > Biography > मानव विज का जीवन परिचय

मानव विज का जीवन परिचय

Manav Vij Biography in Hindi: आपने उड़ता पंजाब, रंगून जैसी बेहतरीन फिल्मों को जरूर देखा होगा, जिसमें मानव विज के प्रदर्शन ने दर्शकों की खूब प्रशंसा लूटी। मानव वीज एक भारतीय अभिनेता है। इन्होंने बॉलीवुड के हिंदी फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

Manav Vij Biography in Hindi
Image: Manav Vij Biography in Hindi

इन्होंने फिल्म शहीद-ए-आजम मूवी जो 2002 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में सुखदेव के किरदार को निभा कर फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद इन्होंने एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में काम किया।

मानव विज का जीवन परिचय | Manav Vij Biography in Hindi

मानव विज का जन्म

मानव विज पंजाबी है, इनका जन्म पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुआ था। यह पेशे से अभिनेता, गायक और डॉक्टर हैं। इन्होंने लुधियाना के मेडिकल कॉलेज से होम्योपैथी का अध्ययन किया है। 2009 में इन्होंने मेहर विज से मुंबई में शादी की थी।

मानव विज का करियर

मानव विज ने देस होया परदेस, मन्नत, सुखदेव सिंह इत्यादि कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। 2011 में आई फिल्म मम्मी पंजाबी में इन्होंने विक्रमजीत सिंह का किरदार निभाया था। वहीं उड़ता पंजाब में ये जुझार सिंह इंस्पेक्टर का किरदार में नजर आए थे।

इसके बाद उन्होंने रंगून, फिलोरी, नाम शबाना, लखनऊ सेंट्रल, इंदु सरकार जैसे कई बेहतरीन हिंदी फिल्मों में काम किया है। 2021 में इनकी मूवी रूही आई, जिसमें इन्होंने गुनिया शकील का किरदार निभाया था। इसके बाद इन्होंने 2022 की फिल्म गुंजन सक्सेना में भी काम कर चुके हैं।

इसी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज चौहान में भी इन्होंने मोहम्मद गोरी का किरदार निभाया है। मानव विज ने पंजाबी और हिंदी फिल्मों के अतिरिक्त टेलीविजन धारावाहिक में भी काम किया है। 2007 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी इस धारावाहिक में इन्होंने जॉय दीप साहिल विरानी का किरदार निभाया था।

2008 में इन्होंने किस देश में है मेरा दिल धारावाहिक में किरण का किरदार निभाया था। वहीं 2009 में मितवा धारावाहिक में भी नजर आए थे। इन सब के अतिरिक्त यें कई वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।

मानव विज की फ़िल्में

2002शहीद-ए-आजम
2011मम्मी पंजाबी
2016उड़ता पंजाब
2017रंगून, फिलोरी
2017नाम शबाना
2017लखनऊ सेंट्रल
2017बृजमोहन अमर रहे
2018अंधाधुन, रेस 3
2019गुंजन सक्सैना
2022पृथ्वीराज चौहान

मानव विज की टेलीविजन धारावाहिक

2007क्योंकि सास भी कभी बहू थी
2008किस देश में है मेरा दिल
2009मितवा

मानव विज सोशल मीडिया

Manav Vij InstagramClick Here
Manav Vij FacebookClick Here
Manav Vij TwitterClick Here

निष्कर्ष

आज के लेख में भारतीय सिनेमा के एक जाने-माने अभिनेता मानव वीज के जीवन के बारे में बताया। इन्होंने अब तक कई फिल्मों में और टीवी शो में काम किया और अभी भी ये सिनेमा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं।

हमें उम्मीद है कि मानव विज के जीवन के बारे में लिखी गई यह लेख आपको पसंद आई होगी। यदि लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि के जरिए अन्य लोगों में जरुर शेयर करें। लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप कमेंट में लिखकर जरूर पूछें।

यह भी पढ़े

मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय

निखत ज़रीन का जीवन परिचय

पराक्रमी राजा पोरस का इतिहास और जीवन गाथा

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment