Home > Biography > Success Story > टैलेंट ऐसा कि वाट्सऐप ग्रुप से बना डाली 6400 करोड़ की कंपनी

टैलेंट ऐसा कि वाट्सऐप ग्रुप से बना डाली 6400 करोड़ की कंपनी

kabir biswas success story

आजकल की दुनिया में टैलेंटेड लोगों की भरमार भरी पड़ी है। बस उनको कहीं पर बेस्ट अपॉर्चुनिटी दिखाई दे या मिल जाए तो वह आसमान छू लेते हैं।

ऐसे ही एक लड़के की बात इस आर्टिकल में करेंगे, जिसने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आज के समय में 64,00 करोड़ रुपए की एक बड़ी कंपनी को खड़ा कर लिया है। जिसमें उसकी लगन और उसके साथ दोस्तों का बेहद अहम योगदान है।

यह आर्टिकल ऐसे लोगों के लिए है, जो स्मार्टफोन का गलत इस्तेमाल करते हैं। जिसमें वह अपने फ्री समय में अपना समय बर्बाद करतें हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े और जाने उस सख्श के बारे में जिसने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर खड़ी कर दी 6400 करोड़ की कंपनी।

कैसे आया बिजनेस का आईडिया?

हम जिस लड़के की बात कर रहे हैं, जिसके एक आइडिया ने उसकी जिंदगी को इस कदर से बदल दी कि आज उसने अपने दम पर करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी। हम जिस सख्श की बात कर रहे है उसका नाम कबीर विश्वास (kabir biswas) है।

जिसने शुरुआती दौर में अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर साल 2014 में इंस्‍टेंट डिलीवरी ऐप डुंजो बनाया। जिसमें उन्होंने डिलीवरी बॉय का काम शुरू किया, जिसके लिए उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप जनरेट किया। इस व्हाट्सएप ग्रुप में उन्होंने बहुत से लोगों को अपने साथ जोड़ा, जो उनके नजरिया से ग्राहक थे।

फिर वह इस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ही डिलीवरी ऑर्डर लेते थे और सही समय पर डिलीवरी पहुंचा देते थे। यह आइडिया कबीर विश्वास को आया था, जिसको लेकर वह इतने कॉन्फिडेंस थे कि उन्होंने इसे शुरू करने के लिए एक पल का भी समय नहीं लगाया।

बस इस बिजनेस आइडिया ने उनकी और उनके साथ दोस्तों की जिंदगी को ऐसे बदल डाला कि एक जानी-मानी कंपनी Dunzo को खड़ा करने की राह पर लाकर रख दिया।

कैसे बनी Dunzo कंपनी 64,00 करोड़ रुपये की

दरसल कबीर विश्वास और उसके दोस्तों ने Dunzo एड एप बनाया था, जिसको उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों के बीच शेयर करने लगे। इस ऐप से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ही वह डिलीवरी पहुंचाने का काम करते थे।

धीरे-धीरे यह ऐप दिल्ली के मेट्रो शहरों में बहुत ही पॉपुलर होने लगा। उसके बाद देखते-देखते इस ऐप को बाहर से भी इन्वेस्टरों का निवेश मिलने लगा। शुरुआती दौर में इसमें निवेश का दायरा सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ने लगा।

कुछ समय पहले ही इसमें देश की एक बड़ी कंपनी ने 1600 करोड़ रुपए का निवेश किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि Dunzo कंपनी का टर्नओवर वैल्यू 64,00 करोड़ रुपए पहुँच गया है, जोकी अपने आप में एक रिकॉर्ड है और एक बिजनेस आइडिया की मदद से ऐसा कर पाना संभव हो पाया है।

यह भी पढ़े

90 रु. दिन की कमाई, आया एक IDEA, खड़ी कर दी 4,000 करोड़ की कंपनी

पैसा कैसे बचाएं?, सेविंग्‍स के लिए अपनाएं यह फॉर्मूला, बढ़ जाएगी आपकी इनकम

15 हजार में बनाया AI स्टार्टअप, अब 7 महीने में बना 1 करोड़ का स्टार्टअप

अब नौकरी को कहे अलविदा! कम निवेश में शुरू करें यह बिजनेस जो देंगे हर महीने धुआंधार कमाई

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment