Home > Biography > कुमार गौरव सर का जीवन परिचय

कुमार गौरव सर का जीवन परिचय

इस लेख में कुमार गौरव सर बायोग्राफी के बारे में विस्तार से जानेंगे, जिसमें कुमार गौरव सर कौन है, उनकी शिक्षा, उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स आदि के बारे में चर्चा करेंगे।

भारत में बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के विस्तार और विकास के साथ ही अनेक सारे नए-नए स्टार्टअप शुरू हुए हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रखते हैं।

भारत में सदियों से चली आ रही शिक्षा प्रणाली अब बदल रही है। अब इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन ही बच्चे घर बैठे पढ़े सकते है और बच्चे घर बैठे ही ऑनलाइन कोचिंग के जरिए पढ़ सकते हैं।

यदि कोई शिक्षक पहले के समय में अच्छा पढ़ाया करता था तो केवल उनके स्थानीय लोग ही जानते थे। लेकिन आज के समय में शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर ऑनलाइन हो चुके हैं।

ऐसे में जो शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाते हैं, उनमें से जो भी शिक्षक अच्छे होते हैं, अच्छे पढ़ाते हैं, अलग ज्ञान होता है, वे संपूर्ण भारत के विद्यार्थियों के बीच प्रसिद्ध हो जाते हैं।

ऐसे ही एक शिक्षक गौरव कुमार के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। जिन्होंने अपने पढ़ाने के तरीके और अपने ज्ञान के बदौलत भारत के विद्यार्थियों के बीच प्रसिद्ध हो गए हैं।

Kumar Gaurav sir Biography in Hindi

कुमार गौरव को भारत के लाखों विद्यार्थी जानते हैं क्योंकि वे भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में से एक उत्कर्ष क्लासेस जोधपुर के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं।

इसलिए स्थानीय ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत के छात्र भी जानते हैं। वे अपने पढ़ाने के तरीके और अपने ज्ञान के लिए जाने जाते हैं। इस लेख में कुमार गौरव सर का जीवन परिचय विस्तार से जानते हैं।

कुमार गौरव सर का जीवन परिचय (Kumar Gaurav Sir Biography in Hindi)

नामकुमार गौरव
जन्म और जन्मस्थान18 जुलाई 1994, जोधपुर (राजस्थान)
शिक्षाB.A.
कॉलेजएस.एस जैन सुबोध पीजी कॉलेज
पेशाशिक्षक, यूट्यूबर
विषयजीके, करंट अफेयर्स
जाति (caste)
भाषाहिंदी, अंग्रेजी और राजस्थानी

कुमार गौरव का जन्म परिचय

कुमार गौरव का जन्म जोधपुर के राजस्थान में 18 जुलाई 1994 को हुआ। कुमार गौरव हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। कुमार गौरव के पिता आर्मी में ऑफिसर थे, लेकिन उनके परिवार की स्थिति मध्यम थी।

इस वजह से उन्हें अनेक सारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। कुमार गौरव अब वह एक शिक्षक और यूट्यूबर है, जो ऑनलाइन पढ़ाते हैं।‌

वे पहले से ही ऑफलाइन कोचिंग देते हैं, जिसमें खास तौर पर जीके से संबंधित पढ़ाया करते हैं।

उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जोधपुर से ही की, जिसके बाद उन्होंने b.a. की डिग्री एस.एस जैन सुबोध पीजी कॉलेज से प्राप्त की।

वे अपनी प्राथमिक शिक्षा के दौरान सभी बच्चों में हमेशा टॉप रहा करते थे तथा उच्च शिक्षा के दौरान वे बच्चों को कोचिंग भी दिया करते थे। कुमार गौरव “गोल्ड मेडलिस्ट” रह चुके हैं, यह बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे।

कुमार गौरव और उत्कर्ष क्लासेस

kumar gaurav sir सबसे पहले एक छात्र के रूप में उत्कर्ष क्लासेज में गये थे, जिसके बाद वे उसी उत्कर्ष क्लासेज के शिक्षक बन गए। हालांकि इस बीच उन्हें काफी समय लगा।

जब वे छात्र थे तभी वे ऑफलाइन तरीके से कभी कभी पढ़ाया करते थे। इस बात की जानकारी उत्कर्ष क्लासेज को लगी तो उन्होंने देखा कि वास्तव में वे काफी अच्छा पढ़ाते हैं। इसलिए उन्होंने कुमार गौरव को शिक्षक के रूप में पढ़ाने हेतु जोड़ दिया।

इसके बाद कुमार गौरव उत्कर्ष क्लास में अध्यापक के अलावा कंटेंट राइटर के रूप में भी लंबे समय तक कार्य किया।‌ उत्कर्ष क्लासेज के सबसे होशियार और प्रभावशाली छात्रों की सूची में कुमार गौरव शामिल थे।‌

कुमार गौरव ने अपने पढ़ाने के हुनर और अपने उत्कृष्टता से ही उत्कर्ष क्लासेस के संस्थापक निर्मल निर्मल गहलोत का दिल जीत लिया था।

निर्मल गहलोत व कुमार गौरव अब घनिष्ठ मित्र है, उन्हें कई बार साथ में देखा जाता है। एक समय जब उत्कर्ष क्लासेस में टीचर की कमी थी, तब निर्मल गहलोत काफी चिंतित हो गए थे।

ऐसे समय में कुमार गौरव ने निर्मल गहलोत को अपने शिक्षक रुप के बारे में बताया और उन्होंने अपने ज्ञान का परिचय दिया।

निर्मल गहलोत को बच्चों की तरह पढ़ा कर बताया तब निर्मल गहलोत ने कुमार गौरव को पहली बार में ही सेलेक्ट कर दिया था, उन्हें कुमार गौरव द्वारा पढ़ाए जाने के तरीके और व्यवहार तथा उनके ज्ञान की अनुभूति हुई।

वर्ष 2019 में कुमार गौरव ने उत्कर्ष क्लासेस में करंट अफेयर की कक्षाएं लेनी शुरू की। तभी से लेकर आज तक करंट अफेयर्स और जीके से संबंधित सभी तरह की क्लास लेते हैं।‌

निर्मल गहलोत ने कुमार गौरव को काफी सहयोग और सपोर्ट किया तथा उन्हें लगातार अपनी रुचि अनुसार पढ़ाते रहने हेतु आग्रह किया।

इस पर कुमार गौरव आगे बढ़ते रहे और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस दौरान उन्होंने अनेक सारे प्लेटफार्म पर सोशल मीडिया के जरिए तथा ऑफलाइन हर तरह की कक्षाएं लगाई।

कुमार गौरव सर की सफलता की कहानी

जब से कुमार गौरव ने ऑनलाइन पढ़ाना शुरू किया है तब से उत्कर्ष क्लासेस की भी ग्रोथ बढ़नी शुरू हो गई है।

जब उत्कर्ष क्लासेस के यूट्यूब चैनल पर गौरव के करंट अफेयर्स के 3-4 वीडियोस डाले गए तब पूरे देश में सबसे कम समय में यूट्यूब पर लाइव क्लास सबसे ज्यादा लोगों द्वारा देखे जाने का रिकॉर्ड वर्ष 2020 में बना था।

जब कुमार गौरव ने बी.ए की डिग्री पूरी करने के बाद शिक्षक के द्वार पर नौकरी की तलाश शुरू की, तब उन्हें अनेक सारी शिक्षण संस्थान से ऑफर मिले, लेकिन उन्हें कुछ खास जमा नहीं।

उन्हें स्कूल का समय और शिक्षण संस्थानों की व्यवस्था के चलते उन्होंने दो-तीन जगह पर पढ़ाने के बाद वह जगह छोड़ दी।

फिर उन्हें उत्कर्ष क्लासेस पर बच्चों को पढ़ाने का विचार मन में आया और वे वहां पर गए तथा अपने शिक्षक रुचि के बारे में बताया। जिस पर उनका टेस्ट लिया गया और पहली बार में ही उन्हें पास कर दिया गया।

उत्कर्ष क्लासेस के संस्थापक निर्मल गहलोत ने कुमार गौरव के कोचिंग लेने के तरीके तथा उनके ज्ञान से अभिभूत हुए। उन्होंने कुमार गौरव को शाबाशी दी तथा हमेशा सहयोग व सपोर्ट किया।

उत्कर्ष क्लासेज के संस्थापक निर्मल गहलोत को सबसे ज्यादा कुमार गौरव का पढ़ाने का तरीका पसंद आया। वह इतनी अच्छी तरीके से और विस्तार से पढ़ाते हैं कि पढ़ने वाले सभी बच्चे ध्यान पूर्वक तथा मन लगाकर पढ़ाई करते हैं।

कुमार गौरव सर के रिकॉर्ड्स

उत्कर्ष क्लासेज के अंतर्गत 30 दिसंबर 2020 को यूट्यूब पर लाइव क्लास के द्वारा बच्चों को पढ़ा रहे थे, तब लाइव क्लास में एक लाख से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अभी तक इस रिकॉर्ड को किसी ने नहीं तोड़ा है।

कुमार गौरव द्वारा बनाएं गए इस रिकॉर्ड के बाद हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी और उन्हें देश का एक बेहतरीन और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक माने जाने लगा।

उसके बाद वर्ष 2022 में कुमार गौरव ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर लाइव क्लास के दौरान तीन लाख से ज्यादा लोगों के जुड़ने से एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने जी.के और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर पढ़ाया था।

कुमार गौरव बच्चों को जीके तथा करंट अफेयर्स पढ़ाते हैं। उत्कर्ष क्लासेज के ऑफिशियल इलेक्टिव पैदल तथा एप्लीकेशन पर बच्चों को लाइव कोचिंग देते हैं।

कुमार गौरव वर्ष 2019 में उत्कर्ष क्लासेज से जुड़े थे तभी से लेकर आज तक करंट अफेयर्स और जीके से संबंधित विषय बच्चों को पढ़ाते हैं, जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा होती है। उनके पढ़ाने का तरीका हर किसी को पसंद है तथा वे तारीफ करते हैं।

कुमार गौरव सर के पढ़ाने का तरीका

उत्कर्ष क्लासेज से जुड़ने के बाद कुमार गौरव उत्कर्ष क्लासेस के अंतर्गत ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से पढ़ाते हैं, उन्हें पढ़ाने के तरीके से लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

विद्यार्थियों को उनके पढ़ने का तरीका काफी पसंद आ रहा है। वह हर समय खूब मौज मस्ती और कॉमेडी करते हुए मनोरंजन के साथ इस तरह से पढ़ाते हैं कि बच्चों को सब कुछ याद रहता है और वे हंसी खुशी से मन लगाकर पढ़ते हैं।

कुमार गौरव विद्यार्थियों को पढ़ाने के दौरान चित्र का खास तौर पर उपयोग करता है। चित्र की वजह से विद्यार्थियों को संपूर्ण जानकारी विस्तार के साथ ज्ञात होती है तथा उनके दिमाग में एक नक्शा फिट हो जाता है, जिससे वे कभी ना भूल सके। इसलिए कुमार गौरव एक चर्चित और लोकप्रिय शिक्षक हैं।

FAQ

कुमार गौरव कहां के रहने वाले हैं?

कुमार गौरव जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं।

कुमार गौरव ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है?

कुमार गौरव ने यूट्यूब पर लाइव क्लास लेने के दौरान वर्ष 2020 और वर्ष 2022 में ऑनलाइन क्लासेस लेते समय सबसे ज्यादा लोगों के देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया है, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है।

कुमार गौरव कौन-कौन सा विषय पढ़ाते हैं?

कुमार गौरव जीके तथा करंट अफेयर्स से संबंधित विषय को नियमित रूप से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन पढ़ाते हैं।

कुमार गौरव किस शिक्षण संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं?

कुमार गौरव उत्कर्ष शिक्षण संस्थान के दौरान जुड़े हुए हैं, जिनकी स्थापना निर्मल गहलोत ने की है। शिक्षण संस्थान के दौरान कुमार गौरव ऑफलाइन कक्षाएं लेते हैं।

निष्कर्ष

राजस्थान के जोधपुर में जन्मे कुमार गौरव आज भारत के लोकप्रिय शिक्षकों की सूची में शामिल है। उनके पढ़ाने के तरीके की लोग उनकी सराहना कर रहे हैं तथा लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं।

इस आर्टिकल में कुमार गौरव सर का जीवन परिचय (Kumar Gaurav sir biography in hindi) विस्तार से बताया है। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़ें

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का जीवन परिचय

खान सर का जीवन परिचय

टीना डाबी का जीवन परिचय

बायजू रवींद्रन का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment