Home > Essay > भारतीय सैनिकों पर निबंध

भारतीय सैनिकों पर निबंध

Essay on Soldier in Hindi: हम यहां पर भारतीय सैनिकों पर निबंध शेयर कर रहे है। इस निबंध में भारतीय सैनिकों के संदर्भित सभी माहिति को आपके साथ शेअर किया गया है। यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

Essay-on-Soldier-in-Hindi

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

भारतीय सैनिकों पर निबंध | Essay on Soldier in Hindi

भारतीय सैनिकों पर निबंध (200 शब्द)

राष्ट्र का प्रहरी सैनिक होता है, जो किसी भी कीमत पर देश और देश के नागरिकों की रक्षा करता है। वो अपने जीवन की कीमत पर भी अपने कर्तव्य को निभाने के लिए सदा तत्पर रहता है। उसका जीवन बहुत कठिन होता है। भारत में एक सैनिक को “जवान” कहा जाता है।

भारतीय सैनिकों को ज्यादातर अपनी वर्दी पहने, हेलमेट और हाथ में बंदूक लिए देखा जाता है। सैनिक स्वस्थ, मजबूत और सक्रिय होते हैं। एक सैनिक होना आसान नहीं है। सैनिक को अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कठिन प्रशिक्षण और कड़क अनुशासन के बाद उनको सैनिक का ख़िताब मिलता है।

सैनिक अपने परिवार से ज्यादातर दूर रहते है और मुश्किल से साल में एक या दो बार उन से मिल पाते है।त्यौहार पर भी उन्हें छुट्टी नहीं मिलती। कभी-कभी उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त आपूर्ति भी नहीं मिलती है। कोई भी मौसम और कठिन परिस्थितियों में भी उन्हें जीवित रहना पड़ता है।

एक सैनिक का एकमात्र उद्देश्य  देश को आंतरिक और बाहरी दुश्मनों से बचाना और देश के लिए लड़ना है। सैनिकों द्वारा की गई कड़ी मेहनत के कारण ही हम बिना किसी खतरे के एक सुरक्षित जीवन जीते हैं। हमें देश के हर एक सैनिक का सम्मान करना चाहिए और उन पर गर्व महसूस करना चाहिए। 

भारतीय सैनिकों पर निबंध (600 शब्द)

प्रस्तावना

सैनिक देश की सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं। सैनिक देश के वो असली नायक है जो तन, मन और धन से देश की सेवा करते है। भारतीय सैनिक हमारे देश की शान है। पूरा देश उनका परिवार होता है और हर कीमत पर अपने देश के नागरिकों की रक्षा करते हैं। वे बहुत निस्वार्थी होते है, जो देश के हित को अपने निजी हित से ऊपर रखते हैं।

सैनिकों का मनोबल, साहस, धैर्य, बुद्धिमत्ता की क्षमता और मानसिक शक्ति आम नागरिकों से ज्यादा होती है। सैनिक ईमानदार, बहादुर और ताकतवर होते है। श्री लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर सैनिकों के योगदान का सही सम्मान किया था।

सैनिक का महत्व

देश के लिए सैनिक एक प्रहरी का काम करता है। वो दिन-रात रात जगता है, तभी तो हम चैन की नींद सो पाते है। सैनिक के होते हुए दुश्मन हमारे देश के सामने आँख उठकर देखने की भी हिम्मत नहीं करता। सैनिक की वजह से ही देश में शांति और सुरक्षा बनी रहती है और देश विकास के पथ पर आगे बढ़ पाता है।

सैनिकों की वीरता और साहस के कारण ही हम अपने घरों में शांति से रहते है। वह अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने जीवन के अंतिम क्षण तक लड़ते हैं। वह देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देते है। वे हर समय पर सतर्क रहते हैं और देश की आपातकालीन स्थितियों में भी सहायता प्रदान करते हैं। उनके जीवन में किसी जाति-पाँती, धर्म, राज्य, भाषा की जगह नहीं होती। उनके लिए देश सबसे ऊपर होता है।

सैनिक का जीवन

एक सैनिक का जीवन वास्तव में कांटों का बिस्तर है। उनका जीवन निस्वार्थता और त्याग पर आधारित होता है। सैनिक को अपने जीवन में अनुशासन का सख्त पालन करना होता है। उसको अपने जीवन में कड़ी चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। चाहे तपता रेगिस्तान हो या बर्फीले पहाड़ देश की रक्षा के लिए वो कभी भी पीछे नहीं हटते।

सैनिक बनने से पहले उन्हें काफी कठिन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है। उन्हें कठिन से कठिन परिस्थितियों में जीवित रहना सिखाया जाता है। अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए सैनिक को भोजन, नींद और आराम का त्याग करना पड़ता है। एक सैनिक के जीवन का एकमात्र उद्देश्य देश को आंतरिक और बाहरी दुश्मनों से बचाना और देश के लिए लड़ना है।

सैनिक की चुनौतियां

एक सैनिक के जीवन में काफी चुनौतियां रहती है। वो देश परिवारों की रक्षा करने के लिए खुद अपने परिवार और प्रियजनों से मिलो दूर रहते है। कभी कभी त्यौहार या कोई पारिवारिक अवसर पर भी उन्हें छुट्टी भी नहीं मिलती। लड़ाई से लड़ने के लिए उन्हें कठोर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है।

वे ज्यादातर जंगलों, पहाड़ों और ऐसी दुर्लभ जगह पर रहते है, जहाँ उसे उचित आपूर्ति और मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहता है। मौसम की प्रतिकूलता उनके लिए एक बड़ी चुनौती  है। भारी बारिश, अत्यधिक ठंड और चिलचिलाती धूप में भी उन्हें रहना भी पड़ता है और लड़ना भी पड़ता है। लगातार युद्धों के दौरान सैनिक को युद्ध की सामग्री भी कम पड़ जाती है। बुलेट प्रूफ उपकरणों की कमी उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है।

निष्कर्ष

एक सैनिक से हमें अनुशासन, देशभक्ति, त्याग और निस्वार्थ सेवा जैसे गुण मिलते है। देश के हर सैनिक को हमें उचित सम्मान देना चाहिए  क्योंकि यह वह इंसान है, जो अपने खून से देश का भाग्य लिखता है। एक देश चैन की नींद तब सोता है, जब सैनिक अपने कर्तव्यों का पालन करता है। एक सैनिक की भूमिका सर्वोपरि और अद्वितीय होती है। वह राष्ट्र के लिए जीता है और उसकी गरिमा के लिए मरता है। वह इतिहास बनाता है और इतिहास उसे अमर करता है।

अंतिम शब्द

हमने यहां पर “भारतीय सैनिकों पर निबंध (Essay on Soldier in Hindi)” शेयर किया है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह निबंध पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment