Home > Status > संस्कृत में जन्मदिन गीत

संस्कृत में जन्मदिन गीत

नमस्कार दोस्तों, यहां पर हमने संस्कृत में जन्मदिन गीत (Happy Birthday Song in Sanskrit Lyrics) शेयर किये हैं। यह Birthday Song in Sanskrit आप अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिवार वालों को जन्मदिन की मंगलकामना के रूप में प्रेषित कर सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं, आपको यह संस्कृत में जन्मदिन सुभाषित पसंद आयेंगे।

Happy Birthday Song in Sanskrit

जन्मदिन गीत संस्कृत में – Happy Birthday Song in Sanskrit

जन्मदिन गीत संस्कृत में – 1

सुदिनम सुदिनम जन्मदीनं तव।
भवतु मंगलं जन्मदीनं।।

चिरंजीव कुरु किर्तीवर्धनं।
चिरंजीव कुरु पुण्यावर्धनं।।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

विजयी भवतु सर्वत्र सर्वदा।
जगति भवतु तव सुयशगानं।।

Happy Birthday Song in Sanskrit

Read Also: संस्कृत में जन्मदिन बधाई सन्देश

जन्मदिन गीत संस्कृत में – 2

जन्मदिनमिदम् अयि प्रिय सखे।
शं तनोतु ते सर्वदा मुदम्।।1।।

प्रार्थयामहे भव शतायुषी।
इश्वरः सदा त्वां च रक्षतु।।2।।

राष्ट्रसेवया कीर्तिमर्जय।
जीवनं त्व भवतु सार्थकम्।।3।।

Birthday Song in Sanskrit

Read Also: जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद संदेश

जन्मदिन गीत संस्कृत में – 3

बधाई हो बधाई, शुभ दिन की बधाई।
बधाई हो बधाई, जन्मदिवस की बधाई।।

जन्मदिवस पर देते हैं, तुमको हम बधाई,
जीवन का हर इक लमहा, हो तुमको सुखदाई।
धरती सुखदाई, हो अम्बर सुखदाई, जल सुखदाई, हो पवन सुखदाई। बधाई…

मंगलमय दीप जलाओ, उजियारा जग फैलाओ।
उद्यम पुरुषार्थ जगाकर, मंजिल को अपनी पाओ।
हो शतंजीव तुम चिरंजीव, शुभ घड़ी आज आई।।
माता सुखदाई, हो पिता सुखदाई,
बन्धु सुखदाई, हो सखा सुखदाई। बधाई…

सदगुण की खान बने तू, इतना महान बने तू।
हर कोई चाहे तुझको, ऐसा इंसान बने तू।
बलवान हो तू महान हो, करें गर्व तुझपे अब हम।।
दर्शन सुखदाई, हो सुमिरन सुखदाई,
तन-मन सुखदाई, हो जीवन सुखदाई। बधाई…

ऋषियों का वंशज है तू, ईश्वर का अंशज है तू।
तुझमें है चंदा और तारे, तुझमें ही सर्जनहारे।
तू जान ले पहचान ले, निज शुद्ध बुद्ध आतम।।
ईश्वर सुखदाई, ऋषिवर सुखदाई।
सुमति सुखदाई, हो सतज्ञान सुखदाई।

आनंदमय जीवन तेरा, खुशियों का हो सवेरा।
चमके तू बनके सूरज, हर पल हो दूर अँधेरा।
तू ज्ञान का भंडार है, रखना तू धैर्य संयम।।
ग्रह सुखदाई, हो गगन सुखदाई,
जल सुखदाई, हो अगन सुखदाई। बधाई…

तुझमें ना जीना मरना, जग है केवल एक सपना।
परमेश्वर है तेरा अपना, निष्ठा तू ऐसी रखना।
तू ध्यान कर निजरूप का, तू सृष्टि का है उदगम।।
मंजिल सुखदाई, हो सफर सुखदाई,
सब कुछ सुखदाई, हो बधाई हो बधाई। बधाई…

बधाई हो बधाई, शुभ दिन की बधाई।
बधाई हो बधाई, जन्मदिवस की बधाई।।

जल, थल, अगन और अम्बर, हो तुमको सुखदाई।
गम की धूप लगे ना तुझको, देते हम दुहाई।।
ईश्वर सुखदाई, ऋषिवर सुखदाई,
सुमति सुखदाई, हो सतज्ञान सुखदाई। बधाई…

**********

आपको यह संस्कृत में जन्मदिन गीत कैसे लगे हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ये सभी जन्मदिन की बधाई संस्कृत में गीत इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न स्त्रोतों से लिए गये हैं। ऐसी ही और जानकारी के लिए आप हमसे फेसबुक और यूट्यूब पर जरूर जुड़े।

Read Also

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

Related Posts

Comments (3)

  1. अति सुन्दर ऐसे सुन्दर ओर पोस्ट करें

    Reply
    • आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
      हमारे इस ब्लॉग पर और भी बहुत अच्छी-अच्छी पोस्ट उपलब्ध है, आप उन्हें जरूर पढ़े।

      Reply

Leave a Comment