Home > Speech > हर घर तिरंगा पर भाषण

हर घर तिरंगा पर भाषण

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने को लोगों से 13-14 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या प्रदर्शित करके ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करने की अपील की क्योंकि भारत 15 अगस्त 2022 का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह वही ऐतिहासिक दिन है जब भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी।

har ghar tiranga par bhashan speech

हम इस आर्टिकल में आपको हर घर तिरंगा पर भाषण के बारे में बेहद सरल भाषा में माहिति प्रदान करेंगे। यह भाषण हर कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित होगा।

हर घर तिरंगा पर भाषण

हर घर तिरंगा पर भाषण

विजई विश्व तिरंगा प्यारा,

                 झंडा ऊंचा रहे हमारा।

देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं। तिरंगा हमारे देश की शान है। यह हमारे देश के गौरव का प्रतीक है। इस शान को बरकरार रखने के लिए और इसके प्रति लोगों के समान भाव को और बढ़ाने के लिए तथा व्यक्तिगत रूप से भारतीय जनता को तिरंगे से जोड़ने के लिए सरकार के द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई हैं। आज मैं यहां पर इस अभियान के ऊपर भाषण देने के लिए उपस्थित हुआ हूं।

देश के हर नागरिक को देश के प्रति राष्ट्रीय भावना बढ़ाने और देश प्रेम की भावना को जागरूक करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई ताकि आजादी के इस 75वें अमृत महोत्सव पर हर देशवासी अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर गौरवान्वित महसूस करें।

इस योजना के तहत सरकार द्वारा 20 करोड घरों में तिरंगा लहराने का निश्चय किया गया है। इसीलिए हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हर देशवासियों को 15 अगस्त को हर घरों में तिरंगा लहरा कर इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।

जो भी देशवासी इस अभियान में शामिल होना चाहता है, वह सरकार के इस https://harghartiranga.com ऑनलाइन वेबसाइट पर जा सकता है, जहां पर वह तिरंगा को डाउनलोड कर सकता है। इस वेबसाइट पर आने वाले व्यक्ति को उसका नाम, मोबाइल नंबर भरना होगा और लोकेशन ऑन करनी होगी। उसके बाद वह तिरंगे को डाउनलोड कर सकता है।

सरकार द्वारा तीन तरह के झंडे बनाने की व्यवस्था की गई है और कोई भी व्यक्ति झंडे को अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से ले सकता है। हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रशासन भी जोर शोर से तैयारी में लगी हुई है और अच्छे से संभालने के लिए नोडल अधिकारियों को भी एप्पोइंट किया गया है।

तिरंगा हमारे देश की शान है। हमारा फर्ज है कि हम उसका सम्मान करें। इसीलिए जब आप तिरंगे को फहराएं तो ध्यान रहे कि तिरंगा के फहराने के सभी नियमों का पालन करें। तिरंगे को कभी भी रुमाल, तकिया या बाकी किसी भी ड्रेस पर नहीं छापे या फिर किसी ड्रेस या यूनिफॉर्म में झंडे के रूप में प्रयोग ना करें।

जब आप भारत देश के झंडे को फहरा रहे हैं तो, किसी अन्य झंडे के बराबर या ऊपर ना फहराएं। भारत देश के तिरंगे को फहराकर हम अपनी राष्ट्र भावना को व्यक्त करते हैंफहराएं इसीलिए तिरंगे पर कभी भी किसी भी तरह का विज्ञापन, नोटिफिकेशन या कोई भी अभिलेख ना लिखें। झंडे को कभी भी आप झुका के ना रखें।

राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से जुड़े नियम सरकार के द्वारा बनाए गए हैं, जिसे 26 जनवरी साल 2002 को लागू किया गया था। यदि कोई भी भारतवासी झंडे का अपमान करता है और राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियमों का पालन नहीं करता तो, उस पर कड़ी कार्यवाही की जा सकती है और इसके लिए सरकार ने फ्लैग कोड 2022 को तैयार किया है जो भारत के राष्ट्रध्वज के उपयोग, प्रदर्शनी और फहराने से जुड़े गाइडलाइंस के बारे में बताता हैं।

मुझे उम्मीद है कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से हर एक भारतवासी जुड़ेंगे और भारत देश के तिरंगे को फहराने का गौरव प्राप्त करेंगे। इसी के साथ आज का यह स्पीच यहीं पर खत्म करता हूं। मुझे उम्मीद है कि आपको हर घर तिरंगा पर मेरे द्वारा प्रस्तुत किया गया यह स्पीच पसंद आया होगा।

जय हिंद जय भारत

धन्यवाद।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हर घर तिरंगा पर भाषण पसंद आये होंगे। इसे आगे शेयर जरूर करें और कोई सुझाव या सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

भारतीय संस्कृति पर भाषण

लड़की की शिक्षा पर भाषण

राष्ट्रीय एकता पर भाषण

अनेकता में एकता पर भाषण

Ripal
Ripal

Related Posts

Leave a Comment