Home > Career > डीएड क्या है? (फुल फॉर्म, योग्यता, परीक्षा, विषय, फीस, सैलरी, कॉलेज)

डीएड क्या है? (फुल फॉर्म, योग्यता, परीक्षा, विषय, फीस, सैलरी, कॉलेज)

D.ED Kya Hota Hai: आजकल कई सारे स्टूडेंट को पढ़ाने में काफी रुचि रखते हैं। या फिर आप टीचिंग में अपना कैरियर बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको डीएड का कोर्स करना होगा। तभी आप किसी भी जगह पर अध्यापन का कार्य कर सकते हैं।

D.ED Kya Hota Hai
Image: D.ED Kya Hota Hai

आज के इस लेख में हम आपको डीएड कोर्स क्या होता हैं? इस कोर्स को कैसे करें ? डीएड कोर्स को करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ? इसका फुल फॉर्म क्या होता हैं ? इसके लिए कौन सी परीक्षा देनी होती हैं ? आदि इन सभी प्रकार के प्रश्नों के उत्तर आपको इस लेख में जानने को मिलेंगे। इसके लिए आपको Article को अंत तक पढ़ना होगा।

डीएड क्या है? (फुल फॉर्म, योग्यता, परीक्षा, विषय, फीस, सैलरी, कॉलेज) | D.ED Kya Hota Hai

डी एड का फुल फॉर्म (D.Ed)

सबसे पहले इसके फुल फॉर्म के बारे में जान लेते है की आखिर इसका फुल फॉर्म क्या होता हैं? तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की D. ED का फुल फॉर्म डिप्लोमा इन एजुकेशन होता हैं। हिंदी में इसका अर्थ शिक्षा में डिप्लोमा। इस कोर्स के तहत शिक्षक बनने के लिए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम होता हैं। इस कोर्स को करने के बाद कोई भी शिक्षक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बनने के योग्य हो जाते हैं।

डी एड कोर्स

डिप्लोमा इन एजुकेशन के कोर्स को वही स्टूडेंट्स करते है जिनको शिक्षा के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना होता हैं। इस कोर्स को करने के लिए छात्र ने इंटरमीडिएट की परीक्षा को पास कर लिया हो। इसके अलावा 12वीं की परीक्षा के कम से कम 50% से अधिक के नंबर होने चाहिए, जो छात्र डी एड कोर्स को कर लेते है वह सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए योग्य हो जाते हैं। आप शिक्षक के अलावा असिस्टेंट टीचर, लाइब्रेरियन आदि के पद पर जॉब को प्राप्त कर सकते हैं।

डी एड के कोर्स को करने के लिए आवश्यक योग्यता

यदि आप एक शिक्षक बनना चाहते हैं और इस कोर्स को करने का मन बना रहे हैं, तो कोर्स को करने से पहले आपको इसके बारे में सारी जानकारी होनी चाहिए। जो छात्र डी एड कोर्स को करना चाहते है उनको नीचे दिए गए आवश्यक योग्यता को पूरा करना होगा।

  • इस कोर्स को करने के लिए स्टूडेंट के पास सरकारी कॉलेज से 12वी पास होनी चाहिए।
  • छात्र ने 12वी की परीक्षा में कम से कम 50% से अधिक नंबर प्राप्त किए हुए हों।
  • इसके अलावा प्रत्येक डी एड कॉलेज में एडिशन लेने के लिए अलग अलग एलिजिबिटी क्राइटेरिया होता हैं।
  • जब आप कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए जाए तो सबसे पहले उसकी एलिजबीटी क्राइटेरिया के बारे में जानकारी कर लें।

डी एड कोर्स को कैसे करें?

इस कोर्स को आप दो प्रकार से कर सकते हैं। पहला रेगुलर बेस पर और दूसरा प्राइवेट बेस पर। कॉलेज में एडमिशन लेने के की प्रक्रिया प्रत्येक कॉलेज में अलग अलग होती हैं। किसी कॉलेज में आपको एंट्रेंस एग्जाम से होकर गुजरना पड़ेगा तो किसी में आपको पिछले नंबर के आधार कर एडमिशन हो जाता हैं। सारे कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया अलग अलग होती हैं।

डी एड में एडमिशन कैसे ले?

जैसा की हमने आपको उप्पर के लेख में बताया की प्रत्येक कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया अलग अलग होती हैं। यदि आप एडमिशन को एंट्रेंस एग्जाम को देकर प्राप्त करना चाहते है तो आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को Follow करना होगा।

  • प्रतिवर्ष डी एड कोर्स को करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम करवाए जाते हैं।
  • स्टूडेंट जिस एक्जाम के द्वारा प्रवेश लेना चाहता हो उसको भरे।
  • यह एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो प्रकार से आयोजित किए जाते हैं।
  • जो छात्र इस एंट्रेंस एग्जाम को पास कर लेते हैं, उनकी लिस्ट संस्थान के द्वारा जारी कर दी जाती हैं।
  • जब आप एडमिशन करवाने के लिए जाते है तो आपको अपने डॉक्युमेंट्स को वेरिफाई करवाने होते हैं। डॉक्यूमेंट के वेरिफाई हो जाने के बाद आपके फीस जमा करनी होती हैं।
  • फीस जमा हो जाने के बाद आपका एडमिशन हो जाता हैं।

मेरिट के आधार पर प्रवेश

यह डी एड कोर्स में प्रवेश पाने का दूसरा तरीका हैं। इसके लिए आपको कॉलेज में जाकर आवेदन करना होता हैं। आप आवेदन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से कर सकते हैं। इसके अलावा निम्न स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं।

  • कॉलेज संस्थान आपके 12वी कक्षा के मार्क के आधार पर मेरिट लिस्ट को जारी करती हैं।
  • यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ जाता है तब आपको काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता हैं।
  • काउंसलिंग करने के बाद आपके डॉक्यूमेंट को वेरिफाई किया जाता हैं।
  • डॉक्यूमेंट के वेरिफाई हो जाने के बाद आपको Fees जमा करनी होती हैं। जिसके बाद आपके डी एड कोर्स के लिए प्रवेश हो जाता हैं।

डिस्टेंस से डी एड कोर्स को कैसे करे

ऐसे कई सारे स्टूडेंट होते है जो डी एड कोर्स को रेगुलर बेस पर नही कर सकते हैं। इसके लिए वह दूसरा ऑप्शन यानी की डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के तहत इस कोर्स को पूरा कर सकते हैं। इस प्रकार के कोर्स के लिए एलिजिबिट क्राइटेरिया एक जैसी ही होती हैं।

  • इस कोर्स को करने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो प्रकार से आवेदन कर सकते हैं।
  • यदि आप डिस्टेंस से एडमिशन को प्राप्त करना चाहते है तो आपका चयन मेरिट के आधार पर होगा।
  • कई कॉलेज में आपको एंट्रेंस एग्जाम को पास करना होता हैं। जबकि कुछ में मेरिट लिस्ट के आधार पर डी एड कोर्स में एडमिशन दिया जाता हैं।

डी एड कोर्स करने के बाद सैलरी

जब आप इस कोर्स को कर लेते हैं। इसके बाद आप सरकारी और प्राइवेट जॉब दोनो जगह पर जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप इस कोर्स को करने के बाद प्राइवेट क्षेत्र में जॉब करने के लिए जाते है तो आपको कम वेतन मिलता हैं। जबकि आप सरकारी कॉलेज में जॉब को प्राप्त कर लेते है तो आपको अधिक सैलरी मिलता हैं।

डी एड कोर्स को करने के बाद जो छात्र फ्रेशर होते है उनकी सैलरी 1,00,000 रुपए से लेकर 2,00,000 रुपए तक होती हैं। वही जब आप काफी एक्सपीरियंस हो जाते है यानी की जॉब को करते हुए, करीब 10 वर्ष से अधिक का समय हो जाता हैं। तब आपकी सैलरी करीब 3,00,000 लाख से लेकर 5,00,000 रुपए तक हो जाती हैं।

डी एड कोर्स को करने के फायदे

डी एड कोर्स को करने से कई सारे फायदे होते हैं। इस कोर्स को करने के बाद स्टूडेंट सरकारी और प्राइवेट दोनो क्षेत्र में टीचिंग कर सकते हैं। इसके फायदे निम्न प्रकार से हैं।

  • इस कोर्स को करने के बाद सरकारी और प्राइवेट कॉलेज के अलावा आप कोचिंग संस्थान में अध्यापक बन कर पढ़ा सकते हैं।
  • डी एड कोर्स को करने के बाद स्टूडेंट को पढ़ाने को बच्चों को पढ़ाने में काफी आसानी हो जाती हैं।
  • डी एड कोर्स को करने के बाद आप किसी भी संस्थान में जाकर पढ़ा सकते हैं।

डी एड को कोर्स को करने के लिए कितनी फीस जमा करनी होती है

आपकी जानकारी के लिए बता दे, की डी एड की फीस सभी कॉलेज में अलग अलग होती हैं। इसके औसत फीस की बात करे तो यहां पर आपको 15,000 रुपए से लेकर 50,000 रुपए तक की फीस जमा करनी होती हैं।

डी एड एंट्रेंस एग्जाम

डी एड कोर्स को करने के लिए कई राज्य में एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाता हैं। भारत के कुछ प्रमुख एंट्रेंस टेस्ट निम्न प्रकार से हैं।

  • हरियाणा डी एड एंट्रेंस एग्जाम टेस्ट
  • उत्तराखंड डी एड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट
  • मेघालय डी एड एंट्रेंस एग्जाम टेस्ट
  • पंजाब डी एड एंट्रेंस एग्जाम टेस्ट
  • डी एड एंट्रेंस एग्जाम टेस्ट महाराष्ट्र
  • असम एससीईआरटी डी एड एंट्रेंस एग्जाम टेस्ट

डी एड कोर्स को करने के लिए देश के टॉप कॉलेज

डी एड कोर्स को करने के लिए काफी सारे कॉलेज हैं। जिसमे एडमिशन की प्रक्रिया अलग अलग होती हैं। यहां पर हम आपको देश के टॉप कॉलेज के नाम बता रहे हैं। जिससे आप इस कोर्स को कर सकते हैं।

  • UPRTOU, इलाहाबाद
  • एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
  • जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, जयपुर
  • RKDF यूनिवर्सिटी भोपाल
  • मध्य प्रदेश भोज ओपन यूनिवर्सिटी

UPRTOU

यह कॉलेज इलाहाबाद में हैं। जो की देश के टॉप कॉलेज में से एक हैं। यदि आप कॉलेज से डी एड कोर्स को करना चाहते है तो आपको 5000 रुपए तक की फीस जमा करनी होती हैं।

एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा

यह यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश राज्य में नोएडा जिले में स्थित है। जिसमें डी एड कोर्स को करने के लिए 5,00000 रुपए तक 6,00000 तक जमा करनी होती हैं।

मध्य प्रदेश भोज यूनिवर्सिटी

यदि आप इस कॉलेज से डी एड कोर्स को करना चाहते है तो, आप इस कॉलेज में 20 हजार रुपए फीस जमा करनी होती हैं।

RKDF यूनिवर्सिटी भोपाल

मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल जिले में स्थित RKDF यूनिवर्सिटी भोपाल से डी एड कोर्स को करना चाहते है तो, आपको करीब 100000 रुपए की फीस जमा करनी हैं।

FAQ

डी एड का फुल फॉर्म क्या हैं ?

इसका फुल फॉर्म डिप्लोमा इन एजुकेशन होता हैं।

डी एड कोर्स को करने के लिए कितनी फीस जमा करनी होती हैं ?

इस कोर्स की फीस अलग अलग संस्थान में अलग अलग होती हैं। इसके लिए आपको कॉलेज में जाकर जानकारी करनी होती हैं।

डी एड कोर्स को कौन से कॉलेज से करें ?

इसकी जानकारी के लिए आपको लेख को अंत तक पढ़ना होगा।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने आपको डीएड क्या है? (फुल फॉर्म, योग्यता, परीक्षा, विषय, फीस, सैलरी, कॉलेज)( D.ED Kya Hota Hai), इसको कैसे करें? इसके बारे में सारी जानकारी दी हैं। उम्मीद करता हूं, यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यदि लेख में दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़ें:

B.Sc क्या हैं?, पूरी जानकारी (फुल फॉर्म, फीस और समय)

पोस्ट ग्रेजुएशन कैसे करें? (योग्यता, फीस, करियर ऑप्शन और सैलरी)

कलेक्टर कैसे बने? (योग्यता, आयु सीमा, कार्य, एग्जाम, प्रक्रिया और सैलरी)

आईआईटी (IIT) क्या है और कैसे करें? (योग्यता, फायदे, फीस, कॉलेज)

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts